Category Archives: Ghazipur

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने बताई मोदी की उपलब्धि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जमानियां का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन बुधवार को दिलदारनगर पंचायत हाल में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षो में देश और समाज के मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा आजादी के 65-70 वर्षो मे जो कार्य देश में नहीं हुआ वो कार्य विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। समाज के हर व्यक्ति को संतुष्ट और संतृप्त करने कि मजबूत इच्छा शक्ति और नेक नियति भाजपा को आज दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी बनने का अगर अवसर प्रदान किया है तो उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विगत 9 वर्षो का विशेष योगदान है। इस दौरान पुर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है, लोगों में राजनीति के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ा है। महिलाओं कि आर्थिक स्थित मजबूत हुई है, स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद आभार नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री विवेकानंद राय ने किया।

इसके अलावा जमानिया विधानसभा की टिफिन बैठक जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह के उपस्थिति में हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों से बने अलग-अलग तरह के व्यंजनों से भरे टिफिन को मिल बांटकर खाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए ।आपसी सामंजस्य के साथ संगठन के कार्य को कैसे प्रभावी ढंग से किया जा सके उस पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभ नाथ यादव,जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, बीके त्रिवेदी, अच्छे लाल गुप्ता, राजेश राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, विनोद खरवार, शैलेश राम, गुलाम कादिर राइनी, विष्णु प्रताप सिंह, हरदेव कुशवाहा, दिनेश प्रधान, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, सुनील सिंह, अनिल यादव, पंकज राय, अविनाश सिंह, मानवेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, मयंक जायसवाल, माया सिंह तथा रविंदर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ग़ाज़ीपुर प्रेस क्लब का गठन, शिवकुमार अध्यक्ष और के.के.महासचिव मनोनीत

ग़ाज़ीपुर। बुधवार को गाजीपुर कचहरी स्थित टैगोर मार्केट में जनपद के पत्रकारों की एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें पत्रकारों के हित को मूल में रखते हुए ‘गाजीपुर प्रेस क्लब’ के नाम से एक संगठन बनाया गया। बैठक में जनपद के अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचे पत्रकारों ने वृहद स्तर पर पत्रकारों को संगठित करने और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।

मनीष मिश्रा और आशीष सिंह को संगठन के संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही सर्वसम्मति कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण (केके), सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा मनोनीत किये गए। इनके अतिरिक्त बतौर कार्यकारिणी सदस्य श्रीराम राय, अमितेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार उपाध्याय, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, करुणेंद्र राय मनोनीत किये गए।

इस मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त राजनारायण राय, अरुण कुमार, रजत कुमार, संजीव, अंजनी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मनीष मिश्रा और संचालन अमितेश कुमार सिंह ने किया।

छात्रवृत्ति चाहिए तो न करें यह काम

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी, राम नगीना यादव ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखलऊ द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रों के छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधित बैंक खातों को कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले जाने तथा शिक्षण संस्थाओं के स्तर से छात्रो को अपने आधार नंबर उक्त बैंको को खाते में सीडिंग की कार्यवाही न कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को अवगत कराया है कि वे अपने बैंक खाते कियोस्क आधारित पेमेन्ट बैंक यथा फिनो पेमेन्ट बैंक, एयरटेल पेमेन्ट बैंक तथा पेटीएम बैंक में न खोले तथा अपने आधार नंबर को उनके बैंक खाता नंबर में सीडिंग न करायें।

15 जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, डीएम ने की बैठक

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023-25 में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2023, हेतु 15 जून 2023 को होने वाले प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण, नकल विहीन संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से बैठक रायफल क्लब सभागार में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023 हेतु 15 जून 2023 को परीक्षा जनपद के 26 केन्द्रो पर सम्पन्न करायी जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के रखरखाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दूरूस्त रहे। कही से कोई भी कोई कमी न रहे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

उक्त सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 11250 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होंगी। इस परीक्षा मे 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ,14 केन्द्र प्रतिनिधि एवं 52 पर्यवेक्षक बनाये गये है। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर परिधि के अंदर कोई भी दुकान न खुली रहे तथा भीड़भाड़ भी नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट की प्रथम एवं द्वितीय कॉपी जमा कराएंगे तथा तृतीय कॉपी परीक्षार्थी अपने साथ ले जाएगे। परीक्षा केन्द्रो पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्ण प्रतिबंन्धित रहेगा। परीक्षार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से की जाएगी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त सेक्टर , स्टेटिक मजिस्ट्र, केन्द्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक हफ्ते तक जिले में चलेगा वन महोत्सव, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार मे मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को अगले दो दिनो के अन्दर लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हाकन करते हुए सूची के अनुसार गढ्ढो का खोदना 20 जून 2023 तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि 1 जूलाई से 7 जुलाई 2023 तक जनपद में वन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल 2023 में कराये जाने वाले वृक्षारोपणों को मानक के अनुरूप रखे।

शहरी क्षेत्रो नन्दन वन एवं ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम वन एवं मियावाकी पद्धति के अनुसार पौधरोपण कराया जाये तथा विद्यालयों में फलदार पौधो तथा मियाँवाकी पद्यति के अनुसार वृक्षारोपण करना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया गया कि मियाँवाकी पद्यति से वृक्षारोपण कराया जाये जो एक आक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करे। तत्पश्चात् जिला गंगा समिति की बैठक में किये गये कार्योे की समीक्षा कर निर्देश दिया कि कलेक्टर घाट को आदर्श घाट के रूप में स्थापित करते हुए वहाँ प्रतिदिन गंगा आरती व अन्य गतिविधियाँ संचालित रहे एवं समस्त अधिशासी अधिकारी एस टी पी प्लांट हेतु भूमि का चिन्हाकन करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी के इनलेट व आउटलेट की वाटर क्वालिटी, डी०ओ०, बी०ओ०डी० एवं सी०ओ०डी० की अद्यावधिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सीडीओ ने की कई योजनाओं की समीक्षा, दिया निर्देश

गाजीपुर। मंगलवार को मार्च-23 तिमाही की जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं ऋण जमानुपात वृद्धि समिति हेतु विशेष उपसमिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान उन्होने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, पीएम स्वनिधि, पी एम एफ एम ई, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में वार्षिक ऋण योजना तथा ऋण जमानुपात पर विस्तृत चर्चा की गयी साथ ही साथ अध्यक्ष द्वारा ऋण जमानुपात बढ़ाने हेतु किसानों व उद्यमियों को अधिक से अधिक ऋण देने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से अनिवार्य रूप से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया तथा शासकीय योजना संबन्धित आवेदनों को अकारण अस्वीकृत ना करने का निर्देश दिया। बैठक परियोजना निदेशक राजेश यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार, आरबीआई के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार, यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंकर्स उपस्थित रहे।

एसपी ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

मिशन शक्ति का चलेगा 15 दिवसीय अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के द्वारा प्रदेश भर में बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं को लेकर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में भी जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थानो पर गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज और पंचायत भवन में बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डीलिया के पंचायत सचिवालय भवन पर मंगलवार को इसी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गांव की बच्चियों तथा महिलाओं को महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चियों एवं महिलाओं को होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया। बच्चियों एवं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कहा कि 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन पर कोइ भी समस्या होने पर इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तेज बहादुर सिंह तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थें।

पुण्यतिथि पर याद किए गए डीएन सिंह

गाजीपुर। डीएन सिंह ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। उन्होंने आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए कर्मचारी हितों के लिए आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय हैं। यह बात पूर्व सहायक अभियंता अरविन्द नाथ राय ने कही।मंगलवार को फुल्लनपुर स्थिति आवास पर डीएन सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि डीएन सिंह की ओर से स्थापित आदर्श मानदंडों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने डीएन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी उन्होंने कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पिता स्व. डीएन सिंह आज भी कर्मचारियों और मजदूरों के दिल में बसते है, उनका जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है, उनहोंने अपने जीवन काल में निरंतर निस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है जिसका परिणाम है कि मजदूर, कर्मचारी आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है। इस मौके पर अशोक कुमार उपाध्याय, अभय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, गायत्री सिंह, नारायण उपाध्याय, श्वेता सिंह, राजवीर सिंह, आशुतोष पाण्डेय, रविन्द्र नाथ तिवारी, रत्नेश कुमार राय, हिमांशु राय, आलोक कुमार सिंह, दीनानाथ, श्रीनिवास चौबे आदि मौजूद रहे।

एक सप्ताह मनाया जाएगा योग दिवस:डीएम

गाजीपुर। 21 जून 2023 को नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 21 जून को पुलिस लाईन परेड ग्राण्ड मे मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। योग पखवारा का उद्घाटन 15 जून को गाधीपार्क आमघाट कालोनी मे किया जायेगा। लगभग 1500 लाभार्थियो को रूद्र प्रकाश तिवारी वाई0डब्ल्यू0सी0 द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। 15 जून से 21 जून 2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘‘ हर घर-ऑगन योग‘‘ योग सप्ताह जनपद के समस्त तहसील, विकास .खण्ड, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर, ऐतिहासिक भवनो, अमृत सरोवर घाट, आदि जगहो पर आयोजित किया जायेगा। इसके लिए योग प्रशिक्षको एवं योग सहायको को नामित किया गया है। योगाभ्यास करने का समय प्रातः 6ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक निर्धारित है। योग सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष विभाग द्वारा योग शिविर, आयोजन/लाभार्थियों का माईक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय के कर्मचारियो को चयनित योग प्रशिक्षको द्वारा 13 जून से निर्धारित समयान्तर्गत प्रशिक्षण देगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बी ई ओ, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत, क्षेत्रीय आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी, स्वय सेवी संस्थानो के प्रतिनिधि, गायत्री परिवार, पंतजली, ब्रम्हकुमारी, योग वेलनेस हेल्थ सेन्टर के प्रशिक्षक, नेहरू युवा केन्द्र, क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।

समय से काम नहीं करने वाले संस्थाओं को डीएम ने लगाई फटकार, कहा….

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिकारी लागत एवं मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी, आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने अधिकारी/कार्यदायी संस्थाओं कार्याे की जॉच कराने के पश्चात ही यू0सी0 भेजने का निर्देश दिया। उन्होने निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया । कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।