Category Archives: Ghazipur

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा राइफल क्लब में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थिति मे बैठक आहूत की गई ।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में प्राप्त दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन / निस्तारण 07 जनवरी, 2026 से 20 फरवरी, 2026 तक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों / स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिया गया।
17 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि की कार्यवाही समय से पूर्ण किए जाने कां निर्देश दिया गया।
21 फरवरी, 2026 से 16 मार्च, 2026 के मध्य SDM/AERO को मतदान केन्द्र / मतदान स्थलों के परिवर्तन संबंधी प्राप्त आवेदनों की जांच कराकर अपनी संस्तुति सहित प्रस्ताव जिलाधिकारी के अनुमोदन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों / मतदान स्थलों का Rationlization किए जाने के संबंध में समस्त SDM/AERO को निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त की गई।

डीएम ने की मासिक स्टाफ की बैठक,की विस्तारपूर्वक समीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ  ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। धारा 24, धारा 34, धारा 116 में एक साल से लंबे वादों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया और धारा 67 में टीम बनाकर मौके का स्थलीय सत्यापन करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। बैठक में धारा 33, ई परवाना, अंश निर्धारण की प्रगति की जानकारी ली एवं कहा कि धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने दिए निर्देश

गाजीपुर। एग्री स्टैग योजना की जिला स्तरीय  क्रियान्वयन समिति की बैठक आज जिला अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में खरीफ मौसम 2025 के डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे जो 5 जनवरी से 15 फरवरी तक क्रियान्वयन किया जाना है, उसे निर्धारित अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व पूर्ण करा लिए जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की तहसीलवार एवं विकासखंडवार इस कार्य को तीव्र गति प्रदान किया जाए। वर्तमान समय में लगभग 150 से 200 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन हो रही है, उसके स्थान पर 1800 से 2000 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन करना सुनिश्चित कराई जाए। जिन कर्मचारियों द्वारा इस कार्य में शिथिलता बरती जा रही है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । उन्होंने प्रतिदिन का रिपोर्ट भी अपने समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक विकास खंड में रू0 2 लाख  की दर से सभी विकासखंड में कुल 32 लाख रुपए के व्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत विकासखंड, तहसील मुख्यालय सहित जनपद के 63 प्रमुख स्थानों पर होर्डिग लगाने, सभी ग्राम पंचायत में दीवारों पर फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित नारे लिखवाने, प्रत्येक विकासखंड में प्रचार  वाहनों द्वारा जन जागरूकता के कार्य किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उप कृषि निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी  एवं समस्त तहसीलदार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी एवं नामित सदस्य उपस्थित थे।

रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी किया गया मनोनीत

गाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक मे रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ साथ नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष,रणधीर एडवोकेट ,जिला सचिव रामाश्रय एडवोकेट,रामबाबू एडवोकेट ,त्रिभुवन एडवोकेट और‌ शिवम् जी को मनोनयन पत्र प्रदान कर तथा माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बधाई दी । उन्होंने अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही दौर में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम् है। उन्होंने जंगे आजादी में अधिवक्ताओं की गौरवशाली योगदान की चर्चा करते हुए कहा आज जब मोदी -योगी की तानाशाही नीतियों के चलते देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की गंगा जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव तथा देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप पर खतरा आसन्न है ऐसे दौर में इसकी रक्षा के लिए अधिवक्ताओं कोआगे आना होगा। आज देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। इस देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार सरकार की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। यह सरकार इनकी समस्याओं को हल न कर पूंजीपतियों के हित साधने में व्यस्त हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से आत्मा यादव, रामप्रताप यादव,शंकर यादव,जगत मोहन बिंद, मुन्ना, यशवंत, अवधेश आदि उपस्थित थे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न


गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिन  के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।


बैठक में प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विनीत सिंह, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला संयोजक बजरंग दल रविराज, जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अभिनाश, नगर संयोजक राजन, सदर संयोजक विनोद नगर अध्यक्ष अनुराग नगर उपाध्यक्ष रामाशीष चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिलस्वामी, सहित नगर व प्रखण्डों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर नगर, वार्ड एवं प्रखण्ड स्तर पर विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई तथा सभी नवीन दायित्वधारियों को हार्दिक बधाई दी गई।

पैसा वापस मिलते ही पीड़ित के चेहरे पर आई मुस्कान, साइबर सेल का किया आभार व्यक्त


साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 98,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

गाजीपुर। एसपी डॉ इरज राजा के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक पीड़ित व्यक्ति से फ्राड किया गया पैसा वापस दिलाया गया। बता दें कि दीपक पाण्डेय निवासी ग्राम व पोस्ट गौराखास थाना भुड़कुड़ा के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया जिसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा बुधवार को आवेदक जितेन्द्र कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 98,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। खोई हुई धनराशि प्राप्त करते ही पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अभुतपूर्व स्वागत अभिनन्दन

निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घण्टे विलम्ब से पहुंचने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड मे भी जमे रहें

गाड़ियों का अभुतपूर्व तीन किलोमीटर तक का लम्बा काफिला

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गदा भेंटकर स्वागत किया

प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही बड़े माले से किया गया स्वागत

गाज़ीपुर(मरदह)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोरखपुर,मऊ के रास्ते प्रथम बार वाराणसी जाते समय प्रथम जनपद आगमन अवसर पर जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में गाजीपुर की सीमा हैदरगंज से लगायत वाराणसी जिले की सीमा सिधौना तक पूरे जनपद में फोर लेन मार्ग पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शंख ध्वनि से गाजा बाजा,होर्डिंग, पोस्टर,बैनर व झंडा लगाकर,प्रवेश द्वार बनाकर जगह जगह पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य अभुतपूर्व स्वागत अभिनन्दन किया गया।
हैदरगंज मे नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत कहा किआप सभी की गर्मजोशी देखकर हमें भी जोश आ रहा है। मै एक छोटा कार्यकर्ता से आज यहां पहुचा हूं।कार्यकर्ताओ की भावनाओं को अच्छी तरह से मैं समझता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व मेरे ऊपर विश्वास किया है छोटे से कार्यकर्ता को आज देश के सबसे बड़े प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर भेजा है या इस बात पर हमें खरा उतरना है मैं आप सबसे अपील करता हूं करना चाहता हूं कि आप सबका सहयोग बना रहे ताकी एक बार पुनः 2027 में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दीलीप पटेल,प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, डा राकेश त्रिवेदी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के‌ नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास हैदरगंज गांव स्थित स्वागत स्थल के मंच पर उपस्थित पहुंचते ही संयोजक मनोज सिंह व हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारे के साथ अभिनन्दन किया गया।
इसके अलावा मरदह ब्रह्म स्थान पर संयोजक जितेन्द्र नाथ पांडेय, सियाराम पुर मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह,भडसर मे अवधेश राजभर, जंगीपुर मे संकठा प्रसाद मिश्र, महाराजगंज में अच्छेलाल गुप्ता, नन्दगंज भानु जायसवाल, पहाड़पुर मे प्रवीण त्रिपाठी, सैदपुर मे संतोष चौहान व सिधौना मे अखिलेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके अलावा कैथी टोल प्लाजा से पूर्व कृष्ण सुदामा शिक्षण संस्थान के निदेशक डा विजय यादव के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य विशाल सिहं चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पारसनाथ राय, सरोज कुशवाहा,भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, धनंजय ओझा,जितेन्द्र नाथ पांडेय,शशिकान्त शर्मा,डा विजय यादव,डा अवधेश सिंह प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद,बृजनंदन सिंह,सानन्द सिंह,किरण सिंह,पूर्व विधायिका सुनीता सिंह,कालीचरन राजभर,डॉ राजकुमार सिंह गौतम, प्रो शोभनाथ यादव,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता,प्रमुख राजन सिंह,मनोज गुप्ता,राहुल राय, योगेन्द्र सिंह,बृजेन्द्र सिंह,अवधेश राय,सीता सिंह, आनन्द राय,धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव,बृजनंदन सिंह, भोनूराम सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,शैलेश राम,डॉ अनिल राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, सुमित तिवारी,झाबर सिंह,शशिप्रकाश सिहं, अखिलेश राय, अविनाश सिंह, प्रमोद वर्मा,प्रांशु सिंह, गर्वजीत सिंह सहित पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

पांच ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती

पांच ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती

जमानियां, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद, बाराचवर, और भांवरकोल ब्लॉक मे कैम्प के माध्यम से दिया जाएगा नौकरियॉ

गाजीपुर ।उपजिलाधिकारी जमानियां और मुहम्मदाबाद द्वारा बताया कि जनपद के 5 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 13 एवं 14 जनवरी को जमानियां ब्लॉक , 15 एवं 16 जनवरी रेवतीपुर ब्लॉक , 18 एवं 19 जनवरी मुहम्मदाबाद ब्लॉक , 20 एवं 21 जनवरी बाराचवर ब्लॉक , और 22 एवं 23 जनवरी को भांवरकोल ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। जो एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी अन्य सुविधाये उपलब्ध है।

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । बैठक में दीनदयाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर ब्लाक प्रमुख वाराचवर बृजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, यू.बी.आई, गाजीपुर एवं जनपद के समस्त विकास खण्ड के खण्डविकास अधिकारीगण उपस्थिति थे ।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्दश दिए गए कि आवास प्लस 2024 सर्वे के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे अपात्रो के डिलीशन कार्य को खण्ड विकास अधिकारी भली-भांति परीक्षण करके ही डिलीशन कार्य पूर्ण कराए तथा जिन लाभार्थियो के पात्रता संदिग्ध हो उनका पुनः जांच एवं भली-भांति परीक्षण करा लें ताकि कोई पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में डिलीट न होने पाए। इसके अतिरिक्त आवास प्लस सर्वे 2024 के सर्वेक्षित परिवारो के जाब कार्ड फीडिग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासो की पूर्णता, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2025-26 के आवासो को 100 दिनो के अन्दर पूर्ण कराने तथा मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 90 दिवसो का रोजगार दिए जाने तथा लाभार्थियो को स्वच्छ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, वाटर कनेक्शन दिलाए जाने व अन्य कल्याणकारी योजनाओं यथा एन.आर.एल.एम.,राशन कार्ड, पेन्शन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए गए है ।

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने किया समीक्षा बैठक

आगामी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी एनएमए,एनएमएस वह सभी चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए।

एसीएमओ और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर बैठक किया गया है इस बैठक में भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश को लेकर समीक्षा किया गया। इस समीक्षा बैठक में पूर्व में किए गए कार्य और आगामी किए जाने वाले कार्यों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने गहनता से समीक्षा किया और सभी लोगों को इस अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ने के निर्देश दिए।

बता दे कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो माइक्रोबैक्टेरियम लेपरा नामक जीवाणु से होता है। जो हाथों, पैरों की तंत्रिका त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग का समय से उपचार न किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है।

बता दे कि कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक एवं भेदभाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस की पूर्व संध्या पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अभियान जो राष्ट्रव्यापी अभियान है शुरू किया गया था। और तब से लेकर अब तक इस अभियान के रूप में आयोजित किया जाता है साल 2026 के लिए निर्धारित थीम भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें ।

बता दे की राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम साल 1983- 84 में हुआ था। तब से विभिन्न उपलब्धियों के माध्यम से इस कार्यक्रम ने विभिन्न उपलब्धियां भी प्राप्त की है ।जैसे 2005 में राष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोग के लिए उन्मूलन का स्तर प्राप्त किया गया ।और 2016-17 में शुरू की गई रणनीति जिसमें कुष्ठ रोगी खोजी अभियान दुर्गम क्षेत्र के लिए विशेष खोजी अभियान एवं आशा द्वारा संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की निगरानी योजना शामिल है।

आज के बैठक में डॉ जे एन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, एसीएमओ एवं सभी एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी , चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही कुष्ठ रोग विभाग के श्याम बिहारी, अभय कुमार ,अखिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार मिश्रा, गिरीश चंद्र एवं समस्त एनएमए एनएमएस शामिल रहे।