गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे उनके कक्ष में नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के वार्षिक कार्ययोजना की बैठक जनपद स्तर के गठित कार्यसमिति की उपस्थिति में की गई। बैठक में समिति के समक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत जनपद को 12.0 हे0 में बागवानी (फल क्षेत्र विस्तार), 50.0 हे0 शाकभाजी क्षेत्र विस्तार, 3400 रनिंगमी0 घेराबन्दी, 150 बॉक्स मौनपालन तथा 5 यूनिट इको लाईट ट्रैप का लक्ष्य प्राप्त है, जिसका क्रियान्वयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत शेष लाभार्थियों को उक्त योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजनान्तर्गत किसी अन्य पोर्टल पर आवेदन नही किया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन पूर्व में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तर्ज पर किया जाएगा। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि नवसृजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार और निदेशालय द्वारा आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति दिशा-निर्देश के अनुसार सुनिश्चित करें तथा पूर्व मे संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, औद्यानिक विकास कार्यक्रम के किसी भी लाभार्थी की पुनरावृत्ति इस योजना में न हो। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह, परियोजना निदेशक दीनदयाल, कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के वैज्ञानिक डा0 दीपक प्रजापति, मण्डी निरीक्षक श्रीमती ऋषि सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सदस्य उप कृषि निदेशक के प्रतिनिधि जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर आशीष कुमार तथा प्रगतिशील कृषक अनूप राय, मनोज कुशवाहा, विनय कुमार राय, अंजू चतुर्वेदी उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एंव इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के संबंध मे बैठक आडिटोरियम सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 18 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च, 2026 तक संचालित होगी। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षित स्थान पर सी0सी0टी0वी0 के निगरानी मे रखना, प्रश्नपत्रो को परीक्षा केन्द्रो पर डबल लाक वाले स्टील/लोहे की आलमारी मे रखा जाए। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुचने पर डबल लाक की आलमारी मे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति मे परीक्षा केन्द्रो पर रखवाया जाए तथा डबल लाक वाली आलमारी मे पेपर सील से बंद किया जाए। जिलाधिकारी ने नामित किए गए समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/फ्लाईग स्क्वायर्ड टीम/समस्त केन्द्र व्यावस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को दिनांक 18 फरवरी 2026 से दो पॉलियों में होने वाली हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जनपद मे हाई स्कूल में लगभग 67 हजार एवं इण्टरमीडियएट में लगभग 70 हजार कुल लगभग-1.37 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगें। परीक्षा हेतु 196 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिसमें 29 अति संवेदनशील, 63 संवेदनशील परीक्षा केन्द्र है, जिसमे 12 जोन, 08 सचल दल एवं 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर 01-01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है तथा केन्द्र एवं वाह्य केन्द्र व्यावस्थापक-196 लगाए गए है जो अपनी पूरी निष्ठा एवं तन्मयता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए परीक्षा को सम्पन्न कराने मे अपनी भूमिका निभाने के साथ जनपद मे नकल होने की परम्परा का तोड़ते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र का उत्तरदायी होता है कही से चूॅक होने पर सारी जिम्मेदारी उसी की होती है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के प्रारम्भ से लेकर समाप्ति तक दोनो पॉलियों में पूरा प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिया जाए। परीक्षा केन्द्रो पर नकल कितने तरीको की होती है, इस पर पैनी नजर रखी जाए, विद्यालय परिसर में एक से अधिक रास्ते होने पर उन्हे तत्काल सील करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 100-200 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति, असलहा किसी भी दशा में उपस्थित न रहें। परीक्षा केन्द्रो पर लाईट, जनरेटर, सीसीटीवी, डीजल, इण्टरनेट कार्ड, की उपलब्धता पूर्व में निरीक्षण कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समस्त उपजिलाधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की समाप्ति के बाद एक घन्टे बाद तक परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंन्द/मोहर होने से लेकर निर्धारित स्थान पर जमा कराने तक पूरी चौकसी बरतेगे। फ्लाईंग स्क्वायर्ड टीम परीक्षा के प्रारम्भ से समाप्ति तक के समय तक चक्रमरण करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाए गए कन्ट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी जिला विद्यालय निरीक्षक समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नपत्रों के शील्ड बण्डल को राजकीय सिटी इ०का० गाजीपुर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा संयुक्त रूप से प्राप्त करना होगा, प्रश्न-पत्रों के बण्डल प्राप्त होते ही परीक्षार्थियों की कक्षावार एवं विषयवार संख्या के अनुसार प्रश्न पत्रों की संख्या का मिलान करना तथा आवश्यक्ता की स्थिति में अतिरिक्त प्रश्न-पत्रों की मांग निर्धारित प्रारूप पर दिया जाएगा। प्राप्त प्रश्न-पत्रों को केन्द्र पर स्थापित स्ट्रांग रूम में लोहे की अलमारी में सी०सी०टी०वी० के निगरानी में रखना एवं तीनों की उपस्थिति में सील किया जाएगा। स्ट्रांग के डबल लॉक आलमारी के एक लॉक की समस्त चाभी केन्द्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरे लाक की एक चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास तथा दूसरी चाभी वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के पास उपलब्ध रहेगी। स्ट्रांग रूम, जिसमें डबल लॉक अलमारी रखी है को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा प्रारम्भ के 01 घण्टा पूर्व खोले जाने तथा परीक्षा समाप्ति के 01 घण्टा उपरान्त लॉक/सील किया जाए । प्रत्येक बार परीक्षा के प्रयोजन से आलमारी खोलने के पश्चात् दोनों लॉक हस्ताक्षरित पेपर से सील किये जायें। स्ट्रॉग रूम में प्रवेश हेतु एक लॉग बुक/रजिस्टर रखा जाए जिसमें तिथि, समय एवं उद्देश्य सहित आने-जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी का पूर्ण विवरण अंकित किया जाए ।जिस आलमारी को प्रश्नपत्रों हेतु डबल लॉक आलमारी बनाया गया है, उसमें प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त कोई और सामग्री नहीं रखी जाएगी। परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र के प्रकटन की दशा में सम्बन्धित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक उत्तरदायी होंगे। समस्त परीक्षा केन्द्रों में एक अन्य सुरक्षित आलमारी की व्यवस्था होगी, जिसमें किसी भी पाली की परीक्षा में प्रथम बार प्रश्नपत्रों को निकालने के पश्चात् उपस्थित परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरण के उपरान्त अवशेष प्रश्नपत्रों को तथा बण्डल स्लिप को सुरक्षित रूप से रखा जाए, इस आलमारी को डबल लॉक आलमारी से उसी कक्ष (स्ट्रांग रूम) में कुछ दूरी पर रखा जाय। स्ट्रॉग रूम में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा । परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डर युक्त सी०सी० टी०वी० कैमरा संचालित रहेगा तथा स्ट्रांग रूम 24 घण्टे सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में रहेगा। प्रश्नपत्रों का लिफाफा परीक्षा प्रारम्भ होने के अधिकतम 15 मिनट पूर्व काटे जाए। लिफाफा काटने से पूर्व साक्षी के रूप में दो वाह्य शिक्षकों तथा एक आन्तरिक शिक्षक के हस्ताक्षर कराए जाए। साक्षी अध्यापकों के हस्ताक्षर बीजक पर भी कराये जाए। प्रश्नपत्रों के पैकेट काटने से पूर्व पैकेट पर अंकित विषय, प्रश्नपत्र तथा संकेतांक का मिलान गोपनीय स्कीम से गंभीरता पूर्वक कर लिया जाए, तभी पैकेट खोला जाए । प्रश्नपत्र पूर्णतयः सी०सी०टी०वी० कैमरे के नजर में खोले जायेंगे। हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा हेतु दैनन्दिनी अलग-अलग बनाई जाए तथा उस पर प्रविष्टि प्रतिदिन एवं प्रतिपाली स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। कक्ष निरीक्षकों/परीक्षार्थियों के कक्ष से बाहर जाने का विवरण निर्धारित प्रारूप पर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। जिस विषय की परीक्षा हो उस विषय अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में कदापि न लगाई जाए। परीक्षा समाप्ति के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती गंभीरता पूर्वक कराते हुए जमा कराई जाए। उत्तर पुस्तिका जमा होने के उपरान्त ही परीक्षार्थी/ कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केन्द्र के बाहर जाने दिया जाए। किसी भी दशा में केन्द्र व्यवस्थापक/ आंतरिक सचल दल/कक्ष निरीक्षक/सचल दल/निरीक्षण दल के पुरूष सदस्य द्वारा बालिकाओं की तलाशी नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान अनुक्रमांक के आधार पर क्रमानुसार मिश्रित बनाया जाए और इसका किसी भी दशा में उल्लंघन न किया जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गयी तो इसके लिए केन्द्र व्यवस्थापक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे। केन्द्रव्यवस्थापक द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए और न ही उनको किसी भी प्रकार से भयभीत किया जाए। परीक्षा केन्द्र में केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक तथा अन्य सहायक कर्मियों तथा वास्तविक परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य किसी का भी प्रवेश निषिद्ध होगा। परीक्षा व्यवस्था में लगे हुए किसी भी कर्मचारी को लोकसेवक की परिधि में गिना गया है अतएव ऐसे लोकसेवक के प्रति किसी भी व्यक्ति द्वारा आपराधिक/धमकी भरा व्यवहार संज्ञान में आने पर प्रशासन द्वारा संबंधित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर पुस्तकालय तथा प्रधानाचार्य कक्ष से संबंधित विषय की पुस्तकों को सीलबन्द करने के उपरान्त रखा जाए । यदि किसी कारण से शील्ड टूटी हुई पायी जाती है तो केन्द्र व्यवस्थापक/पर्यवेक्षक को अनुचित कार्यों में सहयोग प्रदान करने का दोषी मनाते हुए उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 1998 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र का गेट किसी भी दशा में बन्द न किया जाए। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी से उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए। अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़े गए परीक्षार्थियों का निस्तारण बोर्ड के नियमों के अन्तर्गत किया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए या अनुचित साधन प्रयोग का प्रयास करते हुए पकड़ा जाए अथवा फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा जाये तो उसके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 1998 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अवश्य पंजीकृत करायी जाए।ऐसे कक्ष निरीक्षक जिनके पाल्य एवं संबधी जिस परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे हैं तो वे उस केन्द्र पर कक्ष निरीक्षक कार्य के पात्र नहीं होंगे। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से राजकीय सिटी इण्टर कालेज में बनाये गये मानिटरिंग शेल एवं कन्ट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गाजीपुर में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
गाजीपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत सोमवार को आमघाट स्थित गांधी पार्क से एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गांधी पार्क (आमघाट) से प्रारंभ होकर मिश्र बाजार और महुआ बाग होते हुए सरजू पांडे पार्क, कचहरी गाजीपुर पर समाप्त हुई। पदयात्रा में जिले के प्रभारी एवं पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी और बजट में कमी से मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी सूरत में उनके हक पर आंच नहीं आने देगी। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र और प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर घट रहे हैं और सरकार आंकड़ों के जरिए विकास का भ्रम फैला रही है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर विफल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने मनरेगा को गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए मांग की कि मजदूरों के भुगतान में भारत सरकार 90 प्रतिशत और प्रदेश सरकार 10 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करे, अन्यथा यह योजना प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों को पूरा काम और समय पर भुगतान नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी, मनरेगा मजदूर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से अजय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, विद्याधर पांडे, हामिद अली, राघवेंद्र कुमार, देवनारायण सिंह, सतिराम सिंह, आशुतोष गुप्ता, गुड्डू कुमार, महबूब निशा, बृजेश कुमार, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मोहम्मद अयूब, शशि भूषण राय, अजय कुमार दुबे, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, कमलेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, गयासुद्दीन, शंभू कुशवाहा, गुलबास यादव, जफरुल्लाह, संजय गुप्ता, मोहन राम, डब्लू राम, मोहन चौहान, संतोष कुशवाहा, संजय सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, लखन श्रीवास्तव, बालेश्वर विश्वास, कमलेश यादव, ओम प्रकाश यादव, जेपी पांडे, चंद्रशेखर आर्या, राजू कुमार, अब्दुल हामिद अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि यह पदयात्रा आंदोलन की शुरुआत है और आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष चलाया जाएगा।
गाजीपुर।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर में सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में कुल 108 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। अतिथियों ने सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 60 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया। जिला पंचायत अध्यक्षत ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि आज नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किए जा चुके है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि बेटिया अपने समाज मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी बेटियो को सशक्त बनाए। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का भ्रूण परिक्षण न कराए जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाए। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 108 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है । उन्होने शादी समारोह में आए हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि इस योजना के अन्तर्गत एक लाख की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 60 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 25 हजार रूपये के उपहार जिसमे साड़ी ब्लाउज सहित 05 , पेटीकोट 05 अदद, चुनरी कढाई एक अदद, पेन्ट कपड़ा एक अदद, शर्ट कपड़ा एक अदद, फेंटा/गमछा एक अदद, चॉदी की पायल एक जोड़ी, चॉदी की बिछियां एक अदद, डिनर सेट , कूकर एक अदद, ट्राली बैग एक अदद, दिवाल घड़ी एक अदद, कढाई एक अदद, कूल केज 10 लीटर एक अदद, आयरन प्रेस एक अदद, सीलिंग फैंन एक अदद, डबल बेड चादर एक अदद, कम्बल दो अदद, गद्दा/मैट्रेस दो अदद, तकिया दो अदद, सिन्होरा एक अदद, चूड़ी दो दर्जन, कंगन 04 अदद, वेनिटी किट एक अदद, एवं 15 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। जनपद के जमानियां क्षेत्र के जीवपुर गांव में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला सोमवार को शिवा स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के खेल मैदान में उतरौली बनाम मच्छटी के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में उतरौली की टीम ने मच्छटी की टीम पर एक गोल दागकर 1-0 से बढ़त बना ली उसके कुछ मिनट बाद मच्छटी की टीम ने एक गोल दागकर स्कोर 1-1कर बराबरी कर ली। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद मुकाबला पेनाल्टी सूट किया गया। जिसमें 5-5 से दोंनो टीम बराबर रही इसके 3-3 से दोनो टीम बराबर रही इसके 1-0 से मच्छटी की टीम ने उतरौली की टीम में एक गोल दागकर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मच्छटी के जीशान एवं मैन ऑफ द सीरीज उतरौली के गौरी ने हासिल किया। निर्णायक की भूमिका विश्वामित्र शर्मा उर्फ पलटू ने निभाई। गोल जज पश्चिम छोर बृजेश यादव एवं गोल जज पूर्वी छोर शैलेन्द्र यादव के देखरेख में था। लाइन मैन दक्षिण ओमप्रकाश यादव एवं लाइन मैन उत्तर आनन्द खरवार रहे। मैच के कमेटी का संचालन कर्ता के रूप में शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष- युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष बबलू यादव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, कोषाध्यक्ष गोलू यादव सचिव जितेंद्र शर्मा , कप्तान विकास यादव एवं उप कप्तान बिट्टू सिंह तथा खेल के मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह , विशिष्ट अतिथि अनिल यादव विधान सभा अध्यक्ष जमानियां एवं जमानियां द्वितीय से मोहम्मद आजाद अली , ग्राम पंचायत मतसा से बृजेश जायसवाल , अक्षय कुमार, चन्द्रहास सिंह , ओमकार सिंह , ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह , राम अवध यादव , सेना से सेवानिवृत्त रामनिवास यादव ,कमेन्ट्रेटर जे पी यादव ताजपुर एवं मिथिलेश सिंह जीवपुर मौजूद रहें। ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधित्व कर रहे मन्नू सिंह ने जमानियां विधायक के तरफ से शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के खेल मैदान में एक दस लाख रुपए का बहुत बड़ा हाई मास्क लाईट एवं दस लाख रुपए तक का जिम कीट एक महीने के भीतर लगवाने का घोषणा किए जिससे जीवपुर एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्याप्त किया।
गाजीपुर। केंद्रीय बजट 2026 की विशेषताओं से जन-जन को अवगत कराने को लेकर भाजपा सदर विधानसभा का बजट चौपाल गाजीपुर नगर के उर्दू बाजार स्थित एक पैलेस में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट–2026 किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया और ग्रीन भारत पर किया गया विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बजट को जनहितकारी और दूरदर्शी बताते हुए इसका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, अमरेश गुप्ता, साधना सिंह, विनोद अग्रवाल, विनोद राय एवं राणा सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गाजीपुर ।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील पांडेय ने सोमवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में बच्चों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने की दवा एल्बेंडाज़ोल खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया । सीएमओ ने बताया कि जिले में करीब 18 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों और पंजीकृत स्कूलों, ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमन्तू लोगों को दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी कारण दिवस पर बच्चे दवा नहीं खा पाए हैं उनको मॉपअप राउंड (13 फरवरी) को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली व दो से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जानी है। छोटे बच्चों को गोली पीसकर देनी है जबकि बड़े बच्चे इसे चबाकर खा सकेंगे। उन्होने बताया कि पेट से कीड़े निकलने की दवा एल्बेन्डाजॉल बहुत ही स्वादिष्ट बनाने की कोशिश की जाती है। इससे बच्चे आसानी से खा लेते हैं। कृमि के चक्र को खत्म करने के लिए बेहद जरूरी है कि बच्चे को यह दवा समय समय पर दी जाती है। ऐसा न करने पर बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को दवा जरूर खिलवाएं। क्यों खाएं यह दवा- सीएमओ ने बताया कि बच्चे अक्सर कुछ भी उठाकर मुंह में डाल लेते हैं या फिर नंगे पांव ही स्थानों पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े विकसित हो जाते हैं। इसलिए एल्बेंडाज़ोल खाने से यह कीड़े पेट से बाहर हो जाते हैं। अगर यह कीड़े पेट में मौजूद हैं तो बच्चे के आहार का पूरा पोषण कृमि हजम कर जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। बच्चा धीरे-धीरे खून की कमी (एनीमिया) समेत अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए यह दवा एक बेहतर उपाय है। जिन बच्चों के पेट में पहले से कृमि होते हैं उन्हें कई बार कुछ हल्के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। जैसे हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट, सिर दर्द, दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, मितली, उल्टी या भूख लगना। इससे घबराना नहीं है। दो से चार घंटे में स्वतः ही समाप्त हो जाती है। आवश्यकता पड़ने पर आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कृमि मुक्ति दवा बच्चे को कुपोषण, खून की कमी समेत कई प्रकार की दिक्कतों से बचाती है। इस अवसर पर एसीएमओ एम०के० सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ,जिला सामुदायिक प्रबंधक अनिल वर्मा,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार व एविडेन्स एक्शन के संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश के० ने किया।
गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। जिले के ईशोपुर रामपुर स्थित रामकरन इण्टर कालेज के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया। खेल अध्यापक/कोच राम आशीष यादव ने बताया कि 7 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें रामकरन इण्टर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे गोल्ड मेडल जीता। नागेश्वर ने अपने पहले मुकाबले में जौनपुर के अमन को चित करके तथा दूसरे मुकाबले में मथुरा के योगेश को 3 अंक के अन्तर से, क्वार्टर फाइनल में कानपुर के सूर्यकेश को 10 अंक के अन्तर से, सेमीफाइनल में- स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर के आदित्य कुमार यादव को 10 अंक के अंतर से हराया। फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवान दीपेंद्र यादव को 1 मिनट मे चित करके स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी विद्यालय से बालिकाओं मे 43kg भार वर्ग में अंशीका तथा 57kg भार वर्ग में प्रिया शुक्ला तथा बालक वर्ग में 48 kg भार वर्ग में आर्यन यादव व 65 kg भार वर्ग में प्रियांशु ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन “दादा” स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव “राहुल” ने इन पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ( जिला उपाध्यक्ष, कुश्ती संघ) ने पहलवानों व खेल अध्यापक को बधाई दी। नागेश्वर को स्वर्ण पदक जितने पर पूर्व एम. एल. सी. डा.विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, पूर्व एथलीट काशी सिंह यादव, कोच गोरख नाथ यादव, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव , डा. रुद्र पाल यादव, सचिव आकाश सिंह, कोच/सचिव कमलेश यादव सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
गाजीपुर। 8 फरवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपी इलेवन की ओर से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी में 7 चौके और 2 आकर्षक छक्के शामिल रहे। वहीं एसपी डा.ईरज राजा ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाते हुए नाबाद रहे। अन्य बल्लेबाजों में अनंत कुमार ने 40 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी में अनुराग राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 116 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में गौरव राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं इंद्र बहादुर सिंह ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में जिलाधिकारी गाजीपुर ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट, पुलिस अधीक्षक ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच के समापन पर उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार सिंह एवं उपकप्तान सुनील सिंह को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन मानसिक तनाव को दूर करने के साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर पत्रकार एकादश से कप्तान अभिषेक कुमार सिंह,उप कप्तान सुनील सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, रिजवान अंसारी, इकरार खान, आसिफ अंसारी, विनीत कुमार दुबे, अनुराग राय, प्रभाकर सिंह, रमेश कुमार, अजय कुमार,प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आरिफ मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, संजय कुमार यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीएफओ और पुलिस टीम मौजूद रही।
गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में नौ केंद्रों पर आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तथा हरिओम रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज प्रथम, विकास यादव सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, आदित्य कुमार यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल तथा आयुष गुप्ता उमाशंकर पब्लिक स्कूल हैसी पारा संयुक्त रूप से द्वितीय, अंश यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल मोहम्मद अलसफी खान शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा प्रशांत यादव डिवाइन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि आयुष कुमार सिंह तथा शिवम सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यांशी यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, अमन यादव चंदनी पब्लिक स्कूल, अभिनव कुमार मिश्रा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, रमन कुमार संत कबीर पब्लिक स्कूल, साक्षी मार्टर मेमोरियल स्कूल, फरहान खान ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल माइनारिटी स्कूल, आशीष कुशवाहा राम प्रसाद कुशवाहा मेमोरियल स्कूल, सनाया सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आदित्य राज चौधरी एस एस पालिक स्कूल नेवादा, शिवा यादव दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, वीर प्रताप सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल, अंश राजभर आर एस एकेडमी, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल, अनामिका यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कालेज, शाम्भवी मिश्रा स्कॉलर्स एकेडमी, प्राची गुप्ता सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, खुशी सनराइज पब्लिक स्कूल, हिना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, ओंकार यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, फ़लक नाज मदरसा बुखारिया, आलिया खातून सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, उस्मान अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल। अनुराग कुमार नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अक्ष मलिक रिवरडेल ग्लोबल स्कूल, अंशिका सिंह नेशनल कॉन्वेंट स्कूल दिलदारनगर, अनाया एस एन के कॉन्वेंट स्कूल, अली ए के इंटरनेशनल स्कूल, तृप्ति पांडेय सूरज इंटरनेशनल स्कूल, उत्कर्ष यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल, सिद्रा जमशेद सार्क पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा अनुराग यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल भांवरकोल, संस्कार सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अदिति कुमारी उमाशंकर पब्लिक स्कूल द्वितीय, मिसबाहुद्दीन सिद्दीक़ी सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, मो समीर सार्क पब्लिक स्कूल, राज पांडेय एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, तेजश्वी यादव सेंट जॉन्स स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि सलोनी यादव सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल, सूफिया रेनबो मॉडर्न स्कूल, आँचल प्रजापति तथा अनुष्का प्रजापति लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, अमित राजभर तथा आदित्य राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल, अर्पित गुप्ता सूरज इंटरनेशनल स्कूल, अनाया सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, नोमान सिद्धकी चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, अंजलि कुमारी राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस एकेडमी, जहीर अंसारी एस एस पब्लिक स्कूल, अभिषेक कुमार कुशवाहा तथा सृष्टि यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल, सात्विक सिंह आर पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदित्य कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, आध्या संत कबीर पब्लिक स्कूल, अपूर्वा सिंह एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आयुष शर्मा एस एस पब्लिक स्कूल, प्रियांशु कुशवाहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंकित कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज तथा रुबीना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर संयुक्त रूप से द्वितीय, अभिषेक कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज, आलिया खातून एस एम नेशनल इंटर कालेज संयुक्त रूप से तृतीय जबकि दिव्यांशी कौस्तूभ तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, आराध्या तिवारी सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, आशीष यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफ अहमद सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, श्रेया विश्वकर्मा रेनबो मॉडर्न स्कूल, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, सानिया खातून तथा आँचल कुमारी मौर्या कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनाया खानम तथा रोशन खान एस एम नेशनल इंटर कॉलेज, अंजली राजभर उमाशंकर पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।