Category Archives: Ghazipur

सासंद खेल महोत्सव का राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया उद्घाटन

गाजीपुर।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत बिन्द के कर कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका एवं परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, साधना राय, लालसा भारद्वाज, कु0 प्रीति गुप्ता, रासबिहारी राय,  सन्तोष जायसवाल,  मुन्ना राय, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, एथलेटिक्स संध के अध्यक्ष अमरजीत सिंह उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत  क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव के द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता पर सांसद ने नेशनल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भविष्य में गाजीपुर के खेल को आगे बढ़ाने हेतु हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। खो-खो बालिका वर्ग, एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग, फुटबाल बालक/बालिका वर्ग एवं क्रिकेट बालक/बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें लगभग 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो खेल में कुल 05 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर बालिका वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 13-11 अंकों से सदर विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 15-06 अंकों से सदर विजयी रही। सबजूनियर बालिका वर्ग में सदर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 15-10 अंकों से सदर विजयी रही।

सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

ग़ाज़ीपुर। 23दिसम्बर को समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश किसानो के मसीहा ,पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों की समस्याओं के प्रति मोदी -योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चौधरी साहब भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज जब देश का किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है,बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते कृषि कार्य मंहगा और आय निरन्तर कम हो रही है ऐसे में इस सरकार का रवैया और सौतेलापुर्ण तथा संवेदनहीन हो गया है। ऐसे दौर में आज देश चौधरी साहब को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं ने कल मुहम्मदाबाद में परमिशन के बावजूद प्रशासन द्वारा आयोजित पीडीए कार्यक्रम को निरस्त किए जाने पर तीखी निंदा की और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर कर इस नापाक हरकत के खिलाफ पार्टी प्रतिरोध करेगी।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव,दिनेश यादव, सुभाष यादव, सुनील यादव, सदानंद यादव, राजेश यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, लड्डन खां, वंशबहादुर कुशवाहा ,भरत यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,राम विजय यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिन्द, अवधेश यादव, केशरी यादव आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

सीडीओ की अध्यक्षता में कार्यशाला का हुआ आयोजन

गाजीपुर।सुशासन सप्ताह -प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, सुशासन का अर्थ है पारदर्शी, उत्तरदाई, न्याय संगत शासन। वर्तमान सरकार इसी सपने को सार्थक करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जन सामान्य के लिए संचालित की हैं हम लोगों का उत्तरदायित्व है कि उन योजनाओं को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से उन पात्र लोगों तक पहुंचाएं जो सही में इसके हकदार हैं। उन्होंने सुशासन को लेकर कहा कि नागरिकों के अधिकारों और उनके कर्तव्यों के बारे में उनको जागरूक करना भी सुशासन का ही पार्ट है। तहसील दिवस, जनता दर्शन, थाना दिवस, आइजीआरएस पोर्टल तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन सामान्य की शिकायतों को सिर्फ सुन लेना ही नहीं बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना भी सुशासन है, सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें। जिसके माध्यम से दूरस्थ गाँव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, योजनाओं को वास्तविक रूप से निचले स्तर पर रहने वाले लोगों की जरूरतों और इच्छाओं को ध्यान में रखना चाहिए और एक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह तरीके से नवीनतम तकनीकी साधनों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। ग्रामीण और उपेक्षित क्षेत्रों का विकास शासन की मुख्य प्राथमिकताओं में से है और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सुशासन का मुख्य उददेश्य लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार, सौपें गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने एवं आम जनमानस की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना है।
कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने कहा कि हम सभी लोग शासन की योजनाओं को जनसामान्य तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के साथ ही उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा अपने दायित्वों व कर्तव्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें यही सुशासन है। सुशासन सप्ताह दिनांक 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की लाभ परक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को चौपाल/कैम्प लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यशाला कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आत्मीयता,परस्पर बन्धुत्व व प्रेम का एकत्रीकरण है हिन्दु सम्मेलन

आत्मीयता,परस्पर बन्धुत्व व प्रेम का एकत्रीकरण है हिन्दु सम्मेलन

गाजीपुर। संघ शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बड़ीबाग अष्टभुजी  में स्थित कांशीराम आवास में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक हवन पूजन व भजन गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियो ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता काशी प्रान्त के प्रचारक रमेश ने बताया कि वशुधैंव्य कुटुम्बकम् की परिकल्पना लिये आज यह हिन्दू सम्मेलन अष्टभूजी बस्ती के कांशीराम आवास कालोनी में करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने जहा सारे भेदभाव मिटा कर शबरी के बेर ग्रहण किये, निषादराज को भवसागर पार लगाये, जटायुराज का अन्तिम संस्कार कर मोक्ष प्रदान किया, वही समरता केा लेकर आज हिन्दु समाज उठ खड़ा हुआ है। महाकुंम्भ मे जिस प्रकार करोड़ो लोगा के भोजन व आवास की व्यस्था के लिए संत समाज उठ खड़ा हुआ वो सब हमारे हिन्दू भाई और बहनो के लिए किये। उनके यहा जिस प्रकार से बिना भेदभाव के हिन्दू समाज के भाईयो और बसना को भोजन कराया जो विश्व के लिए एक मिशाल कायम हुआ। हमारी हिन्दू भाई किसी प्रकार या किसी कारण वश दूसरी पंथो मे चले गये है उनका भी मन अन्दर से महाकुंम्भ मे जाने को आतुर रहा और वो त्रिवेणी संगम स्नान करने गये। ये हमारे हिन्दू समाज की विशेषता है। जो भी दूसरे पंथ समुदाय को मानने वाले है उनका मूल हिन्दू है उन्हे अपने घर वापस आना होगा। ये जो हिन्दु सम्मेलन है हम सबके आत्मीयता, परस्पर बन्धुत्व व प्रेम का एकत्रीकरण है हम सबमे एकता रहे और हम सब मे इसकी अनुभूमि हो, एक रहने मे ही भलाई है, हम सब की शक्ति एक दिशा की ओर राष्ट्र मे लगे यही हमारी कामना है, एक दूसरे में मेल जोल होने से आपस की भ्रान्तियां दूर होती है। हम आपके दुख सुख मे शामिल हो आप हमारे दुख सुख मे शामिल हो इसी से आपसी सौहार्द व एकरूपता का वातावरण तैयार होता है और इसी मे सबकी भलाई है। भगवान राम सबके है वो सृष्टि निर्माता है उन्हे हम हिन्दू मुस्लिम इसाई मे नहीे बांटा जा सकता।  अगले क्रम में मातृ शक्ति से कल्पना सिंह प्र्रधानाचार्य ने अपने उदबोधन में पंच प्रण पर बताया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उपयोग, कुटुम्भ प्रबोधन, समरसता व नागरिक कतर्व्य पर प्रकाश डाला। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डाला व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघनदास जी से संत समाज मे बताया कि हमारा संत समाज सनातनी परम्परा का वाहक है जो चिर प्राचीन समय से संत समाज राष्ट्र को एक सूत्र मे पीरोने का काम किया है हमारे यहा कोई उंच नीच के भेदभाव रहित संत परम्परा का निवर्हन पूरे भारत वर्ष मे होता रहा है। हमारे यहा श्रीराम, तुलसी, कबीर, रैयदास, सूरदास, मीराबाई की प्रेरणा से चलने वाली सनातनी परम्परा को आगे बढ़ाने का काम संत समाज कर रहा है। मंचासीन अतिथियो में श्रीमती कल्पना सिंह को लालसा भारद्वाज, महंत शत्रुघन दास को बस्ती प्रमुख भीम ने व रामदुलार व प्रान्त प्रचारक रमेश को समाजसेवी गोविन्द दास ने अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर भारत माता की आरती किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, जिला संचालक जयप्रकाश, नगर संचालक दीनदयाल, चन्द्र कुमार, अंजनी, देवसरन, डीजीसी कृपाशंकर राय, दुर्गेश, संतोष, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, अनुज, विनोद अग्रवाल, पारस राय, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, साधना राय, सोनी सिंह, किरण सिंह, सुनिता सिंह, रूद्रा पाण्डेय, सरोज कुशवाहा, नीलम राय सहित आदि उपस्थित रहे।

ग़ाज़ीपुर में ABVP ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावियों को किया सम्मानित,बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व हैं

ग़ाज़ीपुर में ABVP ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- युवा शक्ति ही राष्ट्र का प्राण तत्व हैं

ग़ाज़ीपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ग़ाज़ीपुर के तत्वावधान में रॉयल पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सपना सिंह जिलापंचायत अध्यक्ष, काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष एवं जिला संयोजक बृजेश मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश  जिला प्रचारक प्रभात  नगर प्रचारक विक्रम  की विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष  ने प्रास्ताविकी भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रमेश जी ने संघ के पंच प्राण कैसे आवश्यक रूप से विद्यार्थी जीवन मे लाया जाए,इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक बृजेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पारसनाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रतिभा किसी एक वर्ग की बपौती नहीं होती, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मंच प्रदान करने की होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा यह प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय ही एक सशक्त समाज की नींव रखता है और अभाविप वर्षों से इसी दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कामदेश्वर सिंह(पूर्व प्रदेश सहमंत्री),बृजेश सिंह, शिवांशु सिंह,प्रभात सिंह,अंकिता यादव,रोशन यादव,काजल कुशवाहा, अमृता राय,नीतीश दूबे,अंकित जायसवाल,विपुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

मनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

भाजपा सरकार पर गांधी-विरोधी और मजदूर विरोधी होने का आरोप

गाजीपुर।भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने और उसके नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर को सरजू पांडे पार्क से जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार एवं उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का यह कदम कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और वंचितों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। मनरेगा जैसे ऐतिहासिक अधिकार आधारित कानून को कमजोर करना दरअसल गरीबों से काम का अधिकार छीनकर उन्हें केंद्र सरकार की दया और कृपा पर निर्भर बनाने की साजिश है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश भाजपा-आरएसएस की गांधी विरोधी, श्रम विरोधी और जनविरोधी मानसिकता को उजागर करती है। यह प्रयास राष्ट्रपिता के विचारों, मूल्यों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को मिटाने का एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा की “भाजपा सरकार गरीबों की रोटी, मजदूरों के हक और ग्रामीणों के सम्मान पर हमला कर रही है। मनरेगा को खत्म करने की साजिश दरअसल अमीर मित्रों को खुश करने और गरीबों को और गरीब बनाने की नीति का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी इस गांधी-विरोधी सरकार को ग्रामीण भारत के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।”
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “भाजपा और आरएसएस को गांधी जी के नाम से डर लगता है, क्योंकि गांधी जी सत्य, समानता और संघर्ष के प्रतीक हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों को मिटाने की नाकाम कोशिश है। भाजपा सरकार बताए कि उसे मजदूरों के अधिकार से इतनी नफरत क्यों है?”
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा “मनरेगा ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया है, लेकिन भाजपा सरकार इसे बोझ मानती है। यह सरकार झूठे प्रचार और आंकड़ों के सहारे देश चला रही है और जमीनी सच्चाई से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस मनरेगा की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि “मनरेगा को कमजोर करना संविधान की आत्मा पर हमला है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय, समानता और गरीब कल्याण की अवधारणा को खत्म करना चाहती है। गांधी जी का नाम हटाकर यह सरकार देश के इतिहास और मूल्यों को मिटाने का असफल प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी।”
प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, सड़क-सड़क व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हनुमान सिंह यादव, राजीव सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, राम नगीना पांडे, अयूब अंसारी, विनोद सिंह, विद्याधर पांडे, महबूब निशा, शशि भूषण राय, अजय दुबे, आलोक यादव, राशिद कृष्णा तिवारी, राजेश उपाध्याय, मुसाफिर बिन्द, कमलेश्वर शर्मा, सुधांशु तिवारी, सदानंद गुप्ता, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, कुंदन खरवार, अरविंद मौर्य, विंध्याचल कुशवाहा, सुमन चौबे, शंभू कुशवाहा, अवधेश भारती, जफरुल्लाह अंसारी, सतीराम सिंह, इरफान खान, महेंद्र कुशवाहा, कुद्दुस अंसारी, अहमद कमाल, इंद्रमल यादव, चंद्रशेखर कुमार, किरण भारती सिंह देवेंद्र सिंह, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गाजीपुर परिसर में स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर।परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर 22 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गाजीपुर परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, सामान्य रोगों की समय रहते पहचान करना तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान नेत्र जाँच, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस, सिफलिस जाँच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), रक्त शर्करा (शुगर), वजन, बीएमआई, हृदय जाँच एवं सामान्य शारीरिक परीक्षण किए गए। इसके अतिरिक्त जाँच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ, चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान किए गए।
इस स्वास्थ्य शिविर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी, चालक, परिचालक, अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कर्मचारियों की व्यस्त दिनचर्या को देखते हुए कार्यस्थल पर आयोजित यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें समय की बचत के साथ समुचित स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकीं।
चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, स्वच्छता, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन के साथ-साथ टीबी एवं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के विषय में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम पर भी विशेष जानकारी दी गई।
इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का स्वस्थ रहना संस्था की कार्यक्षमता, उत्पादकता एवं सेवा गुणवत्ता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।
डॉक्टर रविरंजन, जिला क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविर एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है, जिससे लोगों को न केवल अपने स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिली, बल्कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त हुई।
डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला क्षयरोग केन्द्र, गाजीपुर द्वारा टीबी एवं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण, रोकथाम, समय पर जाँच एवं नियमित उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गाजीपुर के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, आईसीटीसी काउंसलर, एलटी, एसटीआई के कर्मचारी तथा टीबी विभाग से राधेश्याम यादव (टीम लीडर), वेंकटेश्वर प्रसाद शर्मा (एसटीएलएस), नरेन्द्र कुमार राय (टीबीएचवी), तथा टीआई, गाजीपुर की टीम (प्रतिभा, अजय, मेंहदी, शकीला) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मेडिकल कॉलेज गाजीपुर का आईसीयू विभाग गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी हो रहा है साबित

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्यकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर का आईसीयू विभाग गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है

ग़ाज़ीपुर।पिछले साल से संचालित से संचालित 6 बेड के आईसीयू में 20 दिसंबर को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मरीज को पॉइजन सेवन के बाद अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया। जिसका नाम गोपनीय रखा गया है। इमरजेंसी डॉक्टर डॉ. स्वतंत्र सिंह और आईसीयू इंचार्ज डॉ. विनीत मिश्रा की तत्परता से मरीज को तत्काल आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख और मेडिसिन विभाग के अंतर्गत भर्ती युवा मरीज के मामले में डॉ. मनोज कुमार यादव से भी परामर्श लिया गया। जिसके बाद मरीज की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ। वर्तमान में मरीज बातचीत करने की स्थिति में है और अगले 1–2 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जाने की संभावना है।

डॉ. विनीत मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के प्रयासों से आईसीयू की स्थापना हुई, जहां अब तक 50 से अधिक गंभीर मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 18 मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आईसीयू में इलाज पूर्णतः निःशुल्क है।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आईसीयू में मरीज को भर्ती करने के बाद इलाज के नाम पर कोई भी खर्च मेडिकल कॉलेज प्रशासन के द्वारा नहीं लिया जाता है। जबकि मरिज पर प्रतिदिन 20 से 25 हजार रुपए का खर्च आता है। जो मेडिकल कॉलेज प्रशासन वहन करता है और अब तक 18 से ऊपर मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले इस क्रिटिकल मरीजों को आईसीयू की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें वाराणसी या अन्य जनपदों में रेफर किया जाता था। जिससे उन्हें हरासमेंट के साथ ही साथ उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी लेकिन अब मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा के हो जाने से लोगों का निशुल्क आईसीयू में भी इलाज हो रहा है।

आईसीयू का संचालन एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. उदय सिंह, डॉ. हिमांशु पांडे, डॉ. चैतन्य सोनी, डॉ. आशीष कुमार यादव सहित समर्पित नर्सिंग स्टाफ और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के.एन. चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है।

छात्राओं को वितरित किया नेपकिन पैड

गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादात से सोमवार को आयुष चिकित्सक (आर बी एस के) टीम के द्वारा बहरियाबाद कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज में छात्राओं को 1200 पीस नेपकिन पैड वितरित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए डा. सुर्य प्रताप राय ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा पंकज सिंह के निर्देशानुसार नेपकीन पैड का वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरावस्था में होने वाले सामान्य रोगों तथा इससे बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामप्रकाश राम डा. आनन्द कुमार पाण्डेय, डा. प्रियंका यादव, डा. कृतिका चौबे, फार्मासिस्ट ख़ुशी शाहू आदि लोग मौजूद रहीं।

पुलिस ने बरामद की 17 मोबाइल,लोगों के खिल उठे चेहरे

गाजीपुर(बहरियाबाद)। बहरियाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम की सक्रियता से लोगो की गायब हुई दो लाख इकसठ हजार मुल्य की कुल 17 मोबाइल सोमवार को लौटाया। जिसमें एक आई. फोन व 15 एंड्रॉयड मोबाइल को सी.ई.आई. आर. पोर्टल से बरामद कर लोगों को वापस लौटाया। अपनी गायब हुई मोबाइल पाकर लोग खुश दिखाई दिए और पुलिस को धन्यवाद भी दिए। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर दर्ज हुसेनपुर मुर्थान निवासी अनूप गिरी की गायब हुई आई. फोन को सर्विलांस के द्वारा मात्र 15 दिनो मे बरामद कर लौटाया। वही गहनी निवासी सोनिया की एंड्रॉयड मोबाइल को झारखंड से, मिर्जापुर के गुलशन कुमार की एंड्रॉयड मोबाइल को मुम्बई से, आजमगढ के चिरैयाकोट निवासी बृजेश कुमार की मोबाइल दिल्ली से तथा गदाईपुर के नौशाद की एंड्रॉयड मोबाइल बिहार से बरामद हुई। इसके अतिरिक्त मिर्जापुर के विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, अतीश कुमार बैजनाथपुर के संजय कुमार, बेवदा के संदीप कुमार, पलिवार के कृष्णा गिरी, बेलहरा के भगवान दास, नादेपुर के मिंटू यादव, चकफरीद के शुभम यादव, पलिवार के प्रशांत पुरी, मलौरा के शुभम कुमार की गायब मोबाइल को सर्विलांस टीम ने बरामद किया। पुलिस की इस सक्रियता मे कम्प्यूटर आपरेटर सोनू यादव, का. अंकित कुशवाहा व मिशन शक्ति टीम का योगदान रहा।