All posts by UP Fast News

जिले में पहली बार सी0 बी0 एस0 ई0 द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

जिले में पहली बार सी0 बी0 एस0 ई0 द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

ग़ाज़ीपुर शिक्षा के महत्व का वर्णन करना शब्दों में बेहद मुश्किल है,आगामी भविष्य में शिक्षा प्रणाली को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य एवं कक्षा-कक्ष प्रबंधन के विशेष तकनीकों पर प्रकाश डालने हेतु शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में सीबीएसई नई दिल्ली के सौजन्य से दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद में पहली बार C. O. E. सी० बी० एस० ई० प्रयागराज द्वारा शिक्षा प्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु माउंट लिट्रा जी स्कूल का चयन किया गया। यह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 से आरंभ होकर 23 जुलाई दिन शनिवार को समाप्त हो गया। दो दिवसीय इस शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता व प्रशिक्षिका सी० बी० एस० ई० की रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम गौतम (प्रधानाचार्य एम०आर०जयपुरिया स्कूल, लखनऊ) एवं श्रीमती हेमा कालाकोटी (प्रधानाचार्य ए०पी०एस० एकेडमी लखनऊ) के द्वारा की गई।
इस विशेष अवसर पर ज़ी लर्न लिमिटेड (रीजनल ऑफिस नई दिल्ली) के प्रतिनिधि (रिप्रेजेंटेटिव) देवाशीष मजूमदार भी उपस्थित रहे। इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव, ज़ी लर्न लिमिटेड के प्रतिनिधि (रिप्रेजेंटेटिव) श्री देवाशीष मजूमदार, सी० बी० एस० ई० रिसोर्स पर्सन हेमा कालाकोटी व श्रीमती पूनम गौतम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक श्री मोहित श्रीवास्तव के द्वारा सी० बी० एस० ई० की रिसोर्स पर्सन को पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। संस्थाओं एवं शिक्षक की भूमिका में व्यापक बदलाव आया है शिक्षण पद्धति का पूर्णतः वैज्ञानिकीकरण हो गया है। पूरी प्रक्रिया का केंद्र बिंदु विद्यार्थी है जिसकी रूचि – अभिरुचि और क्षमता का सम्मान करते हुए उसे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाने का दायित्व पूरी शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षक का है । इनमें से कक्षा- कक्ष प्रबंधन कौशल शिक्षक के ऐसे व्यवहार हैं जिनके द्वारा शिक्षक प्रभावशाली शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के लिए उचित कक्षा वातावरण उत्पन्न करने तथा छात्रों के व्यवहारों को नियंत्रित करता हुआ उनका ध्यान विषय वस्तु की ओर आकर्षित करता है। एक अच्छे अध्यापक की कक्षा – प्रबंध कौशल में दक्षता प्राप्त करना अति आवश्यक होता है। इस पूरे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा कक्ष प्रबंधन में आने वाली मूलभूत समस्याओं एवं उनके निराकरण के उपायों से अवगत कराते हुए कक्षा कक्ष प्रबंधन को और भी बेहतर बनाना था। इसके लिए प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा एवं कक्ष- प्रबंधन के क्षेत्र में प्राप्त अपने कई वर्षों के अनुभव को साझा किया गया। इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के विभिन्न सी० बी० एस० ई० स्कूलों के लगभग 80 से अधिक शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय इस शिक्षक – प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों,प्रधानाचार्य एवं अध्यक्षता कर रहे रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया।
तत्पश्चात माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक श्री मोहित श्रीवास्तव, सी० बी० एस० ई० रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम गौतम एवं श्रीमती हेमा कालाकोटी के द्वारा प्रतिभागी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्य का आभार प्रकट करते हुए प्रशस्ति चिह्न(सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

पूजनीय होतें है गुरु:-अविनाश राय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न समारोह को संबोधित करते हुए बेशिक शिक्षा अधिकारी अविनाश राय ने कहा कि गुरु का सम्मान सदैव से होता रहा है। बिना गुरु के ग्यान के कुछ भी सम्भव नहीं होता है। इंसान के जीवन में गुरु के मार्ग दर्शन से ही हम किसी भी मुकाम तक पहुँच सकते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। संगठन के जिला मंत्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दिखाई है। शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज सेवा कर जहाँ अपने ज्ञान से युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करतीं हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पंकज सिंह चंचल, अविनाश राय, नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, इसरार सिददीकी, कमलेश यादव, दिपक, मनोज, धनंजय, दिनेश, इन्द्रासन आदि मौजूद रहे।

सपना सिंह ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

सपना सिंह ने किया चुनाव कार्यालय उद्धघाटन

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने शनिवार को हिंदुस्तान मैरिज हाल चोचकपुर मे हवन पुजन करके तथा फिता काटकर जिला पंचायत सदस्य के पार्टी प्रत्याशी शैलेष कुमार राम के कार्यालय का उदघाटन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, पंचायतों को मजबूत करना। सपना सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता को क्षेत्र के विकास के लिए शैलैश राम जैसे योग्य प्रतिनिधि का चुनना जरुरी है।
जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पित राजनीति के माध्यम से विकास और जनता के कल्याण मे भरोसा और विश्वास रखती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बताया। पार्टी प्रत्याशी शैलैश कुमार राम ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह, पंकज सिंह चंचल, अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडेय और संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

युवा नेता ने चलाया सदस्यता अभियान

युवा नेता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत युवा सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्लों मे शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। युवा नेता अभिनव सिंह ने बताया की युवाओं के साथ साथ महिलाओं की भी इस सदस्यता अभियान में उत्साह देखने को मिल रहा है। कहा कि लोकसभा के चुनाव में पुरुषों के साथ साथ इस देश की आधी आबादी भी भारती जनता पार्टी को नकार देगी। युवा नेता ने नअभियान के दौरान खाद्य पदार्थ पर लगे GST की निंदा की।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। 24 जुलाई 2022 को 132 केवी अंधऊ पावर हाउस से निर्गत प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 9 बजे से 1 बजे तक तथा फीडर रौजा, पारा, हंसराजपुर ,10 एमवीए 1 की सप्लाई 9 से 11 बजे तक अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत और बस बार बदलने के कारण से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर एल0के0 प्रजापति द्वारा दी गई।

मां को पुत्र ने मारी गोली

गाजीपुर।शुक्रवार को दिन में करंडा थाना क्षेत्र के बासुचक गांव में सौतेले पुत्र ने किसी बात को लेकर मां को गोली मारकर फरार हो गया।परिजनों ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए।
घटना के संबंध में बताया गया है कि करंडा क्षेत्र के बासुचक गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज सिंह की पत्नी को अनुपमा सिंह को शुक्रवार को दिन में उनके सौतेले पुत्र ने किसी बात को लेकर किसी अवैध असलहे से पेट में गोली मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद पुत्र फरार हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि बासुचक निवासी पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पहली पत्नी से दो लड़के हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद मनोज ने अनुपमा से दूसरी शादी की। मनोज सिंह की पहली पत्नी से दो लड़के थे तथा दूसरी पत्नी अनुपमा से एक चार वर्ष का बेटा है। इस संबंध में एसपी रोहित पी बोत्रे ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर सौतेले पुत्र शिवांश सिंह ने अपनी मां को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लिया। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

कृष्णा यादव 97.4 प्रतिशत अंक पाकर एमजेआरपी स्कूल का नाम किया रोशन

गाजीपुर।शुक्रवार को सीबीएसई के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर का परीक्षा परिणाम 99.7 प्रतिशत रहा। जिसमें कृष्णा यादव 97.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, संजना यादव 96 प्रतिशत द्वितीय, क्रिश कुमार गुप्ता 94.8 प्रतिशत तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में पिंकी यादव ने 94.4 प्रतिशत, प्रिया मौर्या 94.2 प्रतिशत, यश मिश्रा 94 प्रतिशत, अंजली गुप्ता 94 प्रतिशत, सौरभ यादव 93.6 प्रतिशत, आयुष सिंह 93.2 प्रतिशत, अंकिता कुमारी 93 प्रतिशत प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 27 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त विज्ञान में संजना यादव, ने 100,क्रिश कुमार गुप्ता 99,सामाजिक विज्ञान में क्रिश कुमार गुप्ता 100, जीशान अहमद 99, गणित में संजना यादव, क्रिश कुमार गुप्ता ने 99, अंग्रेजी में अमन सिंह ने 98, हिन्दी में रोहित कुशवाहा, जान्हवी राय, प्रिया सिंह ने 97अंक प्राप्त किये। विद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह कुशवाहा व प्रबंधक राजेश कुशवाहा एवं विद्यालय परिवार सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

शिक्षा माफिया की 3 करोड़ 10 लाख की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर छावनी लाइन स्थित शिक्षा माफिया राजेंद्र सिंह कुशवाहा उपरोक्त व जीउत कुशवाहा के नाम रजिस्ट्री कराई गई बेनामी करोड़ों की भूमि को को मुनादी बीच कुर्क करने की कार्रवाई किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहित पी बोत्रे ने बताया कि अपराध और अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें पंजीकृत किए जा रहे थे और बहोत सारे अभी भी पंजीकृत किए जा रहे हैं। गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत शिक्षा माफिया राजेंद्र सिंह कुशवाहा की रघुनाथपुर छावनी लाइन स्थित शिक्षा भूमि को मुनादी के बीच कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 3 करोड़ 10 लाख की कार्रवाई आज पूरे दिन में इन शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कराई जाएगी। अन्य जगह भी इन लोगों की प्रापर्टी है। सभी प्रापर्टी का धारा 14 (1) जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया था। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अभिषेक कुमार, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर कोतवाली विमलेश मौर्या, गोराबाजार चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

सी.बी.एस.ई.12वीं में सनबीम का रहा दबदबा

सी.बी.एस.ई.12वीं में सनबीम का रहा दबदबा

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को सी.बी.एस.ई. 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम महाराजगंज ने अपने वर्चस्व को बरकरार रखा। अवगत हो कि विगत सत्र 2021-22 में दो परिक्षाए कराई गई जो कि बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नही था। इन सभी परिस्थितियों के बाद भी बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से चुनौतियों को आसान बनाते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा। जिसमें विद्यालय के लावण्या ठाकुर 95% कीर्ति अग्रवाल 92% हरिओम भारद्वाज 91% रोहित राय % शशिकांत बिंद 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया। जिससे विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्नचित दिखे। बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता-पिता का नाम ऊँचा हुआ। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन के.पी. सिंह, नवीन सिंह प्रवीन सिंह, शोभा सिंह व स्मिता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया। एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि अमित श्रीवास्तव समस्त कोआर्डिनेटर व विद्यालय के समस्त कर्मचारी ने अत्यन्त प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों की मेहनत व विद्यालय प्रशासन के योगदान को सराहा व विद्यालय परिवार व अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

एसपी ने किया निरीक्षकों सहित उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

एसपी ने किया निरीक्षकों सहित उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने शुक्रवार को कानून व्‍यवस्था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखने के लिए आधा दर्जन निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया। बता दें कि निरीक्षक पवन कुमार उपाध्‍याय को प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक गहमर, निरीक्षक राजू दिवाकर को अतिरिक्‍त निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा से प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा, निरीक्षक विश्‍वनाथ यादव को अति‍रिक्‍त निरीक्षक थाना गहमर से थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को थानाध्‍यक्ष करीमुद्दीनपुर से थाना दिलदारनगर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव को थानाध्‍यक्ष कासिमाबाद से थाना खानपुर और निरीक्षक कमलेश पाल को वाचक पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद पद पर तैनात कर दिया है।