Category Archives: Crime

शोरूम में आग लगाने वाला शख्स गिरफ्तार 

शोरूम में आग लगाने वाला शख्स गिरफ्तार 

नौकरी से निकालने पर लगाई थी आग

गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों 13 जून को लाल दरवाजा स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के कपड़े की दुकान (बेबी लैण्ड) में आग लगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 13 जून को थाना कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा में अभियुक्त संजय कश्यप उर्फ श्याम पुत्र कालीचरन उर्फ गोपी निवासी अंजही घाट मारकीनगंज थाना कोतवाली द्वारा ओम प्रकाश अग्रवाल की बेबी लैण्ड नाम की दुकान में आग लगा दी गई। जिस संबंध में थाना कोतवाली में इस मामले में संजय कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे के बाद फरार चल रहा है संजय कश्यप को मंगलवार को सुबह 7.30 बजे क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने राजकीय सिटी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त संजय कश्यप ने  बताया कि मैं ओम प्रकाश अग्रवाल के कपड़े की दुकान में पिछले 7-8 वर्षों तक कार्य किया था। परन्तु ओम प्रकाश अग्रवाल ने मुझे 6 महीने पहले ही बेइज्जत करके दुकान से निकाल दिया था। तभी से मुझे आत्मग्लानि महसूस हो रही थी। जिसके बाद मैं इनका नुकसान करने की फिराक में था। इसी रंजिश में मैंने 13 जून को मौका देखकर इनकी दुकान में आग लगा दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सरिया लम्बाई करीब डेढ़ फुट, एक आरी ब्लेड और एक पेंचकस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय और क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी रामाश्रय राय, चंदन मणि त्रिपाठी शामिल रहे।

बीते महीनों हुए हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

शादी ना होने पर की थी हत्या

गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 मई को हुए हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी सपा में मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 मई को  सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया खतीब (मनसुखवाँ) में विनोद पुत्र बृजनाथ की हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 5 बजे ग्राम कटया थाना सादात के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अपाचे मोटर साइकिल (UP50CU9215 ) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया  कि जिस लड़की से मेरी शादी तय थी, विनोद उस लड़की पर दबाव बनाता था कि मुझसे वह शादी न करे और उसके दबाव बनाने के कारण मेरी शादी टूट गई । जिससे मैं उससे रंजिश रखता था, उसी रंजिश में मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- कुन्दन उर्फ मोहित राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी ग्राम कटया थाना सादात उम्र 29 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, चंदनमणि त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

आभूषण और पैसे लेकर कर हुए फरार

गहनें और पैसे लेकर चोर हुआ फरार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबृक्षकापुरा में बीते सोमवार की देर रात को चोरों ने छत के सहारे मकान में प्रवेश कर कमरें का ताला तोडकर अटैची, ब्रीफकेश में रखा सोने व चांदी के करीब दो लाख का आभूषण व उन्नीस हजार नगदी लेकर फरार हो गये। अटैची, ब्रीफकेश को मकान के बगल में एक खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी पिडित परिवार को मंगलवार की सुबह हुई। जब वह शौच के लिए छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरें का दरवाजा टूटा पडा हुआ है, कमरें के अंदर प्रवेश करते ही उसके होश उड गये। उसमें रखा अटैची, ब्रीफकेश समेत उसमें रखा  सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, नाक, कान में का सोने का आभूषण जिसकी कीमत करीब दो लाख और उन्नीस हजार नगद गायब था। इसकी सूचना पिडित ने लिखित रूप से पुलिस को दी, चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई।पिडित मोती लाल शर्मा ने बताया की वह बढई का काम करता है, वह अपने परिजनों के साथ रोज की तरह भोजन करने के बाद परिवार समेत रात को कमरा बंद कर छत पर सोने चले गये। उन्होंने बताया कि जब वह भोर में शौच के लिए छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरें के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, शक होने पर जब वह अंदर गया तो देखा कि अटैची, ब्रीफकेश गायब था। जिसमें उसकी पत्नी का सोने व चांदी का आभूषण के अलावा 19 हजार नगदी था। बताया कि चोरों ने आभूषण व नगदी लेकर बाकी सामान मकान के बगल में फेंककर फरार हो गये, पिडित ने पुलिस से मांग किया कि‌ जल्द इस चोरी का पर्दाफाश कर चोरों को सलाखों के पिछे भेंजा जाए।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। बताया कि मौके पर पुलिस बल भेंज कर उसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा ।

मुख्तार का बेटा अब्बास कासगंज जेल के लिए गाजीपुर से हुआ रवाना

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को गुरुवार की सुबह 5:00 बजे पुलिस कस्टडी में गाजीपुर जिला जेल से कासगंज के लिए रवाना किया गया। मालूम हो कि कोर्ट के आदेश पर अब्बास अंसारी को तीन दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके क्रम में बीते 9 जून की सुबह अब्बास अंसारी कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया था। पेरोल के तहत लगातार 10, 11 और 12 जून को जिला जेल से पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक ले जाया गया। अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से 10 से 12 जून तक पिता की मौत के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने और घर पर परिजनों से मुलाकात करने के लिए कस्टडी पैरोल मिली थी। अब्बास अंसारी को कोर्ट से 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रहने की पेरोल मिली थी। लेकिन हर दिन शाम को उसे वापस गाजीपुर जेल वापस लाने और रात मे अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल मे ही रखने का आदेश था। ये रूटीन 12 जून तक रहा। पैरोल खत्म होने के बाद अब्बास अंसारी को आज 13 जून को वापस कासगंज जेल के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
तीन दिनों की मिली पैरोल के पहले दिन बीते सोमवार को मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा था। कब्रिस्तान मे पहुंच कर अब्बास अपने पिता मुख्तार अंसारी के मिलाद कार्यक्रम मे शरीक हुआ था। इस दौरान अब्बास ने अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर चादरपोशी कर फतिहा पढा। इसके बाद अगले दो दिन तक अब्बास अंसारी को पुलिस कस्टडी में जिला जेल से पैतृक घर मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया।

सवा करोड के हेरोइन के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सवा करोड़ के हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम ने (हेरोइन) की तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को 670 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। इसकी जानकारी एसपी ऑफिस में एसपी ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 11 जून यानी मंगलवार को स्वाट/सर्विलांस व जमानिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को 670 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये है) उसके साथ जमानियाँ  गंगापुल के पास से समय करीब रात 8 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग चितरा झारखण्ड से कम कीमत पर नशीले पदार्थ को खरीदकर राजस्थान, कोटा, दिल्ली में ले जाकर ऊँची कीमतों पर बेचते हैं। उनसे मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण व शौक पूरे करते हैं। 


गिऱफ्तारशुदा अभियुक्तों में शुभम उर्फ राजू सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी ग्राम कुर्रा पोस्ट अकोढी थाना मोहनियाँ जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र 28 वर्ष और विनोद कुमार प्रजापति पुत्र नथुना प्रजापति निवासी रामपुर पोस्ट रामपुर थाना राजपुर भभुआ बिहार उम्र करीब 31 वर्ष शामिल हैं। इस सभी के पास से एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया जिसकी संख्या UP67A 3456 है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जमानियां की पुलिस टीम और प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम

पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम

अनंत राय के हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं दोनों आरोपी

कुर्ती की नोटिस चस्पा होने के बाद भी हाजिर नहीं होते हैं तो अगली कार्रवाई कुर्की की होगी: सुहवल थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी



रेवतीपुर। सुहवल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनंत राय उम्र करीब तीस वर्ष के चार साल पहले हत्या कर शव गायब करने के मामलें में फरार चल रहे रामनरेश राय के घर मिश्रबाजार व शिवजी राय हाटा मुहम्दाबाद के घर सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर आज बुधवार को सुहवल पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर डुगडुग्गी पिटवा कर धारा 82 के तहत कुर्की के वारंट की नोटिस चस्पा कर दिया।पुलिस की इस कार्यवाई के चलते आरोपियों के परिजनों, गाँव एवं उनके शरणदाताओं में हडकंम्प मच गया है।साथ ही पुलिस ने चेताया कि अगर आरोपी जल्द न्यायालय में हाजिर नहीं होते है, तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनंत राय की हत्या कर शव गायब करने के मामलें में कुल पांच आरोपी है, जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है, जबकि एक आरोपी को हाईकोर्ट से इस मामलें में उसकी गिरफ्तारी पर स्टे मिल चुका है, शेष दो वांछित आरोपितो की पुलिस को अभी तक तलाश है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार साल पहले सुहवल गाँव के अनंत राय पुत्र शम्भू नाथ राय तीस वर्ष जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, वह इन लोगों के सम्पर्क में किसी तरह आ गया। बताया कि मामलें में आरोपितो ने अनंत राय की गाजीपुर स्थित जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि जब अनंत राय ने आरोपितो से जमीन खाली करने को कहा तो सभी ने मिलकर अनंत राय को जमीन देने की बात कह गाजीपुर बुलाकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। जिसके बाद मृतक युवक की मां ने सुहवल थाने में पांच आरोपितो के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब अगर आरोपी इसके बाद भी न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते है तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी।

अंगद और गोरा को पांच-पांच साल की सजा

गाजीपुर। जिला कारागार में बंदी को मारने-पीटने के मामले में जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल व मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय और गोरा राय को कोर्ट ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। 7 जून को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट शक्ति सिंह की अदालत में सुनवाई हुई थी। अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने बहस पूरी की थी। आरोप सिद्ध होने पर सोनवार को न्यायालय ने सजा सुनाई है। मालूम हो कि अभियोजन के मुताबिक, जितेंद्र राम जिला कारागार में निरुद्ध था। बीते 22 अप्रैल 2009 को बंदी अंगद राय और उमेश उर्फ गोरा राय, जो बैरक नंबर-10 में रहते थे, वहां पर वादी जितेंद्र राम रोजाना झाड़ू लगाने जाता था, लेकिन फोड़ा होने की वजह से वादी सफाई करने नहीं गया. इस पर वादी को बुलाकर अंगद राय और गोरा राय मारने-पीटेने लगे, जिससे उसका हाथ टूट गया. साथ ही दोनों अपराधियों ने वादी को जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वादी की सूचना पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उक्त मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया था. इस दौरान विचारण गवाही के समय गवाह प्रमोद गिरी उर्फ पप्पू को दोनों आरोपियों ने गवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। गवाह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन ने गवाह को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई और गवाह का न्यायालय में बयान अंकित हुआ था। मुकदमे में कुल सात गवाहों की गवाही होने के बाद दोनों आरोपी गोरा राय और अंगद राय पर आरोप सिद्ध हुआ था। सोमवार को दोनों को सजा सुनाई गई।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की अपने ही पति की हत्या, दोनो गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की अपने ही पति की हत्या, दोनो गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने 2 जून को हुई हत्या के घटना का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी ऑफिस में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 2 जून को थाना कासिमाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिउरा बहादुरगंज में हुई मृतक डबलू राम पुत्र स्व0 चन्द्रजीत राम की हत्या का सफल अनावरण करते हुए थाना पुलिस ने राकेश यादव सिउरा बहादुरगंज के ईंट भठ्ठे से दो अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 बघारी (चाकू) ईंट भट्ठे के पास झाड़ी से बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त और अभियुक्ता का नाम अभिषेक पुत्र कमला प्रसाद निवासी कन्हौरा खुर्द थाना बरेसर उम्र 22 वर्ष और अभियुक्ता ऊषा देवी  उर्फ तारा पत्नी स्व0 डब्लू राम निवासिनी ग्राम इसहाकपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हालपता ग्राम बस्ती बहरवार थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र 30 वर्ष है।

पूछताछ में अभियुक्ता/ मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि वह अभियुक्त अभिषेक कुमार से प्यार करती थी तथा उसी के साथ रहना चाहती थी। इसके अतिरिक्त उसने समूह से काफी पैसे लाखो रुपये उधार लिए थे, जिसे वह चूकाना नही चाहती थी। उसके प्रेमी ने उसे बताया कि समहू द्वारा लिये गये पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नही करना पड़ता है। इसलिए दोनो ने मिलकर मृतक डब्लू राम की हत्या की योजना बनायी। जिससे डब्लू के मरने के बाद अभियुक्ता ऊषा को समूह का लिया हुआ पैसा भी नही जमा करना पडेगा। और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकती है। योजना अनुसार 2 जून की रात्रि में दोनों ने मिलकर मृतक डब्लू राम की बघारी (चाकू) से हत्या कर चाकू को झाडी में छुपा दिया था।

डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी पर यू ट्यूब चैनल के माध्यम से अभ्रद कमेन्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त नसीर मुहम्मद के विरूद्ध जनपद मे लोक शान्ति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमान जनक भाषा का प्रयोग करने तथा इस कमेन्ट के द्वारा धार्मिक भावनाओ को आधार बनाकर लोगो मे उनके विरूद्ध घृणा वैयमनस्ता पैदा करने के मामले में  थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2024 धारा 504, 505(2), 509 धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अभियुक्त नसीर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी लोहराजोत थाना कोतवाली शहर जनपद गोण्डा उम्र 23 वर्ष हाल पता अशोक सिंह का मकान काशीराम आवास बडी बाग चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को शुक्रवार की रात को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जिलाधिकारी खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल मोबाइल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक अभिराज सरोज, हेड कांस्टेबल  हरिगोविन्द दूबे और कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे।

लाखों रुपए के गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस टीम ने गांजा की अवैध तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय  गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 83.550 किग्रा गांजा (जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख 88 हजार 750 रूपया है) बरामद किया गया। इसकी जानकारी एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने गुरूवार को दिया। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर अमित कुमार पाण्डेय, यूपी STF पुलिस टीम उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी व स्वाट /सर्विलांस टीम उप निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये आपरेशन में मादक पदार्थ (गांजा) की अवैध तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को 83.550 किग्रा मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख 88 हजार 750 रूपया हैं ) उसके साथ ऊसर गांव से जैयराम पुर की तरफ जाने वाले रास्ते बहदग्राम नसीरपुर के पास से बुधवार की रात को अभियुक्त छोटे लाल गुप्ता पुत्र स्व0 जमुना गुप्ता निवासी हनुमान मंदिर के पास बहादुरगंज थाना कासिमाबाद और साहब राज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी सिसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग असम राज्य से ट्रक के केबिन के उपर बने  हुड में छिपाकर गांजा लाते हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में बेचते है। बेचने के बाद प्राप्त धन से अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक तथा भौतिक आवश्यक्ताओ की पूर्ति करते है। अभियुक्त साहबराज यादव द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी गांजा तस्करी में संलिप्त रहा है तथा जेल भी जा चुका है। अभियुक्तों के पास से गांजा के साथ एक ट्रक  UP53DT1183 और 3 मोबाईल फोन बरामद किया गया।