Category Archives: Crime

20 कुंटल गौ मांस के साथ 10 गिरफ्तार

20 कुंटल गौ मांस के साथ 10 गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह गौ मांस के साथ दस लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर कोतवाली में प्रेसवर्ता में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त लंबे समय से तस्करी के कार्य कर रहे थे। एसपी ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे सदर सीओ के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम को सदर के खुदाई चौकी क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी के टाल पर कुछ लोगों द्वारा गोवंशी पशुओं क्रूरतापूर्वक हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस ने उस स्थान पर छापेमारी किया। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 कुंटल गौ मांस,एक पिकअप, 13 बाइक बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सदर कोतवाली क्षेत्र के कुद्दूस पुत्र नसीर निवासी काजी मण्डी,गुलान मुहिद्दीन पुत्र बल्लू निवासी खुदाईपुरा, मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद यासीर निवासी तेलपुरा, सोनू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा, गुड्डू पुत्र हफीज निवासी खुदाईपुरा,महबूब आलाम पुत्र हजीज हुल्लाह निवासी नुरुद्दीनपुर,कलीम अहमद पुत्र वसीम अहमद निवासी खुदाईपुरा,मोहम्मद मुस्लिम पुत्र स्व0 जलीम अहमद निवासी खुदाईपुरा, इकराम उर्फ मुन्ना पुत्र असलम निवासी खुदाईपुरा,सबीर अहमद पुत्र स्व0 कबीर निवासी खुदाईपुरा शामिल है।

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

गाज़ीपुर।खानपुर थाना क्षेत्र के फरदहा में सड़क हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्तमरारे गांव निवासी राकेश चौहान (45) पुत्र मगरू चौहान क्षेत्र के अनौनी स्थित अपने ही निजी स्कूल में पढ़ाता था। शनिवार को वह मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फरदहा पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से करीब पांच फुट दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से खानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया ।जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने किया रामाशीष की हत्या का खुलासा

गाज़ीपुर।जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव के अधेड़ की हत्या की घटना को अंजाम पिता पुत्र ने ही दी थी। घटना को छिपाने के लिए शव को पंखे से टांग दिया था। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर की रात रामाशीष (50) का शव घर पर ही फांसी के फंदे में लटकता मिला था। परिजनों ने हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने की लिखित तहरीर दी और हत्या में शामिल कुछ लोगों को नामजद भी किया। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक आए दिन शराब के नशे में अपने पिता संग्राम व पत्नी उर्मिला के बीच नाजायज संबंध व पुत्र बताता था।इसी तरह इलायचीपुर उर्फ डिग्री में अपने पिता के द्वारा बनाए गए मकान का अपना हिस्सा अपने बड़े लड़के रोहित के नाम कर दिया था और राहुल की प्रेम विवाह करके लाई गई पत्नी को घर से भगा दिया था। इन्हीं कारणों से दादा और पोता पहले से ही उससे काफी नाराज और क्रोधित थे।
बीते 19 सितंबर को रामाशीष शराब पीकर शाम को घर आकर इन्हीं सब बातों को लेकर पिता और बेटे से उलझ गया। इस दौरान राहुल ने डंडे से उसको मारा पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घटना को छुपाने के लिए के लिए दादा और पोते ने चादर से छत के सिलिंग फैन को खोल कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया।
इस मामले की विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि अधेड़ की मौत उसके सिर में आई गंभीर चोटों व हड्डी टूटने के कारण हुई थी न कि फांसी से हुई थी। जिस पर शनिवार को संग्राम सिंह और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

छात्र ने टीचर को मारी गोली

लखनऊ। सीतापुर के जहांगीराबाद में एक इंटर कॉलेज के छात्र ने शनिवार को अपने शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोली मार दिया। शिक्षक को तीन गोलियां लगीं हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीतापुर के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
यह घटना, सीतापुर के बिसवां तहसील के सदरपुर थाना क्षेत्र में हुई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद आदर्श रामस्वरुप इंटर काॅलेज में अफरातफरी मच गई। कॉलेज में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदरपुर इलाके के ग्राम दानपुरवा मजरा जहांगीराबाद निवासी शिक्षक रामसिंह वर्मा जहांगीरबाद स्थित आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीते दिन दो छात्रों के बीच हुए विवाद में उन्‍होंने आरोपी छात्र को डांट दिया था।इससे गुस्साए छात्र ने शनिवार की सुबह स्कूल पहुचंकर उनपर गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देकर छात्र काॅलेज से फरार हो गया। कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने आनन-फानन में राम सिंह वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद शिक्षक की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों ने उन्‍हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्‍पताल से उन्‍हें ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है।

पुलिस ने शिवचरन की हत्या का किया खुलासा,लग्जरी कार बरामद

पुलिस ने शिवचरन की हत्या का किया खुलासा,जाने पूरा मामला

गाज़ीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा गांव में धान के खेत में चार दिन पूर्व हुई अधेड़ की हत्या का एसपी रोहन पी बोत्रे ने खुलासा कर दिया। नौकरी लगाने के नाम पर लिए गए पैसे को वापस नहीं करने पर नर्सिंग होग संचालक ने भतीजे के साथ मिलकर मारपीटकर शिवचरन राम की हत्या की थी और शव फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा और कार भी बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर पुलिस टीम ने नर्सिंग होम संचालक सौरी गांव निवासी रमेश कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद छानबीन में आरोपी के भतीजे रविंद्र बिंद का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र बिंद को सिरगिथा बाजार से धर-दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश कुमार बिंद अपने भतीजा रविंद्र कुमार बिंद को नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक चौरा गांव निवासी शिवचरन राम को करीब दस माह पूर्व डेढ़ लाख रुपया नगद दिया था। नौकरी न दिलाने पर आरोपी रमेश कुमार बिंद ने शिवचरन राम से अपना रुपया मांगने लगा।
इसी क्रम में एक माह पूर्व ही रुपये की मांग की गई थी, लेकिन मृतक शिवचरन राम ने रुपया न देकर कुछ समय की मांग की थी। बीते 19 सितंबर को आरोपी चाचा भतीजे ने मृतक शिवचरन राम के बारे में पता लगाया। इसके बाद आरोपी रविंद्र कुमार बिन्द मृतक के घर ग्राम चौरा पहुंचा और चाचा रमेश कुमार बिंद को फोन से सूचना दिया की वह गांव में मौजूद है। जिस पर आरोपी रमेश कुमार बिंद, भतीजा रविंद्र बिंद और चालक भानू बिंद निवासी सकरा के साथ शाम में कार से चौरा गांव पहुंचकर मृतक शिवचरन बिंद को बैठा लिए और गांव से थोडी दूर सैय्यद कबीर बाबा के मजार के पास ले जाकर मारपीटकर हत्या कर दिए और शव को बेसो नदी के पुल के आगे यूसुफपुर के पास सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। सर्विलांस टीम के मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रमेश कुमार बिंद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, डंडा, मृतक की बाएं पैर की एक चप्पल, मृतक का निर्वाचन प्रमाण पत्र बरामद किया गया।

भूमि विवाद में चली गोली, एक की मौत, एक घायल

गाजीपुर। शिवपुर (सोइया) गांव में जमीन विवाद को लेकर चली गोली में एक की मौत एक घायल। सोइया गांव में मन्नु यादव, गुड्डू यादव तथा जयराम यादव सहित अन्य लोगों के बीच आबादी की जमीन को कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। विवाद में चल रहे जमीन का दीवानी में मुकदमा 2014 से चल रहा है। एक दिन पहले इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों की थाने में हुई पंचायत हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को अपने अपने कब्जे में पिलर लगाए जाने को कहा। एक पक्ष मन्नु यादव ने अपने कब्जे को लेकर पुलिस की उपस्थिति में पिलर लगाया था। जिसके बाद पुलिस सभी से यह कहकर लौटी की कोई आपस में विवाद नहीं करेगा। लेकिन रात में ही तीनों सगे भाइ जिसमें रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव, यूपी पुलिस के सिपाही सुभाष यादव और जयराम यादव ने रात में ही लगे पिलर को उखाड़ दिया। सुबह जब मन्नू यादव के लोगों ने पिलर उखड़ा देखा तो उन्होंने इस बात को फिर थाने पर ले जाने की बात कही। मन्नू यादव सुबह टहलकर वापस लौट रहे थे । तभी जनार्दन आ गए। आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने मन्नू यादव पर पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया है । इतने में ही जब उन्होंने बचाने की आवाज लगाई तो गुड्डू यादव तथा उनके घर की महिलाएं और कुछ युवक बचाने के लिए दौड़ पड़े। इतने में जनार्दन यादव ने अपना लाइसेंस पिस्टल लेकर गुड्डू यादव के ऊपर तीन फायर कर दिए। चली गोली में एक गुड्डू यादव के सीने में तथा दूसरा गर्दन और तीसरा गोली गुड्डू यादव के पुत्र इंद्रजीत को लगी। घायल अवस्था में ही गुड्डू यादव तथा उनके पुत्र इंद्रजीत यादव को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गुड्डू यादव की मौत हो गई। इस मामले को लेकर थाना पुलिस ने पूरे थाने की फोर्स लेकर गांव पहुंच गई। जिसमें सीओ भुड़कूड़ा रविंद्र कुमार वर्मा तथा एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, भुड़कुड़ा कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जनार्दन यादव की घर की महिलाओं से पिस्टल के बारे में पूछताछ की तो एक युवती ने भूसे के घर से पिस्टल को बरामद करवा दिया। बरामद मिली 32 बोर की पिस्टल को एसओ शैलेश कुमार मिश्रा ने कब्जे में ले लिया। पिस्टल में दो मैगजीन भी मिली। मन्नू यादव ने इस मामले में स्थानीय थाने पर जनार्दन यादव, सुभाष यादव, जयराम यादव तथा संजय यादव व घर की महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बाईक की चपेट मे आने से युवक की मौत


गाजीपुर। जंगीपुर नेशनल हाइवे फोर लेन पार करते समय गुरुवार की रात्रि मे बाईक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई जहां युवक की मौत हो गई। टक्कर में बाईक सवार युवक को भी गंभीर चोट आई। बाइक सवार युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया। जहाँ बाइक सवार युवक का ईलाज चल रहा है। बता दें कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गाँव निवासी चन्द्रमा बिंद पुत्र स्वर्गीय श्रीराम बिंद 25 वर्ष अपने घर से हाइवे पर गया था। हाइवे पार करते समय गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप गाड़ी को क्रास करने के चक्कर मे बिरनो थाना क्षेत्र के इनवा गाँव निवासी आशीष सिँह का गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिसकी वजह से आशीष बाईक सहित सड़क पर खड़े चन्द्रमा बिंद मे जा भीड़ा। जिसकी वजह से दोनों युवक दो तरफ जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटे आई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष जंगीपुर अशोक मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवको को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहाँ चन्द्रमा बिंद की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल आशीष को ईलाज के लिए डाक्टरो ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।

टापटेन शातिर अपराधी गिरफ्तार

टॉपटेन शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाज़ीपुर।बुधवार की रात भांवरकोल थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व वाहन लूट के मामले में फरार जिले के टापटेन अपराधी एवं शातिर लुटेरा सोनू बिंद को पुलिस ने बिरनो थाना के स्थानीय गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि देर रात सूचना मिली की सोनू बिंद बिरनो थाना के स्थानीय गांव में मौजूद है। एसआई रविप्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उसे दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सोनू बिंद जिले का शातिर अपराधी एवं लुटेरा है।उस पर सदर कोतवाली, नंदगंज, बिरनो, सैदपुर आदि थानों में हत्या के प्रयास, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के रसूलपुर गांव के पास तीन माह पूर्व मुहम्मदाबाद के एक व्यवसायी की आम से भरी पेटियां लदी टाटा मैजिक को अपराधियों ने वाहन सहित लूट लिया था। घटना में शामिल पूर्व में कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में सोनू सहित एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार था।

तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

गाज़ीपुर।मंगलवार की रात करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास से पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया। आशंका पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रूदल बिंद निवासी कुबरी गांव बताया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर है। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर।जमानिया कोतवाली क्षेत्र के अंसारी मुहल्ले से एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को 62 लाख की हेरोइन तस्करी करने वाले एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल प्रर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अंसारी मुहल्ला से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के हेरोइन तस्कर रइस उर्फ लइक निवासी अंसारी मुहल्ला को उसके घर से दबोच लिया गया ।
तस्कर ने बताया कि गैंग का लीडर, जो हेरोइन तस्करी करता है। पुलिस टीम ने तीन नवंबर 2021 उसके घर से करीब 62 लाख रुपये की हेरोइन, तीन पिस्टल और एक कारतूस बरामद की गई थी। साथ ही गैंग के पांच सदस्य राजू यादव निवासी सब्बलपुर कला, कृष्णाकांत जायसवाल उर्फ सोनू निवासी सोनार टोली, रामजी सिंह निवासी ब्रम्हपुरा दक्षिण टोला बक्सर बिहार, सुदामा प्रसाद निवासी गुलामचक वार्ड नंबर 10 भोजपुर बिहार और अंकित राय उर्फ प्रिंस निवासी बेताबर कला जमानिया को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।