Category Archives: Ghazipur

पीएम मोदी ने इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम किया:सपना सिंह

पीएम मोदी ने इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम किया: सपना सिंह

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड मनिहारी के ग्राम पंचायत बरहट में अयोजित हुआ। जिसका मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस देश के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम करते हुए, विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जन भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रति संकल्पित प्रतिबद्धताओं का पालन सिर्फ देश को विकसित ही नहीं, बल्कि समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध तथा मानवता, भाई चारा को भी मजबूत करेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के गरीब और कमजोर पात्र लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्राप्त हो सरकार ने इसका प्रयास किया है।  देश के गरीब, युवा, महिलाएं एवं किसानों को केन्द्रित विभिन्न योजनाएं समाज के हर व्यक्ति के लिए संजीवनी स्वरूप सिद्ध हुई है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्यक्रम के दौरान अपना सम्बोधन व्यक्त कर उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ यथा अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह लाभ प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर है।


‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। संचालन खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने किया और बताया कि मनिहारी ब्लाक के कुल 97 ग्राम पंचायतो मे से आज अब तक 86 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, ओमकार सिंह, मोनू तिवारी, अखिलेश सिंह, राजकुमार बिंद, प्रदीप सिंह, रंजीत कुमार राम, मनिष वर्मा, नन्दलाल वर्मा, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

श्री राम मंदिर निर्माण जीवन का सौभाग्य:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

श्री राम मंदिर निर्माण जीवन का सौभाग्य:महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन

गाजीपुर। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर उनके मंदिर का निर्माण और उस मंदिर निर्माण के समय हम सभी का इस धरातल पर होना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। धरा के आराध्य भगवान श्रीराम के खुद उनके ही जन्मभूमि पर उनकी विशाल मंदिर बनने में सैकड़ो वर्ष लग गए। लगभग 500 वर्षों के झंझवातो बाद आज पुनीत समय आया है, जब हम प्रभु के भव्य मंदिर निर्माण व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति का दर्शन कर सकेंगे। उपरोक्त बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति जी महाराज भारत अभ्युदय श्री राम रथ का शुभारंभ करते हुए कहा।


प्राण प्रतिष्ठा प्रचार अभियान समिति काशी प्रांत संयोजक डॉ संतोष यादव के नेतृत्व में निकली यह भारत अभ्युदय श्रीराम रथ यात्रा जनपद के सभी नगरों और गांव में घूम-घूम कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन लोगों से अपने अपने घरों में उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया कि आगामी 22 जनवरी को जिस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में उनकी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होगा। उस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों में दिवाली व उत्सव मनाए। इसके साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन, बड़ी एलइडी टीवी इत्यादि के माध्यम से साक्षात दर्शन करें।


रथ यात्रा निकलने से पूर्व पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री यति जी महाराज द्वारा सिद्धपीठ पर रथ का पूजन अर्चन कर भगवा ध्वज लहराते हुए रथ यात्रा को विदाई दी गई।
इस अवसर पर डॉ संतोष यादव, डॉक्टर संतोष मिश्रा, डॉक्टर नागेंद्र, दुर्गा प्रसाद, डॉक्टर आनंद मिश्रा, अंकित जायसवाल, संजय सिंह, रामप्यारे गिरी, डॉ अमिता दुबे, डॉ सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

दुबई,अबुधाबी और सऊदी अरब जैसे देेशों में जिले के युवाओं को मिला रोजगार

दुबई,अबुधाबी और सऊदी अरब जैसे देेशों में जिले के युवाओं को मिला रोजगार

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राम शंकर बालगोपाल शिक्षण संस्थान, मउपारा, देवकली परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडको, क्वैस कार्पोरेशन, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 10 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 628 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 223 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (SIIC ), वाराणसी द्वारा उक्त संस्थान परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें इज़राइल, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 189 अभ्यर्थियों का एस.आई.आई.सीए वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 15 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 15 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु एस.आई.आई.सी,  वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा। आगामी रोजगार मेला- विकास खण्ड परिसर, मरदह, गाजीपुर में दिनांक-16 जनवरी 2024 को आयोजित होगा।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे स्वामी विवेकानंद:प्रो.वी के राय

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सहजानन्द महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे स्वामी विवेकानंद : प्रो. वी के राय

गाजीपुर। शहर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसी कड़ी में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों ने स्वामी जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. वी के राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने भारतीय धर्म-साधना,आध्यात्मिकता और उदात्त राष्ट्रीय-सांस्कृतिक मूल्यों को वैश्विक पटल पर रखकर देश की गरिमा बढ़ाई।
विश्वविद्यालय कला संकाय के डीन प्रो.अवधेश नारायण राय ने कहा कि स्वामी जी के दृष्टिकोण में दर्शन,अध्यात्म और विज्ञान का मणिकांचन संयोग था जो देश की समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति व अभिनव भारत निर्माण में सदैव से ही मार्गदर्शक रहा है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अजय राय ने अपने वक्तव्य में स्वामी जी को युवा हृदय की धड़कन, उत्कट कर्मयोगी और सुधारवादी चेतना के असीम प्रेरणापुंज के रूप में व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन कृष्णानन्द चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. निवेदिता सिंह, सन्ने सिंह डॉ. विशाल सिंह, संजय कुमार, डॉ. सतीश राय, अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. राकेश पांडेय, तूलिका श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत कुमार, सुरेश प्रजापति, कुशलपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

नोडल अधिकारी और डीएम ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकास खण्ड सैदपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चिलौना में भारत सरकार द्वारा नामित जनपद नोडल अधिकारी प्रेम कुमार नागर संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो का स्वागत मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह एवं अंगवंत्रम देकर किया गया। छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा विद्यालय के बच्चो द्वारा डी बी टी से सम्बन्धित नाटक एवं पी0टी का प्रदर्शन बेहद ही सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा का जो अभियान चला ये हम सभी का दायित्व है कि इस योजना को सफल बनाये। ये हम सभी के उस मकसद को पूरा करने का मौका है। शासन की जो भी योजना संचालित है, यह योजना उन पात्र व्यक्तियों का हक हैं और नागरिक होने के नाते अपना यह कर्तव्य है कि आप अपना हक प्राप्त करे। अतः जो भी पात्र है उनके लिए यह एक अच्छा मौका है तथा उनकी जिम्मेदारी है कि आप यहां आकर अपना क्लेम बताते हुए अपनी पात्रता स्थापित करे। उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जो भी व्यक्ति पात्र होते हुए योजनाओ से वंचित है उसे इसके बारे मे सूचना देते हुए लाभ दिलाये। उन्होने ग्राम पंचायत चिलौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पर प्रशंन्नता भी व्यक्त की। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी योजनाओं को हर घर-घर तक पहुचायी जाय जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की योजना से वंचित न रह पाय। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वयं सहायकता समूह, पेंशन आदि के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियो जिन्हे योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है उन्होेने ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘ के माध्यम से लोगो को जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान परिसर में विशेष एल ई डी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाकर लोगो को योजनाओ की जानकारी दी गयी एवं पात्रो का रजिस्टेशन भी किया गया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि के द्वारा भी किया गया। मंच से कृषि, पशुपालन, सप्लाई विभाग, बैक, मत्स्य, चिकित्सा, महिला कल्याण एवं बाल विकास आदि विभागो के अधिकारियो द्वारा अपने-अपने विभागो की योजनाओ की जानकारी दी गयी तथा ड्रोन के माध्यम से खेत में दवा के छिड़काव का लाईव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प के प्रति लोगो को शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त करते हुए नोडल अधिकारी को जनपद आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड विकास अधिकारी अनुराग ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी सी मनरेगा, वेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण, उप निदेशक कृषि एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

मेरा भारत विकसित भारत विषय पर आयोजित हुई जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

गाजीपुर। जिले के नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा भारत  विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सत्यदेव डिग्री कॉलेज में गुरूवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह  एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में अनिमेष कुमार मिश्रा ,मृत्यंजय कुमार राय  तथा कंदर्प तिवारी नेतृत्व स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्यायक मंडल में डा सारिका सिंह विभागाध्यक्ष इतिहास राजकीय महिला पीजी कालेज, डॉ स्मिता राय विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय , राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादवने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सानंद सिंह ने कहा कि माव प्रधानमंत्री के लालकिला की प्राचीर से विकसित भारत की परिकल्पना के साथ आज  माई भारत विकसित भारत / 2047 विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से आज वास्तव में युवाओं के मन में क्या चल रहा है ,उसे नजदीक से सुनने का अवसर मिल रहा है ।आजादी प्राप्ति से लेकर आज तक हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर बढ़ता रहा है ।जब हमारा देश 2047 में 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा तो विकसित भारत के रूप में दुनिया में सर्वशक्तिमान देश के रूप में स्थापित होगा। इसी अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए 2047 के भारत की  नीव विभिन्न माध्यमों से रखी जा रही है ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानचार्य चंद्र केश तिवारी, दिग्विजय  सिंह काउंसलर , साक्षी सिंह ,निधि सिंह यादव, अमृता राय, खुशबू वर्मा ,चंदन पटेल, मोनू राम, राहुल का सहयोग सराहनीय  रहा । संचालन अंगद सिंह यादव ने किया । सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामचंद्र ने किया।

श्रीराम शोभा यात्रा 13 जनवरी को

श्रीराम शोभा यात्रा 13 जनवरी को

गाजीपुर। श्रीराम जन्मभुमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के तहत नगर क्षेत्र में 13 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाला जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दीनदयाल ने बताया कि काशी प्रान्त के निर्देश पर नगर क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा है जिसमें लगभग 40 हजार रामभक्त एकत्रित होकर उर्दू बाजार से यात्रा निकालेगा। जो चीतनाथ, स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषरगंज, सकलेनाबाद होते हुए श्रीराम लीला लंका मैदान में समापन होगा। भव्य श्रीराम शोभा यात्रा में माताए बहनो सहित हजारो रामभक्तो की यात्रा में नगर के संभ्रान्त नागरिको द्वारा चाय स्टाल व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधी व आमजन शामिल रहेगे।

गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक लिखना सराहनीय कार्य:नदीम अधमी

गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक लिखना सराहनीय कार्य: नदीम अधमी

अंग्रेजी में उबैदुर्रहमान सिद्दीकी की गाज़ीपुर के इतिहास पर पुस्तक पर चर्चा

गाजीपुर। ख्यातिलब्ध इतिहासकार एवं लेखक उबैदिर्रहमान सिद्दीकी की अंग्रेजी में गाजीपुर के इतिहास, साहित्य, एवम अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 के आंदोलन पर पुस्तक पर एक चर्चा अब्दुल समद सोसाइटी मुहल्लह मच्छरहट्टा में आयोजित की गई. उसमे इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह हो, उसपर विस्तार से विद्वानों ने प्रकाश डाला। शाह फैज़ पब्लिक कॉलेज के डायरेक्टर डाक्टर नदीम अधमी ने कहा कि निश्चित उबैदुर्रहमान साहब की यह एक हजार पृष्टो पर आधारित जनपद गाजीपुर के इतिहास पर पुस्तक सराहनीय कार्य है। इस पुस्तक के लोकार्पण कैसे किया जाए, उसपर आज एक चर्चा रखी गई है, शीघ्र इसका एक भव्य आयोजन किया जाएगा। संजय कुमार ने कहा कि उबैदुर्रहमान सिद्दीकी साहब की जनपद पर यह पहली पुस्तक है जिसमे जनपद के राजनैतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक इतिहास के अलावा अप्रकाशित अभिलेख अठारह सौ सत्तावन से लेकर 1942 तक के स्वंतत्रता आंदोलन से संबंधित अभिलेखों को प्रकाशित किया गया है तथा इसके लिए एक बड़े सेमिनार कराए जाने हेतु यह मीटिंग की गई है जिसे शीघ्र से शीघ्र आयोजित की जाएगी। एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद आमीर ने कहा कि इस पुस्तक में जिस तरह से उबैद साहब ने देश विदेश के संग्रहालयों , पुस्तकालयों से गाजीपुर जनपद से संबंधित प्राचीन काल से लेकर जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन तक के समय को समेटा है, निःसंदेह एक बहुत अहम काम किया है, इसके लिए हम सभी मिलकर एक आयोजन करेंगे जिसमे जनपद एवं देश की प्रसिद्ध संस्थानों के विद्वानों को बुलाया जाएगा। किडजी स्कूल के मैनेजर अहमर जमाल ने कहा कि यह कार्य सराहनीय योग्य है जो उबैदुर्रहमान साहब ने सर अंजाम दिया है, जिसके लिए यह कार्यक्रम रखा गया कि किस तरह से एक अच्छा आयोजन हो, विस्तार से चर्चा की गई है। इस बैठक में संजीव कुमार संजू, डाक्टर उरुज इस्लाम, प्रमोद कुमार राय, मुहम्मद रेहान, मुहम्मद अदनान, मुहम्मद अयान भी इस चर्चा में शामिल थे।

श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए भवानी नंदन यति को मिला निमंत्रण पत्र

श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे भवानी नंदन यति, मिला निमंत्रण पत्र

गाजीपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा हथियाराम मठ के महंत श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र दिया गया। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के 100 सेवा प्रमुख दिनेश चंद पांडे, जिला मंत्री बिपीन श्रीवास्तव डब्बू और जिला मंत्री राकेश कुमार सिंह ने हथियाराम मठ जाकर भवानी नंदन यति को अयोध्या धाम से आए निमंत्रण पत्र को समर्पित किया। सभी ने आग्रह किया कि वह इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कष्ट करें। जिसके बाद महंत जी ने सभी का स्वागत किया तथा अंग वस्त्रम देकर सभी पदाधिकारियो को सम्मानित करते हुए असश्वासन दिया कि वह अवश्य इस महान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्राण प्रतिष्ठा अभियान के संयोजक संतोष यादव उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,सौपा पत्रक

यूपी में बढ़ते अपराध और सरकार द्वारा साजिश कर अपने विरोधियों पर कार्यवाही की जांच कर कार्यवाही के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा पत्रक

गाजीपुर।जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर गांधीवादी तरीके से एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज यूपी में अपराध चरम पर है,अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध को रोक पाने में पूरी तरह से असफल और लाचार हैं, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, फर्जी पुलिसिया कार्यवाही और अपराध रोकने में असफल सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर डीएम गाजीपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को पत्रक भेजी है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति राय ने बताया कि वर्ष 2023 के एनसीआरबी रिपोर्ट आंकड़ों के अनुसार महिलाओं पर अपराध में यूपी पहले स्थान पर है और इसी रिपोर्ट के अनुसार देश में होने वाले अपराधों में 15% अपराध सिर्फ उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पीएम मोदी जी की लोकसभा काशी में आईआईटी छात्र के साथ अश्लील और घिनौनी करतूत करने वाले भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता निकले, अंत तक उन्हें बचाने का प्रयास हुआ लेकिन सच को बहुत देर तक नहीं छुपाया जा सकता। सुनील राम ने कहा कि हमारी मांग है कि यूपी में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय ने कहाँ पर उनके ऊपर जो फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है उनके ऊपर से उसे मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए क्योंकि उनका कथन बिल्कुल सही था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह,महबूब निशा ,डॉ सुमेर कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता,सतीश उपाध्याय, हामिद अली , सदानंद गुप्ता, आलोक यादव, रईस अहमद, ओमप्रकाश पांडे ,सदानंद गुप्ता, विद्याधर पांडे, रतन तिवारी,ओमप्रकाश पासवान, सूरज खरवार, आशुतोष सिन्हा, राजेश सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, विपिन बिहारी वर्मा, संतोष कुमार पांडे, रामप्रसाद मोहम्मद कादिर आदि लोग उपस्थित है।