डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी पर यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अभ्रद कमेन्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त नसीर मुहम्मद के विरूद्ध जनपद मे लोक शान्ति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमान जनक भाषा का प्रयोग करने तथा इस कमेन्ट के द्वारा धार्मिक भावनाओ को आधार बनाकर लोगो मे उनके विरूद्ध घृणा वैयमनस्ता पैदा करने के मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2024 धारा 504, 505(2), 509 धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अभियुक्त नसीर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी लोहराजोत थाना कोतवाली शहर जनपद गोण्डा उम्र 23 वर्ष हाल पता अशोक सिंह का मकान काशीराम आवास बडी बाग चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को शुक्रवार की रात को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जिलाधिकारी खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल मोबाइल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक अभिराज सरोज, हेड कांस्टेबल हरिगोविन्द दूबे और कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे।
Category Archives: Crime
लाखों रुपए के गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस टीम ने गांजा की अवैध तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 83.550 किग्रा गांजा (जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख 88 हजार 750 रूपया है) बरामद किया गया। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने गुरूवार को दिया। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर अमित कुमार पाण्डेय, यूपी STF पुलिस टीम उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी व स्वाट /सर्विलांस टीम उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये आपरेशन में मादक पदार्थ (गांजा) की अवैध तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को 83.550 किग्रा मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख 88 हजार 750 रूपया हैं ) उसके साथ ऊसर गांव से जैयराम पुर की तरफ जाने वाले रास्ते बहदग्राम नसीरपुर के पास से बुधवार की रात को अभियुक्त छोटे लाल गुप्ता पुत्र स्व0 जमुना गुप्ता निवासी हनुमान मंदिर के पास बहादुरगंज थाना कासिमाबाद और साहब राज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी सिसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग असम राज्य से ट्रक के केबिन के उपर बने हुड में छिपाकर गांजा लाते हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में बेचते है। बेचने के बाद प्राप्त धन से अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक तथा भौतिक आवश्यक्ताओ की पूर्ति करते है। अभियुक्त साहबराज यादव द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी गांजा तस्करी में संलिप्त रहा है तथा जेल भी जा चुका है। अभियुक्तों के पास से गांजा के साथ एक ट्रक UP53DT1183 और 3 मोबाईल फोन बरामद किया गया।
पांच हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और कोतवाली थाना पुलिस टीम ने बीते दिनों 13 मई 2024 को मोतीनगर चट्टी पर मारपीट कर हत्या करने वाले 5 अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 2 लाठी व 1 कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया।
इसकी जानकारी एसपी कार्यालय में एसपी ओमवीर सिंह ने गुरूवार को प्रेस वार्ता कर दिया। उन्होंने कहा कि पी0जी0 कालेज चौराहे के पास से गुरूवार की देर रात 2.50 बजे कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय अपने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी अभियुक्त रामायन बिन्द की निशानदेही पर तथा अभियुक्त कृष्णा बिन्द की निशानदेही पर एक कुल्हाडी एवं अभियुक्त अंगद बिन्द की निशानदेही पर एक बाँस की लाठी बरामद की गयी। मालूम हो कि 13 मई को ग्राम परमेठ बिन्दपुरवा निवासी के दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गयी थी जिसमें गम्भीर रुप से घायल राजकिशोर बिन्द पुत्र अन्तु बिन्द की इलाज के दौराने इलाज मौत हो गयी थी।

जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर राजकिशोर बिन्द के पत्नी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जिसको 16 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम लोगो से 13 मई को शाम लगभग 8.30 बजे मोतीनगर चट्टी (भटौली) पर राजकिशोर बिन्द व अन्तु बिन्द तथा उनके घरवालो से दुकान से सामान खरीदने तथा पैसे को लेनदेन की बात को लेकर झगडा हुआ। जिसमे हम लोगो द्वारा उन लोगो को लाठी डण्डा व कुल्हाड़ी से मारा गया तो वे लोग घायल हो गये। हमलोग घटना के बाद वहाँ से भाग गये। बाद मे हम लोगो को मालूम हुआ कि राजकिशोर बिन्द की अस्पताल में मृत्यु हो गयी है। इसी डर से हम लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में थे तब तक आप पुलिस लोगो द्वारा पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा बिन्द पुत्र शोभित बिन्द उर्फ राधेश्याम बिन्द उम्र करीब 22 वर्ष, अंगद बिन्द पुत्र लालबहादुर बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष, गजनी बिन्द उर्फ शैलेश कुमार पुत्र स्व0 राजदेव बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष, टुनटुन बिन्द उर्फ बुलेन्द्र कुमार पुत्र रामदयाल बिन्द उम्र करीब 29 वर्ष और रामायन बिन्द पुत्र शोभित बिन्द उर्फ राधेश्याम बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष सभी निवासी परमेठ (बिन्द का पुरवा) थाना करण्डा शामिल हैं।
दुष्कर्मी को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा
गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने बुधवार को नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त अभिषेक उर्फ बबलू नाई को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अर्थदंड की राशि से 75 प्रतिसत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार थाना नोनहरा के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने इस आशय की तहरीर दिया कि उसकी नाबालिक पुत्री 9 दिसम्बर 2018 को मुहल्ले का अभिषेक उर्फ बबलू बहलाफुसला कर भगा ले गया है। वादी की सूचना पर थाना नोनहरा में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने दौरान विवेचना आरोपी और पीड़िता को बरामद किया और आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़िता का डाक्टरी मुआयना कराकर न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने आप बीती घटना को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने विवेचना उपरान्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने न्यायालय में अपना अपना बयान दर्ज कराया। जिसके बाद बुधवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया।
जालसाज को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर पैसा लेकर फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना पर शिकायत किया गया था कि प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर नौकरी के नाम पर पैसा लेकर कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र प्रदान किया है जबकि विभाग में ज्वाइनिंग के लिए जाने पर ऐसा कोई पद ही नहीं पाया जाता है। इस सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर हाल पता हाउस नं0 404/1 आदर्श नगर शिवदासपुर मडुवाडीह वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को समय करीब सुबह 7.20 पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में बाराचवर जाने वाली नहर पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के पास से कुल 16 व्यक्तियों का विभिन्न विभागों में कूटरचित नियुक्ति पत्र, 11 लिफाफा व 3 खाली कर्मचारी चयन आयोग का लिफाफा बरामद किया गया। अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा नौकरी के नाम पर झांसा देकर लोगों से पैसा लिया करता था तथा उन व्यक्तियों को कूट रचित/फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रदान करता था एवं पैसा मांगने पर पैसा वापस नहीं करता था। अभियुक्त के एक हुण्डई वाहन को 207 MV ACT में सीज किया गया। बरामद कूटरचित व फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बाल मुकुन्द दूबे सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
बदले के भावना से की थी विशाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम और भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा के हत्या का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर आलाकत्ल व मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। इस जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता दिया। उन्होंने बताया कि 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित एक कुएँ में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा की हत्या कर शव फेंका गया था। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को सोमवार को चौजा पुल से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दन उर्फ छोटू यादव पुत्र रामप्यारे यादव, विवेक यादव उर्फ बिजली पुत्र राजदेव यादव और अमित उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त नन्दन उर्फ छोटू यादव के द्वारा बताया गया कि मैं, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था, जिसके बारे में मृतक व उसके परिजन को जानकारी हो जाने पर मृतक विशाल ने मुझे काफी मारा-पीटा था व अपमानित किया था। इसके अतिरिक्त अमित उर्फ विशाल भी मृतक की बहन को चाहने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर मृतक द्वारा मुझे व अमित दोनों को मारपीट कर थूक चटवाया था। जिससे हम लोग काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। इस अपमान का बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर मृतक की हत्या की साजिश कर पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। 4 तारीख रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये, जहाँ मोटर-साइकिल के साकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी व उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के पुलिस टीम के साथ प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम शामिल रहे।
दस किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
दस किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट टीम और बहरियाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल और गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद और स्वाट सर्विलांस टीम ने बुधवार को मुखबीर की सूचना पर उदन्ती नदी पुल बहरियाबाद के पास से एक बिना नम्बर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को मोटर साईकिल की पिछली सीट पर बोरी में बांधकर 10 किलो 200 ग्राम गांजा ले जाते समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त सुनील यादव पुत्र शामू यादव निवासी गहनी (फौलादपुर) थाना बहरियाबाद ने बताया कि हम भारी मात्रा मे गांजा ले जाते समय पूर्व में जनपद आजमगढ़ जेल जा चुका हूं। जिसके कारण आर्थिक तंगी बदहाली होने पर पुन: गांजे के व्यवसाय मे लगकर असम उड़ीसा से कम दामों में गांजा लाकर अपने यहाँ के चट्टी चौराहो के फुटकर दुकानदारों को ऊंचे दामों में बेचकर अपने नुकसान की भरपाई मे लगा था। कहा कि पुलिस व मुखबीर के सूचना से बचने के लिए अपने मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट UP61V1109 को निकालकर बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल से गांजा ले जा रहा था, कि फिर से बहरियाबाद पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी स्वाट की टीम और बहरियाबाद पुलिस शामिल रहे।
नौ फर्जी किन्नरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए 9 फर्जी किन्नरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। इसका खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय में किया। 29/30 अप्रैल 2024 की रात थाना से उतराँव बाजार में 2 पीआरडी जवान रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध आ रही एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर जवानों ने टोका तो मोटर साईकिल चालक व पीछे बैठे ट्रांसजेन्डर पीआरडी जवानों से बहस करने लगे और वापस चले गये। थोड़ी देर बाद उक्त मोटर साईकिल सवार अपने अन्य ट्रांसजेन्डर साथियों के साथ इकट्ठा आये और पीआरडी जवानों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुये गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुये जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डा से पीटने लगे। उसके बाद जान से मारने की नीयत से पीआरडी जवानों पर तमंचा से फायरिंग कर वहाँ से भाग गये। इसके बाद हैरान परेशान पीआरडी जवानों के तहरीर पर थाना पर 63/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 333, 353 में 4 नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र स्व0 रामचन्दर सिंह निवासी ग्राम गड़ार थाना करीमुद्दीनपुर और किशन यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम उतरांव थाना करीमुद्दीनपुर को मुखबिर की सूचना पर 30 अप्रैल को ही समय 3 बजे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा मे अन्य वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र मुन्ना यादव नि0ग्रा0 लट्ठूडीह थाना करी0पुर को आज बुधवार दिनांक को घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त राहुल चौहान उर्फ नैना पुत्र स्व0 गोपाल सिंह निवासी ग्राम हनुमान गली ओबरा पावर प्लान्ट के पास थाना ओबार जनपद सोनभद्र हालपता ग्राम महराजपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष, जितेन्द्र ठाकुर उर्फ पायल पुत्र रामकुबेर ठाकुर निवासी ग्राम लट्ठूडीह थाना करीमुद्दीनपुर उम्र करीब 26 वर्ष, लक्की उर्फ रानी पुत्र औरंगजेब निवासी कोटवारी थाना रसड़ा जिला बलिया उम्र करीब 19 वर्ष, राजू कुमार उर्फ पूजा पुत्र देवमुनि राम निवासी गनीचक थाना मुहम्मदाबाद उम्र करीब 22 वर्ष, शरीफ उर्फ पलक पुत्र तसलीम निवासी खारीबाद म0नं0 103 वापी जिला वापी प्रान्त गुजरात उम्र करीब 22 वर्ष और पिन्टू गुप्ता उर्फ संध्या पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी अलावलपुर थाना बरेसर उम्र करीब 23 वर्ष का नाम प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि प्रकाश में आये सभी अभियुक्त पुरुष हैं जो फर्जी ट्रांसजेण्डर/महिला का वेश बनाकर काफी दिनों से क्षेत्र में लोगों के यहाँ जाकर नाच गाकर जबरदस्ती पैसा वसूलते हैं, पैसा न देने पर लोगों से अभद्रता व मारपीट करते रहते हैं। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में लगी हुयी थी। मुकदमा में वांछित सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करके अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर और क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम शामिल रही।
दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनों थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 3 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि बिरनो थाना पर पंजीकृत मुकदमा 67/24 धारा 498ए/304बी भा0द0वि व डीपी एक्ट में वान्छित अभियुक्त भूषण यादव उर्फ नन्हकू यादव पुत्र स्व निफिकर यादव, रविन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र भूषण यादव और धूपा देवी पत्नी भूषण यादव उर्फ नन्हकू यादव समस्त निवासी ग्राम जगदीशपुर विद्यापति (विजापतपुर) थाना बिरनो को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संजय कुमार यादव और उप निरीक्षक अशोक मिश्र ने पुलिस बल के साथ बहद ग्राम जगदीशपुर विद्यापति गिरफ्तार कर लिया।
प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली,पुलिस ने किया खुलासा
प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली, हो गए गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को दिया। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/24 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को शनिवार को चौकिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान घटना मे संलिप्त दो व्यक्तियों अक्षय कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय़ कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस 32 बोर और एक मोटर साइकिल नं0 UP61BJ2059 काले रंग की अपाचे बरामद हुआ किया गया। जिसके आधार पर अभियोग मे धारा 34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त अक्षय कुमार द्वारा बताया गया कि मै और छोटू कुमार आपस मे अच्छे दोस्त है । कुछ दिन पहले छोटू कुमार ने कहा था कि बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द हमारे गांव के प्रधान की मदद करते है जिससे हमारे गांव के प्रधान हमारे पिता के नाम पट्टे की जमीन खारिज कराने के लिए मुकदमा कर दिये है । इसलिये इनको रास्ते से हटाना है । तब से हम लोग संजय प्रधान को मारने के लिए योजना बनाये और संजय प्रधान आने जाने के रास्ते को पता करते रहे। जब 21 अप्रैल को पता चला कि संजय प्रधान खानपुर पोखरे के पास सतिमाता मंदिर पर किसी काम से गये है और वहां से मोटर साइकिल से निकल रहे है , तब हम लोग हाइवे से उतर कर जैसे ही पोखरे के पास पहुचे तो सतिमाता मंदिर की तरफ से पोखरा के कोने पर संजय पहुचा तो उसे मै संजय प्रधान समक्ष कर अपने पास लिये पिस्टल से गोली मार दिया और हम दोनो लोग वहा से अपाचे बाइक से भाग गये । दूसरे दिन हम लोगो को पता चला कि जिसे हम लोग गोली मारे थे वह संजय प्रधान नही थे बल्कि दूसरे संजय को गोली लगी थी । इस बात का समर्थन छोटू कुमार द्वारा भी किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, सुनिल तिवारी सहित थाना कोतवाली पुलिस शालिम रही।