गाजीपुर। सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज गोराबाजार में बी०ए०, बी०काम० एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राए महाविद्यालय की वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर प्रवेश फार्म भरें तथा प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन एवं आनलाइन फीस जमा करें। समस्त छात्र/छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने से पहले समर्थ पोर्टल पर सभी छात्र एवं छात्राओं को पंजीकरण (Registration) कराना अनिवार्य है। जो छात्र एवं छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) नहीं करायेंगे उनका प्रवेश किसी भी दशा में नहीं लिया जाएगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) निःशुल्क है।
गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जनपद गाजीपुर के विभिन्न घाटो एव महाहर धाम का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। घाटों का निरीक्षण के दौरान उन्होने ई0ओ0 नगर पालिका द्वारा किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होने महाहर धाम मन्दिर परिसर में किये गये व्यावस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रताप, एस0पी0 ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय एससी/एसटी डाक कर्मचारी कल्याण संघ का बैठक सम्पन्न
गाजीपुर। अखिल भारतीय एससी/एसटी डाक कर्मचारी कल्याण संघ का बैठक सोमवार को प्रधान डाकघर के परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भीमराव अम्बेडकर व बुद्ध की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर शुभारम्भ हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसी/एसटी वर्ग में आने वाले कर्मचारियो का शोषण रोकने के हित में होने वाली समस्याओं को लेकर एक वृहद चर्चा हुई। इस दौरान जिला इकाई का गठन भी किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश भारतीय को बनाया गया। भारतीय डाक कर्मचारी एससी/एसटी संघ का अध्यक्ष श्रीप्रकाश भारती को बनाए जाने पर सभी ने उन्हें माला पहना कर बधाई दी। इस अवसर पर संघ द्वारा नियुक्त श्रीप्रकाश भारती ने कहा कि मुझे जिस प्रकार से यह पद सौंपा गया उस पर मै अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव एससी-एसटी कर्मचारी हित में कदम से कदम मिला कर चलूंगा साथ ही हर सम्भव प्रयास कर कर्मचारियों को न्याय दिलाने का कार्य करूंगा। इस दौरान अभिनव कुमार, सत्यनरायन, शक्ति कुमार, दिनेश कुमार, मनीष, रामजनम राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बैठक में उपस्थित सभी का आभार दीपक ने किया।
गाजीपुर। उधम एवं क्रियाशील शाखा के संचालन में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जय सूर्य भट्ट के परसपुरा स्थित आवास पर जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सन 1942 मे आगमन एव एकदिवसीय प्रवास हुआ था। उन्हीं के स्मृति मे अधिवक्ता के आवास पर पौधरोपण का कार्यक्रम समन्वय शाखा ने अभियान चलाकर किया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज, जिला प्रचारक प्रभाज, नगर प्रचारक विक्रम एवं जयसूर्य भट्ट ने मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस पौधरोपण में गुलदाउद छायादार एवं अन्य वृक्षों के पौध लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जाल वगैरह का व्यवस्था किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय कुमार पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, रामकुमार राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश सिंह व रासबिहारी राय, मनोज गुप्ता, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नितिन अग्रहरि, सहायक विकास अधिकारी अजय गुप्ता, विजय नारायण राय, अजय कुमार तिवारी, किस्सू राय आदि उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार कि अध्यक्षता मे शनिवार को आई जी आर एस की समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभागार मे संम्पन्न हुआ। बैठक जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को प्राप्त आवेदनो /शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक मे उन्होंने समस्त अधिकारी अपने लाॅगिन आई0डी0 और पासवर्ड से स्वयं लाॅगिन कर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत, डिफाल्टर एवं नियत संदर्भों की समीक्षा, अधीनस्थ द्वारा अपलोड की गयी निस्तारण आख्या का परीक्षण एवं स्वयं की आख्या अपलोड करने का निर्देश दिया।
उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को अपने- अपने कार्यालय में फीडबैक सेल का गठन करने का निर्देश दिया। कहा की फीडबैक सेल मे रोस्टरवार अधिकारियों/ कर्मचारियों की तैनाती की जाये तथा प्रतिदिन प्राप्त समस्त निस्तारण आख्याओं में शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक लिया जाये एवं कार्यालयाध्यक्ष को अवगत कराने के उपरान्त ही आख्या अपलोड करने की कार्यवाही की जाये । प्रतिदिन प्राप्त फीडबैक की सूचना सुनिश्चित प्रारूप पर संकलित की जायेगी जिसे कार्यालय में सुरक्षित रखा जायेगा।
उन्होंने समस्त प्रकार की प्राप्त शिकायतों में अधिकतम 07 दिन के अन्दर आख्या प्राप्त करते हुए फीडबैक की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया । कहा की यदि आख्या गुणवत्तापूर्ण नहीं है तो पुनः अधिकतम 05 दिवस में आख्या प्राप्त कर फीडबैक की प्रक्रिया पूरी की जाये। उन्होंने सख्त निर्देश दिया की भविष्य में कोई संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।बैठक मे उन्होंने निर्देश दिया कि माह जुलाई, 2025 के अंत में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा की जायेगी। यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही परस्तावित हैं।
उन्होंने कहा की इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती हैं. लापरवाही होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय/उ0प्र0 शासन को अवगत करा दिया जायेगा जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त जनपदस्तरीय, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत उपस्थित थे।
गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी, साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किया गया बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इस मामले में फरार बदमाश समेत ड्यूटी पर तैनात 3 कांस्टेबिलों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।तीनो कांस्टेबिलों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। 9 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसमे से एक बदमाश शिवम चौहान अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फिलहाल फरार बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। फरार बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर का रहने वाला है। शिवम के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। रानीपुर थाने में उस पर धारा 120B, 392, 411 के तहत मामला दर्ज है। इसी थाने में उसके खिलाफ धारा 307 और 504 का भी मामला है। गाजीपुर के कोतवाली थाने में भी शिवम पर धारा 307 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। सरायलखन्सी थाने में उस पर लूट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जंगीपुर थाने में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में वह आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था।
गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा
गाजीपुर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद ने एक आरोपी को आजीवन कारावास और दूसरे को 20 साल की सजा सुनाई है। मामला 12 अगस्त 2018 का है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को पवन राजभर और राजू राजभर शादी का झांसा देकर रात को अपने घर ले गए। दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। 19 अप्रैल 2019 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने अभियोजन की ओर से 10 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पवन राजभर को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। राजू राजभर को 20 साल की सजा के साथ 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
सावन के पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना
ग़ाज़ीपुर ।सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओ के बीच आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। सावन के पहले दिन जिले के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए। शहर के विभिन्न शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। गंगा किनारे स्थित बड़ा महादेवा मंदिर से लोगों की आस्था जुडी हुई है। सावन के पहले दिन लोग शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे सावन इस मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। फिलहाल चारों तरफ माहौल शिवमय होता नजर आ रहा है।इस दौरान भक्तों ने मन्दिरों में दर्शन,पूजन और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए।
गाजीपुर।खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को जूनियर वर्ग बालिकाओ की खो-खो एवं जूनियर बालको की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटी जिला महामंत्री प्रवीण सिंह एवं विपिन बिहारी राय, प्रबन्धक बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 12 टीम एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, खो-खो प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाईनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम बी 53 अंको से विजयी रही, दूसरा क्वाटर फाईनल मैच रामदूत पब्लिक स्कूल बना म कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा 05 अंको से विजयी रही, तीसरा क्वाटर फाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कम्पोजिट विद्यालय मनिहारी के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 08 अंको से विजयी रही, चौथा क्याटर फाईनल मैच माँ शारदा पब्लिक स्कूल बनाम एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर के मध्य खेला गया, जिसमें माँ शारदा पब्लिक स्कूल 08 अंको से विजयी रही, प्रथम सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया जिसमे नेहरू स्टेडियम 10 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम माँ शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंको से विजयी रही इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 04 अंकों से विजयी रही।
वॉलीबाल प्रतियोगिता संचालन योगेन्द्र सिंह वॉलीबाल प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसका पहला सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम एम० जे०आर०पी० रकूल गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 25-15 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच सौरी वॉलीबाल क्लब बनाम आदर्श इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सौरी वॉलीबाल क्लब 25-17 अंको से विजयी रही, वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच वर्षा होने के कारण नहीं हो पाया, फाईनल मैच की अगली तिथि 14-07-2025 को प्रातः 8.30 बजे से नेहरू स्टेडियम बनाम सौरी वॉलीबाल क्लब के मध्य खेला जाएगा। खो-खो प्रतियोगिता का संचालन राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया, प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में अवधेश कुमार कुशवाहा,शोविन्द यादव, अजित, रितेश राय शिवानी राय, अंशु राय. नैनिका राय, रोहित, संजय रहे। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीडाधिकारी, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, कार्यालय प्रभार राजन प्रजापति एवं मिडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , दयाशंकर पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मो० मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।