वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे सर्वसम्मति से रोटरी क्लब, गाजीपुर के नए अध्यक्ष मनोनित।
गाजीपुर। “रविवार” को गाजीपुर रोटरी क्लब की मीटिंग में वरिष्ठ रोटेरियन चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे (सी पी चौबे) को सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2024 – 25 के लिए क्लब का अध्यक्ष मनोनित किया गया। रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया के साथ सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर सचिव रोटेरियन विनीता सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, असित सेठ, डॉ० उमेश चंद्र राय, संजर नसीर, राजेश गुप्ता, विवेक नारायण, विनय सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम रविवार को नगर के कृषि विज्ञान केंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा नगर के लंका मैदान में आयोजित हुआ। लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र समृद्धि क्रम में दिया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि संकल्पों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार समाज के सबसे पिछड़ी कतार में खड़े व्यक्ति जिसे अब तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है उनको केन्द्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। जिसका लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को साकार कर रही है।
कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम कहा कि विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली और यह भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि समृद्धशाली, वैभवशाली, प्रतिभाशाली पुरातन संस्कृति और सनातन सभ्यता का गौरवशाली देश भारत के विकसित होने से पुरे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का संचार होगा। क्योंकि वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है। और उसका परिणाम होगा विश्व में सुख और समृद्धि का संचार होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को कैसे मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार ने यह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का सर्वव्यापी अभियान चलाया है जो बेबस लाचार के लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी वाली गाड़ी विश्वास और भरोसे का संचार है। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ।योजना से वंचित पात्रों का विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर/अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, सोमेश राय, नीलिमा गांधी, अजय राय दारा, अजय कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, शिवम त्रिपाठी, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, रामेश्वर तिवारी, ऋषभ राय, मु० शाहिद आदि लाभार्थी एवं नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तैयारियो के सम्बन्ध मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक मे ईआरओ नेट पर 27 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक प्राप्त फार्म -6,7 व 8 की प्रगति तथा 27 अक्टूबर 2023 से 12 जनवरी 2024 तक फार्म -6, 7 व 8 के निस्तारण की समीक्षा की तथा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने विधान सभावार पी एस ई एव डी एस ई, जेण्डर रेशियो/ ई0पी रेशियों, एज कोहार्ट, अण्डर प्रासेस फार्म टाईमलाईन एवं कुल मतदाताओ के सम्बन्ध मे समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य मे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन अवश्य किया जाये इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जितने भी प्राप्त आवेदन है उसका निस्तारण किया जाये।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने तथा पार्टी के दृष्टिकोंण से कमजोर बूथों को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक मे जिलाध्यक्ष गोपाल यादव द्वारा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष तौकीर खान, प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद सिद्दकी तथा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव और प्रदेश सचिव रामनिवास यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सही मायने में राजधर्म का पालन नही कर रही है। वह लगातार अपने द्वारा की गयी वादा खिलाफी और बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता, अपराध, दुष्कर्म की घटनाओं के चलते बढ़ते जनाक्रोश से बचने के लिए धर्म की चादर के पीछे छिपना चाहती है, लेकिन मुल्क की जनता उनके मंसूबे से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है, वह जान चुकी है कि भाजपा के पास हिंदू मुसलमान करने के अलावा और कोई दूसरा एजेंडा नही है जिसे लेकर वह जनता के बीच जायें। उन्होने जनता को उनकी साम्प्रदायिक सोच और साजिशों से सावधान रहने का आहवाहन करते हुए कहा कि जनता के बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करना चाहती क्योंकि वह जनता के बुनियादी सवालों को हल करने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार राम मंदिर निर्माण के बहाने देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर रही है। उन्होंने वाराणसी जनपद के भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों द्वारा बीएचयू की छात्रा के साथ किये गये दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को राम के चरित्र और आदर्श से कुछ भी लेना देना नही है वह केवल राम नाम के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है। भाजपा सरकार देश में धार्मिक आधार पर देश के बंटवारे की साजिश रच रही है लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस नापाक मंसूबे को कत्तई पूरा नही होने देंगी । समाजवादी पार्टी देश की एकता और अंखडता,देश के लोकतंत्र और संविधान और उसके धर्मनिरपेक्ष स्वरूप सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने सत्ता की नही बल्कि हमेशा व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी है। जुल्म और जालिम के खिलाफ लड़ना हमेशा अपना धर्म माना है।उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आहवाहन किया और कहा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देश की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने की जरूरत।
इस बैठक में मुख्य रूपसे रामधारी यादव, डां नन्हकू यादव, पुर्व विधायक त्रिभुवन राम, मन्नू सिंह, आमिर अली, मदन यादव, खेदन यादव, आत्मा यादव, राम जी राय, रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशीष यादव उर्फ राहुल यादव, डा.समीर सिंह, सुर्यनाथ यादव, विभा पाल, रामवचन यादव, मुन्नी लाल राजभर, अशोक कुमार बिन्द, जमुना यादव, गोवर्धन यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, राजेन्द्र यादव, जै हिंद यादव, अनिल यादव, आजाद राय, पूजा गौतम, रमेश पांडे, दिनेश यादव, रमेश यादव, राजेश यादव, रजनीकांत यादव, राजेश गोंड़, सिकंदर कन्नौजिया, शिववच्चन यादव, प्रभुनाथ राम, अभिषेक कुशवाहा, सुभाष यादव, शिवशंकर यादव, शोभनाथ यादव, संजय कन्नौजिया, जयराम यादव, पारस पाठक, राकेश यादव, आदित्य यादव, शेर अली राईनी, कैलाश यादव, पांचू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
गाजीपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 16 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षत में कलेक्टेªट सभागार में शनिवार को बैठक के दौरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 16 विकास खण्डो, सातो तहसीलो एवं नगर पालिका/नगर पंचायतो में मिला कर कुल लगभग 441 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। जनपद के ब्लाक/तहसील स्तर पर टीम कमेटी गठित कर कार्यक्रम सकुशल भव्य रूप से अयोजन किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है। श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्रीराम कथा, संुदर कांड, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम का समापन 22 जनवरी, 2024 को आयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा के साथ होगा।
इसी क्रम में स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई करायेगे। इसके अतिरिक्त सभी कार्यालयों/मन्दिरो में प्रत्येक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा। 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियो एवं प्रबुद्धजनो से अपील किया है कि जनपद के प्रमुख मंदिरो पर रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन कराये जाने में सहयोग करेगे तथा श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विका अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, शहरी/ग्रामीण, उपजिलाधिकारी, पर्यटन अधिकारी के साथ समस्त सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विशाल श्रीराम शोभायात्रा में रामभक्तो का दिखा जनसैलाब
गाजीपुर। श्रीराम जन्मभूमि व्यापक जनसम्पर्क अभियान में नगर में श्रीराम शोभायात्रा का शुभारम्भ शनिवार को हिन्दी बाजार चंुगी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देश पर विश्व हिन्दु परिषद के तत्वाधान मे किया गया। श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारी पूर्व निर्धारित समय पर शनिवार को दिन में 12 बजे विभिन्न आनुषांगिक संगठन के सहयोग से किया गया।
शोभा यात्रा में सर्वप्रथम बजरंग्र दल व विश्व हिन्दु परिषद, माधव सरस्वती विद्यामंदिर, व्यापार प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी, किसान सभा, शैक्षिक महासभा, हिन्दू महासभा, अधिवक्ता परिषद इत्यादि संगठन के कार्यकर्ता ने मिल कर अपने अपने परम्परागत तौर तरिको से हजारो हजार की संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में नगर संघचालक ने दीनदयाल ने बताया कि यह शोभा यात्रा हिन्दु जागरण के लिए किया जा रहा है, 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उदघाटन को लेकर आमजन में भगवान श्रीराम की पूजा अराधना करने व अपने अपने क्षेत्र के मंदिरो पर दीप प्रज्जवलन कर भजन किर्तन का कार्यक्रम आयोजन करने की अपील की गयी। विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि शोभा यात्रा के माध्यम से हम सभी हिन्दुओं को जनजागरण करने के लिए उनके घर घर जाकर श्रीराम अक्षत निमंत्रण का वितरण कर रहे है।
भारती जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि लोगो में श्रीराम जम्नभूमि को लेकर अति उत्साह लोगो मे देखा जा रहा है, मंदिर के प्रति सभी की आस्था जुड़ी हुई है। अभिनव सिन्हा ने बताया कि हम लोग माटी से जुड़े लोग है और हर घर घर में श्रीराम मंदिर की आस्था लोगो में व्याप्त है जो इस श्रीराम शोभायात्रा मेें खुलकर दिखायी दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि हम सभी अपने आराध्य भगवान श्रीराम को 5 सौ वर्षो बाद मंदिर में स्थापित कर रहे है जो हमारे हिन्दु भाईयों को बताने की आवश्कता नही है अब हिन्दु जाग चुका है।
ईश्वरी ब्रम्हकुमारी की निर्मला दीदी ने बताया कि प्राचीन काल से भारत में मातृ शिक्ति की पूजा आराधना होती रही है। अब हमारे देश में नारी शक्ति में भगवान श्रीराम की परिकल्पना पहले से रही है और श्रीराम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उदघाटन को लेकर नारी शक्ति काफी उत्साहित है। इस कायक्रम के झांकी में शामिल हुए श्रीराम, लक्षमण, भरत, शत्रुघन, माता सीता, हनुमान, सबरी व भगवान शिव बने
कलाकारो को श्रीराम लीला लंका मैंदान के मंच पर अभिनव सिंन्हा, विशाल सिंह चचंल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सह विभाग प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक आदर्श, विश्व हिन्दु परिषद के विभाग सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र मुन्ना, जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला संरक्षक विनोद अग्रवाल, नगर पालिका परिषद गाजीपुर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अभय नरायन तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के श्रीप्रकाश केशरी आदि ने अंग्रवस्त्रम व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अन्त मे संचालक सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने हनुमान चालिसा गाकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी। इस कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, कृष्ण बिहारी राय, चन्द्र कुमार, देवसरन, ज्ञानप्रकाश, विक्रम अग्रहरि विक्की, डा. धमेन्द्र, कृपाशंकर राय, विक्रम अग्रहरी, दुर्गेश दत्त चर्तुवेदी, सह जिला कार्यवाह विपिन सिंह, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, निखिल राय, अमित सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, अशोक राय, शिवम, आदित्य, किरण सिंह, साधना राय, अनुज राय, आरती सिंह, विनोद पाण्डेय, योगेश सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, हिमांशु सिंह, दुष्यंत अग्रहरि, समाजसेवी मनीष जायसवाल, नितिन अग्रवाल, सुधीर केसरी, आनंद गुप्ता उर्फ़ फेंकू, संजय जायसवाल आदि हजारो रामभक्त उपस्थित रहे।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम अभ्युत्थान्म 2024 में कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराने का आह्वान किया गया
गाजीपुर। भारत तिब्बत समन्वय संघ के स्थापना दिवस की पुर्व संध्या पर चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, तिब्बत की स्वतंत्रता तथा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु लोक जागरण को लेकर प्रकाश नगर भुतहियाटाड़ स्थित एक होटल मे “अभ्युत्थान्म 2024” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी बालक दास महाराज (पातालपुरी पीठाधीश्वर काशी) ने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का यह कार्यक्रम अभ्युत्थान्म 2024 देश के लिए नई ऊर्जा लाएगा। उन्होंने कहा कि तिब्बत भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, तथा तिब्बत के लोग भी चाहते हैं कि हम भारत से जुड़कर रहे। उन्होंने कहा कि जितनी एकता दुर्जनों में है उतनी एकता जिस दिन सज्जनों में आ गई उस दिन देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता।
महाराज ने कहा कि हमें एक होने की आवश्यकता है तभी हम भारत तिब्बत समन्वय संघ के संकल्प अभ्युत्थान्म 2024 को पूर्ण कर पाएंगे। राष्ट्रीय सह संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि पुरे वर्ष 100 हर जगहो पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वर्ष पर्यंत भारत तिब्बत सम्मेलन संघ के कार्यक्रम और जागरण चलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता जब तक हम प्राप्त नहीं कर लेंगे तब तक हमारे कदम रुकने वाले नहीं है।
कार्यक्रम के संयोजक मानवेंद्र सिंह मानव ने कहा कि यह गाजीपुर का सौभाग्य है कि अभ्युत्थान्म 2024 का कार्यक्रम जो पूरे देश में आयोजित किया जाएगा उस कार्यक्रम की शुरुआत जनपद गाजीपुर से हो रही है।कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में सनातनी भारतीयो खास कर युवाओं को अभियान से जोड़कर चीन द्वारा तिब्बत सीमा पर अधिपत्य जमाने और आंखें दिखाने को भारत और तिब्बत एक होकर चीन का आर्थिक सामाजिक वैश्विक पटल पर विरोध में सभी के सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, रज्जू भैया, स्वामी विवेकानंद और दलाई लामा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर भारत तिब्बत के राष्ट्र गान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन मानवेन्द्र सिंह मानव राष्ट्रीय महामंत्री युवा विभाग भारत तिब्बत समन्वय संघ गाजीपुर व अध्यक्षता महंथ गोबिन्द दास ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधान अतिथि आचार्य भारत भूषण दास महाराज, महंत गुरु रविदास गोवर्धन, संत कबीर प्रकाश शास्त्री, योगी रामनाथ, सुनील सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जयसवाल, स्मृति सिंह, सुमित सिंह, डा डीपी सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ पूजा श्रीवास्तव, सौम्य प्रकाश बरनवाल, कार्तिक गुप्ता, शशिकांत शर्मा, गर्वजीत सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलो के विभिन्न महाविद्यालयों में 1201 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें जनपद के समस्त तहसील अन्तर्गत तहसील जमानियॉ में श्री रामअवतार चौबे महाविद्यालय ढ़ढनी भानमल राय जमानिया में 128 एवं मॉ कामाख्या महाविद्यालय गहमर में 151 स्मार्ट फोन का वितरण उपजिलाधिकारी जमानियॉ हर्षिता तिवारी द्वारा शुक्रवार को किया गया। इसके अतिरिक्त शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी जंगीपुर में 192, विमला यादव महाविद्यालय अकवास पट्टी भीतरी सैदपुर में 150, राम नगीना स्मारक महिला महाविद्यालय अमहट जहूराबाद में 151, उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैसी पारा मोहम्मदाबाद में 244 एवं विध्याचल गर्ल्स कालेज करकापुर अलालपुर जखनियॉ में 185 स्मार्ट फोन का वितरण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के द्वारा किया गया।
श्री राम भक्तों द्वारा भव्य निकाला जाएगा शोभायात्रा
गाजीपुर। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में सभी हिन्दुओं तथा सनातनी बन्धुओं के अराध्य प्रभु श्रीराम के निवास श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 13 जनवरी 2024 को नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उसके विचार परिवार ने लिया है। जो गाजीपुर नगर के पूर्वी छोर हिन्दी बाजार (उर्दू बाजार) से निकलकर नवाबगंज, नवाबगंज फाटक, झण्डतर, नखास, चीतनाथ, टाउनहॉल, लालदरवाज, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद होते हुए लंका मैदान पहुंचेगी। जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को पत्रकार भवन पर पत्रकार वार्ता कर सह प्रान्त सेवा प्रमुख और विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त दिनेश चंद्र पांडे ने दिया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यह प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसमें सभी साधु संतों एवं समाज के जितने भी सम्मानित लोग हैं उनको निमंत्रण विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा भेजा गया है। परंतु आम लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या जाने के लिए इसलिए मना किया गया है कि वहां बहुत ज्यादा भीड़ रहेगी। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उसके विचार परिवार एवं विश्व हिंदू परिषद ने योजना के अनुसार कार्यक्रम तय किया है। गाजीपुर जनपद को संगठन के दृष्टिकोण से दो हिस्सो में बांटा है। गाजीपुर एवं सैदपुर। इस दोनों हिस्सो को मिलाकर लगभग 35 कुंतल अक्षत आया आया है। जिसे प्रत्येक गांव में बांटने की योजना बनी और प्रत्येक गांव में उचित मात्रा में अक्षत भेजा गया तथा सभी विचार परिवार के कार्यकर्ता उस अक्षत को सभी हिंदू परिवार में निमंत्रित करने का कार्य घर घर जासकर कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 जनवरी से आरम्भ है तथा 15 जनवरी तक चलना है। अक्षत के साथ एक भगवान राम का चित्र है और एक पत्रक भी दिया जा रहा है। संगठन का प्रयास है कि एक भी हिन्दू परिवार न छूटे। 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। 17 जनवरी को श्रीराम लला के मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 18 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की विधि विधान से पूजा प्रारम्भ होगी। 19 जनवरी को अग्नि की स्थापना होगी। 20 जनवरी को सरयू नदी से लाये गये जल से गर्भगृह को स्वच्छ किया जायेगा। 21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जायेगा। 22 जनवरी को पौष मास के द्वादशी तिथि को मृगशिरा नक्षत्र में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। विचार परिवार यह भी अनुरोध कर रहा है कि 22 जनवरी को गांव के सभी लोग अपने आसपास के सभी मंदिर मेें एकत्र हो और दिन में 11 बजे से 1 बजे तक होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मन्दिर में ही डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण देखे। कार्यक्रम में 11 से 12 बजे तक भजन कीर्तन होगा। 12 बजे से लेकर 12ः15 बजे एक बौद्धिक का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12ः25 से 12ः45 तक जो मुहूर्त निकाला गया है प्राण प्रतिष्ठा का उसको ऑनलाइन हम सभी लोग देखेंगे। पूरा हिंदू समाज मंदिर में इकट्ठा होकर देखेगा और उसके बाद जिस भी देवी देवता का मंदिर हो उसी देवी-देवता की आरती होगी। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम की आरती होते हुए 1 बजे इसका समापन होगा और प्रसाद वितरण कर सभी लोग अपने-अपने घर जाएंगे। 22 जनवरी को रात्रि में सभी हिंदू परिवार अपने घरों पर कम से कम 11 दीप अवश्य जलावे और एक दूसरी दीपावली के रूप में 22 जनवरी को हम लोग मानायेगे, क्योंकि उस दिन अपने आराध्य प्रभु भगवान श्रीराम अपने घर में विराजित हो रहे हैं और भगवान श्रीराम एक बार लंका से विजय करके आए थे तो दीपावली हुआ था। आज अपने भगवान राम 500 वर्ष बाद अपने घर में विराजित हो रहे हैं तो सभी अपने सनातनी हिंदू भाई बहनों मातृशक्ति से अनुरोध है कि वह 22 जनवरी को 2 घंटे का समय निकालकर अपने गांव के मंदिर में इकट्ठा हो और एक साथ इस कार्यक्रम को करें और सायं काल अपने-अपने घरों में दीप उत्सव मनाये। यही हिंदू समाज से अपेक्षा है और अनुरोध है। प्रेस वार्ता में विक्रम अग्रहरी उर्फ विक्की और रवि राज हिंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सरकार का प्रयास कमजोर, बेबस, लाचार को मिले लाभ: सरिता अग्रवाल
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास है कि जन जन के समृद्धि और सम्मान के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को प्राथमिकता से मिले, कोई वंचित पात्र छुट न जाए, यह हमारे विकसित भारत के सपनों और संकल्पों के लिए बहुत जरूरी है।और यह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के सरकार की भावनाओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र समाज का अंतिम व्यक्ति समाज की मुख्य धारा से जुड़े को सरकार साकार कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर, बेबस, लाचार को मिले इसका प्रयास सरकार द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी के गारंटी वाली गाड़ी आम जनमानस के जीवन में परिवर्तन और समृद्धि के लिए जगह जगह पहुंच रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसी सख्शियत और मजबूत नेतृत्व के कारण आज देश बुनियादी समस्याओं से उपर उठकर विश्व के बड़े देशों से लगातार आगे बढ रहा है। कार्यक्रम में पात्र लोगों को सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर गोदभराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विवेकानंद जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्चुवल संवाद कार्यक्रम को एलईडी टीवी के माध्यम से सुना गया। उसके उपरांत आज युवा दिवस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर एकता और अखंडता के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, जिला मंत्री सुरेश बिंद, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, साधना राय एवं अन्य सभासद और भाजपा के नगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन अभिनव सिंह छोटू ने किया।