Category Archives: Crime

चेकिंग में पकड़े गए लोगों पर हुई कार्यवाही

गाजीपुर। उपखंड जंगीपुर के अन्तर्गत आने वाले महाराजगंज उपकेंद्र से निर्गत बिकापुर फीडर के अतरौली ग्राम में उच्च प्रबंधन के आदेशानुसार मॉर्निंग रेड शेखर सिंह उपखंड अधिकारी एवं धनंजय कुमार यादव विजिलेंस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत चेकिंग की गयी। इस दौरान मुख्य रूप से मीटर के साथ छेड़-छाड़ व मुख्य केबल के अतिरिक्त अन्य सर्विस केवल द्वारा विद्युत का अवैध रूप से उपभोग करते हुए 13 लोग, 3 लोग पूर्ण रूप से विद्युत चोरी करते पाये गये तथा विद्युत बकाया होने पर पूर्व से विच्छेदित केवल को बिना बकाया जमा किए पुनः केवल जोड़ कर विद्युत का उपभोग करते पाये गये। पकड़े गए लोगों के ऊपर विद्युत चोरी निरोधक थाने में संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। विभागीय टीम में मुख्य रूप से पंकज चौहान JE विजिलेंस, नीरज सोनी JE, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल, संजय सिंह यादव, संजय सिंह, विनोद सिंह यादव, अबरार अहमद, जोखन यादव, गौतम कुमार, रघु भास्कर, जनमेजय कुशवाह, गिरधारी यादव एवं अन्य संविदकर्मी मौजूद थे।

दो किशोरियों की मौत

गाजीपुर में दो किशोरियों की मौत

गाजीपुर।करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो किशोरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने लाई।
बतादें की गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे दो बहने अपने विवाह का बहन कंचन यादव को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन आई हुई थी। यहां से अपनी बहन कंचन को रेलवे प्लेटफार्म पर छोड़कर वापस घर के लिए अप रेलवे ट्रैक के ऊपर से होकर जा रही थी। इसी बीच सामने से डीएमयू ट्रेन गाजीपुर से बलिया के लिए गुजरने लगी ठीक इसी बीच पीछे से गोंदिया एक्सप्रेस आ गई युवतियों को पीछे से आ रही गोदिया ट्रेन के बारे में अंदाजा नहीं लग पाया। सामने से जा रही डेमू ट्रेन को ही वह समझ पाई इसी बीच गोदिया ट्रेन इन दोनों किशोरियों को धक्का मारते हुए निकल गई। करीमुद्दीनपुर का सप्ताहिक बाजार होने के कारण इन दोनों युवतियों को कटा देख वहां पर भारी भीड़ जम गई। लोगों के बीच से किसी ने इनकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लोगों के बीच से किसी ने इन दोनों को पहचान कर परिजनों को भी सूचना दी। परिजनों ने उक्त दोनों किशोरियों का पहचान रोली यादव(16 )पुत्री कन्हैया यादव व वंदना यादव(17) पुत्री कुंवर यादव निवासी बिशनपुरा थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में किया।
परिजनों ने बताया कि घर मे विवाह मे आई औरतों को छोड़ने उक्त दोनों युवतियां रेलवे स्टेशन आई हुई थी।
थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों युवतियों का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

चेकिंग के दौरान 7 लाख 56 हजार किया गया वसूल

विद्युत चोरी में 19 पर एफआईआर, बकाया पर दर्जनों लोगो की कटी केबिल और चेकिंग के दौरान 7 लाख 56 हजार किया गया वसूल।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट के अंतर्गत शहर क्षेत्र के मोहल्ला झींगुर पट्टी, तुलसिया का पुल, मिश्रवालिया, चंदनवाहा, खजुरिया और मोहम्मदपुर चट्टी में अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह एवम सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बिजिलेंस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 66 घरों को चेक किया गया। 19 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए मौके पर पकड़े गए। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। वही 10 हजार से उपर के 21 बकायेदारों का लाइट केबल पोल से खोल दिया गया है तथा 26 लोगो से बकाया बिल 7 लाख 56 हजार वसूल कर जमा कराया गया। अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह ने बताया कि जिनकी भी बकाए पर केबिल पोल से खोली गई है अगर बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर केबिल पुनः पोल से उपभोक्ता जोड़ा तो उसके उपर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिसका भी बिल 10 हजार से उपर का बकाया है वे लोग यथाशीघ्र अपने बिलो का भुगतान कर दे एवम जो भी अभी तक कनेक्शन नही लिया है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर अपना आवेदन करके सरल तरीके से विद्युत कनेक्शन ले ले। कोई भी उपभोक्ता मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे नही तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम मुख्य रूप से अवर अभियंता अमित गुप्ता सहित समस्त मीटर रीडर, संविदा कर्मी, डिस्कनेक्शन गैंग उपस्थित रहे।

दर्जनों विद्युत कर्मचारी बर्खास्त, कई के खिलाफ मामला दर्ज

गाजीपुर। बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद में बिजली कर्मियों द्वारा 72 घंटे के लिए हड़ताल पर है। अभी 40 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में आम जनमानस की सुविधा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रहे। इसकी व्यवस्था के तहत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से सभी बिजली सब स्टेशनों पर तैनात कर कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही गैंगमैन व लाइनमैन की भी तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही गैंगमैन व लाइनमैन ,आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को भेज कर बिजली व्यवस्था बहाल कराई जा रही है। कल कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रही, जिस को दुरुस्त करने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से बिजली व्यवस्था को बहाल कराया गया। वहीं कुछ विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी नदारद रहे। जिनके खिलाफ एस्मा के तहत 12 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के 37 कर्मचारी काम पर नहीं आए थे। उनकी सूची बनाकर बिजली विभाग के एमडी को भेज दिया गया है। जिनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है और जिन कर्मचारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। वही बिजली व्यवस्था को लेकर आम जनमानस की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका नंबर 9453047253 और बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा भी कलेक्ट्रेट में 24 घंटे सेवा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका लैंडलाइन नंबर 0548-2224041 है। इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता बिजली से संबंधित परेशानी की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले को तत्काल सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

8 कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा एक्ट में होगी कार्यवाही

गाजीपुर। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्र एवं संयंत्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृण रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त उप जिलाधिकारी और तहसीलदार द्वारा जनपद विभिन्न सब स्टेशनो का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जमानियॉ, जखनियॉ, सेवराई, सैदपुर, सदर एवं मुहम्मदाबाद के विभिन्न सब स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियो की उपस्थिति की जॉच की गयी। जॉच के दौरान जमानियॉ मे 01, जखनियॉ मे 02, सेवराई 02, सैदपुर मे 01, सदर मे 01 एवं मुहम्मदाबाद मे 01 सब स्टेशनो पर तैनात कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जो शासकीय कार्य मे बाधा एवं घोर लापरवाही का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित एंव हड़ताल में शामिल कर्मचारियो के विरूद्ध एस्मा एक्ट के तहत कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने बाइक चोर को चोरी की गयी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक फूलचंद्र पाण्डेय के साथ क्षेत्र के भुजाड़ी पुल पर बुधवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर अमन राव उर्फ दाऊ पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को एक बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना चकिया जनपद चन्दौली में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर वाराणसी के शिवपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

कोतवाली पुलिस ने इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गैगेंस्टर और इनामिया वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, भूपेंद्र कुमार निषाद और शिवपूजन बिंद ने कोतवाली क्षेत्र के काजीमण्डी शिवमण्डप के पास से गैगेंस्टर और दस हजार का इनामिया वाँछित अभियुक्त एकराम कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र असलम कुरैशी निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर सदर कोतवाली में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनामिया बदमाश गिरफ्तार,तमंचा बरामद

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को काजीमंडी शिवमंडप के पास से गैगेंस्टर का आरोपी व दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है।उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि पशु तस्कर गैंगस्टर का आरोपी व दस हजार का ईनामियां खुदाईपुरा निवासी एकराम कुरैशी ऊर्फ मुन्ना काजीमंडी शिवमण्डप के पास खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में
रजागंज चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद, लोटन इमली चौकी प्रभारी शिवपूजन बिन्द,कां. विकास पाण्डेय तथा कां शिवप्रसाद यादव शामिल रहे।

शिक्षा माफियाओं पर लगा रासुका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यो मे से 3 अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई (NSA) की कार्यवाही


नकल कराने वाले शिक्षा माफिया व इसके कारोबार में संलिप्त गिरोह के सदस्यो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, रासुका में किया गया निरुद्ध


गाजीपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले शिक्षा माफिया व अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह पता रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर उम्र करीब 46 वर्ष, अजीत प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह पता रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर उम्र करीब 58 वर्ष और ओंकार नाथ सिंह पुत्र हनुमान सिंह पता सरसेना थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 55 वर्ष को थाना दुल्लहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त टीम द्वारा नकल कराने वाले गिरोह के प्राचार्य प्रबंधक वह फर्जी परीक्षार्थी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए 13 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध 32/23 अंतर्गत धारा 419 420 467 468 471 120 बी भादवी व 3 4 7 10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 तथा 35 /42 आधार कार्ड अधिनियम 2016 की धाराओं में मुकदमा थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र ,43 प्रवेश पत्र 29 आधार कार्ड, एक मॉनिटर 1 सीपीयू व 01 प्रिंटर मशीन बरामद हुआ था। इसके बाद विवेचना कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय मे प्रेषित पुलिस द्वारा किया गया। बता दें कि अभियुक्तों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (N.S.A.) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़,दो बदमाश को लगी गोली

घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्कर गिरफ्तार

पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद

बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,बाइक बरामद

गाजीपुर। पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 पशु तस्कर घायल हुए हैं।पुलिस और पशु तस्करों के बीच ये मुठभेड़ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागत इंटर कालेज के पास हुई।पुलिस ने घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस ने मौके से पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद किये है।जबकि बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,एक बाइक बरामद हुई है।बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर क्षेत्र में पुलिस की टीमें चेकिंग में जुटी हुई थी,कि इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम फर फायर झोक दिया।पिकअप में सवार दो बदमाश और बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए बदमाश पिकअप में गोवंशों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।