Category Archives: Crime

गांजा तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उप निरीक्षक मन्शा राम गुप्ता आरक्षी चन्द्रजीत यादव के साथ सर्वजीत ढाबा के पास बहद ग्राम पहाड़पुर फोरलेन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कहीं से आ रहे अभियुक्त सूर्यप्रताप यादव उर्फ मुनीब यादव पुत्र भावनाथ यादव निवासी ग्राम तराँव थाना रामपुर मांझा को 1 किलो 250 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दस हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने थाना दुल्ल्हपुर का 10 हजार के इनामिया को एक तमन्चा व कारतूस तथा एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि मंगलवार की रात थानाध्यक्ष करण्डा ने मुखबीर की सूचना पर करंडा थाना क्षेत्र के चाडीपुर तिराहे से चोचकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से थाना दुल्लहपुर के 10 हजार रुपए इनामिया को एक तमन्चा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे के साथ अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र रामसुख चौहान नि0ग्राम आनापुर सरयां थाना करण्डा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना करंडा पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के ऊपर जिले के कई थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में करंडा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी, उ0नि0 राणा प्रताप राय, कांस्टेबल विशाल, का0 सोनू सरोज और का0 अंकित कुमार शामिल रहे।

चार को आजीवन कारावास की सजा

हत्या में चार को आजीवन कारावास


गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट प्रथम के जज चन्द्र प्रकाश तिवारी की अदालत ने हत्या के मामले मे 18 जुलाई को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। रमेश कुमार सिंह ग्राम एमावंशी थाना भुड़कुड़ा की तहरीर पर 24 नवम्बर 2013 को अपने पिता की हत्या पर थाना भुड़कुडा मे मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर मे बताया कि मेरे पिता राजेन्द्र सिंह साय 4 बजे निमंत्रण में भुड़कुडा गये थे लौटते समय रात 11 बजे भुड़कुडा मठ के आगे पहले से मौजुद अवधू यादव, विनोद यादव उर्फ यशवन्त ने मेरे पिता राजेन्द्र पर अपने अपने हाथ में लिए असलहे से गोली चलायी जिसकी वजह से पिता की मौत मौके पर ही हो गयी। पिता के शव तथा मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही पड़ी है। घटना के समय अपने बोलेरो गाड़ी से जा रहे चन्द्रमा यादव ने घटना देखा और शोर मचाया तो वहा से मुल्जिम भाग गये। पुलिस के विवेचना मे संजय यादव, सुभग्गा यादव, बहादुर यादव, रामअवध यादव उर्फ अवधु, विनोद यादव उर्फ यशवंत के विरूद्ध धारा 302, 120बी आईपीसी 3/25 आर्म्स एक्ट मे आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने कुल 13 गवाहो को परीक्षित कराया। गवाहो के परीक्षणोपरान्त न्यायालय ने अभियुक्त रामअवध यादव उर्फ अवधु, विनोद यादव उर्फ यशवंत यादव, सुभग्गा यादव तथा संजय यादव को धारा 302/34 एवं 120बी आईपीसी में आजीवन कारावास एंव प्रत्येक को 25 हजार रूपया जुर्माना तथा संजय यादव को 3/25 आर्म्स एक्ट में एक वर्ष का साधारण कारावास की सजा सुनायी एवं बहादुर यादव को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 

अफजाल अंसारी के शस्त्र को डीएम ने किया……

गाजीपुर। अफजाल अहमद अंसारी पुत्र स्व0 सुभानउल्लाह अंसारी निवासी ग्राम युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद का जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी के आदेश पर मंगलवार को 3 असलहा लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिसमें लाईसेंस संख्या 1188/पी0 शस्त्र का प्रकार एन पी बी राईफल 375 बोर संख्या-402927 , 1241/पी0 एन पी बी पिस्टल 32 बोर संख्या 814711 एवं 1242/पी एन पी बी राईफल 22 बोर संख्या 1229591 को निरस्त किया गया है।

25 लाख का मोबाइल फोन बरामद

सर्विलांस सेल द्वारा की गया बड़ी कार्यवाही, 86 मोबाइल फोन बरामद

अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

गाजीपुर। एसपी के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 86 गुमशुदा मोबाइल फोन मंगलवार को बरामद मोबाइल स्वामियों को दिया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। मोबाइल पाने वाले आवेदकों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये एसपी और सर्विलास सेल टीम का धन्यवाद किया।

गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद मे उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम, प्रमारी सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, संजय कुमार पटेल सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रान्च, संजय सिंह राजावत सर्विलांस सेल का ब्रांच, संजय प्रसाद सर्विलांस सेल क्राईम ब्रांच, दिनेश कुमार सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, सूरज सिंह सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विकास श्रीवास्तव सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विनय यादव स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, शैलेन्द्र यादव क्राइम ब्रान्च, सुजीत सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च, आशुतोष सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, चन्द्रमणि त्रिपाठी स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, अजय प्रसाद स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च, जय सिंह स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, राजेश कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च और प्रमोद कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च अहम भूमिका रही।

मुख्तार का गणेश गिरफ्तार

गाजीपुर। लगातार मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में ईडी के नोटिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस गणेश दत्त को चंदन नगर स्थित आवास से हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम गणेश दत्त मिश्रा को लेकर लखनऊ ईडी कार्यालय के लिए रवाना हो गई। बता दें पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए लखनऊ ईडी के द्वारा नोटिस भेजा गया था। लेकिन गणेश दत्त मिश्रा के द्वारा पूछताछ में सहयोग नहीं किया जा रहा था और न ही जवाब दिया जा रहा था। इसके बाद ईडी ने गाजीपुर सदर कोतवाली को एक नोटिस भेज कर गणेश दत्त मिश्रा को हिरासत में लेकर लखनऊ तलब करने के लिए नोटिस भेजा था। ईडी की नोटिस मिलने के बाद पुलिस चंदन नगर स्थित गणेश दत्त मिश्रा के आवास से उसे कोतवाली ले आई। इसके बाद एक दारोगा और दो सिपाहियों की सुरक्षा के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कुछ दिन पहले गणेश दत्त मिश्रा की कपूरपुर में एक अवैध प्रॉपर्टी को ईडी ने कुर्क किया था। इसके अलावा चंदन नगर स्थित 3 मंजिला इमारत को पहले ही जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया जा चुका है।

लाखों की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम रेवतीपुर पुलिया के पास से बाइक सवार अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया।उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद किया है।हेरोइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताया जाता है।पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर कि एक युवक बिहार में हेरोइन लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रेवतीपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी निवासी अमित कुमार गुप्ता बताया।पकडे गए तस्कर से पूलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी उप निीक्षक शहीर सिद्धीकी, प्रभारी सर्विलांस सेल सुनील कुमार तिवारी,हे. कां सुजीत सिंह ,हे. कां. संजय प्रसाद, कां, राजेश यादव,का, विनोद कुशवाहा, कां. संगम शुक्ला शामिल रहे।

12 लोगों पर हुआ एफआईआर

विद्युत विभाग की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर
बकाया पर दर्जनों उपभोक्ताओं की काटी गई बिजली


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय के अधिशाषी अभियंता सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन पर हाई लाइन लांस वाले फीडर पर सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता अमित गुप्ता के नेतृत्व में रौजा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान गुरूवार को चलाया गया। इस दौरान मौके पर 12 लोगो को अलग से कटिया मारकर विद्युत उपभोग करते हुवे रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसमे सभी के ऊपर बिजीलेंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वही 4 लाख के बकाया पर कुल 13 लोगो की बिजली पोल से डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मौके पर मीटर रिप्लेस किया गया। चेकिंग के दौरान मुहल्ले में अफरा तफरी मची रही। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि रौजा क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर, कृष्णापुरी, चंदवाहा में हाई लाइन लांस है जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुकना, तार टूटना, लो वोल्टेज अत्यधिक होना पाया गया था। इसी कड़ी में आज सुबह मार्निंग रेड किया गया जिसमे 12 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुवे पाए गए।

जिसमे सभी लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में बिजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया है, वही 13 लोगो के बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मीटर मौके पर जला पाया गया। जिसमे सभी चारो उपभोक्ताओं का मौके पर नया मीटर स्थापित किया गया। वही केबिल डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर अगर लाइट जुड़ती पाई गई तो धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराकर विविध कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया की कोई भी मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग ना करे एवं मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे एवं प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करे एवं अभी तक जो विद्युत संयोजक नही लिए है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपना विद्युत संयोजक ले ले नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
चेकिंग टीम में रौजा उपकेंद्र के समस्त लाइनमैन,मीटर रीडर,डिस्कनेक्शन टीम मौजूद रही।

मोनी और सोनू को 6 साल की सजा

गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना मुहम्मदाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी पर 2 अभियुक्त को न्यायालय ने 6 साल की सजा सुनाई। न्यायालय ने मोनी उर्फ साजिद शाह पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स मिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद और सोनू उर्फ साबिर पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स सिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर शुक्रवार को न्यायालय ने धारा 308/34 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियुक्तों को 1 साल की और सजा सुनाते हुए 2000 का अर्थदण्ड लगाया। न्यायालय ने कहा कि अर्थदण्ड की धनराशि का 80 प्रतिशत वादिनी को प्रदान किया जायेगा।

नंदनी यादव के मौत मामले में डीएम ने बैठाई पुलिस कर्मियों पर जांच

फर्जी हाफ एनकाउंटर और नंदनी की मौत के मामले में पुलिस की खुलेगी कुंडली

डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

14 से 18 जून तक फर्जी हाफ एनकाउंटर और नंदनी मौत के मामले में परिजन डीएम कार्यालय में रख सकते है अपना पक्ष

गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व हुए विकास यादव उर्फ विक्की के फर्जी हाफ एनकाउंटर में नंदनी यादव की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी द्वारा बैठा दी गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जून को रमेश यादव पुत्र ढोढ़ा यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें लिखा था कि 6 जून 2023 की रात्रि को समय करीब 2.30 बजे ग्राम उचहुवां थाना चन्दवक जनपद जौनपुर आए। जहां मृतका नन्दनी यादव अपने पति विकास यादव उर्फ विक्की के ननिहाल शादी में सम्मिलित होने के लिए सहपरिवार गयी थी। वहां पर थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ मृतक नंदनी के यहां जाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तथा पूछा कि तुम्हारा पति विकास यादव उर्फ विक्की कहां है। मृतक ने कहा कि मेरे पति यहीं हैं मैं दरवाजा खोलती हूॅ। तब तक थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ दरवाजा तोड़कर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से उठाकर गाजीपुर ले आये। विकास यादव उर्फ विक्की को रास्ते में लाते समय मृतका नन्दनी से पुलिस की नोंक झोक हुई जिसमें नन्दनी की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच अपर जिलाधिकारी वि.रा द्वारा की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हों तो दिनांक 14 से 18 जून तक के कार्य दिवस के दौरान कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में न्यायिक जांच के लिए जनपद न्यायाधीश को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। यह है पूरा मामला। विकास यादव को पकड़कर उसका एनकाउंटर करने के उद्देश्य से ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर पति को छुड़ाने के गई नंदनी यादव वाहन पर सवार हो गयी विकास की पत्नी नन्दिनी यादव की पुलिस ने निर्मम पिटाई कर और तेज चलती गाड़ी से उसको फेंककर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी हत्या करने का बड़ा आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक नन्दिनी यादव की लाश को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा था कि दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की गई है। उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर आगे भी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर जांच बैठा दी गई है। जांच की आंच में कई पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही की जा सकती है।