All posts by UP Fast News

महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे कार- पिकअप की आमने- सामने टक्कर,कई लोग घायल

महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे कार पिकअप की आमने सामने टक्कर,कई लोग घायल

जंगीपुर।विपरित दिशा में चल रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मारने से कार में सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा। घटना से हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसको पुलिस को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ से नहाकर चार पहिया वाहन से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे अभी जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टटी पर ही पहुँचे थे तभी टेंट हाऊस से समान लादकर विपरित दिशा से आ रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार पंकज कुमार सिंह(39) वर्ष पिता उमाकांत सिंह(55)माता बसंती देवी(52)निधि देवी(35)चंचल कुमारी(38) दो बच्चों सहित पिकअप चालक विपिन राजभर निवासी महिपालपुर थाना मरदह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुँचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजवाया व मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर ‌।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आज 119 वीं कड़ी को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले मे बूथ स्तर पर मोबाइल , रेडियो, दुरदर्शन आदि माध्यमों से सुना तथा सरल एप्प पर अपलोड किया। आकाशवाणी प्रसारण का मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को सुना जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 211 कपुरपुर मुहल्ले के सरस्वती बिहार कालोनी मे कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कहा कि राजनीति मे आम नागरिक से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है। उनके राजनैतिक जीवन में, क्षेत्र कोई रहा हो जिम्मेदारियां चाहे जितनी बड़ी हो लेकिन जनता के हृदय मे बैठकर उनके सम्मान, समृद्धि के लिए कैसे काम किया जा सकता है। यह सेवा भाव उनके व्यक्तित्व में निहित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, परीक्षा,संस्कृति, संस्कार, स्वभाव, परिस्थिति, प्रकृति के प्रति अपनी सोच और उस सोच मे देश और समाज का सुनिश्चित हित उनके मन की बात कार्यक्रम की श्रृंखला है।इस अवसर पर प्रेम सिंह, अभिनव सिंह, अशोक राय, सुमित तिवारी, अमित तिवारी, राम उछाह सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस सिंह, आलोक सिंह, निखिल राय, प्रशांत सिंह, अनुराग राय एवं तमाम बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय सहित दर्जनों बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सैदपुर विधानसभा के सैदपुर पूर्वी मंडल के बूथ संख्या 230 रामपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना और कहा कि देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विचार उनके मन की बात के माध्यम से जन जन मे पहुंच रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा मे राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा के बूथ संख्या 290 पर मन की बात सुना।उन्होंने कहा कि देश के नेता का सरल स्वभाव,अपने नागरिकों के प्रति सहजता, सजगता का भाव मन की बात का कार्यक्रम है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने रा सिटी इंटर कालेज, ,प्रवीण सिंह विवेकानंद कालोनी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सकरताली, जिला मंत्री सुरेश बिन्द मिरनपुर सक्का, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक वैचारिक कार्यक्रम मन की बात को सुना और सरल एप्प पर अपलोड किया।

डीएम-एसपी ने किया शिवमंदिरों का निरीक्षण

गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार वर्ष-2025 का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्ता होता है। इसी उद्देश्य से 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मागते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने महाहर धाम एवं अन्य शिवमंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाए। उन्होने कहा कि महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाए,वाहन पार्किग की जगह को चिन्हित कर सुनिश्चित कर लिया जाए, एवं पार्किग स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तो पर कोई विद्दुत तार लटका न हो पहले से ही निरीक्षण कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। मन्दिर की साफ-सफाई प्रबन्धन की व्यवस्था हो जिससे मन्दिर मे पानी न लगे एवं फिसलन न हो, शौचलय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की मन्दिर के आस-पास कोई भी छुट्टा पशु न रहें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की महाशिवरात्रि के दिन मेडिकल टीम मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया की मन्दिर में प्रवेश के लिए महिला एवं पुरूष की अलग-अलग लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाए, एवं मन्दिर परिसर में खोया पाया केन्द्र बनाया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 20वीं सामान्य निकाय की हुई बैठक

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 20वीं सामान्य निकाय की बैठक 22 फरवरी 2025 को बैंक मुख्यालय पर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत तथा विशिष्ट अतिथि केदार सिंह पूर्व एमएलसी एवं अभिनव सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोजेश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक द्वारा की गई। मंच का संचालन सचिन तिवारी इफको द्वारा किया गया। प्रबंध कमेटी के संचालक एवं बैंक के सदस्य समितियां के प्रतिनिधियों द्वारा उक्त बैठक में भाग लिया गया। कैलाश चंद सचिव /मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा 31 मार्च 2024 की स्थिति पर बैंक के संतुलन पत्र लाभ हानि खाता अधिकतम दायित्व 31/03/24 के वास्तविक बजट एवं वित्तीय वर्ष 2025 के प्रस्तावित बजट आदि बिन्दुओ को रखा गया उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए एजेंडा का स्वीकृत किया गया।
राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता के समृद्धि के लिए सहकारिता मंत्रालय का गठन कर कृषि और किसान कैसे मजबूत हो इसका प्रयास किया है। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के उपलब्धियों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सरोजेश सिंह तथा पूरी बैंक टीम को बधाई दी। सभी लोगों से सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया। सांसद ने कृषकों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण लेने तथा जिला सहकारी बैंक जो वर्तमान में डिजिटल सेवाओं को उपलब्ध करा रहा है उससे अधिक से अधिक जुड़ने को भी कहा गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पारसनाथ राय, मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह अध्यक्ष डीसीएफ अंसलकुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया विद्युत चाक का वितरण

गाजीपुर।उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उ०प्र० माटीकला बोर्ड समन्वित विकास कार्यक्रम अन्तर्गत माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में माटीकला से संबंधित प्रजापति समाज के 50 परम्परागत कारीगरों का निःशुल्क विद्युत चाक का वितरण एवं एक दिवसीय जागरूकता शिविर कार्याक्रम का आयोजन डा. संगीता बलवंत राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री उ०प्र०, सरकार के द्वारा शनिवार को स्थान श्री राम लक्ष्मण जानकी मन्दिर (कुम्हार वंशज) के प्रांगण में ग्रा०पो०-रौजा जल निगम रोड जन०-गाजीपुर में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला पुरस्कार योजना एवं माटीकला कॉमन फेसिलिटी सेन्टर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  राजन कुमार प्रजापति जिला अध्यक्ष उ०प्र० कुम्हार संघ एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा माटीकला उत्पादों का उपयोग करने से पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले अनुकूल प्रभाव तथा विविध लाभों को विस्तृत रूप से उपस्थित कारीगरों को अवगत कराया गया। उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन कर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उसके बाद मिट्टी के पात्र में सूक्ष्म जलपान आदि कराया गया। कार्यक्रम में माटीकला कारीगरों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी रविश कुमार दूबे, वरिष्ठ सहायक एवं  पवन कुमार कनिष्ठ सहायक इत्यादि उपस्थित थे।

जिले में धारा 144 लागू

गाजीपुर। 24 फरवरी से उ०प्र० मा० शिक्षा परिषद की परीक्षा दो सत्रो में प्रारम्भ होगी। इस वर्ष दिनांक 26 फरवरी को महाशिवरात्रि,13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली, 31मार्च को ईद उलफितर, 06 अप्रैल को राम नवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती एवं 14 अप्रैल को डॉ० भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिवस तथा 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। साथ ही समाचार पत्रों की सूर्खियों में आए दिन हो रही घटनाओं के अवलोकन से असामाजिक तत्वो द्वारा इसका लाभ उठाकर गलत अफवाहें एवं धार्मिक उन्माद फैलाकर शान्ति व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है। उक्त त्यौहारों को सकुशल तथा शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, साथ ही साम्प्रदायिक दंगा एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय एवं लोक सम्पत्ति के साथ-साथ सामान्य जन-जीवन को शान्तिमय एवं गतिरोध रहित बनाए रखने व किसी भी संभावित विधि विरुद्ध कार्यवाही को रोकने के लिए जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है।
अतएव उक्त परिस्थितियों में लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आर्यका अखौरी, जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर, द्वारा जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू की गयी हैं। तात्कालिक आवश्यकता के महत्व को देखते हुए उक्त आदेश पारित करने के पूर्व आम नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक सूचना देकर सुनवाई हेतु पर्याप्त समय नहीं है, इस स्थिति में प्रश्नगत आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। आदेश के किसी अंश का उल्लंघन भा० न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे और न ही गैर कानूनी सभा करेंगे तथा न ही ऐसे स्थान पर प्रदर्शन व अनशन आदि का आयोजन करेंगे,  कोई भी व्यक्ति या लाइसेंस धारक अपना लाइसेंसी असलहा लेकर किसी भी परिस्थिति में विचरण नहीं करेगा, कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ, तेजाब या लाठी एवं बल्लम आदि और आक्रमण होने वाले अस्त्र लेकर नहीं चलेगा और न कोई ऐसा अस्त्र, किसी सार्वजनिक स्थान पर एकत्र करेगा और न प्रदर्शित करेगा, ऐसे वृद्ध अथवा अपंग जो बिना छड़ी/लाठी के नहीं चल सकते हैं तथा जो सरकारी कर्मचारी ड्यूटी आदि पर तैनात होंगे, वे इस प्रतिबन्ध से मुक्त होंगे, कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह जुलूस या गिरोह बनाकर किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा ही करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ करेगा और न ही उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचाएगा, दो पहिया वाहनों पर एक साथ अधिकतम दो व्यक्ति ही चल सकेंगे, कोई भी व्यक्ति गलत खबरें या अफवाहें, जिससे शान्ति भंग होने की आशंका हो सकती है, नहीं फैलायेगा और न किसी प्रकार ऐसी अफवाहों को किसी अन्य माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के पास भेजेगा, कोई भी व्यवित्त अपने मकान के छत पर या सार्वजनिक स्थान पर ईंट, कंकड़, पत्थर अथवा किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ एकत्र नहीं करेगा और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई ऐसा नारा लगाएगा और न ही कोई ऐसा भाषण करेगा और न कोई ऐसा पोस्टर लगाएगा जिससे विभिन्न सम्प्रदायों, धर्मों या वर्गों के बीच द्वेष की भावना फैले या शान्ति भंग होने की आशंका हो, कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक वाहन या मार्ग पर सामान्य आवागमन में कोई अवरोध नहीं करेगा, न ऐसी चेष्टा ही करेगा और न ही समूह या जुलूस बनाकर सार्वजनिक मार्गों पर चलने वाले वाहनों या अन्य सरकारी जन सम्पत्तियों की कोई तोड़-फोड़ नहीं करेगा या न उन्हें अन्य प्रकार से हानि पहुंचाएगा, कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा गतवर्ष/परम्परा से भिन्न किसी देवी/देवता की मूर्ति स्थापना/पूजा आदि सार्वजनिक स्थल पर नहीं करेगा, कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह या संस्था द्वारा पूर्व से निर्धारित स्थान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर देवी/देवता की मूर्ति का विसर्जन नहीं करेगा, उक्त आदेश धार्मिक जुलूसों एवं परम्परागत त्यौहार, शवयात्रा, परम्परागत तथा सार्वजनिक रास्ते से गुजरने वाले उक्त जुलूसों पर प्रभावी नहीं होगा, उक्त आदेश जनपद गाजीपुर सीमा क्षेत्र में दिनांक 20-02-2025 से दो माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाए, प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुद्रा से मुद्रांकित होकर वर्ष 2025 की 20.02. 2025 को जारी किया गया।

डीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद, दिए निर्देश

गाजीपुर।माह के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में थाना जंगीपुर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने थाने मे उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।  थाना जंगीपुर मे 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें निस्तारण शून्य रहा। जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया है अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनाए तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर जितने भी आवेदन प्राप्त होते है या लम्बित हैं, उन्हे पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करके तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है तो अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी जंगीपुर, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

26 से 28 तक होगा महिला कबड्डी प्रतियोगिता

गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में 26 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के 10 टीमें गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रतयोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सासंद डा. संगीता बलवंत द्वारा 26 फरवरी को 10.30 बजे किया करेंगी । प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 28 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे सपना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा ।

बैठक में डीएम नाराज,दी चेतावनी

गाजीपुर।उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की सी एम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर मासिक समीक्ष बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नहरों मे सील्ट सफाई की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप कैनाल को चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। आरईडी द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण की प्रगति खराब होने पर प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को अभियान मोड में फेैमिली पहचान पत्र लक्ष्य के सापेक्ष 15 मार्च 2025 तक बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। ताकि किसानो को डिमांड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जाए सके तथा किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नहरो की सील्ट सफाई के संबंध मे सत्यापन किया गया जिसमें सत्यापन के दौरान कुछ कमियां पाई गई। जिस पर संबंधित को कमियो को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने वार्षिक लक्ष्य को माह फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

गाजीपुर।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अपेक्षित वृद्धि ना होने पर अप्रसन्नता जाहिर की। इस योजना से संबंधित आवेदनों का प्रवाह बढ़ाने हेतु महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया। उन्होने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करें। योजना संबंधित आवेदनों को अकारण अस्वीकृत ना करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रतिभागी बैंक सम्न्वयक एवं शाखा प्रबंधकों ने बताया की आवेदनकर्ताओं द्वारा कार्य में प्रयुक्त आने वाले सामान का कोटेशन देने में देरी की जा रही है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र एवं अग्रणी जिला प्रबंधक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी मिलकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र प्रवीण कुमार मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार सभी बैंक समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।