All posts by UP Fast News

IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस अव्वल

उ0प्र0 सरकार की आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस अव्वल

पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते लगातार निर्देशों के फलस्वरूप विगत माह नवम्बर में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है

गाजीपुर।उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद गाज़ीपुर पुलिस द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद गाज़ीपुर जो माह नवम्बर में प्रथम रैंक प्राप्त किया । जनपद गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मानीटरिंग करते हुए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिए गए समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।

सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

गाजीपुर। यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो गई, वे त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं, उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। सुनील राम ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीमती गांधी ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को मजबूत करता है। फल पाकर कई मरीजों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
वितरण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्याएं सुनीं। अस्पताल स्टाफ ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाती रहेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद, आलोक यादव, सतीश श्रीवास्तव, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, कुसुमदेवी, कमलेश्वर शर्मा, जेपी पांडे, शबीहूल हसन, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगनू सिंह, अंसार अहमद, प्रवीण दुबे, विनय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज


वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक क्लब कैंप कार्यालय, कचहरी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी।
क्लब के परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण 14 दिसम्बर, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला, तथा निबंध लेखन की लिखित परीक्षाएँ शामिल रहेंगी। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं तथा पीजी कॉलेज टेरी के कुशल छात्र–छात्राओं को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा को पूरे आयोजन का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
गाज़ीपुर सदर में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक सत्य प्रकाश तिवारी होंगे। इसी प्रकार
नंदगंज के रेनबो मॉडर्न स्कूल में नौशाद अहमद, सैदपुर के एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में डा. जितेन्द्र कुमार, भांवरकोल के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में नूर अफसा, मुहम्मदाबाद सूरतापुर के चंदनी पब्लिक स्कूल में पवन कुमार पांडेय, गौसपुर के राहुल सांकृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनोद मिश्रा, कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में सत्यदेव दूबे, लावा नेवादा के एस.एस. पब्लिक स्कूल में अजय यादव, दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथ कुशवाहा को व्यवस्था का प्रभार दिया गया है।
इन सभी केंद्रों पर कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति की परीक्षाएँ बहुविकल्पीय पद्धति से होंगी, जिसमें प्रतिभागियों को सही उत्तर वाले गोलों को काला करना होगा। वहीं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित विषयों पर आधारित होंगी।
द्वितीय चरण में स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, तृतीय चरण में “आवाज़ की आगाज़” गायन प्रतियोगिता तथा
चतुर्थ चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
उक्त तीनों प्रतियोगिताएँ जनवरी माह में जनपद मुख्यालय पर संपन्न होंगी।
गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 4 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्लब खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “29वां वेलफेयर उत्सव” में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिला गवर्नर पवन पांडेय, क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, राम कुमार, नौशाद अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।

एकता दिवस के रूप में मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

गाज़ीपुर।भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती आज जिले में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “इंदिरा गांधी ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका नेतृत्व साहस, दूरदृष्टि और निर्णायक क्षमता का प्रतीक था। आज जब समाज में विभाजनकारी ताकतें बढ़ रही हैं, ऐसे समय में इंदिरा जी के ‘एकता और अखंडता’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।”
उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आज सत्ता में बैठे लोग समाज को बाँटने और संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हैं, जबकि इंदिरा जी ने हमेशा गरीब, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त करने का काम किया।”
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “इंदिरा जी के विचार आज भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नीतियों ने देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती दी। आज की सरकार केवल प्रचार और दिखावा करती है, जबकि इंदिरा जी ने काम से देश का मान बढ़ाया।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर जनता के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखेगा।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि “इंदिरा गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत को मजबूत नेतृत्व दिया। उनका शासनकाल देश की एकता, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय है।”
उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “आज की सरकार ऐतिहासिक संस्थानों को कमजोर कर रही है और जनता के मुद्दों से भाग रही है। ऐसे समय में इंदिरा गांधी की नीतियों और सिद्धांतों को याद करना पहले से कहीं अधिक आवश्यक है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, कृष्णा तिवारी, हरिओम यादव, सदानंद गुप्ता, ओमप्रकाश पासवान,
नसीम अख्तर, दिवाकर सिंह, डॉ गुड्डू कुमार, अयूब अंसारी, जावेदआदि लोग उपस्थित रहे।

कृषकों को मिले पीएम किसान के 83 करोड़

जनपद के कृषकों को मिले पी०एम० किसान के 83 करोड़

गाजीपुर। जनपद के 416000.00 (चार लाख सोलह हजार) किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में रू० 83 करोड़ की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तानान्तरित की गई। अब तक इस योजना में कुल 1796 करोड़ रू० हस्तानान्तरित की जा चुकी है।

पी० एम० किसान सम्मान निधि की 21वी किस्त आज प्रधानमंत्री द्वारा कोयम्बटूर, तमिलनाडु से जारी किया गया। जनपद स्तर पर इसका प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज, गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 200 कृषक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय उपस्थित रहें। इसके अलावा कृषि विभाग तथा सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सहकारी समितियों, बीज भण्डारों एवं ग्राम पंचायतों में किसानों के मध्य कराया गया।
उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। जनपद में 476578 किसानों के सापेक्ष मात्र 261513 किसानों द्वारा ही फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों के बीच लगातार अभियान के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार कार्ड, खतौनी व मोबाईल के साथ कृषक अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल व कृषि विभाग के कर्मचारी से सम्पर्क कर सकते है। ओमप्रकाश राय भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जनपद के लघु एवं सीमान्त किसानों को खरीफ, रबी व जायद के मौसम में बीज, दवा, खाद, जुताई व बुवाई के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० शिव कुमार सिंह, डा० ओमकार सिंह, डा० रागिनी दूबे, एम०एल०सी० चंचल सिंह के प्रतिनिधि डा० प्रदीप कुमार पाठक, उमेश कुमार जिला कृषि अधिकारी, मुकेश सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, मृत्युन्जय सिंह तकनीकी सहायक,पारसनाथ राम तकनीकी सहायक के अलावा भारी संख्या में जनपद के कृषक मौजूद थे।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

गाजीपुर ।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13.12.2025 की समीक्षा हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त विभागों को यह निर्देश दिया गया कि आगामी  राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन को लाभ प्रदान किया जाए, तथा इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के नोटिसों का शत-प्रतिशत तामीला भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी द्वारा विभागों को लोक अदालत से संबंधित मामलों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस के नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अतुल कुमार द्वारा लोक अदालत में पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग हेतु आश्वत किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विजय कुमार उपस्थित रहे।

किसान दिवस मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना:डीएम

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं गुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में विकास भवन के सभाकक्ष में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।
उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा पिछली किसान दिवस की कार्यवृत्ति एवं परिपालन आख्या विस्तार से पढ़ा गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान दिवस मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। रबी सीजन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं के बारे में कृषकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
सर्व प्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को बताया गया कि हमारे पास गेहूं लक्ष्य 12000-कुन्तल के सापेक्ष पूरी उपलब्धता है जिसको जनपद के 16 विकास खण्ड में कृषि निवेश केन्द्रों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 4000 पैकेट मसूर मिनी किट को किसानों में निःशुल्क वितरण किया जाएंगा। जिलाधिकारी एवं उच्च स्तरीय प्राप्त निर्देशों के क्रम में एन0पी0के0 एवं टी0एस0पी0 के प्रयोग के बारे मैं कृषकों को जागरुक किया जाएगा (गोष्ठियों में पम्पलेट  के माध्यम से एवं विकास खण्ड पर होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा)।
 नहर विभाग द्वारा बताया गया कि अभी धान का फसल की कटाई चल रही है एवं नहरों में पानी है। एक सप्ताह बाद फसल कटाई होने एवं नहर में पानी कम होने पर ड्रोन सर्व कराकर सिल्ट की सफाई का कार्य कराया जाएगा। तत्पश्चात 6 जनवरी से पानी को छोड़ा जाएगा। नलकूप विभाग द्वारा बताया गया कि इस समय-20 ट्यूबवेल खराब है, एक सप्ताह में सही करा दिया जाएगा नलकूप विभाग के सहायक अभियन्ता द्वारा बताया गया कि समस्या समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को विद्युत विभाग के साथ मीटिंग होती है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में बाजरा क्रय हेतु 03 क्रय केन्द्र (सैदपुर, करण्डा, एवं नन्दगंज) खोले गये है। धान क्रय हेतु 153 केन्द्र संचालि है, कृषक भाइयों से अनुरोध है कि जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकरण कराये एवं योजना का लाभ प्राप्त करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषक भाई पराली को न जलाये जिससे पशु, मानव स्वास्थ्य तथा वातारण प्रभावित हो । पराली गो आश्रय स्थलों पर ले जाए बदले में गोबर की खाद निःशुल्क प्राप्त करें। सेक्स शार्टेड सीमेन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाएगा जिससे निराश्रिात पशुओं की समस्या से निदान मिल सके। पालतू जानवरों को सड़कों पर न छोड़ा जाए। जिलाधिकारी द्वारा  निर्देशित किया गया कि गो आश्रय स्थलों पर ठण्ड से बचाव की व्यवस्था समय से कर लिया जाए। जिसकी फोटो व सत्यापन रिपोर्ट अवश्य प्रस्तुत करें। कृषक बाबू लाल मानव द्वारा बताया गया कि हरपुर माइनर जमानियां में छलका व कुलाबा नही है जिससे सिचाई में समस्या उतान्न हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुलाबों की ग्राम पंचायत वाइज लिस्टिंग करके स्वीकृति उपरान्त मनरेगा से बनवाया जाए। माइनर डिस्चार्ज प्रोजेक्ट बनाकर जिलाधिकारी के तरफ से पत्र भिजवा दिया जाए। कृषक अंगद सिंह दाऊदपुर द्वारा बताया गया कि दाऊदपुर माइनर में पाइप पतला लगा है पानी ओवर फ्लो होने से अन्य भू-भाग पर पानी भर जा रहा है, समस्या का समाधान कराया जाय। कृषक सुनील यादव – मुहम्मदाबाद द्वारा अनुरोध किया गया कि मुहम्मदाबाद में बाजरा क्रय केन्द्र खोला जाय। कृषक बाबू लाल मानव द्वारा बताया गया कि ब बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नही मिला जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 18950 लोगों को 09 करोड़ का भुगतान हुआ है। कृषक संजय कुमार जमानिया द्वारा बताया गया कि नहर की सफाई न होने से पानी निकासी की समस्या है जिससे फसलें जलमग्न हो रही है समाधान कराया जाए। बाजरा फसल नुकसान के संबंध में किसानों के प्रश्न के जबाव में फसल बीमा प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि बीमा से आच्छादित समस्त कृषकों को लाम मिलेगा। कृषक शब्बीर अहमद खां-मनिया-सेवराई द्वारा बताया गया कि आठ माह पूर्व कनेक्शन का पैसा जमा है परन्तु अब तक बिद्युत कनेक्शन नही मिला। कृषक बालाजी यादव बिरनों द्वारा शिकायत किया गया कि विद्युत मीटर में दो माह से समस्या होने से बिल अधिक आ रहा है। शेखपुर बिरनो फीडर से सही कराया जाय। कृषक देव प्रसाद दूबे वसन्त पट्टट्टी करण्डा द्वारा बताया गया कि हमारे गांव का फसल बीमा नहीं हो पाता है। कृषक महेन्द्र यादव हैसी- मुहम्मदाबाद द्वारा बताया गया कि फसल अतिवृष्टि से प्रभावित है परन्तु सर्वे नहीं हुआ है।

डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक सदर (सपा) जैकिशन साहू, कृष्ण बिहारी राय, दया शंकर पाण्डेय भाजपा, राजेश कुमार यादव, तहसीन अहमद सपा, संदीप कुमार विश्वकर्मा कांग्रेस, सुभाष राम सिपाही, शकील खान बसपा, उपस्थित रहे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि सत्यापन के दौरान जनपद मे 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण नये प्रस्तावित मतदेय स्थलो की 419 बनाए गए है और 146 मतदेय स्थलो के मतदाताओं को उसी भवन मे बने अन्य बूथो पर समायोजित किया गया है। 419 नये बूथ बनाये जाने के कारण जनपद मे 2959 बूथो के स्थान पर अब 3378 बूथ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10 नवंबर 2025 को कर दिया गया है , जो निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी, कार्यालय/जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर एवं जनपद के वेबसाईट ghazipur.nic.in  पर उलब्ध है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना है की एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से सम्बन्धित बिन्दुओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य में सुगमता एवं शुद्धता हेतु समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया है कि समाजवादी पार्टी द्वारा निर्धारित संख्या मे बीएलए की नियुक्ति कर दिया गया है  शेष राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बी0एल0ए0) की नियुक्ति कर निर्वाचन कार्यालय को सूचित कर दें, जिससे संबंधित बीएलओ एवं बीएलए आपसी समन्वयता के साथ मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के कार्य में बेहतर परफॉर्मेंस कर सकेंगे।

बिरसा मुंडा की ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गई जयंती

गाजीपुर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  और आदिवासी लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को ‘जनजातीय  गौरव दिवस‘ के रूप में मनाई गयी। मुख्य अतिथि सुभाष चन्द्र सरोज, जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागर में जनजातीय गौरव दिवस-2025 हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुण्डा के साथ-साथ सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद किया गया। देदियापाड़ा, गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव वर्ष समारोह-2025 में प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।जिसे उपस्थित जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा काफी उत्साहित होकर देखा गया।
उन्होने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं आदिवासी समाज के गौरव बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवन में अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया। उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है, जो सरकार द्वारा उनके अद्वितीय योगदान को सम्मान देने हेतु घोषित किया गया है। बिरसा मुंडा ने सिर्फ सामाजिक और धार्मिक सुधार ही नहीं किए, बल्कि ब्रिटिश शासन के शोषणकारी नीतियों के खिलाफ उलगुलान (महाआन्दोलन) का नेतृत्व कर आदिवासी समाज को एकजुट किया। उन्होंने ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ का संदेश देते हुए स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और न्याय की भावना को जन-जन तक पहुँचाया। इन आयोजनों का उद्देश्य बिरसा मुंडा के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और समाज में एकता, समानता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गाजीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजीपुर, छात्रावास अधीक्षक, सहायक विकास अधिकारी (स०क०) एवं ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) आदि कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम का समापन अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) द्वारा सभी उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अनुसूचित जनजाति के लागों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन अब-तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का दिया समर्थन

हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर कुल अब तक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर करके अभियान का समर्थन कर शहर के जर्जर सड़को के खिलाफ विरोध दर्ज किया

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को नगर के जर्ज़र सड़को के खिलाफ चल रहे हस्ताक्षर अभियान के पांचवे दिन सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र मे आज कुल अब तक 5800 लोगो ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान की अगुआई कर रहे विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने कहा की समय से कार्य ना पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओ की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा कार्य न करने पर कार्यवाही होनी चाहिए।

वही स्टेशन से आ जा रहे राहगीरों ने हस्ताक्षर कर बताया की गाज़ीपुर नगर क्षेत्र की सड़को का हाल आस पास के जिलों की तुलना मे बहुत ही बुरा स्थिति मे है यहा तक की कई क्षेत्रों मे तो आटोरिक्शा या टोटो तक जाने से मना कर देते हैं ।स्थानीय लोगों ने कहा की बार बार शिकायत किए जाने का कार्यदाई संस्थाओं के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मुख्यमंत्री, मंत्री जी के निर्देश के बावजूद अधिकारी गढा मुक्त सड़क की झूठी सूचना शासन को देने का कार्य करते है जबकि धरातल हकीकत कुछ और ही है।

मौके पर अनिल सिंह , मनोज सिंह, सुरज, मनीष, सक्षम श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।