Category Archives: Ghazipur

पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन,हुए सम्मानित

गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनर दिवस के अवसर पर जनपद के कुल वयोवृद्ध 20 पुरूष एव 05 महिला पेंशनर को अपर जिलाधिकारी वि0रा0 एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा/माध्यमिक एवं जिला पंचायत वित्तीय परामर्श दाता एवं कुछ विभागों के आहरण/वितरण अधिकारी के साथ-साथ समस्त पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहें। जिसमें मौजूद पेंशनर्स ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा। इनमें अधिकांश की समस्या अपने-अपने विभागों से संबंधित थी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने बताया की वयोवृद्ध पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नही है। बल्कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्पों के माध्यम से डिजीटल रूप से जीवित प्रमाण-पत्र प्रेषित किया जा सकता है। यदि पेंशनर को 80 वर्ष उम्र पूर्ण करने पर अतिरिक्त लाभ मिल चुका है तब उसके बाद के लाभ के लिए बार-बार कोषागार आने की जरूरत नही है, अपने आप साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल बिल और पेशनर भवन प्रकरण को रखा। इस मौके पर अम्बिका दूबे एवं अन्य पेंशनरर्स ने भी अपनी-अपनी विचार व्यक्त किए।
संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कर्मचारी राहुल, फहिम अहमद, विनोद, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर विवेक, राजीव तिवारी, जितेश सिंह, संजय कुमार, आफताब आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन संबोधन एवं आभार वरिष्ठ कोषाधिकारी ने व्यक्त किया ।

बच्चों को बाल विवाह न करने की दिलाई गई शपथ

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर मनिहारी और एम जे आर पी पब्लिक स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यालय पर जागरूकता अभियान किया गया। जिसमें 18 वर्ष के कम उम्र के छात्र-छात्राओं को उनके निजी जीवन के हितों हेतु जैसे वाल विवाह,सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श,नाबालिक प्रेम संबंध का परिणाम,बच्चों के प्रति हिंसा,लैंगिक दुर्व्यवहार कानून(पास्को),चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, विभागीय योजना आदि जैसे मुद्दों पर बड़े सुंदर तथ्य शासन के निर्देशानुसार प्रस्तुत किए गए। जिसमें यूनिसेफ के अनिल कुमार मंडल सलाहकार बाल संरक्षण वाराणसी, गीता श्रीवास्तव बाल संरक्षण अधिकारी, गौरव कुमार वर्मा परामर्शदाता चाइल्ड हेल्प लाइन व ए एच टी यू प्रभारी की टीम आयोजन में समलित हुए। अंत में बच्चों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।

खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की झोली में डालें दो रजक पदक

गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। जनपद के नवोदित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में एक बार फिर जिले का मान रखते हुए उत्तर प्रदेश की झोली में दो रजत पदक डाले। अपने इस शानदार प्रदर्शन से इन खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों को एक बार फिर दिल जीता। जनपद, मण्डल तथा प्रदेश का स्वर्णिम सफर तय करते हुए जनपद के चार एथलीट 13 से 17 दिसम्बर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे। जिसमें दो खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर सेवेन्टीन जूनियर बालक/बालिका की पांच दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को जिले के दो खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर सेवेन्टीन जूनियर बालिका वर्ग में टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर की नन्दनी राजभर ने 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर सेवेन्टीन बालक वर्ग में बापू इण्टर कालेज सादात के आदित्य यादव ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने इस सफलता पर खिलाड़ियों सहित टीम मैनेजर/कोच को बधाई देते हुए कहा कि मेरी अपार शुभकामना है कि ये बच्चे भविष्य में विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सफलता अर्जित करें और इस देश का मान बढ़ाएं। इनके साथ ही क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, उदयभान सिंह, कमरुद्दीन, शिवकुमार सिंह, रुद्रपाल यादव, अंजनी सिंह, गौरव सिंह, रामपलट यादव, तरुण सिंह, इन्द्रजीत, मनोज यादव, अखिलेश यादव, नेसार अहमद फैज, हिमांशु सिंह, संजीव सिंह, सुर्यप्रकाश राय, अकबर अली, रामआशीष यादव, सुनील कुमार, राजेश यादव, रणजीत चौहान, प्रवीण राय, संजय चौरसिया, आदि दर्जनों व्यायाम शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

नाबालिक के साथ रेप के आरोपी को 10 साल की सजा

गाजीपुर। न्यायालय ने एक नाबालिक के साथ रेप के आरोपी को आज न्यायाधीश राम अवतार के कोर्ट ने 10 साल की सजा और 32000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडे ने बताया कि मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की एक नाबालिक के साथ कमलेश नाम का युवक छेड़खानी किया था। मामला साल 2018 का है और वह नाबालिक को बहला फुसलाकर उससे कहा कि तुम्हारी मां बैंक में बुला रही है और जब वह बैंक पहुंची तो उसकी मां बैंक में नहीं मिली। हालांकि इस दौरान रास्ते में ले जाते हुए आरोपी ने नाबालिक के साथ छेड़खानी किया था इस बात को लड़की जब अपने घर आई और अपने पिता को बताई थी इसके बाद उसके पिता ने छेड़खानी को लेकर थाने में तहरीर दिया था और जब मामले का विवेचना शुरू हुआ। इस दौरान 161 और 164 के बयान के दौरान पिता ने कोर्ट में बताया कि उसके साथ रेप की भी घटना की गई है । इसके बाद बलात्कार और पास्को एक्ट की धारा को बढ़ाया गया। इसके बाद अभियोजन की तरफ से इस पूरे मामले में कुल सात गवाह पेश किए गए थे और गवाहों ने अभियोजन के कथानक की पुष्टि किया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों तरफ की बात सुनी और आज फिर विद्वान न्यायाधीश रामअवतार जी ने अभियुक्त कमलेश को 10 साल का सश्रम कारावास और 32000 के जुर्माने की सजा सुनाई ।जिसमें से 50% की राशि पीड़िता को देना है।

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2026-27 वृक्षारोपण हेतु सभी संबंधित विभाग को स्थल चयन कर सूचना तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण लक्ष्य को 1238 ग्राम पंचायतों में औसतन 4093 पौध प्रति ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी डी.पी.) में सम्मिलित करे।  बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

कोर्ट ने सुनाई एनडीपीएस के मामले में टॉप 10 अपराधी को 3 साल की सजा

गाजीपुर। जनपद न्यायालय ने आज एनडीपीएस एक्ट के मामले में जनपद के टॉप 10 अपराधी को 3 साल की कैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक रत्नाकर दुबे ने बताया कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र में साल 2021 में वाहन चेकिंग के दौरान सुधीर कुमार उर्फ ध्रुव जो अपने क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधी था। वह 2 किलो गाजा के साथ ही चोरी की मोबाइल के साथ कहीं जा रहा था और पकड़ा गया था और इस पर गाजा रखने का चार्ज बना था। इसी मामले में अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने आज आरोपी को 3 साल के कैद की सजा और ₹20000 की जुर्माने से दंडित किया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया। विशेष लोग अभियोजक रत्नाकर दुबे ने बताया कि एनडीपीएस के मामले में गाजीपुर न्यायालय से काफी दिनों के बाद किसी अपराधी पर चार्ज फ्रेम हुआ और उन्हें सजा कोर्ट ने सुनाई है।

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,की गई  समीक्षा

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गई। जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आगामी तीन दिवस में गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की संख्या के आधार चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को  विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों पर मानक के अनुरूप अभिलेख बनाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर को समस्त गोआश्रय स्थलों को प्रारूप छपे हुए रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जनपद के समस्त 60 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाने का कार्य चल रहा है और अबतक 14 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा स्थापित कर दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में आवंटित कक्ष संख्या 30 में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे भूसा, हरा चारा एवं चोकर एवं अन्य व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डा० अरविन्द कुमार शाही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दीन दयाल वर्मा परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  डा० राकेश कुमार गौतम नोडल अधिकारी गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्रक

गाज़ीपुर।विगत दिनों नगर की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों से मांगे गए चंदे की धनराशि को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्रालय को भेजने हेतु ईओ नगरपालिका को पत्रक सौंपा। चंदे में मिली धनराशि को ईओ नगरपालिका ने लेने से मना कर दिया ।
युवा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि जब तक शहर की समस्या ये दूर नहीं होंगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे और नगरपालिका के खिलाफ पोल खोल अभियान जारी रहेगा। अगर नगरपालिका नगर की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हुई तो हम नगरपालिका का घेराव करेंगे।
महिला सभा की नगर अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने बताया की नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है।
दूसरी और कंचन रावत ने बताया की नगरपालिका के पास पर्याप्त बजट है जिसे खर्च करने से अधिकारी और चेयरमैन कतरा रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है।
इस मौके पर अलका अग्रवाल ,कंचन रावत,अभिनव सिंह,वर्षा यादव,अरुण कुशवाहा,शेर अली,शाहिद,संतोष अग्रवाल,राजदीप रावत,रेहान, राहुल गौड़, आदि लोग उपस्थित रहे।

डीएम ने की चकबंदी कार्यों की गहन समीक्षा

गाजीपुर।प्रमुख सचिव, राजस्व, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी अविनाश कुमार द्वारा चकबन्दी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी / उप संचालक चकबन्दी गाजीपुर व रमजान बख्श बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा समस्त चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहें।
उप संचालक चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजीपुर में विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में कुल 6274 वाद विचाराधीन है. जिसमें से 05 वर्ष से अधिक अवधि के कुल लम्बित वादों की संख्या 1475 है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विशेष अभियान चलाकर 02 माह में 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
निर्धारित लक्ष्य व मानक कारगुजारी के अनुसार ग्रामों का कार्य बढ़ाने के निर्देशः-
समीक्षा बैठक में वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 22 ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गई। इन 22 ग्रामों में से 01 ग्राम ताजपुर मांझा (प्रथम चक्र) धारा-7 के स्तर पर, 01 ग्राम पहाडपुर खुर्द धारा-9 के स्तर पर, 07 ग्रान मखदूमपुर, मुड़ियार, गोपीनाथपुर, जगदीशपुर, शेरपुर ढोटारी, रुहीपुर, व गन्नापुर धारा-10 के स्तर पर ०3 ग्राम वेमुआं, बघाव व तरांव (खानपुर) धारा-20 के स्तर पर, 01 ग्राम भैरोपुर घारा-23 के स्तर पर, 08 ग्राम बद्धोपुर, दशवम्तपुर, मौधियां, तरांव (सैदपुर), बबुरा, सकरा, दरवेपुर व तिलसडा धारा- 27 के स्तर पर 01 ग्राम हटवार मुरार सिंह, धारा – 52 के स्तर परगतिमान है। इन ग्रामों में चकबन्दी कार्यवाही को पारदर्शी समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
उच्च न्यायलय से आच्छादित ग्रामों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देशः-
उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 02 ग्रामों, तिलसड़ा, व दरवेपुर में स्थगन आदेश समाप्त कराने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए।
02 से 03 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने के निर्देशः-
समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण कराए तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में धारा-7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए 02 से 03 वर्ष में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्यों की प्रगति किया जाना सुनिश्चित करें।

विश्वविद्यालय परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए

विश्वविद्यालय परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों पर सुचारू रूप से चल रही हैं। पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को यहां सुबह 8 से 11 बजे तक बीबीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 1 बजे तक बीसीए प्रथम सेमेस्टर, 11 से 2 बजे तक एलएलबी पांचवें सेमेस्टर तथा दोपहर 2 से 4 बजे तक बीए, बीएससी और बीबीए-बीसीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। इस केंद्र पर कुल 2435 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 171 अनुपस्थित रहे।

उपस्थित छात्रों की संख्या अच्छी रही। हालांकि, नकल की कोशिश करने वाले तीन नकलची छात्रों को पकड़ कर रिस्टीकेट किया गया। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार इनके खिलाफ अनफेयर मींस (यूएफएम) को लेकर कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार पूरी शुचिता के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं। आगे भी परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी आदि की फुटेज निर्देशानुसार संरक्षित रखी जा रही है।