Category Archives: Crime

गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी

गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी

गाजीपुर।सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त नगर के वार्ड आठ निवासी प्रदीप निगम(55) नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन शुरू कर दी लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ स्थित महावीर घाट पर वह करीब तीन बजे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। बाढ़ के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नहाते समय प्रदीप गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबते हुए देख घाट पर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रदीप डूब गए थे। कस्बा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

गाजीपुर।गुरुवार की सुबह सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटावर कलां निवासी सुरेंद्र प्रजापति (25) आज सुबह गांव के किसी को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआमकसूदपुर गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सुहवल प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि‌ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

अब हुई लाखों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। गुरुवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जफरपुरा में स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की लाखों की भू-सम्पत्ति को प्रशासन ने मुनादी के बीच कुर्क कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि माफियाओं और अपराधियों के ऊपर लगातार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्पतियां कुर्क कराई जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई की गई जफरपुरा में स्थित अंचल भू-सम्पत्ति को जिलाधिकारी के निर्देश पर धारा 14 (1) के अंतर्गत मुनादी के बीच कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि कुर्क सम्पत्ति की कीमत 50 लाख से अधिक है। कार्रवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सी ओ,उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या पुलिस फोर्स मौजूद रही।

बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 1 लाख 75 हजार

बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 1 लाख 75 हजार

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर एक बैंक मित्र से करीब पौने दो लाख की लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसुका गांव निवासी अविनाश चौरसिया यूनियन बैंक करहिया शाखा में बैंक मित्र का कार्य करता हैं। रोज की भांति वह भदौरा बस स्टैंड स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था।बसुका प्राथमिक विद्यालय के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने तमंचे के बट से उसके ऊपर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पड़़ा। बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बैंक में करीब एक लाख 75 हजार रुपए नगद थे। इसके अलावा एक मोबाइल, पीओएस मशीन, तीन एटीएम कार्ड, और चेक बुक के साथ दैनिक मेंटेन रजिस्टर था।घटना की जानकारी होते ही मौके पर गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय वहां पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। और बदमाशों का जल्द से जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है तहरीर मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के सामान के साथ 6 गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ 6 गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने बेलहरी गांव की साईं की तकिया के पास से 6 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।उनके पास से चार तमंचे व कारतूस व चोरी किए गए 6700 रुपये, इनवर्टर, बैट्री, एक सिलेंडर, एक चूल्हा बरामद किया।क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्णा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित किया।पत्रकारो से रूबरू होते हुए बताया कि खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि साईं की तकिया के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस के पहुंचते ही सभी भागने लगे।घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हेमंत कुमार, सन्नी, विवेक उर्फ बुच्ची, विशाल कुमार, अविनाश व अभिषेक कुमार बेलहरी गांव के बस्ती के हैं और इन्होंने कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिनके खिलाफ कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। सभी चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने इनवर्टर, बैट्री, खाली सिलेंडर, चूल्हा आदि बरामद किया है।

36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

गाजीपुर। बीते दिनों हुए युवक की गला रेत कर हत्या मामले का एसपी ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक अफसर उर्फ टीपू का करीब एक साल पहले से अपने ही पड़ोस की लड़की से मोहब्बत करता था और उससे शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उस परिवार से मृतक का झगडा भी हुआ था। जिसको लेकर 30/31 जुलाई की रात खिजिरपुर अलीनगर थाना कोतवाली जमानिया के निवासी अफसर उर्फ टीपू की कुछ अज्ञात अपराधियों ने गला काट कर हत्या कर दी थी। 29 जुलाई को अफसर उर्फ टीपू मौका पाकर साबिया के घर के बगल में ही शाम को उसका दुपट्टा खींचते हुये अपने प्यार का इजहार किया था। इस बात की जानकारी साबिया के भाइयों मेराज आलम व अरबाज को हुयी। दोनों भाइयों ने टीपू को खत्म करने की योजना बनायी। 30/31 जुलाई की रात्रि मेराज ने टीपू को मोबाइल पर बात करते हुये अपनी छत से देख लिया। जिसकी जानकारी मेराज ने दूसरे भाई अरबाज को अवगत कराते हुये टीपू को साथ लेकर घर के सामने वाले गलियारे में गया। जहां असरफ उर्फ टीपू को दीवाल से सटा कर खड़े-खड़े ही दोनों भाइयों ने गले पर चाकू से वार करके गला काट दिया। जिससे मौके पर ही असरफ उर्फ टीपू तड़पते हुए गिर गया। जहां अधिक खून बह जाने से टीपू की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने जमानिया क्षेत्र के ताजपुर चट्टी से मुखबिर की सूचना पर अरबाज व मेराज को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में जमानियां थाना प्रभारी वन्दना सिंह, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, कांस्टेबल चंदन मणि त्रिपाठी, विनय यादव, विकास श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह एवं महिला कांस्टेबल शालिनी पाठक शामिल थी।

गंगा में डूबे दो युवक

गंगा में डूबे दो युवक

गाजीपुर।सुहवल थाना क्षेत्र के डुहिया गांव के पास मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम पहुंच कर युवकों की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुहिया गांव निवासी विशाल (17) अपने मामा के लड़के शिवम राय (18) के साथ सुबह गंगा स्नान करने गया था। गंगा में आई बाढ़ के कारण नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए वहां स्नान कर रहे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों तेज बहाव में बह गये। लोगों ने घटना की सूचना परिवार के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुहवल पुलिस और एनडीआरएफ मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू कर दी।

करंट की जद में आने से पिता-पुत्र की मौत

गाज़ीपुर।सोमवार को भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत माढूपुर गांव में करंट की जद में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माढूपुर गांव निवासी (62) सतीश नारायण मालवीय और उनका एकलौता पुत्र अंकित मालवीय(27) की करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सतीश नारायण मालवीय प्रतिदिन की भांति सोमवार के भोर में स्नान कर अरगनी पर कपडे सुखाने के लिए डालने गए लोहे की तार की अरगनी जो घर में लोहे की कील में बांधी हुई और उसी में विद्युत का तार भी बांधा गया था। दोनों एक ही कील मे बधे होने के कारण संभवत:अरगनी में करंट प्रवाहित हो गया उसी पर कपड़े को डालते समय विद्युत की चपेट में आने से सतीश नारायण मालवीय जमीन पर गिर पड़े और चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुंदर कली आई तो पति को जमीन पर गिरे देखकर अपने इकलौते पुत्र अंकित को जगाए और दौड़ते हुए उनका पुत्र आया पिता को उठाने लगा और वह भी विद्युत प्रवाह के जद में आ गया। जब इसकी सूचना पास- पड़ोस के लोगों को हुई तो लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से पिता और पुत्र को मोहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर में भेजा। जहां चिकित्सकों ने पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस हादसे के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

20-20 हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार

गाजीपुर।रविवार को करंडा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बासूचक हाल्ट के पास से 20-20 हजार के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि करंडा थाना थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सचूना पर पुलिस टीम ने भोर में करीब चार बजे क्षेत्र के बासूचक हाल्ट के पास से हैंड ग्रेनेड बरामदी मामले से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय क्षेत्र के बंदी पट्टी निवासी अरविंद राजभर, बृजभान उर्फ बृजभार निषाद और विल्वर का पुरा निवासी रोहित निषाद शामिल है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बीते 23 जुलाई को एसटीएफ लखनऊ द्वारा छह अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया था। उसके पास के दो हैंड ग्रेनेड बरामद बरामद किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाना में नौ लोगों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में वांछित गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पुलिस द्वारा 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कां सुजीत कुमार सिंह, कां चन्द्रदेव, कां अश्वनी कुशवाहा, कां राकेश राव, कां आजाद हिन्द, कां अंगद सिंह, कां आशुतोष सिंह, कां चन्दनमणि त्रिपाठी, कां विकास श्रीवास्तव, कां अजय प्रसाद और का सूरज कुमार शामिल थे।

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर के सौना निवासी 44 वर्षीय बाइक सवार कांता राजभर को अनौनी बाजार में मेहनाजपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। कांता सैदपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप में लगे हुक में फंस गए और करीब 60 मीटर तक घसीटते हुए दूर जा गिरे। चालक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही कांता को निजी चिकित्सालय लें जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।