गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आज 4 फरवरी को समापन के पश्चात 5 फरवरी से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में बालिकाओं के खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी की अध्यक्षता में क्रीड़ा समिति की आयोजित बैठक के अनुसार आगामी 5 फरवरी से 10 फरवरी तक विविध खेल प्रतियोगिताओं का प्रतिदिन आयोजन होगा। जबकि वार्षिक खेल ‘स्पर्धा- 2026’ का आयोजन 12 एवं 13 फरवरी 2026 को होगा। 5 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से योग, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओ का आयोजन होगा। जबकि 6 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी प्रकार 9 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे कबड्डी एवं 1:00 बजे से खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 10 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने की इच्छुक छात्राओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करना होगा तथा प्रत्येक दिन खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ होने के पूर्व खेल विभाग के सम्मुख उपस्थित होना होगा। अब तक 200 अधिक छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपना पंजीकरण करा लिया है तथा पंजीकरण अभी भी जारी है खो खो एवं कबड्डी में 100 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। महाविद्यालय की क्रीडा समिति के संयोजक डॉ शंभू शरण प्रसाद के अनुसार महाविद्यालय के 48 वे वार्षिक कीड़ा समारोह ‘स्पर्धा- 2026’ के दौरान दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को 100, 200, 400,800,1500,5000, 10,000 मीटर की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 100 मीटर बाधा दौड़, 100 गुणें 4 मीटर रिले दौड़, ऊंची कूद, गोला फेक, भाला प्रक्षेपण, लंबी कूद, चक्र प्रक्षेपण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु भी छात्राओं को अपना गूगल फॉर्म पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। यह पंजीकरण 12 फरवरी के सुबह 10:00 बजे तक जारी रहेगा। इस बृहद खेल आयोजन को सफल बनाने हेतु स्वागत समिति, मार्च पास्ट समिति, प्राथमिक उपचार समिति, अनुशासन समिति, ट्रेक निर्माण समिति, साज सज्जा समिति, पुरस्कार समिति, निर्णायक, अभिलेख एवं मुद्रण आदि समितियो का निर्धारण हो गया है। सभी समितियां अपने दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु क्रियाशील हो गई है। दिनांक 11 फरवरी को डॉ सर्वेश सिंह एवं डॉ मनीष सोनकर के नेतृत्व में स्पर्धा प्रतियोगिता के ट्रेक निर्माण का कार्य संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ शिव कुमार, डॉ सारिका सिंह, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ पीयूष सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
Category Archives: Ghazipur
NHAI के कनेक्टिविटी को लेकर पीयूष अग्रवाल ने कहा……
गाजीपुर। आमजन को सुगम यात्रा के साथ ही कम समय में उन्हें महानगरों से जोड़ने के लिए भारत सरकार के द्वारा लगातार हाईवे निर्माण के कार्यों पर जोर दिया जा रहा है और इसी की कड़ी में गाजीपुर में जहां पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और फॉर लेंथ का निर्माण कराया गया वहीं अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का भी निर्माण कराया जा रहा है जो गाजीपुर के हृदयपुर से शुरू होकर छपरा के सहावलपुर तक करीब 134 किलोमीटर का निर्माण हो रहा है जिसमें पचासी परसेंट का निर्माण पूर्ण हो चुका है शेष 15% कम आगामी जून महीना तक पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।

गाजीपुर जनपद को बिहार के छपरा मांझी घाट तक जोड़ने के लिए NHI के द्वारा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लंबाई करीब 134 किलोमीटर की बताई जा रही है जो कुल 4 फेज में बनाई जा रही है और इसके बनाने में लागत 5311 करोड रुपए की आ रही है और इसका निर्माण कार्य काफी प्रगति पर चल रहा है और इसी को लेकर NHI के द्वारा इस प्रोजेक्ट का मीडिया ब्रीफिंग का कार्य कराया गया जिसको लेकर प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल ने बताया कि यह हाइवे नेशनल हाईवे 31 का बाईपास मार्ग है।

इस मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण भारत सरकार के द्वारा इस तरह के हाईवे निर्माण की मंजूरी दी गई थी जिसमें इसकी लंबाई 134 किलोमीटर है जो गाजीपुर के हृदयपुर से स्टार्ट होकर छपरा के सहबलपुर में जाकर समाप्त होता है और इस प्रोजेक्ट में 185 गांव यूपी के और चार गांव बिहार के आते हैं और इसके बनने से बिहार बक्सर बलिया की कनेक्टिविटी सीधे लखनऊ से हो जाएगी और उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली को भी कनेक्ट कर देगा।

उसके बनने से अब लोगों का समय भी बचत होगा क्योंकि पहले गाजीपुर से मांझी घाट तक जाने में करीब 4 घंटे लगते थे अब यह दूरी मात्र डेढ़ घंटे में पूरी हो जाएगी इसके निर्माण को लेकर बताया कि इसमें करीब 85 % कार्य पूरे हो चुके हैं शेष 15% कम जल्द ही पूरे हो जाएंगे इस पर स्पीड को लेकर बताया कि 100 किलोमीटर की स्पीड को लेकर इस हाईवे का निर्माण किया गया है।

पूरे हाईवे पर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है और यह पूरा हाईवे फोर लेंथ की है और सेफ्टी के लिए एडवांस सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है जिससे कि कभी भी कोई दुर्घटना या हादसा होने पर तत्काल सूचना मिलते ही तत्काल राहत के लिए एंबुलेंस और अन्य संसाधन लोकेशन पर भेजा जा सके कार्य के प्रगति को लेकर बताया कि जून महीने तक कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्राचार्य ने किया सम्मानित
राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर संपन्न।
गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को मूर्त रूप देते हुए स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

साथ ही वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. रामनाथ केसरवानी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी व डॉ मनीष के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्राओं ने पेड़ों की रंगाई करते हुए परिसर को सुंदर व मनोरम बनाने में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

स्वयंसेवी छात्राओं की लगन व मेहनत को सराहते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका प्रोफेसर अनिता कुमारी ने स्वच्छता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं मनीषा, पुनीता, शमाइला नाज, अंजली, आकांक्षा, रिया, कविता, खुशी आदि स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत किया।

स्वच्छता कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी द्वारा प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवी छात्राओं को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शिवकुमार, डॉ शशिकला, डॉ शिखा, डॉ सारिका, डॉ पीयूष आदि ने छात्राओं की मेहनत व लगन को सराहा ।

संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जबीउल्लाह, तेजबहादुर, हेना ने विशेष भूमिका निभाई । शिविर का समापन सभी स्वयंसेवी छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराकर किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दी कई विषयों पर मनमोहक प्रस्तुति
गाजीपुर। ‘संत बूला सांस्कृतिक क्लब’ राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयोजन में महाविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस आयोजन में एकल नृत्य हेतु 22 छात्राओं ने, सामूहिक नृत्य में 20 समूहों ने, एकल गीत गायन में 18 छात्राओं ने, समूह गीत गायन में 05 समूहों ने, तथा अभिनय में कुल 05 छात्राओं ने अपनी प्रस्तुती दी। भारतीयता, मूल्य, सद्भाव, जिजीविषा, उत्साह, उल्लास, लोक, शिक्षा, नारी शक्ति, उत्सव, पर्व एवं विविधता में एकता जैसे विषयों को छात्राओं ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से प्रदर्शित किया।

निर्णायक मण्डल डॉ. शशिकला जायसवाल, डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. शिखा सिंह ने सभी छात्राओं की प्रस्तुतियों का सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन करते हुए अपना निर्णय प्रस्तुत किया। एकल गीत गायन में इन्दा चौधरी को प्रथम स्थान, सामूहिक गायन में संध्या एवं उनकी साथियो को प्रथम स्थान, एकल नृत्य में श्वेता कुमारी रावत को प्रथम स्थान, सामूहिक नृत्य में बैष्णवी एवं उनकी साथियों को प्रथम स्थान तथा अभिनय के एकल वर्ग में स्नेहा वर्मा एवं समूह में शिवांगी राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

इस बात को सभी ने महसूस किया कि स्नेहा एक उभरती हुई कलाकार हैं। स्नेहा के अभिनय एवं भाव- भंगिमा का कहना ही क्या था। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति से पहचाना जाता है। भारत की गौरवशाली संस्कृति सदियों से प्रवाहमान है। हम सब उसके संवाहक हैं। संस्कृत मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं भातखण्डे विश्वविद्यालय की यह पहल अपनी संस्कृति को सजोने -सवारने में एक मील पत्थर साबित होगी ।

निर्णायक मण्डल की सदस्य डॉ. शशिकला जायसवाल ने कहा कि सभी के प्रदर्शन बहुत अच्छे थे। इतना अच्छा था कि हमे चयन करते में बहुत मुश्किल हो रहा था। डॉ. सारिका सिंह ने कहा कि आप सभी बहुत परिश्रमी एवं ऊर्जावान हैं। सबका प्रदर्शन उत्कृष्ट है, पर चयन हमें किसी एक का करना था। डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि कोई भी परिणाम अंतिम नहीं होता। अभी कई और कार्यक्रम होगे। जिनका इसमें स्थान नहीं लगा वह अगली बार स्थान पायेंगे।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. निरंजन कुमार यादव ने कहाँ इस कार्यक्रम की तरह ही हमारी संस्कृति अद्भूत, अतुलनीय और मनोहारी हैं। इसे संरक्षित करना है, इसमें श्री वृद्धि करना है, जडताओ और पूर्वाग्रह से मुक्त हो इसके सद्भाव एवं सौहार्द को चतुर्दिक प्रसार करना है । इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार सहित डॉ. रामनाथ केसरवानी ,डा राजेश कुमार यादव, डा मनीष सोनकर,डा आनंद चौधरी, पीयूष सिंह आदि शिक्षकगण और छात्राएं उपस्थित रही।


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार से अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण से फीडबैक लेते हुए इस कार्य में आ रही कठिनाईयों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया है तथा 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जा रही है। दावा एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया नोटिस चरण, सुनवाई, सत्यापन 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी तथा 06 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथियों (01 जनवरी 2026 के अतिरिक्त, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026) को जिस युवाओ की उम्र 18 हो रही है सभी अर्ह मतदाता निर्धारित प्रपत्रों (फार्म-6) एंव ऑन लाइन पक्रिया के माध्यम से आवेदन कर अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते है। उन्होंने अवगत कराया कि ऐसे युवा मतदाता जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा पत्र सहित फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आलेख्य प्रकाशित नामावली में सम्मिलित नाम को हटाने हेतु फार्म 7, व विद्यमान मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन करने या मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रति स्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने एवं निवास स्थान परिवर्तन हो जाने के संबन्ध में फार्म-8 घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा कर सकते है। उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि अधिक से अधिक संख्या में फार्म-6,7 एवं फार्म-8 भरवाने हेतु नियुक्त बीएलए को निर्देशित करने का कष्ट करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु ECINETmobile app और htttp//voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नागरिकों को व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।
बैठक मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार एवं राजेश कुमार सपा, रविकान्त राय कांग्रेस, सुभाष राम सिपाही बसपा, दशा शंकर पाण्डेय भाजपा, जावेद अहमद आप पार्टी, उपस्थित थे।
सपना सिंह और कृष्ण बिहारी ने वितरित किया विद्युत चाक व पग मिल
कुम्हारो को मिला निशुल्क विद्युत चाक व पग मिल
गाजीपुर।राम लक्ष्मण जानकी मन्दिर कुम्हार वंशज रौजा के प्रांगण में मंगलवार को माटी कला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 2026 के विद्युत चाक व पग मिल का जिन लाभार्थियों का चयन हुआ था उन सभी को टूल किट्स का वितरण किया गया ।

वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि कृष्ण बिहारी राय पुर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा 50 विद्युत चाक 5 पग मिल का निशुल्क वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रजापति समाज को मिलने वाली सुविधावो पर विस्तृत जानकारी अमिता श्रीवास्तव जिला ग्रामोद्योग द्वारा टुल किट वितरण पर अमिता श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई ।

निःशुल्क विद्युत चाक व पग मिल पाकर मिट्टी कलाकारों के चेहरे खिल गए । इस कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो को प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मे डा प्रभुनाथ प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, श्याम नारायण प्रजापति, प्रभुनाथ, सुभाष प्रजापति, प्रजापति मुकेश प्रजापति ,शैलेश प्रजापति, नरेश प्रजापति ,,पवन कुमार ,राजेश कुमार , और प्रजापति समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपनारायण सिंह ने किया।

विधायकों संग जिलाध्यक्ष पहुंचे डीएम के पास, लगाया आरोप
एसआईआर को लेकर सपा का आरोप
गाजीपुर। जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के मतदाता ड्राफ्ट आने के बाद अब दूसरे फेज में फार्म 6 के माध्यम से नाम दर्ज करने और फॉर्म 7 के माध्यम से नाम कटवाने और जिन मतदाताओं का नाम अनमैपड रह गया है उन्हें निर्वाचन विभाग के द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस प्राप्त करने वाले लोग अपना वैध प्रपत्र देकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर रहे हैं। इन्हीं सब कार्यों के बीच समाजवादी पार्टी के द्वारा एक बड़ा आरोप भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन विभाग पर लगाया गया है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और पन्ना प्रभारियों ने फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर और फर्जी हस्ताक्षर कर बीएलओ पर दबाव बनाकर पीडीए मतदाता और खासकर मुस्लिम मतदाता का नाम कटवा रहे हैं।

इस सब मामलों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जंगीपुर, सदर और मोहम्मदाबाद के विधायक भी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इन सभी लोगो ने पत्र सौप कर इस धांधली को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। इन लोगों का कहना है कि अभी इस पर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो वह आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने को बढ़ेंगे। इतना ही नहीं जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जिला अध्यक्ष ने अपने हाथों में सैकड़ो फॉर्म साथ भी लिए हुए थे जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भरकर बीएलओ के पास दिए हुए थे लेकिन समाजवादी पार्टी के BLO और कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर फॉर्म छोड़कर भाग गए थे।

इस पूरे मामले पर जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि कुछ बूथों पर फॉर्म 7 के माध्यम से कुछ आपत्तियां मिली हुई है और उन्हीं को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला हुआ था और इसी को लेकर जिला अधिकारी के द्वारा सभी पार्टी के पदाधिकारी की एक बैठक भी बुलाई गई थी जिसमें बताया गया है कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक सिर्फ इस मामले में आपत्तियां प्राप्त करनी है और इस तरह की आपत्ति करने का अधिकार सभी पार्टियों को है और ऐसे में यदि कोई भी आपत्ति देता है तो हमारे बीएलओ को या फिर हमारे अधिकारियों को वह आपत्तियां लेनी पड़ेगी। ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि जो भी आपत्ति करता है वह इस विधानसभा का होना चाहिए जो विधानसभा का आपत्ति दे रहा है अगर यदि BLO उस आपत्ति को सही मान रहा है तब उसे आपत्ति पर नोटिस जारी किया जाएगा और इस मामले पर सुनवाई की जाएगी। बगैर सुनवाई का किसी का भी नाम नहीं काटा जाएगा।

300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
गाजीपुर में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह,
300 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को शहनाई पैलेस, बन्धवा, में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गाजीपुर जनपद के अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों के 300 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निस्वार्थ सेवा करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान प्रदान कर हौसला अफज़ाई करना रहा। इस अवसर पर चयनित रक्तदाताओं को समारोह के मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें शतकवीर रक्तदाता, अर्धशतकवीर रक्तदाता, उत्तर प्रदेश के कुल 15 जनपदों व गाजीपुर के 250 रक्तदाता सम्मिलित हुए। समारोह में 3 विशेष सम्मान प्रदान किये गये।

जिसमें रक्त शिरोमणि सम्मान वाराणसी से आये 58 वर्षीय श्री प्रदीप इसरानी जी को 245 बार रक्तदान करने के लिए प्रदान किया गया। चिकित्सा शिरोमणि सम्मान होम्योपैथिक डॉक्टर एम. डी. सिंह को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में योगदान सराहनीय रहा। जब लोग भय और असमंजस में थे, उस समय भी वे निरंतर आमजन के संपर्क में रहे और पूरी निष्ठा से रोगियों का उपचार करते रहे, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब मरीजों को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराईं तथा उन्हें मानसिक और चिकित्सकीय संबल प्रदान किया। श्रेष्ठ सेवा शिरोमणि सम्मान वर्षों से 2300 से अधिक लावारिस लाशों के वारिस बन कर उनका अन्तिम संस्कार करने वाले कुंवर वीरेन्द्र सिंह को देकर सम्मानित किया गया।

शतकवीर रक्तदाताओं में महाराष्ट्र के दीपक शामसुन्दर शुक्ला व वाराणसी के राजेश गुप्ता को प्रदान किया गया। अर्धशतकवीर रक्तदाताओं में गाजीपुर से ब्रज भूषण दूबे, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हैहयवंशी, वाराणसी से बी.एच.यू ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. आशुतोष सिंह, आशीष केशरी, गोरखपुर से अमर सिंह, भदोही से सर्वेश कुमार शुक्ला, राहुल दूबे व अंबेडकरनगर से सूरज गुप्ता को सम्मानित किया गया, साथ ही सुनिल सिंह (वाराणसी), बिपीन दूबे (आजमगढ़), हिमांशु द्विवेदी ( सिद्धार्थनगर), गुरमीत सिंह (फतेहपुर), रणजीत यादव व विनय कुशवाहा (अयोध्या) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक शीर्षदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से नियमित रक्तदान की अपील की।
समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का संचालन सचिव डाॅ. उरूज फात्मा, सह-सचिव सुरजीत कुमार व संजीव अरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान अभिनव सिन्हा, अविनाश जायसवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत दिलदारनगर) , डॉ डी. पी. सिंह, डॉ सानंद सिंह , डॉ अनिता कुमारी प्राचार्या (प्राचार्या महिला महाविद्यालय) अमरनाथ तिवारी , मंटू प्रधान ,अनुराग सिंह , प्रभाकर त्रिपाठी, अतुल सिंह, तृप्ति श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहें। समापन आभार ज्ञापित करते हुए संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने रक्तदान जागरूकता संकल्प के साथ किया गया।

प्रभारी मंत्री ने किया उप निबंधक सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का भूमि-पूजन


गाजीपुर।जनपद के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर गाजीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम एवं आर टी आई ग्राउण्ड गाजीपुर के बगल मे उप निबंधक कार्यालय सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग कर पूजन अर्चन किया।
मंत्री जी के जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर गाजीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह मे प्रतिभाग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मंत्री जी जनपद मुख्यालय पहुचे। वहां उन्होने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार मे जनप्रतिनिधियों से भेट/वार्ता, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की। तत्पश्चात मंत्री आर टी आई ग्राउण्ड नवीन स्टेडियम के बगल मे उप निबंधक कार्यालय सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय निर्माण लागत 355.76 लाख का भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होकर शिलांन्यास किया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि किरायानामा विलेख पर पहले कुल किराया पर नगरीय क्षेत्र में 04 प्रतिशत की दर से स्टाम्प तथा ग्रामीण क्षेत्र में 02 प्रतिशत की दर से स्टाम्प लिया जाता था, जिसमें उ०प्र०स्टाम्प रजिस्ट्रेशन की अधिसूचना दिनांक 19.11.2025 के द्वारा 10 वर्ष अवधि तक के किरायेनामा पर स्टाम्प न्यूनतम 500/ एवं अधिकतम 10000/- निर्धारित किया गया है, तथा निबन्धन शुल्क भी न्यूनतम 500/- एवं अधिकतम 10000/- निर्धारित किया गया है। दान विलेखों के माध्यम से आवासीय, कृषि व व्यवसायिक, औद्योगिक सम्पत्तियों के अन्तरण पर परिवार के सदस्यों यथा पुत्र, पुत्री, पिता, माता पति पत्नी पुत्रबधू पुत्र की पत्नी सगा भाई सगे भाई के मृतक होने की दशा में उसकी पत्नी, सगी बहन दामाद पुत्री का पति पुत्र/पुत्री के पुत्र/पुत्री के पक्ष में अधिकतम 5000/- का स्टाम्प शुल्क किया गया है। इससे उपर का स्टाम्प शुल्क से छूट प्रदान किया गया है। महिलाओं के पक्ष में अन्तरण विलेखों पर पहले दस लाख की मालियत पर एक प्रतिशत स्टाम्प कम लगता था, जिसको अधिसूचना दिनांक 19.07.2025 के द्वारा महिलाओं के पक्ष में एक करोड़ के अन्तरण विलेखों पर स्टाम्प छूट प्रदान की गयी है। एक प्रतिशत का स्टाम्प शुल्क कम किया गया है। इस प्रकार नगरीय क्षेत्र में 07 प्रतिशत की जगह 06 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 05 प्रतिशत की जगह 04 प्रतिशत किया गया है। इस अवसर पर नगर पलिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला महामंत्री भाजपा प्रवीण सिंह, डी0आई0जी0 स्टाम्प वाराणसी मण्डल वाराणसी ऋषिकेश, स्टाम्प निबन्ध एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
छात्राएं कल्चर क्लब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ कराएं अपना पंजीकरण

गाजीपुर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा संचालित ‘ कल्चर क्लब’ के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में संत ‘ बूला कल्चर क्लब’ के तत्वावधान में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा समारोह) को हुआ। इसके अंतर्गत भव्य साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 3 फरवरी 2026 को होना सुनिश्चित है। इसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कल्चर क्लब प्रभारी डॉ निरंजन कुमार यादव ने बताया कि साँस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन (एकल और सामूहिक), नृत्य ( एकल और सामूहिक), अभिनय ( एकल और सामूहिक) और झाँकी का प्रस्तुतीकरण होना है। छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में से अधिकतम किसी दो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकती हैं। इस सभी कार्यक्रमों में ध्यान देने योग्य बात यह है कि सभी प्रस्तुति भारतीय संस्कृति एवं मूल्य के अनुरूप हो। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने बताया कि अब तक कल्चर क्लब के सदस्यों द्वारा 20 कार्यक्रमों की सूची प्राप्त हो चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है। महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार छात्राएँ इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए क्लब की सदस्य डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. शिखा सिंह के पास अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।