Category Archives: Ghazipur

17 जनवरी को सहायक अध्यापक की होगी परीक्षा

गाजीपुर।सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा 2025, 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को दो सत्रों में (प्रथम सत्र पूर्वाह्न 09 बजे से 11.00 बजे तक द्वितीय सत्र अपराह्न 03.00 बजे से 05.00 बजे) सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सम्पादित कराने हेतु इस जनपद में 08 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देख रेख में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगा। उक्त परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता, आत्मानुशासन एवं समय पालन की आवश्यकता है, जिसके दृष्टिगत परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के एक दिन पूर्व तथा परीक्षा दिवस हेतु दो दिनों के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उप प्रधानाचार्य/वरिष्ठ अध्यापक को सह केन्द्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने निर्दिष्ट परीक्षा केन्द्रों पर अपने-अपने केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा तिथि से 01 दिवस पूर्व बैठक कर परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी की समीक्षा करेंगे। समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों पर बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिग के आधार पर परीक्षार्थी बैठक व्यवस्था, सी०सी० टी०वी० एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा कर वस्तु स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएगे। समीक्षोपरान्त किसी प्रकार की कमी होने पर तत्काल अधोहस्ताक्षरी सहित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजीपुर को अवगत कराएगे।

उत्तर प्रदेश दिवस पर विभिन्न विभागो द्वारा लगाई जाए प्रदर्शनी:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित समस्त संबंधित अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में 24 से 26 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस-2026 आयोजन के संबंध मे बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाए। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को आमजन तक पहुचाया जाए। उन्होने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘‘ का आयोजन 24-26 जनवरी, 2026 की अवधि में जनपद मे विभिन्न गतिविधियों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के आयोजन की थीम ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ है। समस्त विभागों को इसी थीम पर प्रदर्शनियों, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, रोड शो आदि का आयोजन कराने का निर्देश दिया।
उन्होने निर्देश दिया कि 23 जनवरी, 2026 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, 24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘, 25 जनवरी, 2026 को ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस‘ तथा 26 जनवरी, 2026 को ‘‘गणतंत्र दिवस‘ के अवसर पर जनपद  में भव्यपूर्ण ढंग से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि  ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘‘ के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद के शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इन प्रदर्शनियों के स्टॉल्स में ओ०डी०ओ०पी० के उत्पादों का विक्रय भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि उद्योग एवं अवस्थापना विभाग द्वारा स्टार्टअप व ईज ऑफ डूईंग बिजनेस पर आधारित प्रदर्शनी, इनवेस्ट ‘‘उत्तर प्रदेश‘‘ द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी पर आधारित प्रदर्शनी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रगतिमान उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी, गृह विभाग द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी, संसदीय कार्य विभाग द्वारा संविधान गैलरी एवं संविधान का अमृत काल, नगर विकास द्वारा कुम्भ पर आधारित प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी,,उच्च शिक्षा विभाग द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी , समाज कल्याण विभाग द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर आधारित प्रदर्शनी, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों की प्रदर्शनी तथा प्रदेश के पर्यटन स्थलों के वर्चुअल टूर का आयोजन किया जाए।
उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाए जो कि युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हों, , स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाए, संस्कृति एवं कला जगत से जुड़ी अन्य हस्तियों को जनपद में सम्मानित किया जाए। खेल विभाग द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों का भी वितरण किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि  नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा दिनांक 12 से 23 जनवरी, 2026 की अवधि में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई से संबंधित कार्य कराए जाए। इसके साथ ही  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं विज्ञान विभाग, चिकित्सा विभाग तथा अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तशिल्पियों किसानों, उद्यमियों, चिकित्सकों आदि का चयन करते हुए ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026‘ के अवसर पर सम्मानित किया जाए।
 बैठक मे अपर जिलाधिकारी भू0रा0 आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, सहायक पर्यटन अधिकारी आर के मौर्या, एंव अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

रविकान्त मिश्रा ने पी.एम. सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से ली जानकारी

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहाकार समूह के सदस्य एवं एनर्जी एक्सपर्ट रविकान्त मिश्रा ने मंगलवार को विकास भवन में जनपद के सोलर पम्प के लाभार्थियों, सोलर पम्प प्रदाता, वेंडर्स, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, यू०पी० नेडा, बैंक और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प, पी.एम. सूर्य घर योजना एवं ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों एवं सम्भावनाओं के सम्बन्ध में संवाद किया। श्री मिश्रा ने पी.एम. कुसुम योजनान्तर्गत कृषकों के यहाँ स्थापित सोलर पम्प से हो रहे लाभ के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक वार्ता की। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत स्थापित सोलर रूफ टॉप के लाभार्थियों से भी फीडबैंक लिया।

किसानों के बीच सोलर पम्पों की घटती मांग के सम्बन्ध में श्री मिश्रा द्वारा जानकारी चाही गयी, जिस पर उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली आपूर्ति, विद्युत चालित पम्पों की अपेक्षा सोलर पम्प से पानी का कम डिस्चार्ज होना आदि प्रमुख कारण हैं। बैठक में उपस्थित लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से स्थापित सोलर से उनके बिजली के बिल में काफी कमी आई है साथ ही स्थापित सोलर में किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस नही है। सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादित कर बिजली के बिल की बचत कर रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य गाजीपुर, उप कृषि निदेशक गाजीपुर, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना प्रभारी यू०पी० नेडा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, पीएम कुसुम योजना एवं पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर, जिला अग्रणी प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, गाजीपुर आदि उपस्थित रहे। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होने कहा कि 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश तभी सम्भव हैं जब ऊर्जा के स्रोत में नवीनीकृत ऊर्जा सौर ऊर्जा को घर-घर व्यापक बनाया जा सके क्योकि ऊर्जा के कई प्राकृतिक स्रोत कुछ दशकों में समाप्त हो जायेगें और ऊर्जा की खपत दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं।

बैठक के उपरान्त श्री मिश्रा ने ग्राम पंचायत छावनी लाईन में स्थापित कराये गये सोलर पम्पों एवं पी.एम. सूर्य घर योजना के लाभार्थियों के यहाँ जाकर लाभार्थी कृषकों से योजना को और प्रभावी कैसे बनाया जाय इस सम्बन्ध में तमाम जानकारी प्राप्त की। इच्छुक लाभार्थियों को लाभ प्राप्त करने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं और शासन स्तर से इस पर क्या नीति होनी चाहिए इन बिन्दुओं पर किसानों ने खुल कर अपने विचार रखे। किसानों ने आवारा जानवरो से बचाव के लिए सोलर फेन्सिग योजना को और अधिक लचीला बनाने और लक्ष्य बढ़ाते हुये कलस्टर के बजाय किसान केन्द्रित प्रावधानों की आवश्यकता पर बल दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के पश्चात रविकान्त मिश्रा  ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात कर व्यापक विचार विमर्श किया। जनपद को ऊर्जा आवश्यकताओं, निवेश प्रस्तावों और भविष्य के ऊर्जा परिदृश्य पर गहन विचार विमर्श किया।

प्रज्ञा रेंजर्स ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर्स ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस।

गाजीपुर। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग की प्रज्ञा रेंजर टीम ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिता कुमारी द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद द्वारा भारतीय संस्कृति और धर्म के लिए किए गए कार्यों को छात्राओं के साथ साझा किया।

प्राचार्य ने कहा स्वामी जी का पूरा जीवन युवाओं को देशभक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देता है। इतिहास विभाग प्रभारी डॉ सारिका सिंह ने सभी छात्राओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उसमें सफल होने के लिए कड़ी और लगातार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला आयुक्त रोवर्स, डॉ शिव कुमार ने रेंजर्स टीम को स्वामी जी के जीवन के उद्देश्यों को आत्मसात करने के लिए कहा और स्वामी जी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।


प्रज्ञा रेंजर टीम प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने विदेश (शिकागो) में अपने देश का परचम लहराया था, युवा छात्राओं को भी साथ मिलकर भाईचारे और प्रेम के साथ अपने राष्ट्र के लिए काम करना होगा। धन्यवाद ज्ञापन टीम प्रभारी ने दिया व कार्यक्रम में रेंजर्स निधि, रूपाली, नेहा, अर्चना, कंचन, सलोनी, सुहानी, आंचल आदि का विशेष योगदान रहा।

छात्राओं ने निकली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, लगाए नारे

गाजीपुर। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में सड़क सुरक्षा संबंधी नारों जैसे ना शौक ना मजबूरी हेलमेट पहनना है जरूरी, वाहन धीरे चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं, के द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी की मुख्य वक्ता डॉ सारिका सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृतांत एवं आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। साथ ही स्वयंसेवकों को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के क्षेत्रीय युवा अधिकारी अखिलेश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और कार्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष सोनकर ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है यही युवा जागरुक शिक्षित और चरित्रवान हो जाए तो कोई भी देश विश्व गुरु बन सकता है।

संगोष्ठी का संचालन डॉ रामनाथ केसरवानी के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्रा शुमाइला एवं आकांक्षा ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी द्वारा किया गया। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, प्राध्यापक डॉ आनंद, डॉ पीयूष, डॉ एखलाक, डॉ गजनफर, युवा कल्याण विभाग के सदस्यों सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे। प्रथम एक दिवसीय शिविर के सफल संचालन में स्वयंसेवी छात्राओं आर्या, अक्षिता, शालू, रिया, अंजली आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मिलिंद परांदे ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, रखा अपना विचार

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद गांधीपुरी विभाग काशी प्रांत लखनऊ क्षेत्र उत्तर प्रदेश कि कार्यकर्ता बैठक मिलिंद परांदे द्वारा रामलीला मैदान स्थित मैरेज हॉल में ली गई, जिसमें विभाग के दोनों जनपदों के जिला कार्य समिति, आयामों , प्रखंडों के कार्य समिति के साथ सम्पन्न हुई जिसमें मिलिंद द्वारा आगामी कार्य विस्तार की योजना, हिन्दू मतांतरण को रोकने का प्रभावी मार्ग दर्शन दिया गया तथा सेवा प्रकल्प, हिंदू संस्कार, पंच परिवर्तन , हिंदुओं में जन्मदर तथा कम बच्चा पैदा करने पर गंभीरता चिंतन करने जैसे विविध विषय पर अपना विचार रखा।

जनपद, नगर के के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, व्यवसायी, साधु संत ऐसे अनेक प्रकार के समाज के प्रभावी महानुभावों के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुई हिंदू समाज के हित में कार्य करने वाले लोगो ने अपने पड़ोस के देशों में तथा अपने जिले में हिंदू समाज के वर्तमान एवं भविष्य के लिए चिंता जताई।

इस दौरान मिलिंद परांदे का प्रभु श्री रामलला स्मृति चिन्ह देकर तथा दिनेश चंद्र पांडेय अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लिया और नगरवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रांतीय पदाधिकारी विनोद उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा , प्रांतीय सदस्यगण राजेश उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, जिला संघ चालक, जिला प्रचारक प्रभात, विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डॉ डी पी सिंह, विपिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, विनीत सिंह जिला अध्यक्ष, राकेश सिंह, संतोष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, अध्यक्ष सैदपुर, ओम प्रकाश,

रवि राज जिला संयोजक बजरंग दल, अविनाश सिंह गौतम निवर्तमान उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, आनन्द प्रकाश, राजेश सिंह नगर संयोजक, राजन सिंह, सदर संयोजक, भदौरा प्रखण्ड संयोजक अमन विनोद जी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, साधु संत, नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन दिनेश चंद्र पांडेय तथा राजकिशन जिला मंत्री सैदपुर द्वारा किया गया।

सड़क सुरक्षा माह को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए कड़े निर्देश

गाजीपुर। जिला सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट  सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्देश दिये गये कि हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित करायी जाय एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाये। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाये। कक्षा 12 तक के स्कूलों में वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक वीडियों उपलब्ध करा के सभी स्कूल में अनिवार्य रूप से चलवाने का निर्देश दिये गये। वित्तविहीन एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी उक्त दिशा निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जाये। इस सम्बन्ध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात व सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) संयुक्त रूप से विद्यालय आने वाले वाहनों की जांच करेगे एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाये जाने एवं दो से अधिक सवारी होने  पर उनके फोटो ग्राफ्स सम्बन्धित विद्यालयों को भेजें एवं विद्यालय प्रबन्धन इस प्रकार के उल्लंघन पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजकर कार्यवाही करें एवं प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाये। ई-रिक्शा वह अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाये जाये एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए एवं विद्यार्थी के सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाये। विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिये गये। इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति को रू. 25000 का पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों टोल प्लाजाओं ब्लैक स्पॉट वाले स्थल, थाना व अस्पताल पर होडिग्सं लगाये जाने एवं सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को जनपद में चल रहे सभी स्लीपर श्रेणी के बसों को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण में जिन स्लीपर बसों में प्रवेश एवं निकासी दोनों द्वार न होने पर स्लीपर बसों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीज करने के निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई वाराणसी एवं एन.एच. पी.डब्लू.डी. को सैदपुर क्षेत्र में सैदपुर-सादात मार्ग पर लग रहे जाम की समस्या से तत्काल आम जनमानस को निजात दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रत्येक थाने से एन.एच.ए.आई के पेट्रोलिंग पार्टी के साथ आरक्षीयो की रोस्टर के तहत डयूटी लगाने के निर्देश दिये गये। जनपद के लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिशासी अभियान्ताओं को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मार्गो पर रम्बल स्ट्रीप/गति अवरोधक पर थर्मोप्लास्टिक पेन्ट करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मार्गो को मेटनेस के अवधि मे सम्बन्धित ठेकेदार के माध्यम से रोड सेफटी का कार्य तत्काल कराये जाने एवं यदि मार्ग मेटनेन्स की अवधि समाप्त हो गयी हो तो मार्ग मेटनेन्स मद में शासन से धनराशि की मांग करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिये गये। परिवहन/लोक निर्माण विभाग एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को जनपद मंे हाई रिस्क कारिडोर चिन्हित कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही एन.एच.ए.आई. कों उनकी पेट्रोलिंग वाहनों में आग बुझाने से सम्बन्धित यत्रों को रखने के निर्देश दिये गये। जनपद में मार्ग निर्माण से सम्बन्धित सभी इकाइयों को हाइवे पर उनके क्षेत्रों में समकोण पर जोड़ने वाले मार्गो पर क्रासिंग से पूर्व रम्बल स्ट्रिप/गति अवरोधक बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाये। हाईवेे पर रांग साईड चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेलमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकांे पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध मंे यह भी निर्देश दिये गये कि हाइवे पर पड़ने वाले सभी थानाध्यक्ष शाम के समय पेट्रोलिंग करेगें एवं आवश्यक होने पर एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो के साथ संयुक्त रूप से दंण्डात्मक कार्यवाही करेगें। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर मार्ग पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है ऐसे अवैध कटो पर तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाय। एन.एच.ए.आई. द्वारा अभी तक एक भी एफ.आई.आर. न कराये जाने पर रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया गया कि तत्काल एफ.आई.आर. कराई जाय। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव, संतोष कुमार, किरन पाल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निरीक्षक सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग के अधिकारियो व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।

युवा देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने:प्रभात

युवा देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने:प्रभात

गाजीपुर। जनपद के भदौरा क्षेत्र में स्थित आरल इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से 60 वर्ष आयुवर्ग का प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया जो 2 जनवरी से प्रारम्भ होकर 9 जनवरी तक चला। इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक प्रभात ने भारत माता व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव राव गोलवरकर गुरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में बताया कि भारतीय संस्कृत के वाहक युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान कर एक सभ्य समाज को संगठित कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अहम भुमिका का निवर्हन करते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में बाल व तरूण वर्ग के युवाओ के माध्यम से एक बड़े समाज को संगठित कर समाज में फैली कुरीतियो को समाप्त कर नये सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात हो रहा है। जिससे भविष्य मे एक सशक्त हिन्दू समाज सुसंठित हो सके और एक मजबूत राष्ट्र के रूप मे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। आगे बताया कि जब जब हिन्दू समाज संगठित हुआ है तब देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हुए है। अपनी संस्कृति, परंपरा पूर्वजों द्वारा किये गए कार्य को सदैव संजोकर रखना जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने और देश धर्म समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने। संघ के शताब्दी वर्ष के बारे मे बताते हुए पंच प्रण कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कतर्व्य जैसे विषयो पर पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिले भर से आये शिक्षार्थी, शिक्षक, वर्गाधिकारी झारखण्डे, जिला कार्यवाह अमित, वर्ग कार्यवाह विपिन, सह वर्ग कार्यवाह आकाश, सर्वव्यवस्था प्रमुख कुंदन, मनोज, लव, संदीप आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार (राईफल क्लब) में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गई, जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में  संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए,जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये गए।

बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी  सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० अरविन्द कुमार शाही, नोडल अधिकारी गोशाला डा० राकेश कुमार गौतम, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित्ति रहे।

05 वर्ष से अधिक पुराने वादों को 03 माह में निस्तारित करने के निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी अविनाश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यो की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आयुष चोधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी जनपद गाजीपुर व शरमजान वख्श, बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी तथा समरत चकबन्दी अधिकारी / सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहें।

05 वर्ष से अधिक पुराने वादों को 03 माह में निस्तारित करने के निर्देश

उप संचालक चकबन्दी गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजीपुर में विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में कुल 6258 वाद विचाराधीन है, जिसमें से 05 वर्ष से अधिक अवधि के कुल लम्बित वादों की संख्या 1370 है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर 02 माह में 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निर्धारित लक्ष्य व मानक कारगुजारी के अनुसार ग्रामों का कार्य बढ़ाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 22 ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गई। इन 22 ग्रामों में से 01 ग्राम ताजपुर मांझा (प्रथम चक्र) धारा-7 के स्तर पर, 01 ग्राम पहाड़पुर खुर्द धारा-9 के स्तर पर, 06 ग्राम मखदूमपुर, मुडियार, गोपीनाथपुर, शेरपुर ढोटारी, रूहीपुर, व गन्नापुर धारा-10 के स्तर पर, 03 ग्राम बेमुआं, बघांव, तरांव (खानपुर) भैरोपुर व जगदीशपुर धारा-20 के स्तर पर, 02 ग्राम तरांव (सैदपुर) व बद्धोपुर धारा 24 के स्तर पर, 06 ग्राम दशवन्तपुर, मौधियां, बबुरा, सकरा, दरवेपुर व तिलसड़ा धारा-27 के स्तर पर, 01 ग्राम हटवार मुरार सिंह, धारा 52 के स्तर पर गतिमान है। इन ग्रामों में चकबन्दी कार्यवाही को पारदर्शी समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

उच्च न्यायलय से आच्छादित ग्रामों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश

उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 02 ग्रामों, तिलसड़ा, व दरवेपुर में स्थगन आदेश समाप्त कराने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। 02 से 03 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण कराए, वर्तमान वित्तीय वर्ष में धारा-7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए 02 से 03 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्यों की प्रगति किया जाना सुनिश्चित करें।