All posts by UP Fast News

प्रधानमंत्री से मांग,एक देश एक वेतन:दुर्गेश श्रीवास्तव

गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ का द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष सुरेश रावत,महामंत्री अतुल मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा,संप्रेक्षक प्रदीप त्यागी, नवनिर्वाचित हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 5 प्रतिनिधि व 10 पर्यवेक्षक के रूप मे कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अवगत कराया की कर्मचारियों का शोषण व्यापक रूप से किया जा रहा है किंतु संगठन द्वारा इसका ऊचित समाधान नहीं निकाला जा रहा है, क्योंकि संगठन विगत वर्षों से सरकार के खिलाफ अपने कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए आंदोलन करना भूल चुका है,और ना ही आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है,जिससे सरकार कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा को धीरे-धीरे समाप्त करते चले जा रही है,नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति पूरी तरह से बंद है,हर विभाग में पद रिक्त है, बहुत से ऐसे विभाग है,कि वहां पदोन्नति के द्वारा भी पद को भरा जा सकता है किंतु जनपद स्तर पर विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों का पदोन्नति नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत ही खेत का विषय है, सरकार द्वारा लगभग 70% आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियुक्त किया गया है,उन्होंने उद्बोधन में प्रधानमंत्री से मांग किया कि जैसे आप एक देश एक चुनाव कराने जा रहे हैं,उसी प्रकार कर्मचारियों की मांग है,की एक देश एक वेतन व भर्ती की सुविधा कर्मचारियों को दी जाए ।
अधिवेशन मेओंकार नाथ पांडेय, एस0पी0गिरी,धनंजय तिवारी,अभय सिंह चंद्रशेखर यादव,आलोक,अनिल,बृजेश, विनोद,बिपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

वन रूपी क्लीनिक के फाउंडर डा. राहुल घुले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की मुलाकात

वन रूपी क्लीनिक के फाउंडर डा. राहुल घुले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से की मुलाकात

राष्ट्रीय स्तर पर सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का रखा प्रस्ताव

सस्ती दवाईयों और जांच के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है वन रूपी क्लिनिक

₹1 के पर्चे पर होता है मरीजों का जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस सहित पूरे देश के तमाम रेलवे स्टेशनों पर खुला है वन रूपी क्लीनिक का ब्रांच

मुंबई सहित अब देश में अपनी सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नाम बना चुका है ₹1 क्लिनिक

वाराणसी। मुंबई के जाने-माने चिकित्सक डा. राहुल घुले ने दिल्ली पहुंच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा। डा. घुले मुंबई के साथ ही पूरे देश में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दे रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किया है।

वन रूपी क्लीनिक की ब्रांचेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही पूरे देश में अपना स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। तमाम रेलवे स्टेशनों पर वन रूपी क्लिनिक से तत्काल लोगों को प्राथमिक इलाज मिल रहा है।वन रूपी क्लीनिक पर एक रुपये के पर्चे पर मरीज देखे जाते हैं तथा सबसे सस्ती जाँच भी होती है। ऐसे में एक ऐसा तबका जो अक्सर महंगे इलाज और महंगे जांचों की वजह से अपना जान गवा बैठता था अब उसे एक उम्मीद की किरण वन रूपी क्लीनिक में नजर आ रही है।

सांसद प्रतिनिधि ने किया हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण

सांसद प्रतिनिधि डा.अवधेश बिन्द ने किया हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण

गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत के सांसद निधि के द्वारा पूरे जनपद में लगभग 3 करोड़ 98 लाख की लागत से लाइटे लगाई गई है । जिसके तहत शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि डा. अवधेश बिन्द , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय तथा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने अलग अलग छावनी लाइन, भाजपा जिला कार्यालय तिराहा, बंशीबाजार और लंका चुंगी और सिंचाई विभाग चौराहे पर अधिष्ठापित नई हाई मास्ट लाइट का फीता काट कर,स्वीच ऑन कर लोकार्पण किया। हाई मास्ट लाइट के उजाले से चौक, तिराहा, चौराहा के रोशन होते ही लोगों ने प्रसन्नता जताई ।
इस अवसर पर अभिनव सिंह, रंजीत कुमार,संजय बिंद,अजय कुशवाहा, अशोक मौर्य, रामेश्वर तिवारी, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

116 ई-रिक्शा सीज,360 का चालान

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला पुलिस अवैध ई-रिक्शा संचालन को लेकर गंभीर हो गई है। यातायात पुलिस कार्रवाई का डंडा चलाना शुरु कर दिया है। आईजी मोहित गुप्ता और पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों ई-रिक्शा पर कार्रवाई का चाबुक चलाया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर और यातायात प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर में अवैध ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 116 ई-रिक्शा को सीज करने के साथ ही 360 ई-रिक्शा का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मची रही। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जो भी नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भाजयुमो ने फूंका पुतला,जताया विरोध

गाजीपुर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेशनल हेराल्ड घोटाला के लिए राहुल गांधी का पुतला फूंका।सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के विरोध में नारे लगा कर अपना विरोध जताया। इस दौरान विश्वप्रकाश अकेला ने बताया कि ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेसियों की बौखलाहट बढ़ गई है। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केस शुरू हुआ। कांग्रेस पार्टी ने एजेएल को 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। बाद में वाईआइएल ने इस कर्ज को मात्र 50 लाख रुपये में खरीद लिया और एजेएल की संपत्तियों दिल्ली का हेराल्ड हाउस पर कब्जा कर लिया। कांगेस नेताओं पर आरोप था कि यह लेन-देन धोखाधड़ी पूर्ण था और कांग्रेस ने गलत तरीके से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाई गई। जब यह केस ईडी के पास गया था तो ईडी की चार्जशीट में राहुल, सोनिया गांधी समेत सैम पित्रोदा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के नाम आए। इसके बाद सोनिया और राहुल ने विरेाध प्रदर्शन कर देश भर में भ्रम फैलाने का काम किया । यह फैलाया कि पीडिंत हैं जबकि वे वास्वत में आरोपी हैं। इसी संबध में ईडी ने समन भेजकर तलब किया। सोनिया और राहुल अपने घोटाले को छुपाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज गाजीपुर जिला युवा मोर्चा भाजपा की ओर से गाजीपुर कचहरी पर राहुल गांधी का पुतला फूंका है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह,जिला महामंत्री अविनाश सिंह , उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, काशीनाथ तिवारी, नगर महामंत्री हेमंत त्रिपाठी , शशांक राय , गौरव श्रीवास्तव , शिवम राय , सौरभ उपाध्याय , अमित पाण्डेय , योगेश शुक्ला,विशाल पासी, विनय क़ुशवाहा, विनोद गुप्ता, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

10 मई को लोक अदालत में होगा मामलों का निस्तारण

मुख्य न्यायमूर्ति,उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में तहसील से लेकर उच्च न्यायालय के स्तर तक समस्त मामलो का निस्तारण तत्काल

10 मई 2025 को किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित एवं लंबित मामले से छुटकारा पाने का स्वर्णिम अवसर

   
गाजीपुर। विजय कुमार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में 10.05.2025 को गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में समस्त मीडिया बुन्धओं के साथ चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन एवं लोक अदालत के लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि पक्षो के मध्य आपसी सुलह समझौते के आधार पर विवाद का निस्तारण, पक्षकार व्यक्तिगत स्तर पर स्वयं पहल कर सकता है, लोक अदालत में निस्तारण हेतु किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।लंबित मामलों के लोक अदालत में निस्तारण पर न्याय शुल्क की वापसी की व्यवस्था, लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय के विरूद्ध कोई अपील नहीं, कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज और आपसी समझौते पर आधारित, प्री लिटिगेशन वैवाहिक विवादों का लोक अदालत में समाधान, वैवाहिक विवादों में पति पत्नी के विवादों से लेकर बैक, जमीन, किसी भी सरकारी विभाग द्वारा आवेदनो का निस्तारण समय से न होना, विद्युत संबंधी प्रकरण, दुकानदारो द्वारा उत्पीड़न, महिलाओं द्वारा उत्पीड़न,संबधी आवेदनो का विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देने के उपरान्त परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थ द्वारा विपक्षी को बुलाकर, समझौता से समाधान कराकर, लोक अदालत में निर्णय पारित तत्काल किया जाता है।
उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित किए जाने योग्य वाद/प्रकरणो का तत्काल निस्तारण किया जाता है जिसमें सुलह योग्य फौजदारी बाद, बैंक रिकवरी वाद, दीवानी वाद, भरण-पोषण वाद, वैवाहिक/पारिवारिक, स्टाम्प बाद/पंजीयन, मोटर अधिनियम, किरायेदारी, चेक बाउन्स से संबंधित धारा 138 एन.आई. एक्ट, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधित मामले, बिजली चोरी से संबंधित शमनीय दण्ड वाद, बिजली विभागो द्वारा उत्पीड़न संबंधी, बिजली विभागो द्वारा अधिकतम धनराशि वसूली,  नगर पालिक/नगर निगम संबंधी जलकर/गृह कर मामले,’ सेवा एवं सेवानिवृत के परिलाभों से संबंधित मामले, चकबन्दी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर,चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत चालान, श्रम वाद, मनोरंजन कर अधिनियम के अन्तर्गत चालान, अन्तर्गत चालान, करावान प्रकरण, धारा 446 द०प्र०रा०सम्बन्धी प्रकरण, अन्तिम रिपोर्ट, बाट-माप (प्रचलन) अधिनियम, विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत चालान, ऋण वसूली अधिकरण मामले, प्रकीर्ण/सिविल/दाण्डिक अपील, धारा 258 सी.आर.पी.सी. के मामले, अभिवाक् सौदेवाजी (च्समं ठंतहंपदपदह) हेतु दण्ड वाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो, न्यायालय के समक्ष नहीं आये है, स्थानीय विधियों के अन्तर्गत सुलह योग्य वाद, वन अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, रेलवे दावा संबंधी प्रकरण, मनरेगा प्रकरण वी.पी.एल. राशन कार्ड/आय प्रमाण-पत्र आदि प्रकरण, जनहित गारण्टी कानून के मामले, स्थायी लोक अदालत के मामले एवं अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण के मामलो का आवदेन घर बैठे भी शिकायत हमारे पोर्टल Nalsa free Legal Aid  आनलाईन की साईड https://nalsa.gov.in/lsams    तथा हेल्पनाई नम्बर 15100 पर फोन करके अपनी समस्या का शिकायत किया जा सकता है।

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान, दवा एंव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टी0वी0 रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र की सही आई से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए, यह निःशुल्क सुविधा दिया जा रहा हैं इसमें कोई भी धनराशि किसी भी लाभार्थी से मॉग करने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एम0ओ0वाई0सी0 से वचुर्वल समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि सभी सी0एच0ओ को अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रतिदिन प्रार्थनीय हो एवं मुख्यालय को अपडेट कराई जाए, कोई भी सी0एच0ओ द्वारा उपस्थित न होने पर तत्काल वेतन रोकने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इनामिया अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस चला रही है विशेष अभियान

गाजीपुर। जनपद के पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर उन अपराधियों की जन्म कुंडली बनाई गई है। इसमें अपराधियों के सहयोगियों व शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

गाज़ीपुर के कुल 29 पुरस्कार घोषित अपराधियों में मरहूम मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर,अंकित राय उर्फ प्रदीप पुत्र किशुनदेव राय निवासी इमलिया थाना नन्दगंज गाजीपुर, प्रहलाद गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड निवासी डहरा कला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर और करमेश गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड निवासी डहरा कला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
इसी प्रकार 25 हजार रुपए के इनामियां अपराधियों में सोनू मुसहर पुत्र मुखराम निवासी मनिया, थाना गहमर गाजीपुर, बबलू पटवा पुत्र रामदरश पटवा निवासी कोट किला कोहना थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, छोटे लाल पुत्र स्व.घूरा राम निवासी चाड़ीपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, विभाष पाण्डेय उर्फ रिकू पाण्डेय उर्फ संजय पाण्डेय पुत्र रामयश पाण्डेय निवासी दुबैथा थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर, विरेन्द्र दूबे उर्फ भुट्टन पुत्र स्व. शिवप्रसाद दूबे निवासी अलीपुर बनगावां थाना नन्दगंज गाज़ीपुर, विशाल पासी पुत्र लालचंद पासी निवासी सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर,बिट्टू किन्नर पत्नी किशन उर्फ राहुल चौहान निवासी रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर हाल पता-सुसुण्डी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, गोपाल पुत्र राज मुन्ना निवासी सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, अंकुर यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी नसरतपुर थाना बिरनो गाजीपुर, विनोद यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी मुसापुर जुलाबगंज गेदावड़ी थाना कोड़ा जनपद कटिहार, बिहार, रामचन्द्र कुमार पुत्र बिहारी बिन्द निवासी मिश्रपुर थाना दुर्गावती जनपद भभुआ कैमूर बिहार, अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव निवासी त्योखर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पुत्र मु०हमीद सा० सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, मु०इरमान उर्फ विक्की पुत्र मु० मुन्ना निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, शहजाद खान पुत्र मु० इसरायल निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, मु०सद्दाम उर्फ विशाल पुत्र मु०वहीद निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, गौस मोइनुद्दीन अंसारी पुत्र खलील अंसारी निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हालपता 207 ग्रैण्डर अपार्टमेन्ट-6 डालीबाग थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ, राजा कुमार राय पुत्र भुनेश्वर राय निवासी बिन्दगाँवा थाना डोरीगंज जिला सारण बिहार, नेऊर उर्फ गुड्डु बनवासी पुत्र स्व० गुंगा बनवासी निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, लखीन्दर पुत्र बोतल निवासी भैदपुर पाण्डेय मोड़ थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर, पप्पू पुत्र नखडू निवासी बउरी कठवा मोड़ थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, छोटू गौड़ पुत्र सम्पत गौड़ निवासी पिपरीडीह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ,
अशोक कुमार पुत्र इन्द्रीश नट निवासी तेघरा चौरस्ता थाना बिहिया जनपद भोजपुर बिहार, शम्मी उर्फ गाँधी उर्फ सोनू पुत्र मो० अकरम निवासी मंसूर गली फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ जनपद पटना बिहार, आजाद कुरैशी उर्फ भोलू पुत्र आफताब कुरैशी निवासी बारा रकबा थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल हैं।

इस विशेष अभियान में पुलिस विभाग की स्वाट/सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है। इसके साथ ही विभाग द्वारा जनता से भी सहयोग मांगा गया है। कहा गया है कि पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध सूचना देने वालों का नाम अतिगोपनीय रखा जाएगा।

शाह फैज स्कूल में मनाई गई भीमराव अंबेडकर की जयंती

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को शाह फैज विद्यालय के प्रांगण में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् प्रार्थना हुई। निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने हमारे देश के संविधान की रचना की। हमारा संविधान सर्वोपरि है एवं हमें उसका सम्मान करना चाहिए।
छात्र- छात्राओं,सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने संविधान की अक्षुण्णता की शपथ ली । कक्षा 11 के छात्रों ने अंबेडकर जी के देश के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में निदेशक डा.नदीम अदहमी,निदेशिका डा.मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डा. प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ अहमद तथा सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।सभा का अंत राष्ट्र गान से हुआ ।

डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यसभा सांसद ने दी श्रद्धांजलि

ग़ाज़ीपुर।सदर विधानसभा के ग्राम हेतिमपुर में बूथ संख्या 159 पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती मनाई ।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज भारतीय संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर, भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों,वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे।बाबा साहब ने सदियों से चली आ रही गैर बराबरी, असमानता और छुआछूत जैसी हजारों कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए संघर्ष किए ।आज हमारा देश इस महापुरुष की 135वीं जयंती मना रहा है। मैं बाबा साहब को कोटि कोटि नमन करती हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबा साहब अंबेडकर एक उत्कृष्ट बुद्धिजीवी, प्रकाण्ड विद्वान, न्यायविद, सफल राजनीतिज्ञ, कानूनविद् , अर्थशास्त्री और जनप्रिय नायक थे।

कार्यक्रम में गोपाल राय, मनोज बिन्द, काशी चौहान , मुरली कुशवाहा , दीनानाथ पासी, नन्दू प्रताप, श्लोक बिन्द, अनिल जायसवाल , ओमप्रकाश बलवंत, अनूप गुप्ता , भीरगु बिन्द अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।