All posts by UP Fast News

104 ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त,डीएम ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के दिया प्रमाण पत्र और गांधी जी कि प्रतिमा

जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया

गाजीपुर। -’विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस वर्ष 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे जिसमें इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया। जिसमें बाराचवर में  पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल, जमानिया में रामपुर सलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर कि ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।बाराचवर में 05, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, विरनो में 02 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मोहम्मदाबाद में 11टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 05 टीबी मरीजो को पोषण पोटली का वितरण किया।
इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्तुति राय, निशांत सिंह, आरती सिंह उपस्थित रहे। इस के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में निःशुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा, महताब खा, वैंकटेश शर्मा, अलीम, अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।

संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

विश्व टीबी दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस विश्व टीबी दिवस और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा क्षयरोग से संबंधित समस्त जानकारी सभी के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

आद्य सर संघचालक प्रणाम व पथ संचलन 30 मार्च को

आद्य सर संघचालक प्रणाम व पथ संचलन 30 मार्च को


गाजीपुर। विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष 30 मार्च को धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला संघचालक जयप्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय आवाहन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष 30 मार्च को मनाने जा रही है। आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विक्रम संवत 2082 के आगमन व हिन्दू पंचाग के शुभारंभ को लेकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को मनाया जाएगा। जिसमें सभी सवंयसेवक अपने पूर्ण गणवेश संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के सम्मान में वर्ष मे एक बार आद्य सर संघचालक प्रणाम किया जाता है तत्पश्चात ध्वज प्रणाम किया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवको के माध्यम से समाज में अनुशासन का परिचय देते हुए पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह पथ संचलन अपने पराम्परागत तौर तरीके बैंड व धून बजाते हजारो स्वयंसेवको के साथ 30 मार्च रविवार को आमघाट पार्क से समय 3 बजे से प्रारम्भ होगा। जो महुआबाग, कलेक्टरघाट, स्टीमरघाट, टाऊनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, कोतवाली होते हुए पुनः आमघाट पार्क में आकर आद्य सर संघचालक प्रणाम व प्रार्थना के साथ समाप्त होगा।

जिला जज और डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिला जज धमेंद्र कुमार पांडेय,जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सामुहिक रूप से जिला कारागार का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया।  कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए, इसके अतिरिक्त महिला बंदीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
इसके उपरान्त जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों से उनके खान- पान, साफ- सफाई तथा प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर  सी जी एम स्वप्न आनन्द, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, उपस्थित रहे।

अभिनव सिन्हा ने शुरू किया जनसंपर्क पर अभियान

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार से शुरू जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने मिश्र बाजार मुहल्ले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश बिन्द के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शुरू कर घर-घर जनसंपर्क किया। सरकार की योजनाओं उपलब्धियों को बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश मे विकास की गति तेज हुई है।इस अवसर पर सुनील गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शशांक राय, शिवम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने विभिन्न इलाकों का किया गस्त,की अपील

गाजीपुर।अलविदा जुमा, ईद, एवं नवरात्री त्यौहार को शौर्हाद पूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने,शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देय से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्ते से होते हुए विशेश्वरगंज, रौजा, टेडवा, रजदेपुर, एम0एच0इण्टर कालेज, बरबरहना, तुलसी का पुल, खुदाईपुरा, नखाश, सन बाजार,चीतनाथ घाट, टाउन हाल, प्रकाश टाकीज, गांधी पार्क, लाल दरवाजा, परसपुरा, कोतवाली तक पैदल गस्त किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण ढंग से सभी त्योहारो को मनाने के लिए अपील की। रूट मार्च में उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी शहर, भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  

विभागों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के बारे में डीएम ने ली जानकारी,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर विकास भवन सभागार मे शुक्रवार सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विकास परक योजनाओं को 30 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, चन्द्रशेखर, खगेन्द्र, डी सी मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम / वीवीपैट मशीनों के रख- रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  ने निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखने एवं कार्य कुशलता को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही, कार्यालय में केबिन निर्माण हेतु भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया।सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिनमें राजेश कुमार यादव (जिला सचिव, समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (कार्यालय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी), सुभाष राम सिपाही (विधान सभा प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी), मारकण्डेय प्रसाद (अध्यक्ष, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जोगेन्दर यादव (सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण,समृद्धि और ऋण मेला का ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया शुभारंभ,वितरित किया प्रमाण पत्र

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार की ‘‘सेवा, सुरक्षा सुशासन‘‘ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को तीसरे दिन मंत्री ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर  शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए समस्त विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा सास्कृतिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगीत प्रस्तुत किए गए। परिसर मे आयोजित महिला सशक्तिकरण एंव समृद्धि तथा ऋण मेले का मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन, की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि आठ वर्षाे के कार्यकाल मे जनता ने स्वीकार किया है कि प्रदेश मे जो दंगे होते थे वो बंद हो गए। छुट्टा अपराधियों पर बडे़ पैमाने पर लगाम लग चुका है, किसान सम्मान निधि बिचौलियो से मुक्त होकर सीधे किसानो के खाते मे जा रही है। आयुष्मान कार्ड से हर वो पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त कर रहा है। पात्रो को बिना किसी परेशानी के अगूंठा लगाकर राशन प्राप्त हो रहा है। किसानो को सिचाई के लिए नहरो की समस्या दूर हो गई,अधूरे नहरो का निर्माण पूर्ण कराया गया है। किसानो का गन्ना भुगतान समय से हो रहे है। नौजवानो को नौकरियां एवं रोजगार देने का काम सरकार ने इन आठ सालो मे किया है। ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ केन्द्र व राज्य सरकार के नेतृत्व मे अच्छे से चल रहा है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि  उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षो मे सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि, सनातन एवं संस्कृति की दिशा मे अभूतपूर्व कार्य किया।आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षो मे जनहित मे कई ऐतिहासिक कार्य किए है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के कारण समाज के सभी वर्गो को विकास का लाभ मिल रहा है।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा केन्द सरकार  महिलाओें को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है, इस लिए विभिन्न विभागो के योजना के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाए लाई जा रही है।

 
विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि इस प्रदर्शनी में समस्त विभागों के इंस्टाल लगाए गए हैं एवं लोगों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जो भी पात्र  है वह इस मेले में अवश्य आए और योजनाओं का लाभ पाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले लोग तहसील से लेकर जनपद मुख्यालय तक अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर लगाते थे, लेकिन जब से हमारी पार्टी की सरकार बनी है हमारी सरकार ने गांव के विकास पर जोर दिया है। हमें आज कोई संदेह नहीं है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण हो रहा है।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा नव नियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, अच्छे कार्य करने वाले आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ग्रामप्रधानो को  प्रशस्ति पत्र, संस्कृति विभाग के कलाकारो को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके साथ ही  विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत ऋण वितरण, विभिन्न विभागो के द्वारा संचालित योजना के पात्र लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, टी 0बी से ग्रसित मरीेज को पोषण किट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कैबिनेट मंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की स्मृति चिन्ह  भेट स्वरूप किया । कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने स्वागत संबोधन व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने किया । संचालन दुर्गेश सिंह ने किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,  डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, अंशुल मौर्य, सुरेंद्र राजभर जिलाध्यक्ष भासपा, सुरेश राजभर प्रतिनिधि मा0मंत्री जी, दयाशंकर पांडेय मंत्री भाजपा ,साधना राय जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, माया सिंह मंत्री भाजपा महिला मोर्चा , रुद्रा पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, पूनम मौर्या क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेे।

ओमप्रकाश राजभर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष  एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आडिटोरियम सभागार मे प्रेसवार्ता की गई। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा पर्यटकों को आकर्षित करने में देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी के अन्तर्गत आवास निर्माण में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1.85 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन देने में, पी०एम० स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेण्डर्स को सर्वाधिक ऋण देकर देश में प्रथम स्थान पर है। अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत पंजीकरण करने ,ग्रामीण स्वच्छ शौचालय निर्माण में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में सजा दिलाने उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही ईज ऑफ डुईंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश अचीवर्स स्टेट है।  96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों की स्थापना ,प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन की संकल्पना के अनुरूप उत्तर प्रदेश 8.51 करोड़ खातों के साथ देश में प्रथम स्थान पर है।  प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 4.29 करोड़ नामांकन के साथ प्रथम,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 1.39 करोड़ नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है।  अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत अब तक 75 लाख नामांकन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।  वर्ष 2024 में अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 25,12,585 दीप जलाकर पुनः गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज।  कृषि निवेशों पर किसानों को देय अनुदान डी०बी०टी० के माध्यम से भुगतान करने वाला देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना।  गन्ना एवं चीनी, खाद्यान्न, आम, दुग्ध, आलू, शीरा उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में लगातार प्रथम स्थान। देश में एथेनॉल के उत्पादन व आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।  ई-मार्केट प्लेस (जेम) के अन्तर्गत सर्वाधिक सरकारी क्रय करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की कार्ययोजना विकसित करने में देश में उत्तर प्रदेश अग्रणी। कौशल विकास नीति को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश प्रथम राज्य। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 16 लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति हो चुकी है जिसमें से 14.65 लाख से अधिक आवास पूर्ण व आवंटित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर विधायक जमानियां बेदी राम , जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, सूचना अधिकारी राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

स्वकर की दरों के अंतिम प्रकाशन में दरों को लेकर शम्मी ने जाहिर की खुशी,बोलें-जनता के संघर्षों के हुई जीत

14 वर्षों के जनता के संघर्ष का परिणाम है अब तक का सबसे कम दर पर टैक्स स्लैब का अंतिम प्रकाशन होना: शम्मी

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने आपत्ति निस्तारण के बाद स्वकर की दरों के अंतिम प्रकाशन में दिए गए दरों को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसको जनता के संघर्षों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आपत्ति निस्तारण के आखिरी दिन जो सुझाव जनहित में टैक्स को लेकर आपत्ति के रूप में दर्ज कराया गया था, लगभग वही दर अंतिम प्रकाशन में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि जो टैक्स छ: गुना कमर्शियल के रूप में लिया जाता था, वह अब दोगुना कर दिया गया है। जो रेजिडेंशियल टैक्स 90 पैसे से 45 पैसे तक हुआ था, अब वह 30 पैसे के दर से जनता से हाउस टैक्स के रूप में लिया जाएगा।

शम्मी सिंह ने कहा कि यह दर जन सामान्य को देने की स्थिति में रहेगी। उन ऊपर भारी टैक्स का बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो चुनावी जुमले के रूप में स्वकर आधा किया गया था, उसकी वजह से अब तक जिन सम्मानित नागरिकों ने ज्यादा टैक्स जमा किया है, उसको भी नगर पालिका परिषद द्वारा पॉलिसी बनाकर समायोजित किया जाना आवश्यक है। जिनका भी टैक्स ज्यादा जमा है, उसको एडवांस टैक्स मानते हुए आने वाले सालों में समायोजित किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स के नाम पर ज्यादा पैसा जो वसूला गया है, अगर उसका समायोजन नहीं हुआ तो हम वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह जो अंतिम प्रकाशन हुआ है, अगर इसमें भी किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई तो हम सभी मिलकर नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।