Category Archives: Crime

शादी का झांसा देखकर शारीरिक संबंध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नगसर हाल्ट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बता दे कि एसपी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारा 69,351(3) बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र मातादीन पाल निवासी नवापुरा बोगना थाना मरदह थाना उम्र 22 वर्ष को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज और वरिष्ठ उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर नगसर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पीड़िता से प्रेम की बाते करके शादी का वादा करना तथा इच्छा के विरूद्ध पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध और बाद में शादी न करने के सम्बंध में धमकाया जाता था। इन्ही सब मामलों में अभियुक्त पर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रमोद यादव सहित अन्य शामिल थे।

पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या


पिता ने पुत्र की चाकू मारकर की हत्या

गाजीपुर ।एक पिता ने मामूली बात पर अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।घर मे नहाने के मामूली विवाद में पिता ने अपने नौजवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी।मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव का है।जहाँ रहने वाला सलमान अपने काम के बाद घर पहुंचा तो नहाने के लिए बाथरूम में जाने लगा।इसी दौरान उसके पिता शहाबुद्दीन ने उसे बाद में नहाने के लिए कहा,लेकिन बेटे ने तुरंत नहाने की जिद की।इस बात को लेकर पिता पुत्र दोनों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान पिता शहाबुद्दीन ने बेटे सलमान पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में बुरी तरह घायल सलमान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।फिलहाल मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुठभेड़ बदमाशों को लगी गोली!

गाजीपुर। खानपुर पुलिस व सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन पूर्व कूड़ालंबी गांव में चाचा भतीजा के ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार पचीस हजार का इनामियां सहित तीन शातिर बदमाश बूढीपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार खानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचा, तीन खोखा कारतूस, पांच जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ पोखरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे । पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम को धक्का मारने का प्रयास करते हुए बिहारीगंज डगरा की तरफ भागने लगे। थानाध्यक्ष खानपुर शैलेंद्र सिंह बदमाशों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए प्रभारी सैदपुर योगेंद्र सिंह को भी सूचना दिया। सैदपुर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय टीम को लेकर बदमाशों की घेराबंदी करने लगे। बूढीपुर मोड़ पर बदमाश चारों तरफ से अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायरिंग करने लगी। गोली तीनो बदमाशों के पैर में लगी। गोली लगते ही तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमशों को गिरफ्तार कर उपचार सीएचसी खानपुर ले जाया गया। पुलिस के पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम कूड़ालंबी गांव निवासी पचीस हजार का इनामियां अविनाश यादव, जौनपुर के चंदवक थाना के नरकटा निवासी विकास उर्फ करिया यादव तथा खानपुर के कैथवलियां निवासी देवेंद्र चौहान उर्फ कल्लू चौहान बताया । पकडे गए बदमाशों पर कई मुकदमें दर्ज है।

चोरों ने घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल लेकर फरार

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुरा गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले लक्ष्मण गुप्ता के घर में सेंध लगाई। लक्ष्मण के बड़े बेटे घनश्याम मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। छोटा बेटा विनय कठवमोड बाजार में किराने की दुकान चलाता है। तहरीर के मुताबिक चोर घर की छत पर करकट के रास्ते चढ़े। उन्होंने सोई हुई महिलाओं के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। अलमारी तोड़कर सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमके, टॉप्स, अंगूठियां और चांदी की पायल समेत कई जेवरात चुरा लिए।

दूसरी वारदात में चोर 100 मीटर दूर मंगरूफ कुशवाहा के घर में घुसे। परिवार के सदस्यों के सोने के बाद चोरों ने बार्ज पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। दो बेटियों के कमरे बाहर से बंद कर अन्य कमरों के ताले तोड़े। यहां से चोर 20 लाख के जेवरात और 41,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। तीसरी वारदात सेवानिवृत्त दरोगा चंद्रिका राम के घर में हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और 25 लाख के जेवरात चुरा लिए। नोनहरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

यूपी और बिहार से चोरी की गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया बरामद

गाज़ीपुर। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार को अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिल व दो  देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिट्टू कुमार पुत्र गुड्डू राम निवासी ग्राम बहलीपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ, नफीस अंसारी पुत्र पप्पू अंसारी (मिस्त्री) निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर एवं रवि कुमार बिन्द पुत्र सिंहासन बिन्द निवासी ग्राम चकिया थाना सुहवल जनपद है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व अभियुक्त बिट्टू कुमार से एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस व अभियुक्त रवि बिन्द से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग योजना बनाकर गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। सुरक्षा के लिये तमंचा भी रखते हैं। हमने कई मोटर साइकिलों की चोरी किया है और मोटर साइकिलों को बेचकर अपना खर्च चलाते हैं। इसके साथ ही अभियुक्तों द्वारा चोरी की अन्य नौ मोटर साइकिल अंधऊ हवाईपट्टी के पास के भिन्न भिन्न स्थान से बरामद कराया।  इसके सम्बन्ध मे थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीन दयाल पाण्डेय के साथ कोतवाली पुलिस टीम शामिल रहे।

नकल करते पकड़े गए पांच परीक्षार्थी रिस्टीकेट

बीएड परीक्षा में अंतिम दिन नकल करते 5 छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए 5 छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1496 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1467 उपस्थित रहे और 29 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए 5 छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया।


दूसरे सत्र में एमएससी (एजी) और बीपीई की परीक्षा हुई जिसमें सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। इस सत्र की बीएड की परीक्षा में 26 और बीए और बीएड की परीक्षा मिलाकर कुल 35 नकलची पकड़े गए।


प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पांच नकलचियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।


परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों में दहशत का माहौल बना रहा जो चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 4 जून को समाप्त हो गई और 05 जून 2025 से ग्रीष्म अवकाश घोषित हो गया है।

तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौत

केटीएम बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम
गाजीपुर। जंगीपुर- केटीएम बाईक से तेज गति से घर जा रहे युवक की सड़क के किनारे पेड़ में सामने से टक्कर होने की वजह से मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई!ल। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरु सेवक नगर निवासी आलोक कनौजिया पुत्र अनिल कनौजिया उम्र(20) वर्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी स्थित भट्टे पर काम करता था मंगलवार के दिन अनिल अरखपुर महुवारी स्थित भट्ठा से काम करके अपने घर जंगीपुर वापस आ रहा था।

लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि आलोक घर आते समय रास्ते में कहीं छक्कर ताड़ी पी लिया था जिसकी वजह से वह नशे में हो गया और बाईक की रफ्तार को संभाल न पाया जहां उसकी बाईक सीधे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे उसके सर सहित चेहरा में गम्भीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बीच रास्ते में छट पटा रहे आलोक को स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए ले जाया जा रहा था की उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची नोनहरा थाने की पुलिस ने मृतक के पैंट में रखें डायरी से घर के मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया!पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया!

बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी

बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए सात छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सातों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।


परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों के दहशत का माहौल बना का विषय बना हुआ है।

परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची

पी जी कालेज में चार नकलची नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। नगर क्षेत्र के गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से गुरुवार को बी.एड. (चौथे सेमेस्टर), बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित थी।


प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 16 अनुपस्थित रहे और 1131 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. चौथे सेमेस्टर में 57 छात्रों में से 01 अनुपस्थित और 56 उपस्थित रहे। बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी छात्र उपस्थित थे। 


बीबीए दूसरे सेमेस्टर में कुल छात्र 102 ,अनुपस्थिति 01 उपस्थित 101 और 01 यूएफएम में पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल द्वारा कुल 04 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के 3 और बीबीए के 1 परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

दो नकलची हुए रेस्टीकेट

पी० जी० कालेज में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। गोराबाजार स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से मंगलवार, 27 मई 2025 को बी.एड., बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित थी।


प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे और 1123 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. में 54 छात्रों में से 1 अनुपस्थित और 53 उपस्थित रहे।

बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी 11 छात्र उपस्थित थे। परीक्षा के दौरान दो महिला परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।