All posts by UP Fast News

सांसद बलिया सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर अंकित यादव छांगुर को कराया मनोनीत

सांसद बलिया सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर अंकित यादव छांगुर को कराया मनोनीत

अंकित यादव के संचार विभाग में सलाहकार पद पर मनोनय के बाद मोहम्मदाबाद में छाई खुशी की लहर

वाराणसी।नवापुर सुल्तानपुर के रहने वाले अंकित कुमार यादव उर्फ़ (छांगुर) को बलिया सांसद सनातन पांडेय ने संचार विभाग में सलाहकार पद पर मनोनीत कराया है। इस दौरान बलिया सांसद ने मनोनय पत्र भी छांगुर यादव को दिया। छांगुर ने इस उपलब्धि के लिए बलिया सांसद सनातन पांडेय का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अंकित यादव एक समाजसेवी है जिनका युवाओं में काफी क्रेज़ देखा जाता है।

सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि हिट एण्ड रन मामलो में प्रभावित व्यक्तियों को देय लाभ के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा कार्यशाला आयोजित कर आम नागरिको को जागरूक किए जाने हेतु अभियान चलाया जाए। हिट एण्ड रन के केस में प्रभावित व्यक्ति के परिवार वालो द्वारा परिवहन विभाग में आवेदन करना होगा एवं आवेदन के साथ एफ०आई०आर० की प्रति संलग्न की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार हेतु एन०एच०ए०आई०, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में निर्देश दिए थे, कि सड़क हादसों में मृत्यु दर कम किए जाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाए। इसके लिए गोल्डेन आवर में घायल व्यक्तियों को चिकित्सा केन्द्र पहुंचाने हेतु 37 एम्बुलेंस उपलब्ध है। आम व्यक्ति द्वारा घायलों को चिकित्सा केन्द्र पर पहुंचाने हेतु जनमानस को जागरूक किए जाने के भी निर्देश दिए गए। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं दो-पहिया वाहनो के लिए हेलमेट अनिवार्य है। अतः समय समय पर लोगो को जागरूक किए जाने एवं चेकिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जनपद से गुजरने वाली सभी हाइवे पर अवैध कट बंद कराए जाने, ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित कर रूट के अनुसार चलाये जाने, हाईवे पर मरम्मत कार्य कराये जाने से पूर्व रिफलेक्टर के साथ डाईवर्जन कराया जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, एन०एच०ए०आई०, परिवहन विभाग, स्वास्थ विभाग, यातायात पुलिस एवं जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

‘जीरो पावर्टी’:डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे ‘जीरो पावर्टी‘ अभियान के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों संग बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल में राज्य से अत्यधिक गरीबी खत्म करने के लिए इस ड्राइव को लेकर फैसला लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी कि अगले तीन सालों में उत्तर प्रदेश जीरो पॉवर्टी राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री  ने निर्धन परिवारों को भोजन, कपड़े, एजुकेशन, मेडिकल सुविधा और आवास जैसी जरूरी जरूरतों की सुविधा देने के लिए जीरो पॉवर्टी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में जनपद के हर गांव से निर्धन परिवारों को चुना जाएगा और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। इस अभियान के जरिए निर्धन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से जोड़ा जाना है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर परिवार की वार्षिक आय कम से कम 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद मे जीरो पावर्टी अभियान मे  चिन्हित सभी पात्र परिवारों को योजनाओ का लाभ मिलेे। उन्होंने संबंधित विभागों को चिह्नित परिवारों का डाटा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत चिन्हित परिवारों की सवा लाख रुपये की सालाना आमदनी सुनिश्चित कराना है। इसमें कौशल विकास मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए चिन्हित परिवारों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि स्किलिंग या अपस्किलिंग के उपरांत सर्टिफिकेट भी दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में असुविधा न हो। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी सहायता प्रदान की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,संबंधित विभागो के अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई टी आई एंव पॉलिटेक्निक उपस्थित थे।

छात्रों के परिचय सभा का आयोजन

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (नई दिल्ली) अध्ययन केन्द्र 27101, पीजी कालेज,गाजीपुर में जनवरी 2025 सत्र के नव प्रवेशी छात्रों के परिचय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफे (डाॅ0)एस.डी.सिंह, विभागाध्यक्ष बी. एड., पीजी कॉलेज, इग्नू के नव प्रवेशी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर यह बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई करना है, असाइनमेंट कैसे लिखा जाए और परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है, विस्तार पूर्वक बताया। इग्नू के आनलाइन कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए एवं एम0एस0 पोर्टल के विशेषताओं से प्राध्यापकों को अवगत कराया।  छात्रों के समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान कैसे हो और पुनः पंजीकरण समय से कैसे कराए इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते एक वर्षीय पाठ्यक्रम असाइनमेंट किस तरह तैयार करे।सेमेस्टर सिस्टम में पढ़ाई के तरीके, समस्याओं के त्वरित समाधान, नई शिक्षा नीति एवं इग्नू के ऊपर विशेष रुप से प्रकाश डाला। साथ ही पी जी टी हेतु एकल विषय पर विशेष रूप से छात्रों के विषय कॉम्बिनेशन पर बात हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफे0 (डाॅ) एस0 एन0 सिंह नव प्रवेशी छात्रों तथा काउंसलर के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर काउंसलर डॉ राम दुलारे, डाॅ0 राकेश, डाॅ0 संजय कुमार, कुमार, डा उमा निवास मिश्र, डा. अमित सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार कुशवाहा एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अमितेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक इग्नू डॉ पीयूष कांत सिंह ने किया।
                         

करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस

करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 102 और 108 एंबुलेंस की मिली सौगात

गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर आने वाले मरीज और गर्भवती महिलाओं को सुविधा देने के लिए 108 और 102 एम्बुलेंस की सौगात दी गई है। जिसे मंगलवार को अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि शंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

बता दे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर 102 और 108 एम्बुलेंस जो पहले से एक एक मिली हुई थी ।इससे मरीजों को लगातार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता रहा है। लेकिन वह पिछले काफी दिनों से कंडम घोषित किया जा चुका था । जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । वहीं अब नई 102 और 108 एम्बुलेंस एक- एक मिल जाने से एक बार फिर से स्वास्थ्य सुविधा पटरी पर आ जाने की उम्मीद बढ़ गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 अवधेश राव ने बताया कि दोनों एंबुलेंस के कंडम हो जाने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को आने और यहां से मरीजों को रेफर किए जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । अब शासन के द्वारा नई एंबुलेंस 102 और 108 मिल जाने से अब यहां के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

आज के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी विशाल राय के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

बाइक रैली से भाजयुमो ने दिखाया दम

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल की उपलब्धियों का किया बखान

कासिमाबाद (गाजीपुर)। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का बखान किया।बाइक रैली बहादुरगंज माँ चंडी धाम से चलकर कासिमाबाद चौराहे पर सम्पन्न हुई।जिसमें युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा रैली के रास्ते भर भाजपा जिंदाबाद ,योगी- मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था, रैली समाप्ति पर विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि 8 साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत बड़ी सफलता पाई है।बड़े से बड़े अपराधियों को जेल भेजने का काम किया या फिर वो भगवान को प्यारे हो गए। प्रदेश की विकासोन्मुख सरकार ने प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा किया है। गड्ढा मुक्त, मजबूत सड़के चमचमा रही और गरीब नौजवान किसान को उनका हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी,उन्होंने आगे कहा कि सभी समाज का हित भाजपा में निहित है ।और समतामूलक समाज, विकास पर बिना क्षेत्र भेद के काम और भयमुक्त वातावरण की स्थापना करना ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
कार्यक्रम मे नीरज पांडेय,संतोष कुशवाहा,मयंक राय, प्रफुल सिंह,अमरनाथ शर्मा ,मनीष तिवारी,मोती बिंद,दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव,अनुराग शर्मा, कंचन गिरी,उदय यादव, भीम दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मलेन संपन्न

ग़ाज़ीपुर(दुल्लहपुर)।सबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी में मंगलवार को 373 विधानसभा जखनियां के भाजपा सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें “भाजपा का चुनाव एवं संगठन विस्तार”, “भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया। परिवर्तन” तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत यात्रा जैसे अनेक विषयों पर वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया । सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, शिवपूजन राम, पूर्व विधायक, कालीचरण राजभर ने अपना विचार उदबोधन दिया।
सम्मेलन के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ,धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की विधानसभा जखनियां में सर्वाधिक ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं ।इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ से एक संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करके जनता के बीच मे अपने काम, सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को जनता के बीच रखें, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो, इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित हो सके।इस दौरान मुराहू राजभर, राजेश राजभर,अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश राम, सुशील सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

भाजपा स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

भाजपा स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनिषियो के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा।
भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नितियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इससे पूर्व सरोज कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित अनेकों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर के सचिव बने शीर्ष दीप शर्मा

एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर के सचिव बने शीर्ष दीप शर्मा

गाजीपुर।जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों की बदौलत उन्हें एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स का सचिव नियुक्त किया गया। एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स पूरे पूर्वाचल के रक्तदान के क्षेत्र में निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाली सभी संस्थाओं को एक जुट कर असहाय व जरूरतमंदो की मदद करने की दिशा में कार्यरत है।बता दें कि शीर्ष दीप शर्मा ने कोरोना की दूसरी लहर में जब लोगों को ऑक्सीजन, ब्लड व प्लाज्मा की बहुत आवश्यकता थी। तब शीर्ष दीप शर्मा, जीवन रक्षक फाउंडेशन की स्थापना कर जरूरतमंदों की मदद को आगे आए और तब से अब तक शीर्ष दीप शर्मा ने अपनी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के द्वारा थैलेसिमिया, एप्लास्टिक अनेमिया, कैंसर, गर्भवती महिला, नवजात शिशु आदि जरूरतमंदों व लावारिस मरीजों को 1900 से अधिक रक्तदान कराया और सिर्फ गाजीपुर ही नहीं वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बिहार, केरल , महाराष्ट्र व राजस्थान में भी जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराया।
शीर्ष दीप शर्मा अब तक 40 बार रक्तदान कर चुके है।
शीर्ष दीप शर्मा अपनी टीम के साथ समय-समय पर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित बच्चों को प्लेटलेट्स दान करने भी जाते रहें है। शीर्ष दीप व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा , ए०डी०जी०पी० हरियाणा वी कामाराजा व भारतीय हांकी के पूर्व कप्तान, अशोक ध्यानचंद आदि से देश के 6 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जा चुका है।
एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स में सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष दीप ने एसोसिएशन के फाउंडर चेयरमैन राजेश गुप्ता, फाउंडर मेंबर नमित पारिख, नीरज पारिख, दिलीप कुमार दुबे आदि का आभार ज्ञापित किया। इसका श्रेय जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम के योगदान, समर्पण को और समस्त सहयोगियों, मार्गदर्शकों को दिया ।

लेखपाल की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को करेंगे जागरूक

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वाद, गेहूं खरीद एवं फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक  संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी राजस्व वादों के निस्तारण में गति लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री हेतु रोस्टर वाइज कैंप लगाकर शत – प्रतिशत किसानो की फार्मर रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री से शेष बचे किसानो की एक बार फिर मिशन मोड में पंजीकरण कराया जाएगा, इसके लिए सभी पंचायत भवन से लेकर जन सुविधा केन्द्रों पर कर्मचारियों के निगरानी में किसानों का पंजीकरण होगा। कृषि/पंचायत एवं राजस्व लेखपाल की टीमें गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और आधार व खतौनी में नाम का मिलान न होने पर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। ताकि आगामी 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सके। किसानो की जमीन का व्योरा एक क्लिक पर मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई थी ।
गेहूॅ खरीद के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाए। गेहूॅ क्रय केन्द्र का प्रचार प्रसार बैनर लगाकर तथा अन्य माध्यमों से किया जाए। जिससे किसान लाभान्वित हो। समस्त क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें व गेहूँ क्रय से संबंधित उपकरण यथा ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छलना, विनोइंग फैन, पावर डस्टर आदि के साथ-साथ क्रय केन्द्रों पर रखे जाने वाले अभिलेख-स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका आदि रखने का निर्देश दिया।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, उपनिदेशक कृषि, डिप्टी आर एम ओ0, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, समस्त उपजिलाधिकारीगण , डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।