Category Archives: Crime

11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है! अभियुक्त रंजय कुमार मौर्या (26 वर्ष) पुत्र नन्दलाल मौर्या निवासी ग्राम सिहाचवर थाना गड़वार जनपद बलिया को पुलिस ने गुरुवार को अरसदपुर तिराहे के पास मऊ-वाराणसी हाईवे स्थित अरशदपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान दबोचा उसके पास से 11 किलो 20 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया! बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है! पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

कांस्टेबल को अफसरों ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, सड़क हादसे में हुई थी मौत

अज्ञात वाहन ने मारी हेड कांस्टेबल को टक्कर, हुई मौत

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर के पास सोमवार की देर रात एक यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घर जा रहे कांस्टेबल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल अनिल पाण्डेय 45 को एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कांस्टेबल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। अनिल पांडे वर्तमान समय में आजमगढ़ में तैनात थे। वह अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे की तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिवंगत सिपाही को पुलिस लाइन में मंगलवार की दोपहर शोक सलामी के साथ जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

पार्थिव शरीर को मृतक कांस्टेबल के घर आशापुर रवाना करने से पहले एडीजी पीयूष मोर्डिया सहित अन्य पुलिस अफसरों ने कंधा देकर पुलिस लाइन से वाहन तक पहुंचाया। इस दौरान शव देखते ही पत्नी और दोनों बच्चे बेहाल हो गए। मंगलवार की दोपहर अनिल पाण्डेय के शव का बीएचयू के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम हुआ, इसके बाद शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल ले जाया गया।

जहां पुलिस जवानों के साथ एडीजी ने शव को कंधा दिया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी। इसके बाद पार्थिव शरीर आशापुर आवास पर रवाना करा दिया। जहां परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट के लिए ले जाया गया। सोमवार को वह लखनऊ से कोई सरकारी कार्य करके वापस अपने घर आशापुर आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। अनिल पांडे अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे और बेटी को छोड़ गए।

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में सोते समय किसान प्रेम प्रकाश राय (60) वर्ष की गोली मार हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, सादात पुलिस और सीओ सैदपुर के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। प्रेमप्रकाश राय (मृतक) पुत्र स्व. बनारसी राय उम्र 60 वर्ष अपने दरवाजे पर रोज की तरह सो रहे थे कि रात में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने बताया की जब सुबह मैं आई अपने पति को जगाने के लिए तो वह उठे नहीं। आसपास में काफ़ी खून फैला हुआ था जिसको देखकर घबड़ा गई। शोर मचाने पर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक को गोली लगी है। यह देख लोगों ने थाना सादात को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सादात वागिस विक्रम सिंह एवं एस पी सिटी ज्ञानेंद्र फ़ोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि शैलेन्द्र राय उर्फ़ पीयूष राय पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लावारिस बच्ची को पुलिस ने पहुंचाया परिजनों के पास

लावारिस बच्ची को पुलिस ने मिलाया परिजनों से,लोगों ने पुलिस की सराहना
गाजीपुर। मंगलवार के दिन एक चार वर्षीय बालिका नगर में लावारीस हालत में घूमती हुई पाई गई!नगरवासीयो ने उसकी पहचान आस पास के लोगों सहित सोशल मिडिया के माध्यम से कराया ताकी बालिका अपने परिजनों तक पहुच जाए जब काफी देर तक बालिका को कोई लेने नहीं आया तब लोगों ने इसकी सूचना जंगीपुर पुलिस को दिया!जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने त्वरित कराई कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों की तलाश में जुट गए!


पुलिस की तत्परता काम आई और बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओडासन गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्री आकृती यादव उम्र (8वर्ष) बुधवार के दिन अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी और कैसे जंगीपुर तक पहुच गई उसे खुद पता नहीं चला!
थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक कुमार तिवारी की सतर्कता व मानवी संवेदना रंग लाई जिसके कारण मात्र एक घंटे के अंदर खोई हुई बालिका की मां रेखा यादव पुलिस तक पहुची और पुलिस ने खोई हुई बच्ची को उसकी मां की गोद में शौप दिया! बेटी को सकुशल पाकर मां सहित परिजनों की आंखें नम हो गई उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया!

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत!

संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत,पिता ने लगाया दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

ग़ाज़ीपुर(जंगीपुर)।संदिग्ध परिस्थितियों मे युवती की मौत हो गई है। वही मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की शादी 2014 में मऊ जनपद के गोकुलपुरा गांव निवासी सर्वजीत सिंह की बेटी ज्योति सिंह हुई थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हुए थे। रविवार की देर रात अचानक ज्योति की तबीयत बिगड़ गई इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।ज्योति के पिता सर्वजीत सिंह ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनका दामाद अभिषेक सिंह शादी होने के कुछ दिनों तक तो सब ठीक ठाक चला बाद में अभिषेक पैसे गाड़ी और मोबाईल की माँग करने लगा, मना करने पर वह आए दिन ज्योति को मारता पिटता था और जान से मारने की धमकी भी देता था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जंगीपुर विवेक तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दिया गया है।

झोपड़ी में सो रहा था परिवार,तीन बच्चों की मौत

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। गहमर के करहिया गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के लोगों को कुचल दिया है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि ये हादसा गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास देर रात हुआ है, जहां डोम समुदाय का परिवार झुग्गी में रहकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था। रोज की तरह लालजी डोम का परिवार खाना खाकर झोपड़ी में सो रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर बेकाबू होकर झोपड़ी पर चढ़ गया। हादसे में लालजी डोम की 5 वर्षीय बेटी कबूतरी, 2 वर्षीय बेटा ज्वाला और 7 वर्षीय बेटी सपना की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी संतरा देवी और एक अन्य और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी भदौरा में चल रहा है। वही हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने बिहार बॉर्डर से जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखा गया है जबकि बाकी का इलाज चल रहा है।

इनामियां बदमाश गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा इनामिया वांछित गैंगेस्टर को देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। सोमवार को मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि इसी दौरान पड़ैनिया गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास कर रहे इनामिया अपराधी को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम मनहर शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी ग्राम-वासुपुर थाना सैदपुर उम्र करीब 28 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछा गया तो मनहर शर्मा ने बताया कि साहब मैं अन्य अपराधों मे कई बार पहले भी जेल जा चुका हूँ तथा थाना मुहम्मदाबाद के गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित हूं और अपनी जान माल की सुरक्षा के लिये मैं असलहा अपने पास रखता हूँ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र अपने पुलिस कर्मियों संग शामिल थे।

परीक्षा के अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न, अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई थी जो सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बी० एड० प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी० एड० महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित हो रही थी। पी० जी० कालेज परीक्षा केंद्र पर सोमवार को कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही थी। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये।

जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफ० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफ० रविशंकर सिंह, प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह, प्रो० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० बद्रीनाथ सिंह, डॉ० राम दुलारे, डॉ० योगेश, डॉ० गोपाल यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य शामिल थे।

परीक्षा में 18 को किया गया रिस्टीकेट

परीक्षा में शुक्रवार को 18 नकलचियों किया गया रिस्टीकेट

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी०एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। शुक्रवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। पी० जी० कालेज केंद्र पर शुक्रवार को हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही की गई है।

नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान 18 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग न करें।

परीक्षा के दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए

बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन 13 नकलची गए पकड़े गए

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हो गई है। परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को बी.एड. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में 13 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। बुधवार को द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पंजीकृत 1578 परीक्षार्थियों में से 1537 उपस्थित हुए, जबकि 41अनुपस्थित रहे।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और सूचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से निरंतर संपर्क में है। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय परिसर में घुसने से पहले सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस बल और पीएससी के साथ सघन तलाशी ली गई। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और किसी भी प्रकार के नकल के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई थी। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत रिस्टीकेशन किया गया।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की सघन जांच के दौरान 13 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जांच दल में मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफेसर (डॉ.) एस.एन. सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ० प्रतिमा सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।नप्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वह परीक्षा में किसी भी तरह के अनुचित साधन का उपयोग नहीं करें। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नकलची परीक्षार्थियों में ज्यादातर बिहार के निवासी हैं।जहां बी.एड. के आधार पर पिछले साल भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती हुई थी।

इसके अलावा, आगामी दिनों में शिक्षा विभाग में खुलने वाली वैकेंसी के कारण बिहार के विभिन्न जिलों के छात्रों ने उत्तर प्रदेश के कई स्ववित्तीय कॉलेजों में बी.एड. में दाखिला लिया है और नकल के सहारे बी.एड. डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं