Category Archives: Ghazipur

सम्मान समारोह में सिंचाई रत्न से किया गया विभूषित

सिंचाई संघ द्वारा किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

प्रमुख अभियंता इं चेतन कुमार महेश्वरी को सिंचाई रत्न से किया विभूषित

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियन्ता सहित सिंचाई विभाग के विभिन्न खंडों के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियंता भी शामिल हुए।

सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री सहित समीपवर्ती जनपदों के शीर्ष प्रतिनिधि सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शीर्ष पदाधिकारी भी रहें उपस्थित।




गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आग्रह पर जनपद शाखा गाजीपुर द्वारा तीस जून को अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन कुमार माहेश्वरी का भव्य सम्मान समारोह जिला  पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित किया, जिसमे उनके द्वारा विभाग में कृषक हित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें  सिंचाई रत्न से विभूषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मंचासिन अतिथियों को बैज अलंकरण अंग वस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह से अभिभूत मुख्य अतिथि ने सिंचाई संघ की मुक्त कंठ से सराहना की। सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री नमो नारायण राय  एवम संरक्षक बिनोद पाण्डेय    ने प्रमुख अभियंता चेतन कुमार माहेश्वरी को किसान एवम कर्मचारियों का सबसे बड़ा हितैषी बताया। सम्मान समारोह को मुख्य अभियंता अरुण निखौरी,अधीक्षण अभियन्ता हारीद्वारी लाल, इं अमित सिंह, इं राहुल अग्रहरी, इं संतोष सोनकर, आदि ने संबोधित किया। समस्त वक्ताओं ने सेवा निवृत प्रमुख अभियंता को आगामी जीवन के लिए शुभकामना दी। कार्यक्रम में सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष  मुक्तेश्वर श्रीवास्तव,परिषद के अध्यक्ष इं सुरेंद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव धीरु,जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास सिंह आदि भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अश्वनी सिंह,अभिषेक राय, आशुतोष राय, अंतू गुप्ता,गुप्तेश्वर तिवारी,राम अवध यादव,सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी  उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता इं हरीद्वारी लाल आम संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने किया।

धरा को हरा बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए: सरिता अग्रवाल

वन महोत्सव के अवसर पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

धरा को हरा बनाने हेतु सरकारी मिशनरियों संग सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए: सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। जुलाई के पहले सप्ताह एक से सात जुलाई वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में गुरूवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल थी। जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने आम के पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दी। बताया की वन महोत्सव सप्ताह में वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने  तथा जीव जन्तुओं को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह एक अनुस्मारक है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पौधारोपड़ एवं पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने हेतु सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

यह कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सभी आम जनमानस तक करना पडेगा।केवल बन्द कमरे में गोष्ठी करने से कार्यक्रम सफल नही हो सकता है।उनके द्वारा अवगत कराया गया की वन महोत्सव सप्ताह में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि औद्योगीकरण और शहरीकरण के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है।परिस्थिकी संतुलन बनाये रखने के लिए बनो का महत्वपूर्ण योगदान है।जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द चौहान ने बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 40 लाख पौधारोपण लक्षित है।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10000 पौधे लगाया जाना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं की सहभागिता आवश्यक है।व प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये हुए अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को उनका निर्धारित लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का संचालन  जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया।मौके पर डीआईओ डा.सुजीत मिश्रा, डीजीएम अरविन्द कुमार यादव,बीपीएम मनीष कुमार,प्रतिभा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

गाजीपुर। 108 एम्बुलेंस सिर्फ जनपद में ही नहीं बल्कि डॉक्टर के एडवाइस पर गैर जनपद के हायर सेंटर तक मरीज को पहुंचाकर उनकी जान बचाने का कार्य कर रही है। ऐसा ही देखने को मिला बुधवार को जब जिला अस्पताल में एक एडमिट मरिज जो दिमागी रूप से बीमार था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे ईआरसीपी देते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ।

108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज प्रेमचंद बिंद पुत्र केदार बिंद निवासी चौरा कासिमाबाद के परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मांग की गई। इसके पश्चात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार और पायलट मुकेश एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से मरीज को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान डॉक्टर शैलेंद्र के देखरेख में मरीज को ईआरसीपी करते हुए पूरे रास्ते ऑक्सीजन देते हुए वाराणसी बीएचयू लेकर पहुंचे। जहां पर मरीज को एडमिट कराया गया इसके पश्चात उसका इलाज शुरू हो पाया।

सेवानिवृत्त पर सहायक कोषाधिकारी को दी गई विदाई

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में  कार्यरत सहायक कोषाधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव (द्वितीय) माह जून 2024 मे सेवानिवृत्त हो गये है। श्री श्रीवास्तव के सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम कोषागार कार्यालय मे आयोजित किया गया। मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय एवं विभागीय कर्मचारियो द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त श्री श्रीवास्तव को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भाव-विहीन विदाई दी गयी। इस  अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने उनके कार्याे तथा आचरण की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त होने के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव (प्रथम), मुख्य रोकड़ियां अनिल श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विनोद कुमार, विवेक गुप्ता, राहुल मणी, फहीम अहमद,जितेश सिंह दुर्गेश एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थें ।

स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज पुनः प्रासंगिक हो उठे: मुक्तेश्वर प्रसाद

गाजीपुर। गुरूवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में  स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर विवेकानंद कालोनी स्थित विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । इस गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं ।उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक है  ।जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद जी के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख शांति स्थापित की जा सकती है । वह प्रखर राष्ट्रवादी थे । उन्होंने पूरे देश में हिन्दूत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था । वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे । उन्होंने कहा था कि जागो, उठो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये । उनके बताए रास्ते पर चल कर देश के संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस गोष्ठी में मुख्य रूप से
श्रीकांत तिवारी एडवोकेट ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव,  विजय प्रकाश श्रीवास्तव , दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।गोष्ठी  की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं  संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

डाक विभाग आज चलते-फिरते बैंक की भूमिका निभा रहे हैं: पोस्टमास्टर जनरल

गाजीपुर। वित्तीय समावेशन, डिजिटल इण्डिया और अंत्योदय की संकल्पना से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने हेतु डाक विभाग आज चलते-फिरते बैंक की भूमिका निभा रहे हैं। डाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। यह बात वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने गुरुवार को शहर के अवध पैराडाइज लॉन में आयोजित ‘वित्तीय समावेशन मेला’ में बतौर मुख्य अतिथि कहा।


इस दौरान डाक अधीक्षक  पी के पाठक ने पोस्टमास्टर जनरल और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए गाजीपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर ‘वित्तीय समावेशन मेला’ में सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की। बेटियों को ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ की पासबुक वितरित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेंगी तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी साकार होगी।


पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाक विभाग पत्र-पार्सल के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर, डाक निर्यात केंद्र जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। आईपीपीवी के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीईएलसी के तहत घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं आईपीपीबी द्वारा डाकिया के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर पी. के. पाठक, सहायक अधीक्षक संजय कुमार सिंह, उपमंडलीय निरीक्षक आशुतोष कुमार, विक्की कुमार, दिलीप पांडेय, अनिकेत राजन, पोस्टमास्टर गाजीपुर प्रधान डाकघर पी. के. राय, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिटायर हुए कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रिटायर हुए कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गाजीपुर। प्रत्येक माह के लास्ट में सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारीयो में से कुछ कर्मचारी अपनी सेवा की अवधि पूरा करने के पश्चात रिटायर होने के मुहाने पर आ जाते हैं। जिसके बाद विभाग का दायित्व बन जाता है कि ऐसे कर्मचारियों को ससम्मान रिटायरमेंट किया जाए। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर कार्यरत कर्मचारी उमाशंकर लाल श्रीवास्तव जो स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे एवं सुभद्रा राय जो एएनएम के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों लोग 30 जून को सेवा निवृत हो चुकी है। जिसको लेकर 2 जुलाई मंगलवार को उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें रिटायरमेंट पर एवं उनके आगे के खुशहाल जीवन एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया। बीपीएम धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के प्रांगण में रिटायर हुए उमाशंकर लाल श्रीवास्तव एवं सुभद्रा राय के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने किया एवं संचालन जनपद संगठन का जिला मंत्री लल्लन राम ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।कार्यक्रम में जयप्रकाश यादव ,सर्वजीत यादव, मनोज कुमार ,विजय कुमार, रजत कुमार ,सीमा, कंचन, छेदी, हिना ,रीता भारती इत्यादि शामिल रहे । वही इस कार्यक्रम में आशा संगिनी योगिता, प्रतिमा, प्रमिला एवं एएनएम में पूजा सिंह ,अनामिका भारती, सुमन देवी, मधु गौतम , तथा बीसीपीएम आशुतोष बाबू अंकित चौरसिया व अन्य लोग मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम राइफल क्लब, सभागार में पोषण समिति की बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स विभाग के अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त आजीविका मिशन उपायुक्त मनरेगा, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें, जिसमें निम्न निर्देश दिया गया। पोषण समिति में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना को बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन के उपरान्त लाभान्वित किया जाये तथा इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारियों से सहयोग प्राप्त करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों जो स्वास्थ्य विभाग से स्थानान्तरित होकर बाल विकास के पोर्टल पर प्राप्त हुये है उनका निस्तारण सत्यापन करते हुये लाभान्वित किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा पोषण समिति में तहसील एवं ब्लाक स्तरीय बैठक न होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पोषण समिति की बैठक तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा ब्लाक स्तरीय बैठक खण्ड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में कराया जाय तथा उसकी रिपोर्ट जनपद पोषण समिति में रखा जाय। सम्भव अभियान, दस्तक तथा संचारी इस माह संचालित किया जाना है। अतः बाल ’ विकास परियोजना अधिकारी पी०एच०एन०डी० सत्रों पर समस्त कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य प्रबन्धन करते हुये ई-कवच पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शत-प्रतिशत अंकन कराया जाय. इसके अलावा एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लक्षित 0-05 वर्ष के बच्चों तथा 10 से 18 वर्ष की बालिकाओं को जो स्कूल नहीं जाती है, उन्हें आयरन फोलिक गोली का वितरण मानक अनुसार कराते हुये उसकी रिपोटिंग समयबद्ध किया जायें, जिससे जनपद की स्थिति खराब न हों।

वजन, गृह भ्रमण तथा आधार एवं मोबाइल वेरीफिकेशन की स्थिति मानक के अनुसार न  होने पर निर्देशित किया गया कि पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ियों के कार्याे का नियमित अनुश्रवण करते हुये एक सप्ताह में समस्त कार्याे को पूर्ण कराये तथा इसकी सूचना एक सप्ताह में प्रस्तुत किया जाय। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बेड एक्यूपेन्सी का प्रतिशत 60-65 प्रतिशत रहने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चा मानक के अनुसार केन्द्र पर रुके तथा उसका उपचार के पश्चात् नियमित रुप से निगरानी किया जाय, जिससे वह पुनः कुपोषण का शिकार न हों। एक जुलाई 2024 से प्राथमिक विद्यालय संचालित किये जा रहे है तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र भी एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खोले गये है। अतः बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत केन्द्र खुले तथा हॉट कुक्ड योजना का संचालन नियमानुसार किया जाय।

वर्तन की समीक्षा में पाया गया कि अभी तक ग्राम पंचायतों में 3337 को – लोकेटेड केन्द्रों के सापेक्ष 2901 केन्द्रों पर ग्राम प्रधानों द्वारा बच्चों को खिलाने हेतु बर्तन खरीदा गया है। अंतः इसे तत्काल बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने सहायक विकास अधिकारी, पंचायत से समन्वय बनाते हुये बर्तनों का क्रय शत-प्रतिशत पूर्ण करें। आँगनबाड़ी कायाकल्प के अन्तर्गत विकसित होने वाले लर्निंग लैब की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी, अपने-अपने खण्ड विकास अधिकारी से चिन्हित लर्निंग लैब का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत समस्त 18 इण्डीकेटरों में समन्वय बनाते हुये उक्त कार्य इस माह पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। विभागीय ऑगनबाड़ी केन्द्रों में वाह्य और आन्तरिक विद्युतीकरण का बाल विकास परियोजना अधिकारी समीक्षा करते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये कि किन केन्द्रों में वाह्य विद्युतीकरण अवशेष है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाय साथ ही शौचालय निर्माण हेतु चिन्हित केन्द्रों पर खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाते हुये शौचालय निर्माण का कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। उक्त निर्देशों के साथ बैठक की समाप्ति की गयी तथा निर्देशित किया गया कि उक्त कार्यपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण किया जाय ।  

डीएम ने रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शाशी निकाय)  की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। उन्होंने ओ0पी0डी संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ एवं ए0एन0एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी, पी0 एच0सी पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।        जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओ के प्रवस पूर्व पंजीकरण मे खराब प्रगति पर सी0एम0एस महिला चिकित्सालय एवं एम ओ वाई सी जखनियां, कासिमाबाद एवं गोड़उर से स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रसव उपरान्त किसी भी महिला का भुगतान बाकी न हो। जे0 एस0 एस0 के0 मे खराब प्रगति होने पर भदौरा एम0ओ0 वाई0सी0 का वेतन रोकन तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड का अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन मे मनिहारी की प्रगति खराब होने पर एम ओ वाई सी का  वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि शासन की जो भी लाभपरक योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में  मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक

ददरीघाट मुहल्ले में बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक
– मामले की जानकारी के बाद शहर कोतवाल व सीओ सिटी किये गये तलब
– जल्द चोरों की गिरफ्तारी का एसपी ने दिलाया भरोसा


गाजीपुरं। शहर के ददरीघाट मुहल्ला में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर मंगलवार को मुहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, जहां पत्रक सौंपकर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरों के गिरफ्तारी की मांग की। पत्रक सौंपने के साथ ही क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ददरीघाट मुहल्ले में एक ही दिन चार घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे मुहल्लेवासी सहमे हुए हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई कई चोरी की घटनाओं का भी आज तक खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन चोरी की घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाय। राजकुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनायें आगे ना हो इसके लिए ददरीघाट संकटमोचन मंदिर पर पुलिस पिकेट की स्थापना की जाय, पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, मंदिर के आस-पास के मुहल्लों में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाय, ददरीघाट और महुवाबाग के बीच नये खुले रास्ते के पास लल्लन पांडेय की गुमटी में नशे का अवैध कारोबार होता है, उसकी दुकान पर अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता रहता है, उसपर तत्काल रोक लगायी जाय।

एनसीसी आफिस के पास भी अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है यही नहीं रात 12 से रात्रि 1 बजे तक यह सभी दुकान के आस खड़े रहते हैं, जहां यह राहगीरों से उचक्कागिरी करते हैं। बताया कि महुवाबाग और ददरीघाट के बीच अवैध टोटो स्टैंड को हटाया जाय। अगर इन सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो चोरों व अराजकतत्वों के हौसले और बढ़ते जायेंगे। पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुहल्लेवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल इन मांगों पर कार्रवाई की जाय। इन सभी मांगों को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्कार शहर कोतवाल को फोन कर मामले से अवगत कराया, वहीं सीओ सिटी को तलब कर उनसे भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने मुहल्लेवासियों को पूरा भरोसा दिलाया कि मुहल्ले व घरों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी को पत्रक देने वालों में पत्रक देनों वालों में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के अलावा सभासद शनि चौरसिया, संजय राय मंटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, अमोद सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, मनीष पांडेश् शैलेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, टुनटुन, आशुतोष सिंह, सिद्धार्थ राय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नगर पालिका ईओ से भी मिलकर मुहल्लेवासियों ने मामले से अवगत कराया।