1971 भारत-पाक युद्ध नायक महावीर चक्र विजेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे लोग
गाजीपुर। 1971 भारत-पाक युद्ध नायक सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित शहीद राम उग्रह पांडेय की शहादत दिवस 23 नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहीद के पैतृक गांव स्थित शहीद पार्क में सेना अधिकारियों व जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी मूर्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनेताओं व आमजन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक श्रीराम जायसवाल ने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के पूर्वी मोर्चे पर अदम्य में साहस व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त शहीद रामउग्रह पाण्डेय की 53वीं शहादत दिवस 23 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सेना अधिकारी सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट आई पी मौर्या के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी जाएगी। शहीद सम्मान सेवा समिति द्वारा शहीद रामउग्रह पाण्डेय के पैतृक गांव स्थित शहीद पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख रूप से सेना अधिकारियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के सेना के जवानों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी मूर्ति पर क्षेत्र के गणमान्य से लेकर जन सामान्य तक लोगों द्वारा शहीद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 220 मरीज का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण जो मरीज को किया गया जिला चिकित्सालय रेफर
गाज़ीपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह एवम मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी तथा डॉ एस के सरोज (अधीक्षक ) ने किए। मानसिक रोग से ग्रसित बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को फल वितरित किया गया।शिविर में डॉ संजू लता, डॉ सादिया परवीन एवं डॉ सत्यकाम सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार मौर्य सहायक शोध अधिकारी उदयभान सिंह उपस्थित रहे। शिविर में 220 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 15 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया। जिसमें से उच्च जोखिम के 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार गिरि ने लोगों को मानसिक बीमारी के लक्षण तथा उसके उपचार के बारे तथा नशे से उत्पन्न होने वाली मानसिक बीमारी उसके उपचार के बारे में जागरूक किया। मंदबुद्धि के माता-पिता के बच्चों का परीक्षण तथा उसके उपचार के साथ काउंसिलों के माध्यम से इलाज़ हो सकता है महताब आलम ने लोगों के कान का परीक्षण कर लोगो जागरूक किए। रवि चौरसिया द्वारा फ्लोरोसिस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए ।आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को दिनचर्या के बारे में तथा खानपान के बारे में जागरूक किया।स्टाफ नर्स सरिता तथा लैब टेक्नीशियन अभिषेक भारती,पूजा सी. एच ओ द्वारा वीपी शुगर की जांच की गई फार्मासिस्ट दिलीप कुमार सिंह द्वारा दवा वितरण किया गया।
ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक किए। कुल 220 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 15 मानसिक रोगियों को उपचार किया गया जिसमें से उच्च जोखिम के 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
ग़ाज़ीपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे श्रृद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर माल्यार्पण ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
गोष्ठी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव और विधायक जैकिशन साहू ने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ मेडिकल कॉलेज गाजीपुर मे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया ।
यह जयंती समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भी माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने और साम्प्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ अनवरत संघर्ष करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी की शुरुआत मे समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने “इंसान तो सभी यहां,इंसान थे मुलायम! उपमा न कोई शेष है, इंसान थे मुलायम ” समाजवादी गीत प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
इस गोष्ठी में सांसद अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सर्वसमाज का नेता बताया और कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा.लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।गरीब नेता जी के राजनीति के केन्द्र में था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने नेता जी को गरीबों का रहनुमा और हर दिल अजीज बताते हुए कहा कि नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उन्होंने नेता जी के महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनकी उपेक्षा करके समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना नही किया जा सकता ।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नेता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह गैरबराबरी के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्ति संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है ।
जंगीपुर विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि नेता जी अपने कार्यों, विचारों, वसूलों और सिद्धान्तों के लिए हमेशा याद किए जाएगे। नेता जी अमर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गये है। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिए दिल खोलकर कलम चलाई।
सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि वह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। नेता जी ने हमेशा हम सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि नेता जी आंदोलन के नेता थे और हमेशा हम सबको ग़रीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुधीर यादव बब्बू ,मुन्नन यादव,मन्नू सिंह, सुरज राम बागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद,रामवचन यादव,शिवशंकर यादव ,आजाद राय, दिनेश यादव,शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,विभा पाल ,डॉ समीर सिंह,सूर्यनाथ यादव ,रामप्रकाश यादव यादव,इलियास अहमद,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,पंकज यादव,रमेश यादव,सुग्गुयादव, अम्बरीष यादव, परशुराम बिंद, शेर अली राईनी,रीना यादव, अनिता यादव,पूजा गौतम, कंचन रावत, बिन्दू बाला बिन्द, राजेश कुमार यादव, मो.जुम्मन, बैजू यादव, राजेश गोड़,,रणजीत यादव, रामाशीष यादव, अशोक कुमार यादव,आदि उपस्थित थे।
इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
खाद एवं बीजके लिए परेशान अन्नदाताओं के पक्ष में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन को दिया पत्रक
गाज़ीपुर। डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव को उक्त पत्रक सौंपा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय किसान सरकार की नीतियों से तो परेशान थे ही ऐसे में रवि की फसल बोवाई में यूरिया और डीएपी की किल्लत ने उनपर दोहरी मार कर दी है, ऐसे कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज अन्नदाताओं को तत्काल प्रभाव से संबंधित उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे अन्नदाता समय से अपनी खेती कर सके। अगर जल्द ही उर्वरक की उपलब्धता किसानों को नहीं कि गई तो कॉंग्रेस के लोग सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेंगे। धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री जी को खाद की किल्लत की जानकारी के बावजूद अभीतक किसानों के खाद सप्लाई के लिए कोई ठोस करवाई नहीं की गई है, जबकि जनपद गाज़ीपुर में ज्यादातर लोग गांवों में खेती किसानी करके ही आजीविका चला रहे हैं ऐसे अगर खाद समय से नहीं मिलेगी तो रवि की फसल का लाभ किसान नहीं ले पाएंगे, इस अवसर पर वरिष्ठ कोंग्रेसी पीसीसी सदस्य रवि कांत राय ने एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि रवि की फसलों के लिए जनपद में जो उर्वरकों के सप्लाई का निर्धारित लक्ष्य है अभी तक सरकार और संबंधित विभाग काफी पीछे है सहकारी समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, अगर जल्द ही किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो किसानों के पक्ष में कांग्रेस जबरदस्त आंदोलन करेगी।
पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह महबूब निशा एवं राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, शशि भूषण राय, देवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, सुदामा यादव, राशिद, प्रमिला भारती, शंभू सिंह कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, साजिद, आलोक यादव, सदानंद गुप्ता, राकेश सिंह, मोती चंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, मनोज कुमारआदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में विकास भवन के सभा कक्ष में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न विभाागो के अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशिल कृषको ने प्रतिभाग किया। बैठक मे जिलाधिकारी ने पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति के बारे में जानकारी ली। जिस पर उपनिदेशक कृषि द्वारा परिपालन आख्या विस्तार से पढ़ा गया । बैठक के दौरान उपस्थित कृषको ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमे कृषक विनोद राय खरडीहां ने विद्युत संबंधित समस्या, अनिल यादव विकास खण्ड सदर ने नलकूल संख्या-112 की समस्या एवं इसके अलावा अन्य किसानो ने धान क्रय केन्द्र पर क्रय की समस्या, खाद/उर्वरक समितियों पर उपलब्धता के संबंध मे समस्या, कृषि विभाग मे निवेश केन्द्रो पर बीज की उपलब्धता की समस्या, मगई नदी की समस्या से अवगत कराया गया। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसान बन्धुओ की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानो से कहा कि वे अपने-अपने खेतो मे पराली न जलाए इसके लिए कृषि विभाग से वेस्ट डीकम्पोजर लेकर प्रयोग मे लाये एवं किसान डी ए पी आवश्यकतानुसार ही लें। बैठक मे उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक पी एस परमार, हेड कृषि वैज्ञानिक डा0 वी0के0 सिंह, एवं के0वी0के गाजीपुर उपस्थित रहे।
मिनी स्ट्रोक (फालिज)के मरीज को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया बीएचयू वाराणसी
ग़ाज़ीपुर।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई गई 102 और 108 एम्बुलेंस लगातार लोगों के जीवन बचाने का कार्य कर रही है और यह काम सिर्फ जिले के अंदर ही नहीं बल्कि हायर सेंटर तक पहुंच कर मरीज की जान बचाई जा रही है। इसी क्रम में बुद्धवार को जिला अस्पताल से मिनी स्ट्रोक (फालिज)के एक मरीज को 108 एंबुलेंस से बीएचयू वाराणसी पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि सदर ब्लाक के सैदाबाद के रहने वाले सलाउद्दीन खान उम्र 60 वर्ष जिन्हें मिनी स्टॉक आया हुआ था। वह जिला अस्पताल में एडमिट थे जिला अस्पताल के द्वारा उन्हें बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था । जिसके लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया और उसके बाद पायलट दीपक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ के द्वारा मरीज को जिला अस्पताल से लेकर डॉक्टर के निर्देश पर रास्ते में ट्रीटमेंट देते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया गया और उन्हें इमरजेंसी में एडमिट करा गया जहां पर उनका इलाज शुरू हुआ।
ग़ाज़ीपुर।थाईराइड जो गले की ग्रंथि बढ़ जाने के कारण हो जाती है और इसका यदि समय से इलाज नहीं कराया जाए तो यह कैंसर का भी रूप ले सकता है। ऐसे ही एक मरीज के थायराइड का सफल ऑपरेशन गाजीपुर के शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक डॉक्टर डी गुप्ता एवं एवं उनके साथ पांच सदस्य टीम की देखरेख में किया गया।
मां कवलपति हॉस्पिटल की प्रबंधक डॉ बीती सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल पर ताहिरा बानो पत्नी कमालुद्दीन निवासी बड़सरा जिसके गले में थायराइड की ग्रंथि बढ़ गई थी। और प्रारंभिक जांच में कैंसर होने की संभावना थी इसलिए मरीज को हेमिथाराइड डेक्टमी की सलाह दी गई। ग्रंथि का ऑपरेशन किया गया यह ऑपरेशन माइक्रोस्कोप विधि से किया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में मरीज के आवाज के बदलने का खतरा बना रहता है। इसलिए माइक्रोस्कोप विधि से ऑपरेशन किया गया। इस विधि से ऑपरेशन करने पर आवाज बदलने की संभावनाएं कम रहती है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस तरह का ऑपरेशन निजी अस्पताल में पहला है और यह करीब दो से ढाई घंटे में पूर्ण हुआ।
उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन डॉक्टर डी गुप्ता जो ईएनटी सर्जन है उनकी देखरेख में पांच डॉक्टर की टीम के द्वारा किया गया।
गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 21.11.2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कंपनियों में मुख्य रूप से क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, विजन इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा हिंडाल्को, रेनुकुट एवं स्नाईडर इलेक्ट्रीक, प्रा0लि0 आदि द्वारा हेल्पर, ट्रेनी, जूनियर आपरेटर इत्यादि पदों पर चयन किया जाएगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर, उक्त मेले में प्रातः-10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।
गाज़ीपुर । पंचायती राज विभाग भारत सरकार के नेशनल कंसलटेंट तौकीर अहमद ने रविवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने तौकीर अहमद को बुके देकर अभिवादन किया । माडल सचिवालय में स्थापित लर्निंग सेंटर को देख खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से जनपद के अन्य ब्लॉकों के सचिव , प्रधान ,पंचायत सहायको को ट्रेनिंग दिया जाना है।जैसा कि ग्राम पंचायत में कुछ अलग हट कर कार्य किया गया है, उसे ट्रेनिंग के थ्रू दिया जा सके और उससे दूसरे लोग सीखे इस लिए लर्निंग सेंटर बनाया गया है । सरकार ग्राम पंचायत में सचिवालय पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है जिससे गांव की जनता को समस्या न हो सके । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में पंचायती राज व्यवस्था को मज़बूत करना है। इस योजना के ज़रिए ग्रामीण स्थानीय शासन की संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाता है। आरजीएसए के कुछ प्रमुख उद्देश्य भी है जैसे की पंचायतों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना, पंचायतों को लोकतांत्रिक रूप से फ़ैसले लेने और ज़िम्मेदारियां निभाने में सक्षम बनाना, पंचायतों को शक्तियां और ज़िम्मेदारियां देना, पंचायतों की क्षमता बढ़ाने के लिए संस्थाओं को मज़बूत करना, पंचायतों को आधारभूत संरचना, सुविधाएं, मानव संसाधन, और प्रशिक्षण मुहैया कराना। ग्राम सभाओं को मज़बूत बनाना ताकि वे पंचायत प्रणाली में पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकें, पंचायतों के राजस्व के अपने स्रोत बढ़ाना एवम पंचायती राज संस्थाओं की अभिशासन क्षमता बढ़ाना इत्यादि। निरीक्षण के दौरान जीपीडीपी योजना के तहत आनलाइन फीड कार्ययोजना में कमियां दिखी जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया । इस मौके पर एडीओ पंचायत रेवतीपुर शशि प्रकाश राय , डीपीएम गुंजन श्रीवास्तव, गांव के सम्मानित सदस्य गुल्लू सिंह यादव बीडीसी शशि यादव , आफताब ,मुन्ना खान , शमशेर खान, अनीश , मनोज ,सफीक , माधो सिंह चौहान ,खरपत्तू राम , सिताब चंद , अमरनाथ राम एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में जनपद के 07 केंद्रों पर बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिताअन्तर्गत सामान्य ज्ञान, गणित एवम तार्किक, चित्रकला तथा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पीजी कालेज टेरी के एमसीए के छात्र छात्राओं ने सकुशल प्रतियोगिता का संपादन किया। गाजीपुर सदर क्षेत्र में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहाँ क्लब सचिव व परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि 1240 प्रतियोगियों में 32 अनुपस्थित रहे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया के केन्द्र व्यवस्थापक विनोद मिश्रा ने बताया कि 230 में 12 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे, वही चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर में केन्द्र व्यवस्थापक नूर अफसा के अनुसार 180 में 04 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भावरकोल में केन्द्र व्यस्थापक बाशिद अहमद ने बताया कि 200 प्रतियोगियों में सभी छात्र उपस्थित रहे। कासिमाबाद क्षेत्र में ओम साईं पब्लिक स्कूल नारायणपुर के केन्द्र व्यवस्थापक सत्यदेव दूबे के अनुसार 310 में 06 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। रेनबो मार्डन स्कूल नंदगंज व्यवस्थापक प्रतीक यादव ने बताया कि 570 में 14 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। सैदपुर क्षेत्र में एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर के केंद्र व्यस्थापक अनिल कुशवाहा ने बताया कि 243 प्रतियोगियों में 02 प्रतियोगी अनुपस्थित रहे। पीजी कालेज टेरी के छात्र ग्रुप लीडर सौरभ कुमार चौबे तथा छात्राओं के ग्रुप लीडर प्रीति कुशवाहा का प्रयास सराहनीय रहा। जबकि सुचिता व पारदर्शिता के लिए, डा0 जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रताप मिश्रा, अर्चना राय, अभिषेक सिंह को प्रेक्षक जबकि एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अरुण कुमार सिंह केन्द्रीय प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष राहुल प्रताप मिश्रा, स्वप्निल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र राय, राकेश कुमार मौर्य, रोहित शर्मा, रुक्मणि सिंह, नितीश कुमार, एलिशा प्रवीण, अंगद कुशवाहा, हर्षित कुमार शर्मा, अजय यादव, अरविंद बिंद, अमित उपस्थित रहे। जबकि क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।