Category Archives: Ghazipur

प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर। भारत सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को  निरिक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हॉउस मे पहुचकर प्रेस वार्ता किए। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ उत्कर्ष के आठ वर्ष एवं यूपी के उपयोगी आठ वर्ष रिपोर्ट कार्ड पुस्तक का विमोचन किया।
उन्होने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया। 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य कराया गया।  जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एन एच.-29 व एन.एच.-19 से सीधे जुड जाएगें। मऊ-ताडीघाट रेल परियोजना दिलदार के अन्तर्गत जनपद के गाजीपुर सिटी से नगर को जोडने वाली रेलवे लाइन प्रारम्भ हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी के ऊपर रेलकम रोड ब्रिज बनाया गया है। जनपद में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत 35 किमी. एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। एन.एच-124डी के अन्तर्गत सैदपुर-सादात मरदह के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है।  जनपद में कुल रू. 3041.75 करोड़ के कुल 329 ओ.एमयू प्राप्त हुए है. जिसमें से रू. 576.00 करोड के 96 प्रोजेक्ट क्रियाशील हो गयी है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 80225 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 10617 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनपद पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कुल 430884 लाभार्थियों को रू. 1406.00 करोड की धनराशि से लाभान्वित किया गया।  जनपद के विकास खण्ड-जमानियाँ के गहमर में रू. 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण रु. 152.83 करोड की लागत से 01 नग सीवरेज, सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल फार गाजीपुर सिटी (21एम.एल.डी.) का निर्माण कराया गया है।
इसके साथ ही उन्होने गाजीपुर मे 2017 से 2025 के मध्य 08 वर्षाे मे महत्तपूर्ण विभागो द्वारा अर्जित की गई प्रगति का बखान किया किया। उन्होंने बताया कि किसाना ऋण मोचन मे 55983 किसानो को 32175 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। 267428.49 मीट्रिक टन गेहूॅ (275.80 प्रतिशत वृद्धि ) तथा 1390309.86 मीट्रिक टन धान (142.76 प्रतिशत वृद्धि ) के साथ खरीदा गया। 1433.3 मीट्रिक टन श्री अन्न की खरीदारी कर लाभार्थियों को विततिर कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन मे 435579 व्यक्तिगत शौचालय एवं 1229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। 63126 निराश्रित महिलाओं , 647332 वृद्धावस्था पेंशन,  4118 दिव्यांगजनो को पेंशन वितरित की जा रही है। 6033 जोड़ो को सामूहिक विवाह कराया गया।24445 लाभार्थियों को  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला 298  प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना का लाभ मिला है। जनपद में 1248068 जनधन खाते खोले गए है। 160842 लाभार्थियों को अटल पेंशन प्रदान की जा रही है। 791591 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड तथा 629736 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। 597739 राशन कार्ड धारको को निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। पी एम स्वनिधि मे 9514 लाभार्थियो को इस योजना का लाभ दिया गया तथा 260650 लाभार्थियों को एलपीजी कलेक्शन प्रदान किए गए। अमृत योजना मे 2795 पेयजल कनेक्शन का वितरण किया गया। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन वितरण मे 111224 स्मार्ट फोन और 46133 टैबलेट छात्रो को वितरित किए गए है। 53248 छात्रों (50.56 प्रतिश वृद्धि) को छात्रवृत्रि तथा  4625 लाभार्थियो को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ दिया गया । निरात्रित गोवंशो के लिए 61 गौशालाओ का निर्माण, 03 बृहद गौ आश्रय स्थल, वृहद डेयरी के लिए 01 वृहद गौ आश्रय स्थल  स्थापित  है। औद्योगिक निवेश के क्रम मे जनपद मे 385 इंटेंट, 3118.31 करोड़ रूपये का निवेश और 12508 रोजगार सृजित हुए है। जनपद की 219.48 किमी सड़को का चौड़ीकरण एव निर्माण किया गया। जनपद मे 16 सी एच सी व 67 पी एच सी शैय्या युक्त सरकारी अस्पताल मौजूद है। जनपद मे पहला स्वपोषी राज्य मेडिकल कालेज स्थापित एवं संचालित है। अन्य प्रमुख भवनो मे 01 ड्रग हाउस का निर्माण किया गया है तथा 335 डिग्री कालेज, 56 आई टी आई , 01 कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित एवं  संचालित है। जनपद मे 695 पंचायत घर निर्मित किए गए है। 4127 आंगनबाड़ी केन्द्र  संचालित हो चुके है। जनपद मे 329 एम ओ यू के माध्यम से कुल 3041.75 करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है, इन्वेस्टमेंट जो धरातल पर उतरा हो उसमे 75 निवेश कुल 513 करोड़ रूपये हुए है। जनपद मे प्रोडक्शन/प्रोडक्टिविटी मे धान की उत्पादकता 28.05 कुन्तल प्रति हेक्टेयर व गेहॅू की उत्पादकता 42.76 कुन्तल प्रति हेक्टेयर हो गयी है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पारस नाथ राय, अभिनव सिन्हा,  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।

शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                

जन सुझाव पर ही हो मांगी गई स्वकर आपत्तियों का निस्तारण:शम्मी सिंह

जन सुझाव पर ही हो मांगी गई स्वकर आपत्तियों का निस्तारण:शम्मी

गाजीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने नगर पालिका की स्वकर आपत्ति नोटिस के आखिरी दिन सोमवार को ईओ के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्वकर को लेकर तीन प्रमुख मांगे हैं, जिसमें पहला पूर्व में लिया गया ज्यादा पैसा समायोजित किया जाए, दूसरा कमर्शियल टैक्स मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए दोगुना से ज्यादा न लागू हो और तीसरा चुंकि सरकार ने जीरो से एक मीटर, एक से तीन मीटर, तीन से 9 मीटर के रोड के स्लैब को समाप्त कर दिया है तथा एक ही नियम जीरो से 9 मीटर चौड़ाई की रोड पर रहने वाले लोगों के लिए समान टैक्स लागू होगा।

इस पर उन्होंने कहा कि रोड को वर्गीकृत अब नहीं होना है। इस स्थिति में मकान को वर्गीकृत किया जाए। उदाहरण के तौर पर कच्चे मकान, उनसे 20 पैसे से ज्यादा टैक्स न लिया जाए। इसी प्रकार आरबीसी व पुराने मकान से 30 पैसे तक तथा आरसीसी वाले मकान से 35 से 40 पैसे से ज्यादा टैक्स न वसूला जाए। जिससे आम जनता को नगर पालिका द्वारा लागू भारी टैक्स से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से नगर की जनता टैक्स की समस्या को लेकर के अत्यंत ही परेशान है, अब तक इसका कोई ठोस निस्तारण नहीं हो सका है। चूंकि 1 अप्रैल 2025 से नया शासनादेश टैक्स को लेकर के लागू किया जाना है, अब इस 14 साल पुरानी समस्या का निस्तारण जनहित में हो जाना चाहिए तथा जो जनता टैक्स स्लैब की मांग कर रही है, उसको ही लागू किया जाना चाहिए, जिससे आमजन राहत महसूस कर सके। ऐसा नहीं होने पर इन सारी समस्याओं की जिम्मेदार नगर पालिका परिषद गाजीपुर होगी। हम एक बार फिर से जन आंदोलन को बाध्य होंगे।

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की होली मिलन एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा,गाजीपुर के तत्वाधान में होली मिलन एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

गाजीपुर। ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अघोर पीठाधीश्वर पूज्य कपाली बाबा के आशीर्वाद एवं मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त भगवान की महाआरती, मां सरस्वती एवं अन्य देवताओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय कवि हरिनारायण “हरीश जी” के संयोजन में एक शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच पर विराजमान प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मशहूर शायर बादशाह राही ने सरस्वती वंदना से काव्य संध्या का शुभारंभ किया और कहा कि “कवि स्वयं में एक मजहब होता है।” प्रसिद्ध कवि कुमार प्रवीण द्वारा किए गए हास्य व्यंग्य ने खूब तालियां बटोरी, वहीं नीरज श्रीवास्तव की रचना “चलो लूट लेते हैं इंसाफ का घर” ने वादकारियों के दर्द को दर्शाया। जिसकी सभी ने ताली बजाकर तारीफ की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भोजपुरी हास्य कवि विनय राय बबूरंग ने अपनी लोकप्रिय रचना “आई हो मलिकाईन” और वयोवृद्ध कवि अनंत देव पांडे ने “ग़ऊवों गांव बुझाते नईखे” सुनाकर समां बांध दिया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह, सिविल बार अध्यक्ष रामजस यादव एवं सचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक अघोरपीठाधीश्वर पूज्यनीय कपाली बाबा ने होलिका एवं होली की प्रासंगिकता पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने की।

इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, शिवशंकर सिन्हा, आलोक श्रीवास्तव, प्रमोद सिन्हा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, भीषम सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, युसूफ जमाल जैदी, अरुण, चुन्नू, संदीप श्रीवास्तव सभासद, कमलेश श्रीवास्तव सभासद, सुनील दत्त, पंकज दुबे, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, , मुनींद्र, अरविंद झूँन्ना, रितु, मीना, पूजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन होली मिलन एवं पारंपरिक अबीर-गुलाल के साथ हुआ। जिसमें सभी ने आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।

अति प्राचीन रामलीला कमेटी की होली मिलन समारोह संपन्न

अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाज़ीपुर का भव्य पारंपरिक होली मिलन समारोह संपन्न

गाज़ीपुर। शनिवार को अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाज़ीपुर के तत्वावधान में हरिशंकरी स्थित प्राचीन राम चबूतरे पर होली मिलन एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कवियों और अतिथियों का स्वागत कमेटी और गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर अबीर-गुलाल लगाकर और पुष्प पंखुड़ियों से होली खेल कर किया गया।कार्यक्रम में नगर व आसपास के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7 बजे प्रभु श्रीराम के पूजन-अर्चन से हुई। तत्पश्चात देशभर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य आकर्षण:

कवि भूषण त्यागी ने ओजस्वी रचना “है अंधेरा घना रौशनी चाहिए…” सुनाकर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

कवि फजीहत गहमरी की रचना “मन मीरा सूर तुलसी में बसाने लगा हूँ…” पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।

कवि हेमंत निर्भीक की देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता “तिरंगे में लिपट मां देख तेरा लाल आया है…” ने सभी को भावुक कर दिया।

कवि मुन्ना मवाली की भोजपुरी व्यंग्य रचना “जेकरा घर में मुर्गा मछरी दारू के रोज पारन होई…” ने खूब सराहना बटोरी।

कवयित्री विभा सिंह ने “वनवास जब से खत्म हुआ मेरे राम का…” रचना से श्रद्धा और भक्ति का संचार किया।

सतना से पधारे कवि रवि चतुर्वेदी ने अपनी रचना “हिंदी में इंग्लिश का पर्चा अजब बात है बाबूजी…” से समाज और राजनीति पर करारा व्यंग्य किया।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध कवि रवि चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कमेटी को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी।

होली मिलन समारोह में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह, गोपाल पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, मयंक तिवारी, मनोज तिवारी, वरूण अग्रवाल, नरसिंह पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, अजय पाठक, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सभासद संदीप श्रीवास्तव, सरदार चरणजीत सिंह, असित सेठ, कमलेश सिंह लाला, विशाल पांडेय, अन्नू पांडेय, संज्ञा तिवारी, किरण सिंह, विजयशंकर, सुल्तान नाहिद खान, के साथ अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरीशंकरी के पदाधिकारी, सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वेलफेयर क्लब ने किया निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अंतर्गत माह नवंबर 2024 में हुए स्व. आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का बहू प्रतीक्षित परिणाम शनिवार को पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किया गया । जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से कविता प्रजापति प्रथम, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से मिदहत फातिमा द्वितीय, सेंट जॉन्स स्कूल से सुमन यादव तृतीय स्थान पर रहे, जबकि सन्त कबीर पब्लिक स्कूल से आलशिफा बनो, रामेश्वरम गुरुकुलम से विघ्नेश सिंह, शाह फैज पब्लिक स्कूल से मुद्दसिर अहमद, चंद्रावली शिक्षा निकेतन से वीरा गुप्ता का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में रेनबो मॉर्डन स्कूल नंदगंज से सिमरन वर्मा तथा राहुल सांस्कृत्यायन उ मा विद्यालय से रिया यादव संयुक्त रूप से प्रथम, सेंट जॉन्स स्कूल से साक्षी द्वितीय, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से रिया यादव तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से अनन्या सिंह, चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से प्रिया राय का चयन किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से साक्षी चौहान जान्हवी बर्नवाल, तथा लुदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज से शिक्षा यादव संयुक्त रूप से प्रथम, एडूरेन स्कूल देवचंदपुर से ज्योति यादव द्वितीय, रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज से गौरी गुप्ता तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए चदनी पब्लिक स्कूल से प्रीति प्रजापति तथा मार्टिंस चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल से साक्षी बौद्ध, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अर्चना यादव, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से खुशी यादव, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल से सोनाली यादव का चयन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ जितेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, संजय वर्मा, सुषमा यादव, पवन कुमार पांडे, अजय यादव, नौशाद अहमद, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ कुशवाहा, समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने के उद्देश्य से डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में जनपद में हीट वेव के प्रभावों को न्यून करने के उद्देश्य से समस्त संबंधित विभागों की शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ हीट वेव प्रबंधन हेतु विभाग वार जिम्मेदारियों को चिंहित करते हुए निर्धारित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से बैठक में समस्त संबंधित विभाग को निर्देशित लू-प्रकोप के दिष्टगत समस्त विभाग नोडल अधिकारी नामित किया जाए। आने वाले चौत्र नवरात्रि मेला में हीट वेव के प्रभाव को आम जनमानस के मध्य न्यून करने के लिए धार्मिक स्थलों ⁄ भीड़ भाड वाले क्षेत्रों में उचित प्रबंध किए जाए, जैसे निःशुल्क प्याऊ कि व्यवस्था, स्थान-स्थान पर वाटर कूलर का प्रबंधन, भीड़ को देखते हुए छांव प्रदान करने हेतु टेंट, फ्लोर मैट, कूलर इत्यादि कि व्यवस्था कि जाए,  स्वास्थ्य विभाग में आशा, एएनएम की सहायता से ओआरएस का पैकेट का घर घर अत्याधिक वितरण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा कर्मियों का उपयुक्त प्रशिक्षण किया जाए जिससे कि हीट वेव संबंधित बीमारियों का तत्काल पहचान करते हुए प्रभावित का राहत स्वरूप इलाज किया जाए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइस पैक, ओ0आर0एस0 पैकेट इत्यादि कि पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि पर हीट वेव आईसोलेशन वार्ड ⁄कोल्ड रूम बना लिया जाए। पर्यटन- नगर पालिका तथा परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड-मंदिर-धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि परिसरों में छाँव घर एवं प्याऊ कि व्यवस्था कि जाए, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर ओआरएस पैकेट प्राप्त कर ओआरएस प्वाईट बनाये जाए, शिक्षा विभाग द्वारा हीट वेव कि मौसम संबंधित चेतावनी के अनुसार स्कूल के समय में बदलाव किया जाए एवं स्कूलों में बाहरी फील्ड कि गतिविधियों को रोकने एवं स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल इत्यादि कि व्यवस्था कि जाए, विद्युत विभाग द्वारा हीट वेव के दौरान मुख्यतः पीक हीट आवर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए, जल निगम को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।नगर पालिका- नगर पंचायत- श्रम विभाग द्वारा हीट वेव के परिप्रेक्ष्य में चिंहित संवेदनशील क्षेत्र तथा विभिन्न फैक्ट्रियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल, छाँव क्षेत्र कि व्यवस्था के साथ विभिन्न फैक्ट्रियों में पीक हीट आवर के दृष्टिगत कार्मिकों के ड्यूटी की समय सारणी में बदलाव किया जाए।
आपदा विशेषज्ञ  ने लू-प्रकोप के अलर्ट की चर्चा करते हुए यलो जोन’ आरेज जोन’ रेडजोन के बारे में विस्तुत जानकारी दिया। साथ ही नगर पालिका ईओ के माध्यम से श्मशान घाट पर कम से कम 3 अस्थाई टेन्ट नदी के किनारे पर लगाए जाने हेतु सुझाव दिया गया।जिससे कि अप्रैल मई जून की प्रचण्ड गर्मी में दाह संस्कार के दौरान आने वाले व्यक्तियों को गर्मी से राहत प्रदान हो सकेगा। जिलाधिकारी ने सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए वहॉ पीने के पानी की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हेतु निदर्शित किया गया। हीट वेव प्रबंधन कि बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व आयुष चोैधरी जिला विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र सरोज मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनिल कुमार पाण्डेय, आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजस्व लेखाकार कलेक्ट्रेट राधेश्याम अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर ।उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन‘ के नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजीपुर के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 25.03.2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से ऑडिटोरियम परिसर (विकास भवन के पास) में आयोजित किया जाएगा।
इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी,एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड, एल एण्ड टी बैंगलूरू, क्वैस कार्पोरेषन प्रा0लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, कलपतरू कौशल विकास अकादमी, आदि द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, कुशल कारीगर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रैनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निीशियन आदि पदों पर टाटा मोटर्स, डत्थ् टायर्स, डीक्सन नोएडा, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, हिन्डाल्को रेनूकोट आदि कम्पनियों हेतु चयन किया जाएगा।
नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों संबधी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टलhttps://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्षित कर दिया गया है। भारी वाहन लाइसेंसधारी चालक, अकुषल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, जी0डी0ए0, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

डीएम ने की बैठक,1अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

जनपद में 01 अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक

मच्छर जनित बीमारियों तथा लू  से होने वाली बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिये गए दिशा-निर्देश

10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर पहुँचेंगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

टीबी, कुष्ठ, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान पर भी रहेगा ज़ोर

ग़ाज़ीपुर।जनपद में 01 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा। इसी बीच 10 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों के सम्बंध में प्रथम अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों तथा लू से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अप्रैल माह संचालित किया जाएगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। इन बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने पंचायती राज एंव ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प की मरम्मत एवं उथले हैण्डपम्पों के चिन्हीकरण, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। हाई रिस्क वाले गांव या क्षेत्र की विशेष निगरानी की जाए जिससे वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके। नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जल जमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना सोर्स रिडक्शन का कार्य कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों यथा  डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा कालाजार आदि रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य कराएगे। मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा उपरोक्त कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा।
 ’मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी।
’मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील पाण्डेय ’ ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा।  
’ उन्होने  बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण से बचने व बुखार होने पर “क्या करें, क्या न करें” का प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी।
रहें सतर्क – करें बचाव – जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि सभी अपने घर व आस पास साफ सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। जल पात्रों जैसे गमला, मटका, टब, बाल्टी, ड्रम, टंकी, टायर आदि में भी पानी न एकत्र होने दें। अनावश्यक जलपात्रों को निष्प्रयोज्य कर दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा नाशक रसायन डालें, मच्छर दानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। खुले बदन न सोएं। कोई भी बुखार घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच कराएं व डॉक्टर की सलाह पर ही अपना इलाज कराएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों, शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पूरी तरह आराम करें। ओ आर एस घोल का प्रयोग करें। बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएँ – जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां । हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार । हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, डीपीआरओ अंशुल मौर्य, डीपीओ (आईसीडीएस), जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय समेत अन्य विभागों के अधिकारी, सहकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। 

नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत अभिनन्दन किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आप सभी के द्वारा किया गया मेरा स्वागत व सम्मान भाजपा के एक एक समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है।इस सम्मान की थाती को संजोकर मै आगे के अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं को त्याग,तपस्या बलिदान की भावना, इमानदारी व कर्तव्य प्रेरणा से प्रेरित कार्य करने मे दक्षता हासिल है। उन्होने कहा राष्ट्र ,संगठन तथा कार्यकर्ताओं के उम्मीदो पर खरा उतरना मेरा राजनीतिक और जीवन लक्ष्य है ।
स्वागत अभिनन्दन उद्बोधन मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में संगठन नयी ऊंचाईयों के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।
आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि संगठन के अत्यंत वरिष्ठ कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी विधानसभा के सभी सातो सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेगा।
संचालन जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह, साधना राय,किरन सिंह, रासबिहारी राय,मन्नू राजभर, वेंकटेश सिंह, सुनील कुशवाहा, अभिनव सिंह,प्रमोद सिंह, अनूप खरवार, गिरधारी जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह ,राजेश चौहान, गोपाल राय, प्रांशु सिंह, वीरेंद्र चौहान ,नंदू कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।