All posts by UP Fast News

स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति

स्वकर के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने दी आपत्ति

स्वकर की अवधारणा जनता को राहत देना है न कि चारगुना टैक्स वसूली करना:संदीप विश्वकर्मा

गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अधिशासी अधिकारी द्वारा नए स्वकर प्रणाली को लागू किए जाने की सूचना और नगर पालिका क्षेत्र के वासियों द्वारा आपत्ति दिए जाने का विज्ञापन दिए जाने के बाद, शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्य और संभ्रांत नागरिकों ने नए स्वकर के दरों और लागू किए जाने के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद जनता से रायशुमारी करने के बाद आज 27 दिसंबर को दर्जनों नगरवासियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर लिखित आपत्ति को अधिशासी अधिकारी को सौंपा है। निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया है कि 5 बिंदु की आपत्ति सौंपी गई है। ऐसा ही स्वकर 2012 में मनमाने ढंग से लागू किया गया था, जिसे जनता ने माना नहीं था, जिससे हाउस टैक्स में बेतहाशा वृद्धि हुई, फिर 2022 में नगर पालिका बोर्ड द्वारा उसे पचास फीसदी कम किया गया, अब फिर नए तरीके से स्वकर लागू करने की तैयारी है जो मान्य नहीं है। वहीं निवर्तमान प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वकर की नई प्रणाली बिना बोर्ड बैठक के नगरवासियों पर थोपी जा रही है। जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा, इसे न लागू किया जाए। वहीं कुसुम तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए कर लगा कर गरीब जनता को परेशान कर रही है, गली में बने मकान और मेन रोड पर बने मकान का टैक्स एक कैसे हो सकता है, स्वकर जनहित के लिए होना चाहिए परेशानी बढ़ाने के लिए नहीं, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुसुम तिवारी, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, सदानंद गुप्ता एवं अयूब अंसारी, उषा चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, राजेश उपाध्याय, राजेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, इस्लाम मास्टर अब्दुल्ला, मास्टर आदिल अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे।

न्यू होराइजन एकेडमी का 28 वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

न्यू होराइजन एकेडमी का 28 वां वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

आज के बच्चे कल के कर्णधार हैं:प्रो. अजय राय

गाजीपुर।क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में गुरुवार को एकेडमी का वार्षिक समारोह – एक्सप्रेशन-24 सम्पन्न हुआ। एकेडमी के वार्षिक समारोह मे छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय के सचिव प्रो.अमरनाथ राय, प्रो. राम जी राय,डॉ यशवंत सिंह, डॉ जे.एस.राय , प्रो.अजय कुमार राय, किरन बाला राय, सुनीता मिश्रा, सारिका राय,कनक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।इन कार्यक्रमों में सीता अपहरण से लंका विजय तक सीता और प्रभु श्री राम की यात्रा की झांकी, समसामयिक विषयों यथा अंधविश्वास, शैक्षणिक कार्यक्रम, मनोरंजन आदि पर संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को खूब प्रभावित किया।समारोह के अंत मे शो स्टॉपर के रूप में – ये गोटेदार लहंगा – पर यशी राय और आयुष यादव की युगल प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. अम्बिका पाण्डेय, प्रो. वी के राय, प्रो. विलोक सिंह, संजय राय, डॉ. संतीश राय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. नर नारायण राय, संजीव गुप्ता, श्री राम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में अदिति राय,, मानस सिंह, आराध्या गुप्ता, शाश्वत चौबे, श्रेया यादव,आन्या गुप्ता,आयुष यादव साक्षी सिंह, रीता तिवारी ,आदि ने खूब तारीफें बटोरीं।

कार्यक्रम का संचालन धैर्या चतुर्वेदी, और इशिता राय ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। जिनमें श्रीमती रेनू राय, अनामिका श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, सना फातमा, आराधना राय, उपासना राय अनुश्रुति राय आदि प्रमुख रूप से थीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर आभार वक्तव्य देते हुए क्रिएटिव विज़न सोसाइटी के निदेशक प्रो. अजय राय ने कहा कि आज के बच्चे कल के कर्णधार हैं. अतः उनकी शिक्षा दीक्षा तथा पालन पोषण में पर्याप्त संयम तथा संवेदनशीलता की आवश्यकता है।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि गाजीपुर की कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके कारण आम जनमानस का आगमन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सदर ब्लॉक में एनएच-29 सम्राट ढाबा से आदर्श बाजार तक सड़क निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। इस मार्ग की लंबाई कुल लम्बाई 3 किलोमीटर है। वहीं दूसरे मार्ग सदर ब्लॉक गाजीपुर में फतेउल्लहपुर से हंसराजपुर तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई लगभग 15 किलोमीटर को चौड़ीकरण , सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। विकासखंड देवकली के बभनौली चट्टी से गोला चट्टी, चिलार होते हुए नंदगंज चीनी मिल तक सड़क पुनरुद्धार कार्य करने की मांग किया है। इस सड़क की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है। विकासखंड करंडा में चहरन चट्टी से ग्राम सभा बबुआ होते हुए एनएच- 29 धरवां चट्टी तक सड़क निर्माण कार्य करने की मांग की है। इस संपर्क मार्ग की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है।

वेलफेयर क्लब ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा नवम्बर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत स्व. उदय नाथ विश्वकर्मा स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम मंगलवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में साक्षी कुमारी एडूरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, प्रभा कुमारी सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद
संयुक्त रूप से प्रथम, सपना कुमारी सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, शादाब खान मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल तथा आरुष कुमार शाह फैज पब्लिक स्कूल से द्वितीय, सान्या सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आरोही गुप्ता तथा आर्या अम्बर शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा सिमर बरनवाल सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिये आयुष सिंह तथा रमीन सिद्दकी सेंट जॉन्स स्कूल, शानवी राय चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर का चयन किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में प्रिंस कुमार एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, रिशिका रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा काजल यादव गौरीशंकर पब्लिक स्कूल प्रथम, आद्या रघुवंशी ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा वृद्धि यादव सनफ्लावर कॉन्वेंट नन्दगंज, गुड़िया चौधरी राहुल सांस्कृत्यायन उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, आदित्य प्रकाश कुशवाहा आदर्श इण्टर कालेज गाज़ीपुर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए अनुज गुप्ता सेंट जॉन्स स्कूल, अनन्त राव स्वामी विवेकानंद स्कूल तड़बनवा तथा अर्पिता राय रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज का चयन किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अंजली यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा अंजली राय चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर संयुक्त रूप से प्रथम, साक्षी श्रीवास्तव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरानपुर तथा सृष्टि लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज द्वितीय, आर्या कुशवाहा एमजेआरपी स्कूल जगदीशपुरम, आकांक्षा शर्मा लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार के लिए रूबाब खान आर एस कॉन्वेंट स्कूल बाराचवर, शिखा यादव सेंट जॉन्स स्कूल, सलोनी यादव लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज, नंदिनी चौरसिया मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, साक्षी पाण्डेय ओम साईं पब्लिक स्कूल, आरजू चौरसिया सन्त कबीर पब्लिक स्कूल का चयन किया गया। परिणामों का निर्णय सूर्यनाथ पाण्डेय ने किया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी पुरस्कारों का वितरण क्लब द्वारा आयोजित 28वे पुरस्कार वितरण में किया जाएगा। इस अवसर पर गोपी सिंह कुशवाहा, प्रीती कुशवाहा, पीयूष जायसवाल, शिवम् कुशवाहा, प्रिया गुप्ताआदि शामिल रहे।

कांग्रेस ने मार्च निकालकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग,सौपा पत्रक

गाजीपुर में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा पत्रक

गाज़ीपुर।भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की संसद में अपमानजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित है, आज शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और संभ्रांत नागरिकों द्वारा बाबा साहब सम्मान मार्च निकाला गया।स्थानीय लंका स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी वादी तरीके से कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला गया और जिलाधिकारी गाजीपुर कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भेजा गया है।निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि अमित शाह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनके द्वारा सदन में भारत रत्न बाबा साहब के प्रति जिस तरह से अपमान जनक टिप्पणी की गई है वह अपमानजनक औरअमर्यादित है, जिससे पूरे देश के लोग और दलित समाज को ठेस लगी है। यह संविधान बदलने वाले लोग हैं जो हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं वह सही है हम पत्रक के माध्यम से इस्तीफे की मांग करते है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि आज हम लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस की शक्ल में आकर डीएम के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपे हैं, और गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं। आज देश का संविधान भी खतरे में है भाजपा हमेशा से दलित विरोधी रही है। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की उसे संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान है हम कांग्रेस जन जब तक गृह मंत्री इस्तीफा नहीं दे देते हैं चुप नहीं बैठेंगे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक संवैधानिक पद पर रहते हुए जो बयां दिया है, उस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए था और इस्तीफा देना चाहिए और वे ऐसा नहीं कर रहे हैं जो गलत है। आज हम लोगों ने मार्च निकाल कर राष्ट्रपति जी से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, रामानुज पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा एवं चंद्रिका सिंह, हरिओम यादव, डॉक्टर गुड्डू, सतीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, डॉ संगीता राजभर, महबूब निशा, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, समेंर कुशवाहा, नसीम अख्तर, राम नगीना पांडे, राकेश राय, मोहन चौहान, महेश राम, सतिराम सिंह, बृजेश कुमार, लाल, मोहम्मद राशिद, सीमा विश्वकर्मा, शबीहूल हसन, गयासुद्दीन, अजय दुबे, रईस अहमद, उमाशंकर सिंह, फौजी बृजेश सिंह, सदानंद गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, सीताराम राय, आलोक यादव, सबीबुल हसन, ओम प्रकाश यादव, मुसाफिर बिन्द, देवनारायण सिंह, सुदामा यादव, विनोद कुमार सिंह, सुमन चौधरी, उषा चतुर्वेदी, मोहम्मद अयूब, अवधेश भारती, अनुराग पांडे, आनंद, सतीश गुप्ता, जय विजय गुप्ता, संजय साहू, पुष्पा देवी, किरण कुमारी, दुलारी देवी, जफरुल्लाह अंसारी, अब्दुल्ला मास्टर, साजिद खान, कन्हैया राम, गुलगुल राय, कृष्णा तिवारी, विजय शंकर पांडे, सतीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सनी दयाल ढेर

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश सनी दयाल ढेर

गाजीपुर।लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों से चोरी के मामले में गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ में बैंक में चोरी की वारदात में शामिल बदमाश का एनकाउंटर किया है।गाजीपुर पुलिस से मुठभेड़ में लखनऊ बैंक चोरी मामले में शामिल बदमाश सनी दयाल मारा गया है।गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के बारा इलाके में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सनी दयाल बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था।और लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी की बड़ी वारदात में शामिल था।शनिवार की रात लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों से करोड़ो की चोरी हुई थी।बैंक में सेंध लगाकर घुसे बदमाश लेकर रूम तक पहुंचे,और तकरीबन 40 लॉकरों को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने करोड़ों की ज्वेलरी और कैश चोरी कर लिया था।वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।यू पी पुलिस इन बदमाशो की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।इस वारदात में शामिल बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला बदमाश सनी दयाल गाजीपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मारा गया।मुठभेड़ में मारा गया बदमाश गाजीपुर के रास्ते बिहार भाग रहा था।बताया जा रहा है कि बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक से गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के बारा इलाके से होते हुए बिहार की ओर भाग रहा था,कि इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की।बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सनी दयाल के पैर और सीने में गोली लगी।उसे गाजीपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जबकि मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार उसका साथी फरार होने में सफल रहा।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।मुठभेड़ में मारे गये बदमाश के पास से 1 पिस्टल,कारतूस,चोरी की ज्वेलरी और 35 हजार कैश बरामद हुए है।

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: सपना सिंह

गाजीपुर।भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसार पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सामूहिक रूप से चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा बताया गया कि  चौधरी चरण सिंह भारत के पाचवें प्रधानमंत्री रहें जो किसानों के मसीहा थे और हमेशा किसानों के लिए लड़ते रहे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाए लागू करके किसानों के हित में उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा उन फसलों को बढावा देकर आप लोग लाभ लें। भारत सरकार तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें।
सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत सी हितकारी व कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, किसानों को उनका लाभ लेकर एवं वैज्ञानिकों की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम किसान सम्मान  निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक  कृषक को रू 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है। जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन  योजना चलाई जा रही है सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है आप को सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास होगा यदि किसानों का विकास होगा तो स्वत ही देश का विकास हो जाएगा, इसलिए जनपद के किसानों को खाद व बीज उचित मूल्य व समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को खाद, बीज के लिए किसी तरह की समस्या उत्पन्न न होने पाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं के प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि किसानो को कार्यशाला आयोजित करके कृषि वैज्ञनिको द्वारा खेती में उत्पाद बढाने के बारे मे जानकारी दी जाए, किसान भाई उस तकनिकी को अपनाकर फसलो का उत्पाद बढा सकते है। कृषक खेती के साथ- साथ पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन को भी अपनाये जिससे आपके आमदनी मे बढोत्तरी होगी। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि शासन की मंशा है कि मिलेट्स को बढावा दिया जाय आप लोग ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी आदि की खेती को बढावा दे। जिलाधिकारी ने दूर दूर से आए कृषकों को धन्यवाद भी दिया।  
उपस्थित किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा से संबंधित जानकारी किसानों को दी। डा. ओंकार सिंह ने किसानों को मौसम संबंधी जानकारी, मौसम के प्रभाव को फसलों पर कम करने के सुझाव दिए। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। अतीद्र सिंह, उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग एवं मत्स्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। जिसमें  दिलीप कुमार शर्मा,  अमरनाथ, बृजेश सिंह,  राघवेंद्र नाथ पांडे को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस किसान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, एफपीओ एवं खाद बीज के प्रतिष्ठानों द्वारा अपना अपना स्टॉल भी लगाया गया था जिसका अतिथियों एवं जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गई। किसान दिवस के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” किया वृक्षारोपड़

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर  के परिसर स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल के सामने जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।

जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाए गए है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहॉ भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।

इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर,  शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर, राकेश कुमार-VII , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पीए एक्ट गाजीपुर,  विजय कुमार-IV  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, स्वप्न आनन्द, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता  कृपाशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्तागण,डीएफओ विवेक कुमार गाजीपुर व वन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारत के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए, इस अवसर पर निoजिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीते 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो मौजूदा भाजपा सरकार के चाल – चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है, उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
वहीं निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है, अमित शाह तुरंत माफी मांगे और भाजपा उन्हें बर्खास्त करे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, राम नगीना पांडे, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू, आलोक यादव, करुणा निधि राय, शंभू सिंह कुशवाहा, झून्ना शर्मा, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मनीष राय, अनुराग पांडे, ओम प्रकाश पांडे, मिलिंन्द सिंह, आशुतोष सिन्हा, देवानंद यादव, ब्रजमोहन पाल, मोहन राम, लखन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, संजय सिंह, प्रवीण दुबे, इस्लाम मास्टर, मोहन राम, कन्हैया राम, राघवेंद्र चौबे, अजय गुप्ता, मोहन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, सी जी एम, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  जिला जज ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होने  ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात जिला जज के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्ष गृह मे विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली,संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।