All posts by UP Fast News

गाजीपुर को मॉकड्रिल की कार्यवाही एवं गतिविधियों के लिए मिला प्रथम स्थान

गाजीपुर ।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जनपदों के 118 तहसीलो मे बाढ़ आपदा पर राज्य/जनपद स्तरीय मॉकड्रिल किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद गाजीपुर के 04 बाढ़ प्रभावित तहसील सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन 9 बजे से आरंभ कर किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आईआरएस के तहत समस्त विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। बाढ के दौरान उत्पन्न परिस्थिति को दर्शाना, तहसीलवार बाढ़ कार्ययोजना का परीक्षण करना, बाढ पूर्व तैयारी, बाढ़ के दौरान जिम्मेदारी, बाढ के बाद राहत वितरण हेतु समीक्षा, डी0ई०ओ०सी० की कियाशील का परीक्षण, जनमानस की जागरूकता के लिए, उपकरणों की उपलब्धता एवं कियाशीलता का परीक्षण।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह समय 8ः58 बजे शासन द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि अगले 3 घंटे में बाढ़ आने की जानकारी दिया गया। सुबह 8.59 मिनट पर डी0ई०ओ०सी० द्वारा इन्सीडेन्ट कमाण्डर/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को घटना की जानकारी दी गई। इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा रिसपास्बुल आफिसर/जिलाधिकारी को सूचना देते हुए अनुमति के बाद आई०आर०एस० की टीमों को त्वरितगति से क्रियाशील किया गया। सुबह 9 बजे जनपद में 13 लाख क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ की सम्भवना का एलर्ट जारी करते हुए जलस्तर बढ़ने की सूचना तहसीलो को दिया गया। सुबह 9.30 बजे समस्त टीमें प्रभावित एरिया में एकत्रित होने के उपरान्त स्टेंजिग एरिया चिन्हित कर कार्यवाही प्रारम्भ किया गया। सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक पी०एस०सी० स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों की सहायता से तत्काल ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उस इलाके में रहने वाले लोगो को बाढ़ का पानी आने की जानकारी दी गई।
माकड्रिल तैयारियो के अन्तर्गत बूढ़ेनाथ महादेवा मंदिर तहसील सैदपुर में गंगा नदी के किनारे अत्यधिक वर्षा/अतिविष्टि/बाढ़ के पानी के दबाव से मकान क्षतिग्रस्त हुआ, क्षतिग्रस्त मकान में से 08 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, निकाले गए सभी व्यक्तियों को बाढ़ शरणालय में रखा जाएगा, जहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीे। इसी क्रम में गौसपुर गायत्री घाट तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा के जलस्तर से कटान प्रभावित क्षेत्रों में अचानक से कटान होने की सूचना प्राप्त होते ही कि गांव में पानी जा रहा है, गांव खाली कराया गया और बाढ़ शरणालय में गांव के लोगों को ठहराया गया, राहत पैकेट का भी वितरण किया गया। ताडीघाट तहसील जमानियां में बाढ़/अतिवृष्टि/चक्रवाती तूफान से रेल मार्ग पर पत्थर एवं पानी के दबाव से पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी। क्षतिग्रस्त पटरी की सूचना एक ग्रामीण द्वारा डी0ई0ओ0सी0 को प्राप्त होने पर तत्काल रेलवे एवं राजस्व विभाग अन्य आवश्यक विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुचकर क्षतिग्रस्त पटरी को मरम्मत कर रेल व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियाशील करते हुए ट्रेन की व्यवस्था को चालू किया गया। साधोपुर उर्फ रामपुर तहसील सेवराई में नाव से 8-10 लोग जा रहे थे अचानक नाव में पानी भरने लगेगा नाव पलट गयी, लोग डूबने लगेे जिसमें से 5 से 6 लोग तैर कर बाहर निकल गए,दो व्यक्तियों को पी0एस0सी0 एवं स्थानीय गोताखोर की मदद से बचाया गया। सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस के माध्यम से उनको अस्पताल भेजा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार, सैदपुर, जमानियॉ, मुहम्मदाबाद एवं सेवराई, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, पी0एस0सी0 आपदा मित्र, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय आपदा विशेषज्ञ ने किया। समस्त माकड्रिल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वी0सी0) द्वारा निगरानी के उपरान्त जनपद गाजीपुर को मॉकड्रिल की कार्यवाही एवं गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान देते हुए धन्यवाद दिया गया।

जनपद न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 26 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस का आयोजन गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग की समस्या वैश्विक स्तर पर भयानक रूप से फैल चुकी है। नशीली चीजों और पदार्थो के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस मनाया जाता है। नशीला दवाओं के दुरूपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ एक संयुक्त अन्तर्राष्ट्रीय दिवस हैं।
श्री शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक व सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। इससे निश्चित रूप से उन्हें बहुत मानसिक और शारीरिक कष्ट और आघात पहुंचता है। वे आवश्यक मदद से भी वंचित रह जाते है। इससे उनका और उनके परिवारों का जीवन दयनीय और कठिन बन जाता है, इसलिए नशीली दवाओं से छुटकारा पाने की नीतियों के लिए एक जन-केन्द्रित सोच की आवश्यकता है, जो मानव अधिकारों और करूणा पर लक्षित हो। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, विजय पाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर,अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04 गाजीपुर,नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, अमित कुमार-।। सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, अर्चना-।। सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायालय, गाजीपुर, स्वेतांक चौहान, सिविल जज (जू0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस शिविर में प्रतिभाग किया गया।

वेलफेयर क्लब ने की शोक सभा का आयोजन

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब की आवश्यक बैठक बुधवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई। जिसमे वेलफेयर क्लब गाजीपुर कार्यसमिति सदस्य अजय यादव की माता बसन्ती देवी उम्र 90 वर्ष के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। उनके परिवार के लिए क्लब परिवार ने संवेदना व्यक्त की ।

शोक सभा में क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामनाथ कुशवाहा, जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, संजय वर्मा, डा जीतेन्द्र कुमार ,नौशाद अहमद ,अजय यादव ,राम कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद बिन्द, गोपी कुशवाहा, अभिषेक प्रजापति, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत की मांग पर बाईपास को मुख्यमंत्री ने किया स्वीकृत

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत की मांग पर बाईपास को मुख्यमंत्री ने किया स्वीकृत

गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि जनपद के विकास के लिए विभिन्न कार्यों की माँग की जिसमे जमानिया मोड़ से चौकिया बाईपास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी है ।
जनपद के जनप्रतिनिधि बैठक में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जनपद के विकास कार्यों हेतु एवं जनपद में अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्रक दी ।
अधूरे कार्य-
बहादुरगंज कताई मिल, सदर तहसील , गाजीपुर नगर पालिका के परिक्षेत्र में सीवर लाइन बनने में क्षतिग्रस्त सड़को का पुनः निर्माण और कुसमी कला से चोचकपुर गाजीपुर सम्पर्क मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3:43 बजे,पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचे। जहां से उतरने के तुरंत बाद पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की कनेक्टिविटी अच्छी है जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, वाराणसी तथा गोरखपुर से जुडा है। उन्होंने संगठन गठन पर कहा कि मंडल व बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों एवं विभागों के गठन पूर्ण होने से समाज के सभी सामाजिक एवं आर्थिक वर्ग के लोगों को जिसमे युवा, महिला, किसानों,पिछडो, श्रमिकों का प्रतिनिधित्व है।उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज भी दे दिया है।आगे जिले के विकास की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर करना है। उन्होंने कहा कि आगली बैठक में कार्यकर्ताओं के संग बैठा जाएगा। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे प्रफुल्लित नजर आए और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश राजभर,राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, नीरज शेखर, विधायक बेदी राम, सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनपद न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 21 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में “11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम, 2025 के साथ किया गया।जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है और इसलिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून वर्ष का लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, अली रजा, विशेष न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर,  दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्रीमती मेहनाज खान, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-04 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। जिला कारागार गाजीपुर में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग और साधना का अभ्यास कराया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास जैसे पद्मासन, तड़ासन, बज्रासन एवं शवासन जैसे योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक, जेल पी0एल0वी0 एवं बंदी रक्षकों द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया।

योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ जनपद मे भव्य रूप से मनाया गया । शनिवार को जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ ग्यरहवां अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ।
ग्यारहवा अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम,  जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। तत्पश्चात मंच पर आसीन  मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी का स्वागत सत्कार पुष्पगुच्छ देकर किया गया।  मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी सदर,समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र/छात्राओ, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्था, हार्ट फुलनेस के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।  
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत  ने अपने संबोधन में कहा कि आज मे देश के प्रधानमंत्री की देश व पूरी दुनिया की तरफ से धन्यवाद देती हूूॅ  जिन्होने योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राज्य महासभा मे रखा और उनका प्रस्ताव स्वीकृति मिलने के कारण आज हम पूरी दुनिया के लोग योग दिवस मना रहे है। उन्होने कहा कि ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ थीम पर आयोजित 11 वां योग दिवस जिस प्रकार एक पृथ्वी है उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है,यदि हमे इस पृथ्वी को बचाना है तो हमे जागरूक होना होगा, हमारा तन, मन स्वस्थ रहे तो इसके लिए हमे योग करना होगा, जब हम स्वस्थ रहेगे तभी हम पृथ्वी को भी स्वस्थ रख सकेगे। उन्होने कहा कि  योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियो ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। आज जहां हम लोग योग दिवस के रूप में यहां उपस्थित हुए है उसी तरह प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह मे शामिल है। हमे चाहिए की योग को केवल एक दिन न करके प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाए क्योकि जब हम योग करेगे तभी निरोग रहेगे। जब हमारा तन, मन स्वस्थ रहेगा तभी देश भी स्वस्थ रहेगा। आज हमे यह संकल्प लेना है कि केवल 21 जून को ही नही बल्कि प्रत्येक दिन योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करते हुए स्वयं स्वस्थ रहेगे।समाज को भी स्वस्थ रखेगे । तभी अपना देश आगे बढेगा। 
मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम ने ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि आज जनपद गाजीपुर मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम मना रहे है। आज ही प्रधानमंत्री द्वारा  विशापत्तनम मे योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योग विश्व के लोगो को एक वेलनेश का संदेश देता है तथा यह भारत के कन्ट्रीव्यूशन को दर्शाता है। उन्होने जनपद गाजीपुर मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है। यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिए जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या  से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए  खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को प्रधानमंत्री ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है।  इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार  ने अपने संबोधन में थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। उन्होने योग को केवल आज ही नही बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य हमेशा सर्वाेपरि रहेगा, आप स्वयं एवं पास पड़ोस के लोगो को भी योग के प्रति जागरूक करे।

21 जून 2025 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पाण्डेय एवं धीरज राय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित आगन्तुको का आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वक्त किया। संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  नेहरू युवा केन्द्र ने किया।
इसी क्रम में माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कपिल देव उपनिदेशक, सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक के निर्देशन मे संचालित विभिन्न युवा मंण्डलों मे 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया गया । नेहरू स्टेडियम गाजीपुर मे भी स्थानीय युवा मंण्डल के सैकड़ो सदस्यो ने भाग लिया।

भाजपा नगर मंडल द्वारा योग शिविर का आयोजन

गाज़ीपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर गाजीपुर नगर मंडल के लाल दरवाजा स्थित जायसवाल धर्मशाला में आयोजित योग शिविर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग क्रिया को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ।यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ स्वस्थ रह सकते बल्कि निरोग रहकर जीवन के मूल्य एवं मानको की गुणवत्ता बढ़ाकर जीवन सुखमय बना सकते हैं। आज की योग दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक अखिलेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,किरन सिंह, रासबिहारी राय, अर्जुन सेठ, अभिनव सिंह छोटू, नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, विशाल चौरसिया, दीपक जायसवाल, सुनील गुप्ता, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, रूपेश सिंह, अनिल वर्मा, शिवम राय, हेमंत त्रिपाठी, नीरज कुमार मानू एवं तमाम नगर कार्यकर्ता बंधु ने योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।

बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम नाराज,मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर।जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार मे आहूत की गई।

बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुहम्मदाबाद, नगर पालिका जमानियां, नगर पंचायत जंगीपुर, नगर पंचायत दिलदारनगर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज के अनुपस्थित होने पर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया ।

बैठक मे प्रभागीय निदेशक गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्ष, 2025-26 में वृक्षारोपण हेतु जनपद को कुल 41,14,100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जनपद के अन्य विभागों को 30,64,100 एवं वन विभाग को 10,50,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य विभाग जिनके द्वारा आवंटित लक्ष्य 30,64,100 के सापेक्ष 24,11,959 गड्ढा खुदान की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें उद्यान, उद्योग, रक्षा, यूपिडा (पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे) को छोड़कर किसी भी विभाग की शतप्रतिशत गड्ढा खुदान की सूचना नहीं दिया गया है।संबंधित विभागों को शत प्रतिशत अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। डी0सी0 मनरेगा को जनपद के अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में तीस बाई तीस वर्ग मी0 का स्थल चयन कराकर मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष, 2024-25 में जिन विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की स्थलीय सत्यापन की सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन्हें अन्तर्विभागीय सत्यापन रिपोर्ट तत्काल कराकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि जनपद में चयनित 24 फिल्टर चेम्बर के पास रिक्त भूमि पर वर्षाकाल नालों में बहने वाले दूषित जल के प्राकृतिक शोधन हेतु कैन्ना प्रजाति को रोपित करने हेतु निर्देशित किया गया। खुले में शौच के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे जन जागरूकता हेतु बोर्ड एवं खुले में शौच करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक के अन्त में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वृहद वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों को पौधे उपलब्ध कराने हेतु इण्डेन्ट (मॉग पत्र) जारी किए जा रहे है।उन्होंने निर्देशित किया गया कि आगामी सप्ताह तक सभी मॉग पत्रों को जारी कर दिया जाए।

बैठक मे परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

10 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

पुण्य तिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

युगों तक याद किया जाएगा डीएन सिंह का योगदान : इं अरविंद नाथ राय

गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को डीएन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। समिति के संरक्षक इं अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों की हक के लिए शंखनाद किया था। उन्होंने 30 वर्ष की उम्र से ही हजारों कर्मचारियों को एकजुट किया। सरकार को कर्मचारियों के हक दिलाने के लिए मजबूर किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन रहे, डीएन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मण्डल अध्यक्ष डीएस राय ने उन्हें संगठन का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि बड़े भाई में सदैव धर्म और कर्म, प्रेम की झलक दिखाई देती थी। जो भी साथी इनके मार्ग पर चलते थे। उनका यही संदेश था कि मै छोड़े और जी धारण करे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने कहा कि वे पथ-प्रदर्शक व कर्मचारियों के हित में हमेशा संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व के पदाधिकारी थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उनके विचार हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। संचालन महामंत्री राजीव कुमार सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। इसीलिए उन्हें कर्मचारियों का नायक कहा जाता है। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कर्मचारी समुदायों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
पुण्य तिथि पर डीएन सिंह को नमन करने वालों में शुभम तिवारी, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, अवधेश नारायण, प्रकाश चन्द्र राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, गायत्री सिंह, पूनम तिवारी, राजवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, अभय सिंह आदि शामिल रहे।