गाज़ीपुर।जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा नगर पालिका परिषद में जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि गाजीपुर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नगर की सारी सड़कें खोद दी गई है। लाल दरवाजा शिव मंदिर के आगे कपूरपुर, सुजालपुर, रजदेपुर इमाम बृदर्स तक की सड़क पिछले लगभग 2 साल से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, आवागमन पूरी तरह से ठप है l सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा हुआ है नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है, पीने के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान है। नाला नाली पूरी तरह से जाम है अगर बरसात से पहले सफाई नहीं हुई तो पूरा शहर जलमग्न हो जाएगा। झंडातर के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं वहां पर अतिक्रमण हटाने व सफाई के नाम पर सीवर का पानी सड़कों पर तैर रहा है आना जाना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह ठप है, झंडातर में बिना सुरक्षा किट के सीवर की सफाई में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता मिश्रबाजार आज कार्यालय की गली का रास्ता व नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है लाल दरवाजा के रास्ता पर ह्यूम पाइप गिराकर रास्ता जाम कर दिया गया है। इन तमाम जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल गाजीपुर के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श सुनील राम तथा शहर कांग्रेस कमेटी गाज़ीपुर के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को ज्ञापन सौपा गया। यह मांग की गई कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम कांग्रेस जन जनमानस के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, डॉ जनक कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, मंसूर आलम राईनी, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश यादव, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, देवेंद्र सिंह, मिलिंद कुमार सिंह, नन्हे सिंह, आदि लोगों ने भाग लिया ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों पर उतरा खरा
गाज़ीपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए वर्चुअल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर डॉ संतोष कार्यालय एवं डॉ आरती सोनी के द्वारा किया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के सभी मानकों पर खरा पाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनगांवा का क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के लिए सभी मानकों को ध्यान में रखकर पूरा करने का प्रयास किया गया है। इसी के तहत वर्चुअल रूप से इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अधिकारी द्वय के द्वारा किया गया। सभी मानकों में उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरा पाया गया।
बता दे की एनक्वास का अर्थ है राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है. यह कार्यक्रम सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने में मदद करता है।
एनक्वास कार्यक्रम में, स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मूल्यांकन किया जाता है और उनकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जाते हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से, मरीजों को बेहतर इलाज, देखभाल और एक अच्छा माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है.
एनक्वास प्रमाणीकरण, किसी भी स्वास्थ्य संस्थान के लिए एक सम्मान और भरोसे की मुहर होती है. यह दर्शाता है कि संस्थान में मरीजों को इलाज, देखभाल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिल रही हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार , डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ प्रवीण सोलंकी ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ,जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान बनगांवा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के कर्मचारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर कांग्रेस पार्टी ने की शोक सभा, सरकार से मृतक आश्रित परिवारों के लिए की मांग
हृदय विदारक हवाई दुर्घटना में मृतकों को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर उपस्थित होकर अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में मृतक लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा का आयोजन कर मृतक परिवार को सरकार से एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में एक नौकरी देने की मांग की।इसकी निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि ये बहुत ही हृदय विदारक हवाई दुर्घटना थी, अपने परिजनों को खोये शोकाकुल परिवारों के प्रति पूरा कांग्रेस परिवार संवेदना व्यक्त करते ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतक आत्मा को भगवान शांति दें, उनके परिवार को इस विषम परिस्थितियों में दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें, इस शोक सभा में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, राम नगीना पांडे, जेपी पांडे, राशिद भाई, आशुतोष गुप्ता, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, रईस अहमद, आलोक यादव, शिवानंद, अब्दुल्ला मास्टर, दिनेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मंसूर राईनी, इस्लाम मास्टर, सोहन कुमार, मोहन चौहान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्ति की।
गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । इसमें रेड क्रॉस समिति की वैधता, रेड क्रॉस सोसाइटी के 2022 पूर्व से आजीवन सदस्यों की सत्यापित सूची तथा वर्ष 2022 के बाद एवं 2025 के मध्य बने हुए नवीन आजीवन सदस्यों की सूची की सत्यापित प्रति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा समिति के गठन के संबंध में निर्देश तथा सक्षम अधिकारी का अनुमोदन एवम पूर्व 2022 से पूर्व एवं 2022 के पश्चात रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों की सक्षम अधिकारी से सत्यापित सूची के उपरांत ही जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी के गठन पर ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगामी 15 कार्य दिवस के भीतर उपरोक्त समस्त सूचनाओं उपलब्ध कराने हेतु सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया। बैठक में डॉ सुनील पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रामकुमार नोडल अधिकारी रेडक्रास सोसायटी, डॉ मनोज कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ,मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अनुपस्थिति होने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टिकरण देने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ओ0डी0ओ0पी0 में खराब प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए जी0एम0डी0आई0सी0 का प्रगति बढाने का निर्देश दिया। हर घर जल योजना मे ढीली प्रगति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने एवं इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को कैम्प लगाकर सरकारी कर्मचारियेां का फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पी0एम0सूर्य घर योजना की प्रगति खराब होने पर माह के लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देशित किया सेतु निर्माण में जो भी समस्या आती है उसे तत्काल अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए, की समीक्षा की गई। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारियों के संबंध में बैठक कर समीक्षा ली । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद के मुख्य चौराहो पर होर्डिंग बैनर आदि लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य विभागो में पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा आदि विभागों द्वारा शासनादेश के अनुसार योग सप्ताह 15.06.2025 से 21.06.2025 एवं ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाए। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में शामिल किया जाएगा। शासन की ओर से भव्य योग कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की बैठक किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग शिविरों के आयोजन किए जाएगे। जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने योग दिवस के आयोजन के लिए तैयार कार्य योजना पर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को दिया। कहा कि 15 जून को योग दिवस का उद्घाटन जिला स्तर के अलावा तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। इसमें सामूहिक योग कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं अन्य आयुष चिकित्सालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योगाभ्यास के लिए जिले के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों के किनारे एवं प्रमुख नैसर्गिक सौंदर्य से पूर्ण स्थलों को, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शामिल किया जाएगा। योग दिवस को ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा। योग सप्ताह में 15 से 21 जून 2024 को सुबह 6 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। बैठक में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थानों में आर्ट आफ लिविंग, सूर्या फाउण्डेशन, हार्ट फुलनेस, गायत्री परिवार आदि संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, एस0पी0सिटी0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर के रायल पैलेस में प्रोफेशनल मीट का आयोजन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में किया गया। प्रोफेशनल मीट मे “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण”, “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” तथा विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका विषय की संगोष्ठी मे समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका पर बोलते हुए कहा कि 2014 मे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का एक सपना देखा तथा प्रधानमंत्री बनने के बाद संकल्प लिया कि विकासशील भारत को विकसित भारत बनाकर रहूंगा। उसके प्रति लक्ष्य लेकर लगातार कार्य करना शुरू किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध नही होगा तब तक देश विकसित भारत नहीं बन सकता। उनके योजनाबद्ध कार्यों के बदौलत आज भारत मे विकास के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है समाज मे महिलाओं, नवजवानों, किसानों के प्रगति की नित्य नई कहानी रची जाने लगी है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन,12 करोड़ परिवारों को सुलभ शौचालय,7 करोड़ परिवारों के लिए आवास,15 करोड परिवारों को जल जीवन मिशन से पीने की पानी की उपलब्धता के आलावा, किसान बीमा,किसान सम्मान नीधि, आयुष्मान कार्ड आदि अन्य तमाम कल्याणकारी परोपकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार मुक्त पात्र लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ सरकार की सोच और क्रिया शीलता से नही हासिल किया जा सकता उसके लिए हमें भी अपने नागरिक कर्तव्यो का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था का देश आज विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है। लोकसभा के प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” विषय पर अपना उद्बोधन दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नया स्वरूप विश्व पटल पर उभर कर सामने आया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और सुरक्षा बढी है।आज देश के दुश्मनो मे बौखलाहट है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि सशक्त भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत, जहां नागरिक सशक्त हों,देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।।सशक्त भारत सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर लगातार काम किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर उदबोधन मे कहा कि देश के नागरिकों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 11 वर्षो मे कार्यों का किर्तिमान स्थापित किया है इन कार्यों का विकसित भारत निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देशवासियों का दर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच मे शामिल है।जिसके प्रति उनके सेवा और समर्पण का भाव सरकार की सभी योजनाओं में निहित है।उन्होंने कहा कि समाज में सरकार की योजनाएं जहां गरीबों को संतृप्त कर रही है वही उनके सम्मान में वृद्धि भी हो रही है । आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन से सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं बल्कि चीन का भी मनोबल टूटा है। उससे देश के 140 करोड लोगों का स्वाभिमान सम्मान और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भारत के नेतृत्व में दुनिया चलने वाली है। प्रोफेशनल मीट का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्यों के प्रति नागरिक कर्तव्यो के पालन व निष्ठा मे श्पथ पत्र पढ़ कर संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत मे गुजरात मे हुए विमान हादसे मे मृतात्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ इससे पहले केन्द्र सरकार के 11 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर सरकार की योजनाओं विचारों से संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया।इस अवसर पर प्रदर्शनी में सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते पटल सरकार के दूरदर्शिता और विकसित भारत के लक्ष्यों का सहज वर्णन कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय ,प्रो शोभनाथ यादव,,सरिता अग्रवाल, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्याम राज तिवारी, लालसा राजभर, जितेन्द्र पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,रमेश सिंह पप्पू, रामनरेश कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिन्द, अनिल पांडेय, संकठा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, किरण सिंह सहित अनन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
अब राजनीति वादों की नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति है:डा संगीता बलवंत
गाजीपुर। विगत 11 वर्षो के शासन काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की पूरी आबादी के बराबर देश के 27 करोड़ लोगों के जन जीवन को समृद्ध करके गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।यह बात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के विगत 11 वर्षो के उपलब्धियों पर पत्रकारों से बातचीत मे राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने कही।उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास और भरोसा जताया है। जिसके कारण तीसरी बार ही नहीं बल्कि आने वाले हर चुनाव मे बार बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2014 मे 11 वीं अर्थव्यवस्था का देश भारत आज ब्रिटेन जिसका कभी भारत गुलाम था को पीछे छोड़कर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बन चुका है, सरकार ने लक्ष्य लिया है कि 2027 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी तीसरी अर्थ व्यवस्था का देश बन जाएगा। उन्होंने कहा पिछले 11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृत काल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले हमारी आपकी सोच थी कि काम कैसे होगा ,यह नहीं हो पाएगा, यह हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है यह होगा और जरूर होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा मोदी है तो मुमकिन है यह नारा सिर्फ नारा नहीं एक जमीनी सच्चाई है। अब राजनीति वादों की नहीं प्रदर्शन की संस्कृति है। विरासत भी विकास भी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता का समन्वय महिलाओं की भागीदारी विकास के केंद्र में, आतंकवाद पर सख्त नीति, डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ा ,भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। भ्रष्टाचार पर प्रहार घोटाले खत्म,ई नीलामी से पारदर्शिता, भारत वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी ,सरकारी योजनाओं की निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट आयुर्वेद और योग को वैश्विक मान्यता जैसे अन्य तमाम गतिविधियों से भारत की साख विश्व पटल पर मजबूत हुई है।डा. संगीता बलवंत ने कहा कि 11 सालों में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गए। हमारे विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल को देखते हैं तो साफ दिखता है कि देश ने अंधेरे से उजाले तक निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़ों में नहीं बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय ,भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।
गाजीपुर। वर्ष 2025 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु राईफल क्लब, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सजीव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात जिलाधिकारी तथा सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर द्वारा सभी 20 मेधावी विद्यार्थियों के खाते में 21000(रु०-इक्कीस हजार मात्र) की धनराशि 12.06.2025 को अन्तरित कर दी गई। जिलाधिकारी एवं विधायक के प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा 10 के 09 छात्राएं एवं 01 छात्र तथा कक्षा-12 के 07 छात्राएं एवं 03 छात्र रहे। जनपद गाजीपुर की 02 छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में सातवां एवं नौवां स्थान प्राप्त किया है। 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में जनपद के पदक विजेता 02 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। व्यक्तिगत स्पर्धा, एथलेटिक्स अण्डर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता गोलू यादव, बद्रीनाथ इ०का० सहेरी, गाजीपुर को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करकमलों से प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 75000.00 (रु०-पचहत्तर हजार मात्र) की धनराशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अमृत गुप्ता, एस०के०बी०एम० इ०का० दिलदारनगर को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं 30000.00 (रू०-तीस हजार मात्र) की धनराशि उनके खाते में अन्तरित कर दी गयी है। अमृत गुप्ता यूथ गेम्स में प्रतिभाग कर रहे है। उनके लौटते ही प्रमाण-पत्र उन्हे प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया। जिलाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरक संदेश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करें, लक्ष्य के प्रति कार्ययोजना तैयार करें,कार्ययोजना के अनुसार दिनचर्या तय करें, जिससे आप अपने भविष्य की चुनौतियों का सामना सरलता से कर सकेंगे।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलु हिन्सा, पति द्वारा मारने पिटने, ससुराल में दहेज के कारण उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई के क्रम में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्य महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित अनेक प्रकरण आया जिस पर सदस्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों को मामले की जांच करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान 21 शिकायत पत्र प्राप्त हुए शिकायत पत्रो का राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि अधिकारी किसी भी शिकायत को मौके पर जाकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासन का सहयोग लेकर दोषी के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचे एवं गॉव के प्रधान एवं शहर के वार्डो से मिलकर योजनाओं की जानाकरी देते हुए लाभ प्राप्त कराई जाए। जनसुनवाई के समय शेखर सेंगर सी0ओ0 सदर, संजय सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ राम कुमार अतिरिक्त सी0एम0ओ, महिला थाना प्रभारी, सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सदस्य का जनपद में निरीक्षण व भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 12.06.2025 को रहेगा।