All posts by UP Fast News

मिशन शक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

गाजीपुर।मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति-5.0 उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों थाना दिलदारनगर, भुड़कुडा, नोनहरा, ग्राम पंचायत भारौली थाना करीमुद्दीनपुर, शादियाबाद, मरदह, बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय खानपुर थाना खानपुर, थाना बहरियाबाद, ग्राम सभा तड़वां टप्पा सौरी थाना शादियाबाद, थाना जमानियां, रेवतीपुर एवं अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, विद्यालयों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई गई  हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 112, 102, 108, सी0यू0जी0नं0-9454403443 एवं विभिन्न नंबरों के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । जनपद के थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2025 को जनपद में बीसी सखी के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी  संजय सोनी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, सीएचएल समन्वयक  संतोष सिंह, तथा बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्मिकों के साथ-साथ जनपद की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बैंक सखियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 102, 108) तथा साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। बैंक सखियों को बैंकिंग सेवाओं में उनकी भूमिका, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान तथा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों  मरदह, मनिहारी, बराचवर, बिरनों मुहम्मदाबाद, जखनियां, एवं विभिन्न विकास खण्डों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए विशिष्ट उपलब्धियों हेतु महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में भी बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी प्रदान किया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान यूपी ट्रेड स्वदेशी मेला लंका गाजीपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम उद्योग विभाग आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में   05 महिलाओं को  सिलाई मशीन, 02 महिलाओं – शीतल यादव, बिंदु कुमारी को लोन दिया गया, तथा 02 महिला उद्यमियों -रेहाना परवीन, फातिमा खातून को उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं का प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अभियान मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत, बेसिक शिक्षा विभाग, गाज़ीपुर द्वारा जिला अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित हुआ। जो न केवल उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी जागृत करता है। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने मनमोहक स्वागत गीत से सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाएँ सौंपना रहा। इन्हें क्रमशः जिला अधिकारी, सीडीओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर की भूमिकाओं में सम्मानित किया गया। छात्राओं को विशेष आसनों पर विराजमान कर माल्यार्पण एवं अभिनंदन प्रदान किया गया, जो महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत एवं प्रेरणादायक संदेश बन गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा से जुड़े संदेशों को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जिले के 16 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र से बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का संचार हुआ। समापन सत्र में सम्मानित शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति अभियान से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं विचार साझा किए, जिसने पूरे आयोजन को एक प्रेरणादायी माहौल प्रदान किया। यह समारोह न केवल शिक्षिकाओं के अमूल्य योगदान को मान्यता देता है, अपितु भावी पीढ़ी को सशक्त नेतृत्व एवं समान अवसरों की दिशा में प्रोत्साहित भी करता है। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर अलोक कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदय प्रताप राय की रही। सम्मानित शिक्षिकाओं में सपना राय, रीतु श्रीवास्तव, माया सिंह, मंजू राय, रिंकू सिंह, सुमन यादव, कविता तिवारी, सरोज भारती, प्रियंका आदि शामिल रहीं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गाज़ीपुर के स्टाफ सदस्य एवं वहाँ की छात्राएँ तथा व्यायाम शिक्षक, गाज़ीपुर अश्विनी कुमार राय भी उपस्थित रहे।

डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक,किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें, तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए,समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए।बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ पी डी एवं आई पी डी की समीक्षा, एफ आर यू0 , आर बी एस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा,परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है, उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

पटाखे की दुकानों व गोदाम का किया निरीक्षण,किसी भी निर्देशों का न करें उल्लंघन

गाजीपुर। तहसील सदर में वयेपुर में झिगुरपट्टी व जंगीपुर स्थित पटाखों की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी वि/रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानो के लाईसेंस व उनके नवीनीकरण, स्टाक रजिस्टर तथा वहा उपलब्ध पटाखों के साथ सुरक्षा की जॉच की गई। जॉच में पाया गया कि सभी दुकानो/गोदामों पर सुरक्षा के दृष्टिगत फायर इस्टींयूसर सिलेंडर बालू, पानी  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे।समस्त दुकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित मान के अनुरूप पटाखों की बिक्री करें तथा किसी भी निर्देशों का उल्लघन न करें।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निपुण भारत मिशन’’ एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया। विद्यालयों में कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स में से जो भी पैरामीटर्स विद्यालय में असंतृप्त रह गए है, उनको पूर्ण कराने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारियो को खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अकादमिक रिर्सोस पर्सन(ए0आर0पी0) के रिक्त पदो पर द्वितीय चरण के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने हेतु जिला समन्वयक प्रशिक्षण को  निर्देशित किया गया। जनपद के परिषदीय जर्जर विद्यालयों का आंकलन त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति से जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।  
बैठक के दौरान जनपद स्तरीय टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने एवं विद्यालयी व्यवस्था को दुरूस्त कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इण्टर कालेज, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक एवं एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।  

सीडीओ ने की बैठक,अधिशासी अभियंता को कारण बताओं नोटिस

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए गृह संयोजन कार्य की प्रगति धीमी होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा ग्राम सेवा समिति एवं ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

विद्यालय में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन,आशा कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को किया सम्मानित

गाजीपुर।जनपद के विभिन्न विकास खंडों में मिशन शक्ति 5.0 अन्तर्गत आशा एवं महिलाओं के साथ गोष्ठी, विद्यालय में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान  सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें विकास खण्ड देवकली, भदौरा, मनिहारी, जखनियां एवं अन्य विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों  में आशा कार्यकर्त्री एवं महिलाओं के साथ एक गोष्ठी कर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज विकास खंड जखनियां में इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं महिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने आशा कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना की।उन्हें समाज में प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी और विकास खंड के अन्य अधिकारी व कार्मिक, आशा कार्यकर्त्री एवं महिलाएं भी उपस्थित थे।

नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशीला

राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति का किया आहवाहन:शिवानी

गाजीपुर। राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान को लेकर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में सोमवार को अग्रसेन मैरेज हाल में आयोजित की गई। विजयदशमी कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे मुख्य अतिथि अर्चना राय प्रधानाचार्या लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज व पूजा श्रीवास्तव प्रधानाचार्या बैजनाथ इण्टर कालेज एवं मुख्य वक्ता शिवानी सिंह जिला सह बौधिक प्रमुख ने संयुक्त रूप से अष्ट भुजा माता, राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका वंदिनी लक्ष्मीबाई केलकर मौसी व द्वितीय संचालिका सरस्वती बाई आप्टे के चित्र पर मार्लापण व दीप प्रज्जवलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने बताया कि यह हिन्दू समाज का मातृ शक्ति का संगठन है, समिति की स्थापना वंदिनी लक्ष्मीबाई केलकर ने सन् 1936 मे स्थापना की गई। इस समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण व शस्त्र पूजन से हुआ। गणवेश व मंगलवेश धारी सेविकाओं ने अनुशासित शोभा यात्रा, संगठन शक्ति एवं आत्मरक्षा का सशक्ति संदेश दिया। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म का विजय का प्रतीक है। नारी शक्ति ही राष्ट्र की आधारशीला है और उसका शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। उन्होने समिति के तीन आदर्शो मातृत्व, कृतित्व और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेविकाओ से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्रिय होने का आहवाहन किया। उन्होने राष्ट्र निर्माण मे महिलाओ की भूमिका को समय देने की आवश्यकता पर बल देने की बात बतायी और साथ ही साथ पंच परिवर्तन में कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी जागरण, नागरिक कतर्व्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।व्यक्ति का व्यक्तित्व, कृतित्व व नेतृत्व का निर्माण हमारे शाखा से होता है जो कि एक घंटे के लिए जरूरी है। वंदे मातरम, भारत माता के आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यवाहिका नीलम चौबे, नगर कार्यवाहिका सोनी सिंह, प्रियंका दीदी, कल्याणी दीदी, प्रेमलता दीदी, पलक, रोशनी, श्वेता, पूनम, ज्योति, पूजा, निधि व अन्य सेविकाओ की उपस्थित रही।

क्रिकेट,शतरंज,रेसलिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया

गाजीपुर।मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त बालिकाओं द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक कुश कुमार राय और अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने से संबंधित अपने कार्यों और उच्च मनोबल का परिचय दिया गया। अपने अनुभव को उनके द्वारा साझा किया गया उनके द्वारा यह बताया गया की चुनौतियां तो बहुत है लेकिन कठिन मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है अंत में प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। रेसलिंग में रामकरण इंटर कॉलेज इसोपुर की बच्चियों अनामिका, सविता एवं वन्य बच्चियों को और एमएएच इंटर कॉलेज की कबड्डी टीम और आज की बालिका इंटर कॉलेज की क्रिकेट शतरंज रेसलिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गया।