अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रान्त के प्रांतीय मंत्री बने दुर्गेश श्रीवास्तव:संजय दुबे
गाजीपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की काशी प्रान्त की बैठक माँ शारदा मैरेज हाल चंदौली में सम्पन्न हुआ।जिसमे संगठन के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया। काशी प्रांत के प्रांतीय कार्यकारणी में जनपद गाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार जनपद में संघर्ष को देखते हुए और अन्य कार्यक्रमों को सफलता के लिए और काशी प्रांत को मजबूती प्रदान करने के डॉ प्रवीण तोगड़िया के निर्देश के क्रम में गोरक्ष प्रान्त केधनञ्जय सिंह क्षेत्रीय महामंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा दुर्गेश श्रीवास्तव को काशी प्रान्त के प्रांतीय महामंत्री के दायित्व का घोषणा किया गया। प्रांतीय बैठक में तरुण जी,संजय दुबे,विवेक जायसवाल,राजकुमार,रमेश गुप्ता, राज पांडेय अमित केशरी, कन्हैया उपाध्याय, सूर्यभान पांडेय, सत्यम दुबे,सुधीर सिंह मौजूद रहे।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय की दीवारों एवं परिसर को फूलों से सजाया गया। पुष्प पंखुड़ियों से सुंदर अल्पना बनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी मैदान में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा झंडारोहण किया गया।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके उपरांत पार्टी सभाकक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि कठिन संघर्ष, मेहनत और समर्पण से संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को नमन है। उन्होंने कहा कि युगदृष्टा अटल बिहारी वाजपेई की “अंधेरा छटेगा, सूर्य निकलेगा” वाली वाणी आज चरितार्थ हुई है और भारतीय जनता पार्टी विश्व के लगभग डेढ़ हजार राजनीतिक दलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन मजबूती में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ व सभी पूराने कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने “ऐ भैया मोदी जी हउवन हमरे देशवा क शान” गाकर लोगों मे भाजपा के मजबूती का संदेश दिया। गोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, विजय शंकर राय, बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा,वृजनन्दन सिंह, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र नाथ पांडेय, निर्गुण दास केशरी, प्रवीण सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके अलावा संकठा प्रसाद मिश्र अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमित तिवारी, कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया, अभिनव सिंह छोटू,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पांडेय ने किया।
गाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री धर्मवीर प्रजापति 5 अप्रैल 2026 को गाजीपुर जनपद का दौरा करेंगे। वे यहां प्रजापति (कुम्हार) संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। मंत्री प्रजापति का आगमन राम लक्ष्मण जानकी मंदिर, कुम्हार वंशज रौजा, गाजीपुर में होगा।
राजन कुमार प्रजापति ने हाल ही में प्रजापति (कुम्हार) संघ के जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री की उपस्थिति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 151 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 64 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में असमय बारिश और अगलगी की घटनाओं से किसानों को गेहूं की फसल को हुए नुकसान के बदले क्षति पूर्ति प्रदान करने की जिला प्रशासन से मांग की गई।इसके साथ- साथ संगठन की कमियों को दूर करते हुए संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। 14अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती सेक्टर वार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है हमें अपने संगठन के ढीले पड़े सभी पेंचों को कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए नरम दिल है यह सरकार। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपनी गलत आर्थिक एवं विदेश नीतियों से देश को गहरे संकट में डाल दिया है। आज पूरा देश ईंधन गैस,डीजल, पेट्रोल की क़िल्लत से परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार गैस ईंधन की कोई कमी नहीं है का झूठा दावा कर रही है। यह सरकार केवल अपनी झूठ नीति में सफल है। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,मदन सिंह यादव,वृजदेव खरवार, सुशील जायसवाल,अरूण कुमार श्रीवास्तव, रीता विश्वकर्मा,शौर्या सिंह,आशीष यादव उर्फ राहुल, राजकुमार पांडे,सूरज राम बागी,विभा पाल,मुन्नीलाल राजभर, बिन्दु बाला बिन्द, आजाद राय,रीना यादव,सुभाष यादव गुड्डू,आत्मा यादव यमुना सिंह यादव, अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद,राजेन्द्र यादव, गोवर्धन यादव,जै हिंद यादव, जवाहिर यादव,असलम हुसैन, हरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश यादव,पप्पू यादव, डॉ समीर सिंह,सुनील यादव, आजाद राय, राजेन्द्र बनवासी, केसरी यादव,बाबी चौधरी, परशुराम बिंद,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुग्गु यादव,रामाशीष यादव,दीना सिंह यादव,श्री राम यादव,रिपु यादव,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए जनपद को दिया लगभग 5 करोड़ की स्वीकृति
गाजीपुर। विकास को नई गति देते हुए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग ₹5 करोड़ की लागत से नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य क्षेत्र में बेहतर आवागमन, जल निकासी की समस्या के समाधान तथा समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से जनपद गाजीपुर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और इसका सीधा लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है।
योजना के अंतर्गत जनपद में निम्नलिखित कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है —
ब्लाक सदर में ग्राम सभा सकरा में रेशम फार्म पिच रोड से छेदी का पुरा होते हुए डीह बाबा स्थान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।
ब्लाक करण्डा में ग्राम सभा बनगांव में सिसौड़ा मार्ग से बनगांव मदरही संपर्क मार्ग तक पिच निर्माण कार्य।
ब्लाक करण्डा में ग्राम आनापुर सरैया से लखनचनपुर गांव तक पिच निर्माण कार्य।
ब्लाक देवकली में लक्ष्मणपुर श्री बिन्द की दुकान से जमीन मुड़रभा में हरिश्चन्द्र के घर होते हुए जवाहर बिन्द के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।
ब्लाक करण्डा के ग्राम परसोत में स्व. संग्राम बिन्द के घर से ग्राम मदरही जर्नादन सिंह के घर तक पिच रोड निर्माण कार्य।
ब्लाक करण्डा में ग्राम मदनही दुर्गा माता मंदिर से टोडरपुर तक पिच निर्माण कार्य।
ब्लाक करण्डा में ग्राम सभा सहेड़ी में नहर माइनर से रामसिंह के पुरा तक पिच निर्माण कार्य।
ब्लाक मनिहारी में ग्राम सौरी बलिराम प्रधान के पुरवा में राजनाथ यादव के घर से खजुरी नदी तक नाला निर्माण कार्य।
ब्लाक मनिहारी में ग्राम कटघर में मढ़िया नगर लिंक रोड से खुटवा कटघरा लिंक रोड तक पिच निर्माण कार्य।
ब्लाक सदर में ग्राम सभा छावनी लाइन कलौता में विजयेंद्र के डेरा से तेजप्रकाश कुशवाहा की दुकान से होते हुए शारदा ईंट उद्योग तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य।
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत का संकल्प है कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।
गाजीपुर।गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर कोअयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार, उत्थान एवं सुंदरीकरण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सृष्टि के लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त का मंदिर जो अयोध्या में श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है वह आज बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस मंदिर से विश्व में रहने वाले सभी कायस्थ समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार का भी ध्यान इस मंदिर की तरफ कभी नहीं रहा है। इस मंदिर की उपेक्षा के चलते पूरा का पूरा कायस्थ समाज काफी दुखी एवं मर्माहत है। हर मंदिर की तरह इस मंदिर का भी कायाकल्प किया जाना केवल कायस्थ समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं का ध्यान देते हुए अति आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव डब्बू, अमरनाथ श्रीवास्तव, अरूण सहाय, सिद्धार्थ शरण श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
बाबू जगजीवन राम जयंती को लेकर कांग्रेस की मासिक बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा
गाजीपुर।गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, रजदेपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित होने वाली बाबू जगजीवन राम की जयंती के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबूजी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। वर्तमान समय में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज में आज भी असमानता और उपेक्षा की स्थिति बनी हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों की आवाज रही है। बाबूजी के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सच्चा परिवर्तन संभव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को उनकी जयंती पर एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। आज के दौर में जब सामाजिक समरसता को चुनौती मिल रही है, तब उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, हरिओम यादव, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू राशिद, आरती आर्य, जफरुल्लाह अंसारी, नसीम अख्तर, मोहम्मद अयूब, रमेश चंद्र गुप्ता, शबीहूल हसन, रईस अहमद, अजय कुमार दुबे, कुंदन खरवार, ओमप्रकाश पांडे, ओमप्रकाश पासवान, दीनानाथ यादव, मकसूद हसन, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, सुंदरलाल जायसवाल, आलोक यादव, शंभू सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, आशुतोष कुमार सिंह, डॉक्टर विंध्याचल कुशवाहा, चंद्रशेखर आर्या, आशुतोष सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर।सत्र 2026-27 में परिसदीय विद्यालयों में नमांकन के दृश्टिगत नगर क्षेत्र, के कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात नवीन सत्र में कक्षा 1 के बच्चों का नमांकन कर बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा विद्यालय स्वछता, पेय जल, शौचालय एवं डिजिटल कक्षा सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सत्र 2026-27 के लिए साक्षरता से समृद्वि अभियान, नियमित उपस्थिति, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता एवं अभिभावक शिक्षक संवाद को प्राथमिकता देने का आवाहन किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने आगामी माह में पुस्तकालय अद्यतन व खेल सामग्री वितरण की योजना प्रस्तुत की।उन्होंने ने सभी शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्वति के अनुरूप संदर्शिका, प्रिन्ट रिच सामग्री, शिक्षक डायरी व डिजिटल सामग्रियों के प्रयोेग एवं बाल केन्द्रित मूल्यांकन पर कार्य करने का निर्देश दिया। अभिभावकों से घर पर पढ़ाई के सहयोग की अपेक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलों अभियान की रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नसीम अब्बासी ने की। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्षी हुसैन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार,, अदनान अहमद, तहसीप फातिमा, नाज कमाली, पंकज यादव, अनुष्का पटेल, लक्ष्मण राम, नोडल शिक्षक संकुल नफीसुर्रहमान अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रवाल, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता, सर्वजीत यादव, एस0आर0जी0 अभिषेक कुमार, व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए0आर0पी0 नगर रितेश सिंह ने किया।
गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ दिलाकर किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। सीएमओ ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा।
30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान
गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ दिलाकर किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। सीएमओ ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा।