All posts by UP Fast News

महिलाओं,बच्चो को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा,सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद अन्तर्गत थाना गहमर के गहमर इंटर कालेज, थाना दिलदारनगर, थाना नोनहरा के ग्राम तिलाडी में रामदरश इंटर कालेज, थाना सादात, थाना जंगीपुर के कृष्णा जूनियर हाई स्कूल, थाना सादात, थाना बिरनो, थाना शादियाबाद, थाना भॉवरकोल, थाना मोहम्मदाबाद एवं थाना मरदह में पहुचकर महिलाओं/बच्चो/जनमानस को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन

गाजीपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में सरदार/150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। महाविद्यालय  के प्राचार्य प्रो० (डॉ )वी. के. राय  के अध्यक्षता में आयोजित इस वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी रहा जिसमें गाजीपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आयुषी सिंह पुत्री अशोक सिंह एवं पलक सैनी पुत्री अमित सैनी क्रमशः तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए स्थान प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय की विजय लक्ष्मी प्रजापति पुत्री रामजी प्रजापति एवं आद्या रघुवंशी पुत्री नरेन्द्र सिंह रहीं। वहीँ द्वितीय सांत्वना के लिए साधना यादव पुत्री रमेश सिंह यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रहीं। निर्णायक मंडल का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ नरनारायण राय , डॉ अजय कुमार सिंह एवं डॉ कृष्णकांत दूबे ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं नियमों की जानकारी डॉ कृष्णकांत दूबे ने किया। इस वाद- विवाद प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ राकेश पांडेय ने किया।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिकारी,समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान 28 अक्टूबर 2025 के निर्देशानुसार मतदेय स्थान का सम्भाजन आयकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में राजन प्रजापति, कार्यालय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, रविकान्त राय, सदस्य उ०प्र० कांग्रेस कमेटी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,सुभाष राम सिपाही, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी, राजेश यादव, जिला सचिव, समाजवादी पार्टी, आदित्य कुशवाहा, जिला महासचिव, बहुजन समाज पार्टी, गाजीपुर, जावेद अहमद आम आदमी पार्टी, गाजीपुर, नागेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी गाजीपुर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आयोग के निर्देशों से सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं उन्हें आयोग से प्राप्त निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। भौतिक सत्यापन दिनांक (29.10.2025 से 04.11.2025) के बारे में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया। मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल भवन व उससे सम्बद्ध किए जाने वाले निर्वाचक नामावली के सुसंगत भाग के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद किया जाएगा। अर्थात् भवन के सत्यापन के साथ-साथ यह भी देखा जाएगा कि उस मतेदय स्थल में अंकित मतदाताओं का निवास उस भवन के आस-पास भौतिक रूप से होना चाहिए। मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के पश्चात् मतदेय स्थलों की एक नई सूची तैयार की जाएगी, जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 10.11.2025 को किया जाएगा, जिसकी प्रति समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। तत्पश्चात् मतदेय स्थलों की इस आलेख्य सूची पर राजनैतिक दलों, विधायकों, सांसदों की एक बैठक आयोजित कर आलेख्य सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। मतदेय स्थलों को रनिंग नम्बर दिए जाएगे, कोई भी सहायक मतदेय स्थल नहीं बनाया जाएगा। सम्भाजन की कार्यवाही के दौरान राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों की सूची तैयार की जाए तथा यह भी उल्लेख किया जाए कि प्रस्ताव स्वीकृत किया गया या नहीं। दोनों दशा में स्वमुखरित आदेश के द्वारा प्राप्त प्रत्यावेदनों का निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की गयी है, ऐसे निर्णय की प्रति राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करायी जाए। यदि राजनैतिक दलों के प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाते हैं तो रिपोर्ट में इनके स्वीकृत न किए जाने के कारणों का उल्लेख भी करना होगा।
उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जहां नई आवासीय कालोनियां गत कुछ वर्षों में बनी है और उसमें नागरिक निवास करने लगे है तो वहां पर यथा आवश्यकता नया पोलिंग स्टेशन बनाया जाए। विशेष परिस्थितियों में 300 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों को रखा जाना अपरिहार्य हो तो प्रस्ताव में उस मतदेय स्थल को बनाए रखे जाने के संबंध में स्पष्ट कारण का उल्लेख किया जाए। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध स्थायी भवन में स्थानान्तरित किया जाए। ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जाय, जो मुख्य गांव या बस्ती से पर्याप्त दूरी पर है, उन मतदेय स्थलों को वहां से हटाकर मतदान क्षेत्र के अंतर्गत किसी सुविधाजनक भवन में स्थापित किया जाए। पोलिंग स्टेशन की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे मतदेय स्थल उपयुक्त भवन न उपलब्ध होने के कारण मतदान क्षेत्र से बाहर स्थित है और अब मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपयुक्त भवन उपलब्ध हो गया है तो ऐसे मतदेय स्थलों को मतदान क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भवन में शिफ्ट कर दिया जाए। सभी मतदेय स्थल यथा सम्भव भूतल पर होना चाहिए। दिव्यांगजनों एवं अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। किसी भी राजनैतिक दल या लेबर यूनियन कार्यालय से 200 मीटर के अंदर कोई भी मतदेय स्थल न बनाया जाए। यदि कोई मतदेय स्थल निजी भवन में स्थापित है और यदि शासकीय भवन उपलब्ध हो गये हो तो उस मतदेय स्थल को शासकीय भवन में स्थानान्तरित कर दिया जाए। मतदेय स्थलों के संबंध में राजनैतिक दलों से प्राप्त सभी शिकायतों तथा सुझावों की सम्यक रूप से जांच की जाए तथा उन्हें उपर्युक्त उत्तर देते हुए उनका निपटान किया जाए। मतदेय स्थल को बनाते समय ए०एम०एफ० सम्बन्धी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाय।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आलेख्य सूची 10.11.2025 तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उक्त आलेख्य सूची के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जा सके। उपस्थित प्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की गयी कि वे अपने-अपने दलों के बी०एल०ए० नियुक्त कर शीघ्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उपस्थिति कतिपय पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि बी०एल०ओ० के फार्म भरने एवं सूची तैयार करने में समय लग रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जैसे-जैसे बी०एल०एल० की नियुक्ति हो जाए। सूची उपलब्ध जल्द ही करा दिया जाएगा।

मोक्षदायिनी मां गंगे की भव्य आरती


गाजीपुर। नगर में सोमवार को चीतनाथ घाट पर समग्र गंगा के तत्वाधान मे सांयकाल भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस गंगा आरती के मुख्य अतिथि संगीता पाण्डेय ने गंगा आरती मे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसकी जानकारी देतेे हुए गंगा समग्र के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने बताया कि मां गंगा की निश्चल, अविरल धारा ने मानव समाज को मोक्ष दिया है और मानव सभ्यता के लिए मां गंगा वरदायनी, मोक्षदायिनी के रूप मे अमृततुल्य बनी हुई है। इनके स्वच्छ व अविरल धारा सत्ययुग से लगातार बहती रही है आज कलयुग मे हम लोगो का दायित्व है कि इस अविरल धारा को चीरकाल तक प्रवाहित होता रहे। इसके लिए हमे तरह तरह के प्रयास करके जनजागरूकता के माध्यम से किया जाता है। इसी जनजागरूकता व गंगा सफाई के उददेश्य से सोमवार को चीतनाथ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से आये पुरोहितो द्वारा गंगा आरती सायंकाल किया गया। जिसमे क्षेत्र के सेवाबस्ती सहित संभ्रान्त लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे समग्र गंगा के जिला संयोजक कृपाशंकर ने सभी आगन्तुको को श्रीराम नाम का पिताम्बर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेे आयी प्रमुख उद्यमी संगीता पाण्डेय, आराधना सिंह, नगर प्रचारक विक्रम, विजय नरायण राय, नितिन अग्रहरि, शंकर पाण्डेय, अशोक सिंह, विप्लव रावत, प्रदीप रावत, विनोद बिन्द, अशोक सिंह, स्वपनिल राय सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सपा का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर।4 नवम्बर को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि विगत तीन दिनों पूर्व हुई असमय बरसात से धान,आलू,दलहन व तिलहन की फैसलों को पहुंचे नुकसान के बदले जांचकर किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए,धान लगे खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान पहले से ही भाजपा सरकार के सौतेले व्यवहार से काफी दुखी था। किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा सरकार का वादा भी पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। खाद , पानी , बिजली समय से न मिलने से किसान खुद ही परेशान हैं।असमय हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश सरकार तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम करें। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,जवाहिर यादव, हरेंद्र यादव लालू,विवेक यादव, आनंद सिंह यादव, आदि मौजूद थे।

7 से 9 नवंबर तक ‘लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन

गाजीपुर। 7 से 9 नवंबर तक ‘लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ का आयोजन किया जाएगा। भारत एक्सप्रेस और भारत डायलॉग्स द्वारा आयोजित यह महोत्सव पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा साहित्य एवं कला समारोह होगा। इसकी जानकारी भारत डायलॉग्स के सह-संस्थापक और फेस्टिवल के निदेशक विवेक सत्यमित्रम् ने दी।

महोत्सव का मुख्य आयोजन 7 नवम्बर को वाराणसी के होटेल दी क्लार्क्स में जबकि 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर के होटल नंद रेजिडेंसी और अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका में होगा। “जड़ो की ओर” टॉपिक पर केंद्रीत इस महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, लेखक, साहित्यकार, गायक, कलाकार, कवि और शायर भाग लेंगे। भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय और भारत डायलॉग्स की सह-संस्थापक पूजा प्रियंवदा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

इस तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम 7 नवंबर को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इसमें दक्षिण अफ्रीका, गुयाना, फिजी, सूरीनाम, मॉरीशस, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रह रहे गिरमिटिया समाज के इतिहास, वर्तमान, चुनौतियों और भारत के साथ उनके संबंधों पर चर्चा होगी। विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ-साथ कई इतिहासकार, साहित्यकर्मी, शिक्षाविद और वरिष्ठ पत्रकार भी इसमें शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार, ‘गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, अभिनेता, संगीतकार, राजनेता, राजनयिक, भाषाविद, इतिहासकार और सिनेमा तथा लोककला से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

आयोजकों ने बताया कि गाजीपुर हमेशा से सांस्कृतिक और साहित्यिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यह फेस्टिवल गाजीपुर के उन गौरवशाली नामों और कहानियों को सामने लाएगा जो अब तक हाशिए पर रहे हैं। यह महोत्सव स्वामी सहजानंद सरस्वती, कुबेर नाथ राय, नजीर हुसैन, राही मासूम रजा, डॉ. विवेकी राय और विश्वनाथ सिंह गहमरी जैसी महान विभूतियों, यहां के भोजपुरी साहित्य और गिरमिटिया विरासत को उचित सम्मान दिलाने का एक गंभीर प्रयास है। ग़ाज़ीपुर लंका मैदान में 6 प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने किया महिला जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

गाजीपुर। चारू चौधरी उपाध्यक्ष ( उपमंत्री स्तर प्राप्त ) उप्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जिला अस्पताल का का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्ड , एसएनसीयू लेबर रूम ,अल्ट्रासाउंड रूम एवं ओपीडी का निरीक्षण किया गया। जिसमें ओपीडी में पाया गया कि डॉक्टर द्वारा मरीजो को अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट आदि करने हेतु बाहर के प्राइवेट लैब भेजा जाता है अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक दिन में 10 या 12 मरीज का अल्ट्रासाउंड होता है दवाइयां बाहर से लेने को लिखी जाती हैं निरीक्षण के दौरान ओपीडी में उपस्थित मरीजों द्वारा अपनी समस्या उपाध्यक्ष से कही गई। अस्पताल में मरीज के सुगमता हेतु जो लिफ्ट लगे थे वह भी संचालन में नहीं थे जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा सीएमएस एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया कि व्यवस्था सही किया जाए, जिससे किसी मरीज को कोई असुविधा न हो । इसके साथ ही फॉक्सगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिला के गोद भराई व शिशु का अन्नप्राशन करते हुए महिलओ को समय से दवा व पौष्टिक आहार लेने की हिदायत दी गयी। प्राथमिक विद्यालय फाक्सगंज का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक में 14 बच्चे थे बच्चो के पास प्रापर स्कूल यूनिफार्म नही थे 4 टीचर्स में मात्र 1 ही टीचर एक ही क्लास में सब बच्चों को पढ़ाते हुए पाए गए , बच्चो के पढ़ायी में लापरवाही  एवं विद्यालय की कमियों को देखते हुए चारु चौधरी उपाध्यक्ष द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में जांच कर स्थिती सही करने को निर्देशित किया गया ।

समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान                

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान  

             

महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर पंफलेट आदि के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक                             

गाजीपुर।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया। महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

गाजीपुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर।जिले में लगातार हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन और हरी सब्ज़ियों की फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों की यह तबाही किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं, परंतु सरकार की चुप्पी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

इसी गंभीर स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर ने आज जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों के लिए तत्काल राहत और मुआवज़े की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन एसडीएम ने प्राप्त किया।
ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार किसानों के हितों की बात तो मंचों से करती है, लेकिन ज़मीन पर किसानों को राहत देने की नीयत कभी नहीं दिखाती। मुख्यमंत्री को चाहिए कि तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करें, ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें।”
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “सरकार केवल विज्ञापनों में किसानों की चिंता करती है, जबकि असल किसान अपने खेत में बर्बादी का मंजर देख रो रहा है। कृषि विभाग की टीमें तत्काल सर्वे करें और वास्तविक नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवज़ा प्रदान किया जाए।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन राय ने संयुक्त रूप से कहा “जब-जब किसान संकट में आया है, भाजपा सरकार ने केवल कागज़ी वादों और घोषणाओं से उसे बहलाने की कोशिश की है। सरकार को चाहिए कि किसानों के बैंक ऋण की वसूली तत्काल रोकी जाए और उन्हें बीज, खाद व आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। अब वक्त आ गया है कि भाजपा सरकार किसानों की पीड़ा सुनने के बजाय उनके साथ खड़ी हो।”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज़ को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, कुसुम तिवारी, देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, लाल मोहम्मद, आलोक यादव, सतीश उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, सुमन चौबे, उमाशंकर सिंह, उदित नारायण राय, दिवाकर तिवारी, सुमेर कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

ग़ाज़ीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ‘मोंथा’ तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी वर्षा हुई है। इस बारिश से धान, सरसों, चना जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि इस क्षति के कारण किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।