Category Archives: Ghazipur

“हाय 2025 बाय 2024”दुल्हन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,किया सम्मानित

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब की ओर से मंगलवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “हाय 2025 बाय 2024” कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा तथा प्रभारी प्रधानाचार्या लालसा सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।
इस प्रतियोगिता मे छात्राओ ने दुल्हन का वेष धर कर जहाँ जाते हुए साल 2024 की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की. वही नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर किया। छात्राओं ने दुल्हन के रूप में सज धज कर सजीव प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को आश्चर्य चकित कर दिया। इसके अलावा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम मची रही।

निर्णायक मण्डल के अनुसार जूनियर वर्ग में शाजिया खातून को प्रथम, पूजा तथा प्रीती यादव को दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर कुसुम कुमारी रही।जबकि सीनियर वर्ग में हुस्न आरा अंसारी प्रथम, अंबिया खातून तथा अंजली द्वितीय तथा सानिया खातून को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए यास्मीन, दुर्गा, अमृता, निशा अंशिका चौरसिया का चयन किया गया। जबकि नेहा कश्यप, सुमन, आरती कुमारी, स्नेहा, रिया भारती, निमिषा कुमारी, इशरत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डा.माया नायर, शशि यादव तथा कुमारी प्रीती कुशवाहा रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के सचिव रामनाथ कुशवाहा, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी तथा अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। जबकि क्लब अध्यक्ष डा. वर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा स्कूल के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से शशिबाला सिंह, कुमारी मरियम अमर सिंह, निशा सिंह रीता सिंह तथा रीना यादव, सच्चिदानंद मौर्य, राजरानी सिंह,माया अम्बेडकर ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन किरन प्रजापति ने किया।

निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को डीएम ने दिया निर्देश, कहा…..

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एल0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, लो0नि0वि0 गाजीपुर,  आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 आजमगढ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी इकाई-1, 2/ भदोही, उ0प्र0राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, जल निगम वाराणसी, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड वाराणसी एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।


  बैठक मे जिलाधिकारी ने माह नवम्बर 2024 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। तहसील कासिमाबाद में आवासीय/अनावासीय भवन के निर्माण के प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है।


बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्य जो  धनाभाव के कारण रूके है उनकी जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण  एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।  

कर्मवीर सत्यदेव सिंह को दी गई श्रद्धांजलि,सानंद सिंह ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

कर्मवीर सत्यदेव सिंह को दी गई श्रद्धांजलि,सानंद सिंह ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस साल भी उच्च स्तर पर शानदार तरीके से मनाया गया।आज 28 दिसंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन का कार्य कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि प्रदान करने के बाद किया गया ।

28 दिसंबर को सातवीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम की अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह रही।

मुख्य अतिथि के रूप में तिब्बत साहित्य मंच वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर वांगचुक दोरजी नेगी थे।

मंचासीन अतिथिगण में सेवानिवृत्त न्यायाधीश कमल नयन पांडे,प्रोफेसर जी.गिरधर , आध्यात्मिक मार्गदर्शक योगी आनंद जी ,डॉ अरविंद कुमार,प्रोफेसर प्रभाकर सिंह बी एच यू आईआईटी से, श्री गंगाधर सिंह , डॉ अशोक कुमार सिंह ,रामानुज सिंह, डॉ काशीनाथ सिंह, विजेंद्र राय, लंदन से आए हुए डॉ प्रदीप सिंह ,मीरा राय, डॉ राहुल सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ निरंजन ,डॉ संतन कुमार, सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में आए सभी विद्वान गण का स्वागत अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रोफेसर सानंद सिंह प्रोफेसर आनंद सिंह तथा सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अभिभावक प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा प्रदान कर किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने गाजीपुर की धरती को पवित्र धरती बताते हुए कहा कि यहां जैन तीर्थंकर ऋषभ जी जैसे संत का पांव पड़ा है,आज सातवीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम आधुनिक भारत के नवनिर्माण का प्रतीक है ।उन्होंने बताया कि प्रज्ञा वीर महान विद्वान विवेकानंद जी समुद्र के किनारे शिला खंड पर बैठकर एक सुदृढ़ भारत, सशक्त भारत बनने की कामना करते थे। उन्होंने सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी सावित्री सिंह को प्रणाम करते हुए कहा कि भारत के आदर्श नारियों में सावित्री सिंह का भी नाम आएगा, जो त्याग और बलिदान की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। संगोष्ठी के विषय पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र शब्द के निर्माण में भारत के ऋषि मुनियों की चेतना तथा सतीत्व की शक्ति समाहित है ।जब लोकतांत्रिक समाज की बात हो तो मां भारती का चित्र याद रखना चाहिए। लोकतंत्र की मर्यादा के लिए पवित्र चरित्र की आवश्यकता होती है अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों ,अतिथियों को धन्यवाद व्यापित किया।

डॉ संतान कुमार ने बताया कि किसी भी देश की सभ्यता का विकास उस देश के लोगों के विचारों की क्षमता और भाषा कौशल से होता है, इसी से स्वस्थ लोकतंत्र का विकास होता है वर्तमान शिक्षा व्यवस्था कंक्रीट के कक्षा से लेकर मोबाइल ऐप पर संकुचित होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने स्वतंत्र मस्तिष्क से शिक्षा को ग्रहण करने का संदेश दिया।

तत्पश्चात डॉ निरंजन ने कहा कि डॉ मैकाले का नाम जरूर आता है, जब हम लोग शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं। मैकाले ने लिखा था की कुछ वर्ग ऐसे भारत में शिक्षित किया जाए जिसका रंग रूप खून तो भारतीय हो, लेकिन सोचने की कला और विचार ब्रिटिश का हो अतः डॉ निरंजन ने षड्यंत्र पूर्ण तरीके से शिक्षा व्यवस्था को बनाने तथा उसको विदेशियों द्वारा भारतीयों को परोसने पर दुख जताते हुए कहा कि हमें ऐसे षड्यंत्र से सजग रहना चाहिए और अपनी परंपरागत शिक्षा सनातनी शिक्षा में विश्वास रखना चाहिए और उसी को भविष्य में आगे बढ़ना चाहिए। जिसे हमारे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान हो और स्वस्थ लोकतंत्र की रचना कर सके।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर वांगचुंक दोरजी नेगी ने अपना आशीर्वचन रखते हुए बताया कि विद्यार्थियों को विद्यालय जाते समय अपने माता-पिता को याद करके जाना चाहिए तब उनका उत्थान होगा। शिक्षा एक ऐसी चीज है जो हमें भौतिक मानसिक आर्थिक विकारों से मुक्ति दिलाती है, जैसे हम भूखे हैं तो भोजन करते हैं जो हमें भूख से मुक्ति दिलाता है इस तरह अपनी आवश्यकता की बहुत ऐसी वस्तुएं का उपभोग करते हैं, जो हमें मानसिक रूप से या शारीरिक रूप से विकारों को मुक्त करता है ।अतः हम सबको एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए यही मानवीय मूल्य की चेतना है जो शिक्षा का मूलभूत आधार है ।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रोफेसर वंदना सिंह ने बताया की शिक्षा सदियों से एक ऐसी दक्षता है जो राजा चुनने में मदद करती थी। शिक्षा स्वस्थ मस्तिष्क में आसानी से प्राप्त की जाती है ।अतः उन्होंने स्वस्थ मस्तिष्क से सच्ची शिक्षा को ग्रहण करने के लिए संदेश दिया। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सके।

इसी क्रम में योगी आनंद जी ने बताया कि जहां अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा चरित्र होता है वहां निश्चित रूप से अच्छी शिक्षा ग्रहण की जाती है, एक सुंदर वातावरण का निर्माण होता है जिसे हम लोकतंत्र कहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने शाहिद पत्नी समेत शहीद परिजनों को सम्मानित किया ।बनवासी समाज के लोगों को कंबल वितरण किया गया। समाज सेवियों का सम्मान किया गया। भारत के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को अंग वस्त्रम, कैलेंडर और बैग देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह ने सभी अतिथिगण मुख्य अतिथि ,संगोष्ठी की अध्यक्ष उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रांगण में उपस्थित सभी आगंतुक एवं छात्र-छात्राओं तथा हिंदी गायक बंटी जी को सफल कार्यक्रम बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये।

बहुत ही शानदार तरीके से कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद कुमार सिंह आनंग ने किया।

सत्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिवार से डॉ सुमन सिंह, डॉ प्रीति सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, डॉ रामचंद्र दुबे, डॉ अजीत कुमार यादव, डॉ रोहित कुमार सिंह, डॉ तेज प्रताप, इंजीनियर सुनील कुमार यादव, राजकुमार त्यागी ,चंद्रसेन तिवारी इत्यादि स्वागत एवं सम्मान कार्य में अतिथि की भावना से क्रियाशील थे।

अधिशाषी अभियंता ने कैंपों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

अधिशाषी अभियंता ने कैंपों का किया निरीक्षण कर्मियों को दिए दिशा निर्देश

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अधिशाषी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने शनिवार को ग्राम गहमर, भदौरा, दिलदारनगर मे लगे एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंपों का निरीक्षण किया जिसमें कैंप में आए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनकर ओटीएस के तहत बकाया बिल जमा कराए।

उन्होंने बताया कि जमानिया डिवीजन में कुल ओटीएस में लाभ लेने वाले कुल 68 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं जिनमें इसी में 24 हजार नेवर पैड उपभोक्ता है जो अभी तक अपने एक भी बिजली का बिल जमा नहीं किए है। जिन सभी उपभोक्ताओं को ट्रेस करके एकमुश्त समाधान योजना के कैंपों में बकाया बिल जमा कराया जा रहा है। वही अभी तक कुल 4 हजार उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत पंजीयन कराकर कुल पांच करोड़ विद्युत बकाया जमा हुआ है। आगे
बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी दस हजार से ऊपर बिल बाकी है वे लोग तत्काल विद्युत कैंपों में जाकर सभी लोग अपना बकाया बिल तत्काल जमा कर दे अन्यथा ओटीएस बाद विजिलेंस टीम द्वारा संघन बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं राजस्व विभाग द्वारा बकाया वसूल की जाएगी।


वही अपने मातहतों को सख्त निर्देश दिया कि कैंपों में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाय वहीं वृद्धजनों की समस्यायों का पहले निस्तारण हो। वही सहायक अभियंता,अवर अभियंता,फील्ड मैनेजरों को अपने संविदा कर्मियों के साथ बकायेदार उपभोक्ताओं के यहां सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने का साख निर्देश भी दिए। 29,12,2024 को ग्राम सभा लहुआर,रघुनाथपुर, देवैथा, मनियां,बरेंजी, बसुका,बैकुंठपुर,रामपुर में एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंपों का आयोजन किया जाएगा जिसमे उक्त क्षेत्र के बकाया विद्युत उपभोक्ता ओटीएस में लाभ लेकर बिल जमा कर सकते है।

संविधान बचेगा तभी जिंदा रहेगा गरीब:विधायक डॉ. वीरेंद्र

संविधान सुरक्षित-गरीब सुरक्षित:डाॅ विरेन्द्र यादव

भाजपा की मजहबी फितरत से मुल्क के अमन चैन को खतरा:गोपाल यादव

गाज़ीपुर। शनिवार को सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद की हर विधान सभा मे सेक्टरवार पीडीए चर्चा कार्यक्रम की कड़ी मे जंगीपुर विधान सभा के लहुरापुर ,जमानियां विधान सभा के दशवत पुर गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित की गयी। लहुरापुर मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि संविधान बचेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर किये जा रहे हर हमले का समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। बाबा साहेब के संविधान निर्माण मे किये गये उनके योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी हर कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन्मकाल से ही नफरत का बीज बोती आ रही है। कभी जाति के नाम पर कभीधर्म के नाम पर, कभी मंदिर के नाम पर कभी मस्जिद के नाम पर द्वेष पैदाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना ही भाजपा का मूल मकसद रहा है।

जमानियां विधान सभा के दशवतपुर गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के तानाशाही रवैये और मजहबी फितरत के चलते देश की शांति, भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे मे है। इस सरकार के पास मंदिर-मस्जिद के अलावा और कोई मुद्दा भाजपा के पास
नही है। आज देश मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग मे जल रहा है लेकिन यह संवेदनहीन सरकार का देश के गरीबों से कुछ भी लेना देना नही है। उन्होंने ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और देश की धर्म निरपेक्षता और गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा के के लिए बाबा साहब के संविधान को बचाना होगा।समाजवादी पार्टी सदैव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रही है। अमित शाह के बयान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना भाजपा के खून मे है। इसी कड़ी मे जखनियां विधान सभा के मंझनपुर कलां, सैदपुर विधान सभा के ताता पोखरा मोड़, हीरानन्दपुर, मुहम्मदाबाद विधान सभा मे जसदेवपुर, सदर विधान सभा मे ढेलवां, जहूराबाद विधान सभा मे अजीमपुर मे भी पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, तौकीर खां, प्रमोद यादव, तहसीन अहमद, जै हिंद यादव, कमलेश यादव, सुभाष यादव, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

महान अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूरणीय क्षति

गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी विनम्र श्रद्धांजलि

गाजीपुर।देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दुखद निधन 26 दिसंबर की रात्रि 9:00 बजे हो गया, उसके पश्चात  28 दिसंबर को वे पंचतत्व में विलीन हो गए। आज गाजीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उनके प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को एम्स, दिल्ली में हो गया।जिनकी अंतिम यात्रा आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हो गया, आज वे पंच तत्व में विलीन हो गए, जो बेहद पीड़ादायक है, उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी एक महान अर्थशास्त्री के साथ सरल स्वभाव के राजनेता थे, उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने एक महान योद्धा को खो दिया जो कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति में अपूर्णिनीय क्षति हुई है। डाo मारकंडे सिंह व एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह दूरदर्शिता, निस्वार्थ सेवा, अर्थव्यवस्था के पितामह और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महान अर्थशास्त्री थे, आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं। वहीं गोष्ठी में भाग ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सियासत में सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह  ने दुनिया को अलविदा कह दिया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु उनकी आत्मा जहां रहे आप अपने श्री चरणों में स्थान दें, एवं उनके पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, शोक सभा के बाद वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदनाएं प्रगट की।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुसुम तिवारी, जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, सदानंद गुप्ता, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, सुधांशु त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार, रईस अहमद, विनोद सिंह, आशुतोष सिन्हा, जेपी पांडे, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चौबे राफे भाई,अयूब खान, देवानंद, मास्टर अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।

लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया की भूमिका आवश्यक

लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया की भूमिका आवश्यक


पत्रकारों के हितार्थ सरकार लागू करे पत्रकार सुरक्षा कानून

गाजीपुर। लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में पत्रकार सरकार और जनता के बीच निस्वार्थ भाव से काम करता है। शासन प्रशासन और आम जनमानस के बीच पत्रकार सेतु का कार्य करता है। यह बातें जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के सलाहकार डा ए के राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों का उत्पीडन बढ़ता जा रहा है। इससे पत्रकारों को निजात दिलाने के लिए सरकार को पत्रकार हित में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
जर्नलिस्ट कॉउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने पत्रकारों की आनलाइन गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि
मीडिया ही वह तंत्र है जो सरकार की योजनाओं को आमजन तक और समाज की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर यह भी जानने की कोशिश करता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुँच रहा है या नहीं। ऐसे में मीडियाकर्मियों को भ्रष्टाचार करने वाले दबंग, गुण्डे और माफियाओं के साथ ही साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों का कोपभाजन बनना पड़ता है। ऐसे लोग अपनी पहुंच और ताकत के बल पर मीडिया कर्मियों को झूठे और योजनाबद्ध तरीके से फर्जी मुकदमों में फंसा कर या मार-पीट कर परेशान किया जाता है। मीडिया को निर्भय बनाने के लिए पत्रकार व पत्रकारिता को संरक्षण देने के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को अब सकारात्मक पहल करते हुए हर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए। बीते काफी समय से पत्रकारों के तमाम संगठन सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। पहले छोटे व मझोले समाचार पत्रों को डाक से भेजने में डाक विभाग से रियायत मिलती थी और समाचार पत्र – पत्रिकाओं के प्रकाशकों को प्रसारित करने में लाभ होता था, वर्तमान समय में जिसे भी सरकार ने उसे भी बंद कर दिया। ऐसे में सरकार को अब ई पेपर व वेब पोर्टल को मान्यता प्रदान करना चाहिए।
गोष्ठी में भागीदारी निभा रहे सभी पत्रकारों ने एक स्वर से पत्रकार हितार्थ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा वेब पोर्टल व ई-पेपर को मान्यता प्रदान करने की मांग की।

डा.विजयानन्द को अखिल भारतीय पुरस्कार

डॉ. विजयानन्द को मध्य प्रदेश सरकार का अखिल भारतीय पुरस्कार

गाजीपुर। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को एक लाख रुपए का अटल बिहारी वाजपेयी अखिल भारतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिले के मनिहारी क्षेत्र के बखरा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजयानन्द को यह पुरस्कार हिंदुस्तानी एकेडेमी से प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘ कोरोना तथा अन्य कविताएं ‘ पर मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगा। यह जानकारी अकादमी के निदेशक विकास दवे ने दी है। बताते चलें कि हिंदुस्तानी अकादमी का दो लाख रुपए का भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान उन्हें 2019 में प्राप्त हो चुका है।
वैश्विक हिंदी महासभा, अखिल भारतीय हिंदी परिषद सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों तथा साहित्यकारों ने उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
ज्ञात हो कि विजयानन्द विभिन्न संस्थाओं में सचिव,महामंत्री,निदेशक- रिसर्च फाउंडेशन,सं.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्तविश्वविद्यालय,नई दिल्ली,का०अध्यक्ष- अखिल भारतीय साहित्य परिषद, प्रयागराज, अध्यक्ष -काशी प्रांत,राष्ट्रीय अध्यक्ष-विश्व हिंदी महासभा, नई दिल्ली जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में कुल 85 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक शिक्षा और संस्कार के संरक्षक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय ‘लोकतांत्रिक समाज के विकास में शिक्षा व्यवस्था के सरोकार’ एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव उदयाचल-2024 बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से प्रस्तुत किया गया । वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 अध्वन विषय पर आधारित था जिसका अर्थ जीवन की यात्रा होता है।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा, विवेकानंद जी की प्रतिमा, और कर्मवीर सत्यदेव सिंह का चित्र पर कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की धर्मपत्नी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी सावित्री सिंह, योगी आनंद जी, वर्तमान पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के वाइस चांसलर प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, फैमिली कोर्ट झारखंड के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश कमल नयन पांडे  द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने कहा कि गाजीपुर की धरती पवहारी बाबा जैसे संतों की धरती है ।आजादी के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी सत्यदेव सिंह ने श्री गांधी इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा को उत्कृष्ट उत्थान तक पहुंचाया। उन्होंने गरीबों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा ही सर्वोपरि है। माननीय अतिथियों में कई लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सारे श्रोताओं का मन मोह लिया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई तत्पश्चात सरस्वती वंदना माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सूझबूझ के साथ कार्यक्रमों का क्रम लगाया गया था। यह कार्यक्रम आधुनिकता और आध्यात्मिकता का समावेशी रूप था। एक तरफ रामचरितमानस की चौपाई तो दूसरी तरफ विज्ञान के युग में मोबाइल के अधिकतम उपयोग से मानव मस्तिष्क में विकार को बच्चों द्वारा उजागर किया गया। बच्चों ने कव्वाली का प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत एवं जीवंत तरीके से किया। कार्यक्रम के अंत में रामचरितमानस पर आधारित राम की गाथा का मंचन बहुत ही आकर्षक तरीके से छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया जिससे अभिभावकगण तथा भारत के कोने-कोने से तथा पुर्तगाल से आए डॉ शिवकुमार सिंह तथा अन्य विद्वान गण ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को देखकर बहुत-बहुत प्रशंसा की ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत माइम शो जो मोबाइल का प्रयोग ज्यादातर से घरों में हो रहा है और यह मन मस्तिष्क के विकार का सशक्त माध्यम बनता जा रहा हैl इस माइम शो को उन्होंने बहुत पसंद कियाl छात्रों द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति अभिभावकों को खूब भाया । मंचासीन अतिथि गणों ने संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं कंदर्प तिवारी, महिमा यादव, चंदनु तिवारी एवं निखत जमाल का खूब प्रशंसा किए । सभी मंचासीन मंत्रीगण नेतागण तथा देश-विदेश से आए विद्वानों का स्वागत सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अभिभावक प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर किया गया।

इस वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, वाइस चांसलर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं कमल नयन पांडे  रिटायर्ड चीफ जस्टिस फैमिली कोर्ट झारखंड एवं अन्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी के जीवन दर्शन को याद किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर को विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिल गई है आपने बातों को समाप्त करते हुए कहा कि कहीं शॉल कहीं शबनम कहीं वीरान होता है जो नेक राहों पर चलता है वही भगवान होता है।

कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर के शहीद परिवारों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर  द्वारा प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम के अन्य अतिथि में प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा विशिष्ट अतिथि योगी आनंद जी थे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने अतिथि गानों के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान कीये तत्पश्चात सभी अभिभावकों को तथा कार्यक्रम उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया उत्कृष्ट संचालन का कार्य अक्षय उपाध्याय एवं शिवांगी सिंह ने किया।

सपा ने ईओ को सौंपा पत्रक, दर्ज कराई आपत्ति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू और सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने शुक्रवार को नए स्वकर प्रणाली को लेकर अधिशासी अधिकारी अमिता अरुण को पत्रक सौंप आपत्ति दर्ज कराई। पत्रक के माध्यम से सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा लागू स्वकर की व्यवस्था के अन्तर्गत कर निर्धारण की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी को घोर आपत्ति है।


इस जन विरोधी स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया पर पुर्नविचार कर जनहित में वापस लें। आपत्ति दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, दिनेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह, ज़िला सचिव रमेश यादव, सभासद परवेज अहमद, सभासद सहबान अली, उपाध्यक्ष अतुल यादव, तनवीर अहमद, छन्नू यादव एवं लड्डन खान सहित अन्य मौजूद रहे।