सपा नेता ने लोगो को जागरूक कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
पौध वितरीत कर किया वाहन स्वामियों से अपील
गाजीपुर। सोमवार को लंका स्थित पेट्रोल पम्प पर सपा नेताओं द्वारा जन साधारण को अनोखे तरीके से जागरूक कर अपने महबूब नेता व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मोत्सव मनाते देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपना सर्वस्व देश की जनता के हित के लिए समर्पण करके जनसेवा में लगे हुए है ऐसे में हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए। श्री सिंह बिना हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल चालक को रोक कर उन्हे गुलाब का फुल देकर उनसे हेलमेट पहनने का आग्रह किया। अभिनव सिंह ने लोगो को एक–एक पौधे देकर पौधारोपण करने हेतु संकल्पित किया व जीवन में पौधो की महत्वता को बताया। श्री सिंह व सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता जन्मदिन पर लोगो में चॉकलेट भी बाटे। लोगो ने अखिलेश यादव को दीर्घायु के आशीर्वाद दिए। इस मौके पर मोहन रावत,अतुल यादव,विक्की यादव,गुड्डू राम,अंश प्रधान,राहुल राय, सरवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
एडीएम ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को दिखाई हरी झण्डी
31 जुलाई तक चलेगा अभियान,
टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक
स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान
गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 अमरेश कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। जिलाधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने का दिया निर्देश
गाजीपुर। विकास खण्ड जखनियां के कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर कला में स्कूल चलो अभियान 2024 फेज-2 के तहत नवीन नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवीन नामांकन स्थल कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थिति होकर मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का सोमवार को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वच्छता जागरूकता पर संदेश दिया गया एवं नामांकन प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों में पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्नान करके साफ-सुथरी ड्रेस पहनकर विद्यालय आने के लिए बच्चों अभिभावकों को जागरूक किया गया। विद्यालय अध्यापकों को अभिभवकों से सम्पर्क स्थापित करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर से छात्र नामांकन व विद्यालय के बारे में जानकारी ली गयी। विद्यालय के रसोइधर में टाइलीकरण हेतु ग्राम पंचायत से सम्पर्क कर रसोईघर का टायलीकरण पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर संतृप्तीकरण ठीक पाया गया। 19 पैरामीटर के अतिरिक्त विद्यालय के मैदान परिसर में क्षेत्र पंचायत से इण्टरलाकिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में जलजमाव की समस्या निराकरण हेतु क्षेत्र पंचायत से परिसर में गिराये गये मिट्टी को यथाशीघ्र मैदान में फैलाने हेतु ग्राम प्रधान महोदय को निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के ड्रेस एवं जूता-मोजा, स्टेशनरी हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से खाते में प्रेषित धनराशि का सदुपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 15$ आयु वर्ग के निरक्षरों को चिह्नित करने का कार्य भी पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जिन बच्चों के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका आधार बनाने हेतु अभिभावकों से सम्पर्क करके प्रयास करके डी०बी०टी० प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभाग से प्राप्त शिक्षण सामग्री का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गयी। छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रत्येक छात्र-छात्रा तक यथाशीघ्र किये जाने और उसका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर डी०सी०एफ० भरकर पूर्ण करने की समीक्षा की गयी। कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया। इस दौरान बच्चों में मिष्ठान एवं पकवान का वितरण कराया गया। बच्चों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय आने का उत्साह देखने योग्य था।
गाजीपुर। सोमवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा के उपस्तिथि में जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्मदिन भाजपा नेता निमेष पांडेय के नेतृत्व में समर्थकों ने फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया और केक काटकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान राज्यपाल मनोज सिन्हा ने निमेष पांडेय को वीडियो कॉल कर उपस्थित सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर गोलू गोड, शिवम चौबे,उमेश पाण्डेय,मोनू तिवारी,देवेंद्र पाण्डेय अनु,अभिषेक तिवारी,चमचम चौबे,राहुल दुबे,ओमनारायण राय,इंद्रेश राय,मिथिलेश,मनोज,राकेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 52वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाये जा रहे पीडीए वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत गांव गांव में पीडीए पेड़ नीम,बरगद और पीपल लगाने का भी संकल्प लिया। इसी क्रम में आज लुटावन महाविद्यालय सकरा मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने पीडीए पेड़ (नीम,बरगद,पीपल) लगाकर और केक काटकर इस पखवाड़े की शुरूआत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को मिष्ठान और भोजन भी कराया ।
इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी अपने एमजे आर पी स्कूल में नीम का पेड़ लगाकर अखिलेश जी के दीर्घायू होने की कामना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा डाॅ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,सुरज राम बागी ,खेदन यादव,मार्कण्डेय यादव, सदानन्द यादव, अरुणकुमारश्रीवास्तव बलिरामपटेल, फेंकू यादव, ,सत्येन्द्र यादव सत्या,दिनेश यादव, अमित ठाकुर, डॉ समीर सिंह, मदन यादव,,सत्येन्द्र गोंड़, गोवर्धन यादव ,तहसीन अहमद, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद कन्नौजिया,जमुना यादव,देवनाथ कुशवाहा,अनिल यादव,अभिषेक कुशवाहा,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव, तौकीर खां ,विभा पालसत्येन्द्र गोंड,रीता विश्वकर्मा,अनीता यादव, कंचन रावत, ,रीना यादव, रामाशीष यादव, हरवंश यादव ,परशुराम बिंद,,रमेश सोनकर,राजनाथ कुशवाहा,बलिराम यादव, शेर अली राईनी,आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 111वें तथा तीसरे कार्यकाल के प्रथम मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 62 रायपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ प्रत्येक माह इस संवाद माध्यम से जुड़ कर विभिन्न व्यवस्थाओं, सामाजिक विधाओं, शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े विषयों पर दिए गए उनके विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार आज देश के विकास और सामाजिक समृद्धि में सहायक है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश सिंह, शिवपूजन चौहान और अंकित गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बरहट बुथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जो देश के हर क्षेत्र के समान सर्वांगीण विकास के साथ जन जन के समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व मंडल ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के रौजा बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश प्रकृति संरक्षण के प्रति भावनाओं से जोड़ कर लक्ष्य प्राप्ति का बड़ा प्रयास है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर मंडल में, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह वंशी बाजार, ओमप्रकाश राय रेवतीपुर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मिरनपुर सक्का ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बूथ समिति संग सुना।
गाजीपुर। ददरीघाट कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रविवार को संकट मोचन मंदिर में मोहल्ले के लोगों की बैठक हुई। मोहल्ले के लोग सभी से अपील किए कि वे अपने-अपने घरों में कैमरा लगवा लें ताकि किसी घटना से बचा जा सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मांग कि गई की संकट मोचन मंदिर के पास पुलिस पिकेट लगाने के साथ ही क्षेत्र में घुम रहे चोरों एवं नशेड़ियों पर अंकुश लगाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ददरीघाट मोहल्ले समेत अन्य स्थानाें पर रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही है। चोरी की घटना हुई कई दिन बीत गए लेकिन आज तक चोर पकड़े नहीं गए। आशुतोष सिंह, संजय राय मंटू , सिद्धार्थ राय , अमोद सिंह, शैलेश राय, आत्म प्रकाश राय , अनिल श्रीवास्तव, अमित राय रिंकू , कमलेश सिंह, बृज बहादुर सिंह, सुशांत श्रीवास्तव , हरीश पांडे , गोपाल सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद शनि चौरसिया, रोहित शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस सोमवार तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं करती है तो मोहल्ले के लोग एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर कोतवाली पुलिस की शिकायत करेंगे। अभिषेक राय बबुआ ने कहा कि पुलिस निष्क्रियता के चलते ददरीघाट में चोरी की घटना हुई है। चोर कहीं और के नहीं बल्कि लोकल ही है।
ग़ाज़ीपुर।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 24 से 30 जून तक जनपद के गाजीपुर के अनेक प्रखंडो में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण तथा ब्लड जांच भी कराई गई। हजारों की संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी एवं उनके विभाग का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक बजरंग दल रविराज हिंदू,नगर संयोजक उत्तम चौधरी, प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र पांडे, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, धर्माचार्य प्रदीप तिवारी, अर्चक पूजन बलराम विभाग संयोजक अमित राय मौजूद रहे।
गाजीपुर। मार्च 2024 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी तथा ऋण जमानुपात की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम तथा सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक मे मार्च 2024 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें वित्तीय समावेशन,ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रवालियों को अतिशीघ्र निस्तारित करें तथा शासकीय योजना संबन्धित आवेदनों को अकारण अस्वीकृत ना करने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद के ऋण जमानुपात को बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी जनधन खाताधारकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाये। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया ।
गाजीपुर। प्रदेश मे यूपी बोर्ड, सी बी एस सी बोर्ड, आई सी एस सी बोर्ड, मदरसा बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र/छात्राओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं विभिन्न परियोजनाओ का लोकापर्ण लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य मंत्री ने लोक भवन से लाइव प्रसारण के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व जिला बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयो के शैक्षिक सत्र 2024-25 मे अध्ययनरत प्रदेश मे कुल 88 लाख छात्र/छात्राओ को निःशुल्क प्रदान की जाने वाली सुविधाओ (ड्रेस, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी) हेतु छात्र/छात्राओ के माता/पिता/अभिभावको के खाते मे धनराशि रूपये 1200 का हस्तान्तरण प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डी बी टी) के माध्यम से बटन दबाकर किया। जिसका लाईव प्रसारण जनपद स्तर पर कलेक्ट्रंेट सभागार मे देखा व सुना गया।
लाईव प्रसारण के दौरान जनपद के 04 विकास खण्डो मे अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात, जखनियॉ, मरदह मे छात्रावास व कासिमाबाद मे एकेडमिक एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया तथा बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों मे आधार सत्यापित लाभान्वित छात्रसंख्या 1,48,936 छात्र/छात्राओ को प्रथम चरण में डी बी टी के माध्यम से उनके माता/पिता/अभिभावको के खाते मे धनराशि रूपये 1200 का हस्तान्तरण बटन दबाकर किया गया। इसी क्रम मे जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित मेधावी छात्र/छात्राओ के सम्मान कार्यक्रम मे कुल 21 मेधावी छात्र/छात्राओ को सम्मानित किया गया। सम्मान किये जाने वाले छात्र/छाआत्रो में कक्षा 10 के 10 विद्यार्थी व कक्षा 12 के 10 विद्यार्थी सम्मिलित है जिसमे 06 छात्र/छात्राओ को राज्य स्तर व शेष को जनपदस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जनपद से छात्र रूद्र प्रताप सिंह यादव पुत्र उमा शंकर सिंह यादव, स्वामी शिवानन्द परमहंस स0उ0मा0वि0 महाराजगंज जो संस्कृत बोर्ड से 88.43 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश मे सातवें स्थान पर रहा उसे मंख्यमंत्री ने लोक भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मानित किया। जनपद स्तर पर आयोजित मेधावी छात्र/छात्राओ के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर ने राज्य स्तरीय मंेधावी विद्यार्थियों में हाई स्कूल की तन्नू पुत्री अजय कुमार 97.33 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट की सुप्रिया कुमार पुत्री शिव शंकर प्रसाद 96.80 प्रतिशत, संध्या यादव पुत्री बाढू यादव 96.60 प्रतिशत, आशा यादव पुत्री शिवमूरत सिंह यादव 96.00 प्रतिशत, खुशी यादव पुत्री दिनेश यादव 96 प्रतिशत एवं संदीप चन्द्रा पुत्र रमेश चन्द्रा 96 प्रतिशत को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए रूपये एक लाख का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही हाई स्कूल मे जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओ में प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिव प्रसाद कुशवाहा 96.67 प्रतिशत, खुशी कुशवाहा पुत्री जितेन्द्र कुशवाहा 96.50 प्र्रतिशत, निधि पुत्री कैलाश राजभर 96 प्रतिशत, आकांक्षा पुत्री मिथिलेश उपाध्याय 95.67 प्रतिशत, सुप्रिया यादव पुत्री विनोद कुमार 95.67 प्रतिशत, प्रज्ञा प्रजापति पुत्री प्रेमचन्द्र प्रजापति 95.67 प्रतिशत, सानवी गुप्ता पुत्री शशिमान गुप्ता 95.50 प्रतिशत, सपना यादव पुत्री दीनानाथ सिंह 95.50 प्रतिशत , अंशु गुप्ता पुत्री गोविन्द जी गुप्ता 95.50 प्रतिशत तथा इण्टरमीडिएट जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओ में फिजा फातमा पुत्री मो0 रईस खॉन 95.80 प्रतिशत, पीयूष यादव पुत्र केशव यादव 95.80 प्रतिशत, आदर्श राजभर पुत्र अक्षय लाल राजभर 95.80 प्रतिशत, अंकित यादव पुत्र जीतेन्द्र यादव 95.60 प्रतिशत एवं सत्यम यादव पुत्र राजेन्द्र यादव 95.60 प्रतिशत पाकर जनपद स्तर पर नाम रौशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिलाधिकारी ,मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने मेधावी छात्र/छात्राओ को आशिर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उत्साह वर्घन करते हुए कहा कि इसी तरह आप लोग जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करते रहे एवं कड़ी परिश्रम के साथ आगे बढते रहे। सम्मान समारोह से पूर्व जनपद परिषदीय विद्यालयो के कक्षा 01 व कक्षा 02 के विद्यार्थियों मे किताबो का वितरण किया गया किताबे पाकर बच्चो का के चेहरे खुशी से खिल गये। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियो का आभार जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार व कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मालविका सिंह ने किया। कार्यक्रम मे पीयूष कुमार, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र/छात्राएॅ व अभिभावकगण उपस्थित थे।