सीएमओ ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर आरंभ किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह
गाज़ीपुर।बाल स्वास्थ्य पोषण माह जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। जो 16 अगस्त बुद्धवार से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभकारपुर के अंतर्गत आने वाले उप केंद्र महाराजगंज पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान नंदू प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जनपद में चलेगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जाता है जिससे बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षा मिलता है।
उन्होंने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे बच्चों में अनेक रोगों से लड़ने हेतु प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जिससे वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम प्रभुनाथ, डॉ मुंशीलाल, एस एम ओ डब्ल्यू एच ओ विनय कुमार के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ एएनएम,आशा,सीएचओ आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर।77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम एंव हर्षाेल्लास से मनाया गया।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 दया शंकर ‘दयालु’ ने सर्वप्रथम रायफल क्लब परिसर से स्कूल बच्चो की तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के विभिन्न मार्गोे से होते हुए पुनः राइफल क्लब परिसर पहुचा। मंत्री द्वारा परिसर में झण्डा रोहण किया गया । राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय,वन्दे मातरम जैसी गगनभेदी नारो से परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात मंत्री जी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो व विकास कार्याे की चित्र पदर्शनी के अलावा स्टाल के माध्यम से अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजीपुर के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो एवं विकास कार्याे की लगायी गयी पदर्शनी की सराहना भी की।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित मंत्री ने जनपद के रायफल क्लब परिसर मे स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। लूर्दस कान्वेट बालिका इण्टर कालेज एंव अन्य विद्यालयों की बालिकाओ द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागतगीत के माध्यम से स्वागत किया गया एंव सांस्कृतिक वं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। तत्पश्चात कार्यक्रम मे मंत्री जी ने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजानो को अंगवत्रम,स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर सम्मानित किया वही क्रांस कन्टी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोला यादव प्रथम, अजय पटेल द्वितीय, व माता चरण बिन्द तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग में देवी प्रथम, मंशा द्वितीय व आरती यादव तृतीय स्थान तथा धोबिया नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुति पर सलटू राम एण्ड टीम को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आगन्तुको, ने स्वतंत्रता दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव, मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सम्बोधन को लाईव प्रसारण के माध्यम से को देखा व सुना गया।
77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद की अगुवाई कर रहे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग उ0प्र0 श्री दया शंकर ‘दयालु‘ जी ने अपने सम्बोधन मे उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदो के परिजनो को दिल की गहराईयो से हार्दिक नमन करते हुए महिला सशक्तिकरण की सराहना की। उन्होने कहा कि हम उस देश के नागरिक है जहां महारानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीरांगनाओ ने जन्म लिया तथा नमन है इस जनपद के वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे अनेक वीर सपूतो को जिन्होने अपने प्राणो को न्योछावर कर देश की सुरक्षा की। उन्होने कहा कि ‘यू ही नही दुनियां भारत को सोने की चिडिंया कहती थी। हमारे देश से मखमल, मलमल, मसाले व सूती कपडे विदेशो में निर्यात किए जाते थे। दुनिया भर में 33 प्रतिशत सूति कपड़े भारत देश से ही निर्यात किया जाता था। गुलामी की बात करे तो हम सन 1100 से ही गुलाम थे। अंग्रेजो की गुलामी के बाद उन्होने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरो को लूटा, हमारे देश को लूटा, हमारे विश्वविद्यालयो को जला दिया फिर भी हम जिन्दा है। लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है।
आज अमेरिका जैसे सुपरपावर देश मे जहां मोदी जी की आगमन पर (हाउडी मोदी) 60 हजार से अधिक भारतीयो ने रैली कर उनका स्वागत किया। वही लंदन या आस्ट्रेलिया हो मोदी जी जहां भी जाते है वहां हजारो-हजार की संख्या में भारतीय उनके स्वागत के लिए खड़े होते है। दूसरे देशो के राष्ट्रपति मोदी जी से ऑटोग्राफ लेना चाहते है, यही तो बदलता हुआ भारत है। आज भारत पर्याप्त मात्रा में अनाज का उत्पादन करते हुए अपने देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिको को निःशुल्क अनाज देने का काम कर रहा है वही श्रीलंका जैसे देश मे भुखमरी की नौबत आने पर वहा के लोगो का पेट भरने का भी काम किया है। हमने 40 हजार करोड़ की राफेल डील किया, हमने एक लाख करोड़ मे इस देश के लिए एक हजार विमान मगांये। प्रदेश में 19 एयरपोर्ट बनाये जा रहे है जिसमें एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर नोयडा मे बन रहा है। हमारा प्रदेश योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा कि मै धन्य हूॅ और मै जहां भी जाता हूॅ और गर्व से कहता हूॅ की इस जनपद जैसा शहीदी जिला पूरी दुनिया मे कही भी नही है। यह वह जिला है जहां स्कन्द गुप्त ने सबसे खुखांर व बर्बर जाति के आक्रमणकारी हुणों को पराजित किया था जिसे आज औड़िहार के नाम से जाना जाता है। यह वह जिला है जहां के जवान सीमा पर तैनात होकर अपने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर देते है, ऐसे वीर सपूतो को नमन है। उन्होने कहा भारत देश जो सदियो से गुलामी के बाद त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद भी जिन्दा है आप उसी देश के नागरिक है। आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हो उस क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करेे तब वह दिन दूर नही जब भारत विश्वगुरू एवं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होने पुनः उन शहीदो के परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि अगर वो न होते तो आज शायद ही भारत खुली आजादी में सांस ले पाता और हमारी गुलामी और आगे चली जाती।सम्बोधन के अन्त में मंत्री जी ने उपस्थित सभी लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम मे उपस्थित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी,पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद के परिजनो, आगन्तुको, गणमान्य नागरिको व जनपदवासियों को बधाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, व अधिकारीगण ने कलेट्रेट परिसर मे वृक्षारोपण कर लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में राईफल क्लब परिसर से लंका मैदान तक मंत्री जी के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या मे लोगो ने प्रतिभाग किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएॅ, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उपस्थित थे।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी ध्वजारोहण कर पंच प्रण की ली शपथ
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वावधान में 15 अगस्त “स्वतंत्रता दिवस” समारोह के रूप में स्थानीय लंका मैदान में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सुबह 10:15 बजे झंडारोहण कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” गाजीपुर के तत्वाधान में बच्चों और स्थानीय नागरिकों में फल और मिष्ठान वितरित किया गया, इसके उपरांत दिन में 11:00 बजे अति प्राचीन राम चबूतरा, हरिशंकरी, स्थित कार्यालय पर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवम स्थानीय नागरिकों द्वारा दिन में 11:00 बजे तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया गया।इसके उपरांत उपस्थित नागरिकों में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी ने बताया कि आज देश में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ पंचप्रण कार्यक्रम में भी अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने भाग लिया और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल पांडेय, वीरेश राम वर्मा, विनय कुमार, अशोक अग्रवाल, नरसिंह पांडेय, पंडित लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, विशंभर नाथ लल्ली, अजय अग्रवाल, राजेश प्रसाद, सुधीर अग्रवाल, मयंक तिवारी, ओम नारायण सैनी, मनोज तिवारी, सौरभ, गौरव के साथ गणमान्य नागरिक और बच्चे उपस्थित रहे।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
गाज़ीपुर।ब्रिटिश सत्ता की 200 वर्षों की दास्ता की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को बलिदान कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है –स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्र भारत की 77वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनायी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झण्डारोहण करके किया। तत्-पश्चात स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में कक्षा 11वीं की छात्रा श्रेया, कक्षा 9वीं की छात्रा माहिका एवं शिवांगी व छात्र अजितेश श्रीवास्तव ने अपने विचारो में भारत के उन महान क्रान्तिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में विद्यालय की शिक्षिका प्रियतमा सिंह ने अपने उद्बोधन में शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों पर चर्चा करते हुए छात्रों को देश के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने अपने वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध काराया साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी।विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ दी। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा प्रशंसा व छात्र अब्बास के द्वारा किया गया।
ग़ाज़ीपुर।स्वतत्रंता दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उसके पश्चात् विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने प्राइमरी विंग में , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने प्री -प्राइमरी विंग में व निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सीनियर विंग में ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान व झंडा गीत गाया गया। छात्रों ने मार्चपास्ट करके झंडे को व निदेशक को सलामी दी। एलकेजी व यूकेजी के छात्रों द्वारा “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ” गाने पर मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रभात फेरी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनके साथ विद्यालय के अध्यापक डॉ संतोष तिवारी, महबूब आलम व देवेंद्र प्रजापति भी सम्मिलित थे। आज के दिन हर वर्ष विद्यालय में स्कूल कैप्टेन व वाईस कैप्टेन का चुनाव किया जाता है। प्राइमरी विंग में कक्षा 5 के छात्र अथर्व सिद्धांत को कैप्टेन व ईशल अंसारी को वाईस कैप्टेन चुना गया, जबकि सीनियर विंग में कक्षा 11 की छात्रा ओजल सृष्टि को कैप्टेन, कक्षा 9 की छात्रा मीठी को गर्ल्स वाईस कैप्टेन तथा कक्षा 9 के ही छात्र श्रेयश शंकर राय को बॉयज वाईस कैप्टेन चुना गया। पिछले सेशन की कैप्टेन वर्तिका यादव व वाईस कैप्टेन आलोक ने नवनिर्वाचित कैप्टेन व वाईस कैप्टेन को बैज पहनाया व उन्हें बधाई दी। आज़ादी के इस समरोह में विद्यालय के प्रधानाध्याक इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीती उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, प्राइमरी विंग की इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव,प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षिणक कर्मचारी तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। आज़ादी सिर्फ एक तारीख़ नहीं है, यह एक अवस्था है। आइये इसे संजोए और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
गाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ।इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आत्मा यादव का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस अवसर पर आत्मा जी को बधाई देते हुए उनके मनोनयन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज जब देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है ,आये दिन लोकतंत्र का चीर हरण किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार लगातार हमले कर रही है ऐसी परिस्थिति में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने अधिवक्ता समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा चाहे जंगे आजादी रही हो चाहे आजादी के बाद देश को नई दिशा देने का सवाल रहा है अधिवक्ता समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर है। उन्होंने मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में हर जनपद मुख्यालय पर अधिवक्ता भवन बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनी है अधिवक्ता हित में अनेकों फैसले लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी का भला नहीं चाहती यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । उसे अधिवक्ता समाज का या समाज के किसी वर्ग का कोई ख्याल नहीं है। भाजपा सरकार मे समाज का हर वर्ग दुखी और पीड़ित हैं।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप यादव ने कहा कि भाजपा राज में चारों तरफ अन्याय और अत्याचार का बोलबाला है। देश और प्रदेश के कमजोर और गरीबों को सताया जा रहा है। अधिकारी,कर्मचारीऔर योगी जी की पुलिस बेलगाम हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की तानाशाही और फासिस्टवादी सरकार के खिलाफ समाजवादी अधिवक्ता सभा संघर्ष करेगी और पीड़ितों और शोषितों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभायेगी।
अपने स्वागत से अभिभूत समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव ने अपने स्वागत के लिए उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की हर कीमत पर रक्षा की जायेगी। उनके मान और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा यह सरकार संविधान बदलना चाहती है लेकिन समाजवादी अधिवक्ता सभा भाजपा सरकार के इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इरादे ठीक नहीं है। वह समाज में नफ़रत फैलाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंह,सिविल बार संघ के पूर्व सचिव राजेश सिंह, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव,राजकिशोर यादव, मदन यादव,मारकन्डेय यादव,विजय शंकर यादव, चन्द्रेश्वर यादव,चंदन तिवारी, खेदन यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव,बृजकिशोर यादव, अशोक यादव,धर्मचंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आजाद राय, दयाशंकर कुशवाहा, शिवशंकर यादव,शंकर यादव,रामनगीना यादव, अरविंद यादव, रामाशीष यादव,सर्वेश पाल, अखिलेश यादव, निजामुद्दीन खां,हरेन्द्र यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे।इस कार्यक्रम का संचालन सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने किया।
9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
गाजीपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अगस्त क्रांति का विशेष महत्व है, आज ही “करो या मरो” का नारा देकर इसकी शुरुआत 9 अगस्त 1942 के दिन राष्ट्रपिता स्व.महात्मा गांधी जी ने की थी। जिसे आज गाजीपुर के कांग्रेस सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्थानीय सुभाष चंद्र बोस की टैक्सी स्टैंड स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में वहीं सुभाषचंद्र बोस वाचनालय एवम सभागार में एक गोष्ठी कर अपने विचार रखे।इस दौरान कांग्रेस परिवार के तरफ से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों क्रमशः अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, हनुमान यादव, हरिनाथ कुशवाहा, दिव्यांशु पांडेय, हनुमान शर्मा और सतीराम सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में अगस्त क्रांति का महत्वपूर्ण स्थान, महात्मा गांधी जी की एक आवाज पर जनपद गाजीपुर के वीर लोगों ने अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया और हमें खुशी है कि ऐसे ही वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन आज हमारे साथ हैं और हम उनको सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की आज वर्तमान सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का मान तक नहीं रख पा रही है, देश में भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी तो चरम पर है ही, लेकिन मणिपुर की घटना ने हमें शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति का ही नतीजा है कि 15 अगस्त 1947 में हमें आजादी मिली। वही पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि उनका परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा और आज ही के दिन मुंबई तत्कालीन बंबई में गांधी जी अगस्त क्रांति की शुरुआत की थी।इस लड़ाई में गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था। यही वजह है कि इसे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ या क्विट इंडिया मूवमेंट भी कहते हैं। इस आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी, इसलिए इसे अगस्त क्रांति भी कहते हैं। इसी मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन जिस जोश से पूरे भारत में आजादी के प्रति लहर उठी थी, वो निर्णायक थी, असहयोग आंदोलन के साथ गांधी जी के करो या मरो के नारे ने देश को अंततः आजादी दिलाई, जिसमें हमारे कांग्रेसियों की अहम भूमिका रही है, अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए उन असंख्य सेनानियों की शहादात को हम सलाम करते हैं आज हमें उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, सुमन चौबे, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना एवं हनुमान सिंह यादव ,बाल रूप शर्मा ,उषा चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे,रूद्रेश निगम ,सीमा विश्वकर्मा, राकेश राय , सुधांशु तिवारी,डॉ संगीता राजभर,आलोक यादव, राजेश गुप्ता विभूति राम राम नगीना पांडे शंभू कुशवाहा,रईस अहमद ,सतिराम सिंह, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे ,नसीम अख्तर, माधव कृष्ण यादव, सूरज खरवार, संजय गुप्ता जी संजय सिंह सतीश गुप्ता हरिनाथ सिंह कुशवाहा, सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
गाजीपुर प्रेस क्लब ने कराया अपने सदस्यों का दस लाख का दुर्घटना बीमा
गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब ने अपने सम्मानित सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराने का कार्य शुक्रवार को शुभारंभ किया। जिसमें पहले दिन 28 सदस्यो ने मुख्य डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से अपना बीमा कराया। इस संदर्भ में गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हमारे एसोसिएशन में लगभग 100 पत्रकार बतौर सदस्य शामिल हैं, इन सभी सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराया जायेगा, जिसकी आज से शुरुआत की गई है। इस बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत, दुर्घटना में आंशिक व पूर्ण या स्थायी विकलांगता, दुर्घटना में अंग-भंग होने पर बीमा धारक को दस लाख रूपये प्राप्त होंगे। इसी तरह दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय/ओपीडी में खर्च हुई धनराशि का कवरेज भी मिलेगा। बीमा धारक को शिक्षा लाभ के तहत दो पात्र बच्चो के लिए विमित राशि का 10 प्रतिशत, अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दस दिनो तक दैनिक नकद धनराशि एक हजार प्रतिदिन के हिसाब से प्राप्त होगी।
इस अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण “केके”, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, प्रबंध समिति के सदस्य अमितेश सिंह, मुकेश उपाध्याय, अनिल कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्रों ने वीर अब्दुल हमीद सेतु पुल पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने व पुल के दोनों तरफ दस फीट की जाली लगाने संबंधित मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक सदर एसडीएम प्रखर उत्तम को सौंपा।
समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि गाजीपुर के वीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने गंगा पुल पर कई वर्षों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं तथा पुल के दोनों तरफ जालीदार जाली नहीं होने से लगातार छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों द्वारा पुल से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं, इस सभी समस्याओं को लेकर लगातार जिला प्रशासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन जिला प्रशासन कि उदासीनता के चलते अब तक इन समस्याओं को दूर नहीं किया जा सका, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।इन सभी मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम को पत्रक दिया गया है। शीघ्र इस पर कारवाई कि मांग कि गयी है,मांग पूरी नहीं होने पर हमीद सेतु पुल पर ही धरना-प्रदर्शन पर बैठने को विवश होंगे।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, छात्र नेता शशांक उपाध्याय, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि शिवम पाल,धीरज सिंह, विकास तिवारी अभिषेक वर्मा, दीपक उपाध्याय इत्यादि लोग मौजूद थे ।
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर
गाजीपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकप्रिय सांसद रहे राहुल गांधी को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है, इसके बाद गाजीपुर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है, स्थानीय कचहरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।इसे न्याय की जीत बताया है।
इस पूरे मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आखिर में सच की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के दोष सिद्धि तक सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी की सांसद सदस्यता जल्द ही फिर से बहाल होगी और वह संसद में जनहित के मुद्दों को पुनः मजबूती से उठाएंगे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने राहुल गांधी केस में राहत की खबर आने के बाद कहा कि हम सभी को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था और आज उस भरोसे को सुप्रीम कोर्ट ने और मजबूती प्रदान की है, ये सच की जीत है और षड्यंत्रकारियों की हार है और इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उठाना पड़ेगा।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है। जिसपर कांग्रेस जनों को उम्मीद है कि जल्द ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी बहाल हो जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा्,पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे,एआईसीसी सदस्य रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता,शबीहूल हसन, चंद्रिका सिंह, आदिल अख्तर, दिव्यांशु पांडे, रईस अहमद, सुधांशु,प्रदीप राय मोनू, मिलिन्रद सिंह,कमलेश्वर प्रसाद शर्मा ,जितेंद्र बिंद, रूद्रेश निगम, संजय गुप्ता मोइनुद्दीन, मुश्ताक अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।