Category Archives: Ghazipur

ज्योतिराव फुले ने लड़कियों को शिक्षा देने के लिए खोला था पहला कन्या पाठशाला

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह महान समाज सेवी थे। लड़कियों की शिक्षा के लिए किया गया उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूल सकता। देश में लड़कियों को शिक्षा देने के लिए उन्होंने ही महाराष्ट्र में पहला कन्या पाठशाला खोला। वह 19वीं सदी के आमूल परिवर्तन वाली और उदारवादी विचारक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने समाज के निम्न तबकों के सम्मान, हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद किया। वह नारी शिक्षा और विधवा विवाह और किसानों के हित में तमाम उल्लेखनीय कार्य किया। वह बाल विवाह विरोधी थे। महिला शिक्षा के सवाल पर रूढ़िवादियों ने उनका जमकर विरोध किया और पिता माता पर दबाव बनाकर उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकलवा दिया। तमाम विरोध के बावजूद वह अपने रास्ते से डिगे नहीं और महिलाओं को शिक्षित करने के सवाल पर अपना संघर्ष जारी रक्खा। आज मुल्क को उनके जैसे संत और समाजसेवी की सख्त जरूरत है ताकि देश में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और देश में सुख शांति स्थापित की जा सकें।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, परशुराम बिंद, अतीक अहमद राईनी, मदन सिंह यादव, सुभाष यादव गुड्डू, कमलेश यादव, राजेश यादव, ममता यादव, अभिनव सिंह, छन्नू यादव, नफीसा बेगम, अमित ठाकुर, वंश बहादुर कुशवाहा, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, धर्मेन्द्र यादव, विशाल मद्धेशिया, विजय शंकर यादव, दीपक उपाध्याय, जितेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

परशुराम जयंती पर लंका मैदान में लगेगा बुद्धिजीवियों का जमावड़ा

गाजीपुर। ब्राह्मण जन सेवा मंच की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को सरकारी कॉलोनी आमघाट स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इस बैठक में 23 अप्रैल को लंका मैदान में होने वाली परशुराम जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पीएलआई मैन के नाम से विख्यात अश्वनी उपाध्याय, बिहार प्रांत के विधायक मुन्ना तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा राही साहित्यकार/गीतकार, डा उधा प्रसाद पांडे पूर्व कुलपति मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ ज्ञानेश्वर चौबे प्रोफ़ेसर जंतु विज्ञान काशी हिंदू विद्यालय के साथ ही सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य बुद्धिजीवी लोग परशुराम जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। संस्था के संस्थापक/संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सभी जिले के संरक्षक और सह संरक्षक अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को प्रेरित कर परशुराम जयंती में उपस्थित करा कर बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनें एवं उनसे प्रेरणा प्राप्त करें।

आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम ने किया अपील, दिया निर्देश

गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 9 अप्रैल 2023 के अनुपालन में आर्यका अखौरी जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एतद्द्वारा जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतो के अध्यक्षों तथा सदस्यों का सामान्य निर्वाचन जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो। उसको निम्नलिखित विनिर्दिष्ट समय सारणी और विवरण के अनुसार कराए जाने का निर्देश देती हूॅ। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में 9 अप्रैल की शाम से आदर्श आचार संहिता लागू किया जाता है। उन्होने जनपद से नगर पालिका एवं नगर पंचायत के समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत पालन करें। किसी प्रकार का जूलुस एवं भीड़ भाड़ न बनाये। उन्होने सम्बन्धित चुनाव में नाम निर्देशन के लिए निर्धारित अन्तिम तिथि तक की अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, उसकी प्राप्ति की कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।

गाइडलाइन के अनुसार होगा चुनाव, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश


गाजीपुर। जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण रायफल क्लब सभागार में सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराने हेतु समस्त कार्यवाहियों को त्रुटि रहित एवं ससमय संपन्न कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थन वापसी, प्रतीक आवंटन सहित निर्वाचन की अन्य समस्त प्रक्रियाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक मे जिलाधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के विषय में भली-भांति अवगत हो जाएं। निर्वाचन निर्देश पुस्तिका (आरओ बुक) का भली-भांति, गहंतापूर्वक व बार-बार अध्ययन कर लें। जहां कहीं भी शंका हो, पूछकर समाधान कर ले तथा निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार समस्त कार्यवाहियाँ सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित आर ओ/ए आर ओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त नामांकन स्थलों पर आवश्यक बैरिकेटिंग एवं नामांकन कक्षों में समस्त जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कर ली जॉय। नामांकन कक्षो में सी0सी0टी0वी0 कैमरे व वीडियोग्राफी सुनिश्चित रहे। नेटवर्क आदि की अच्छी व्यवस्था रहे। 11 अप्रैल, 2023 से नामांकन कार्य प्रारंभ हो होगा। अतः नामांकन स्थलों पर समस्त व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त निर्वाचन अधिकारी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पोस्टर, बैनर, होल्डिंग, वॉल राइटिंग आदि प्रचार सामग्रियों को अविलंब हटवा दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान गाड़ियों, रैलियों आदि अन्य परमिशन राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही जारी किया जाएगा। जारी समय-सारणी के अनुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2023 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की संमिक्षा 18 अप्रैल 2023 को, नाम वापसी 20 अप्रैल 2023 को, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल, 2023 को है। मतदान 4 मई 2023 को पूर्वाहन 7 बजे से अपराहन 6 बजे तक एवं मतगणना 13 मई 2023 को संपन्न होगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0.रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी गण, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना हुए आपदा मित्र


गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर पीजी कॉलेज से सोमवार को अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरुण कुमार सिंह ने जिले में चयनित 140 आपदा मित्र वॉलिंटियर को बसों में बैठाकर प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। सभी वॉलेंटेयर को एस.डी.आर.एफ कैंप लखनऊ में 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विगत 2 बैच में अब तक 361 आपदा मित्र वालंटियर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद आपदा में प्राकृतिक आपदा, बारिश, बाढ़, बादल फटना, ओलावृष्टि, अग्निकांड व भूकंप आदि अन्य आपदाओं से लोगों की बचाव में अहम भूमिका रखेंगे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि इस बैच के बाद जनपद में कुल 501 आपदा मित्र वॉलिंटियर की उपलब्धता समस्त तहसीलों से है। अति विध्वंसक भूकंप जैसी आपदा एवं अन्य आपदाओं में भी आपदा मित्र सदैव सहायक रहेंगे। इस बैच में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा किया किया गया। समस्त तहसीलों के रजिस्टार कानूनगो द्वारा बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, विनय दुबे, पंकज कुमार, परमानंद यादव, विजय श्रीवास्तव, मार्तंड कुमार, आपदा मित्र मोहित आदि उपस्थित रहे।

यहां करेंगे प्रत्याशी नामांकन, डीएम ने दिया निर्देश


गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु 9 अप्रैल को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत एवं नगरीय निकाय उ0प्र0 द्वारा अधिसूचना जारी किया जा चुका है। इस चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने का पूरा दायित्व जिला प्रशासन के कन्धे पर है। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष होकर चुनाव कराने हेतु दृढसंकल्पित है। जनपद में पंचायत एवं नगरीय निकाय के मतदान हेतु नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। जिसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन स्थल तहसील सदर एवं कलेक्ट्रेट कक्षो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने परिसर में बैरिकेटिक, साफ-सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश देते हुए बताया कि नगर पालिका गाजीपुर एवं नगर पंचायत जंगीपुर के प्रत्याशियो के नामांकन तहसील सदर के कार्यालय कक्ष में एवं नगर पालिका गाजीपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियो का नामांकन उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगा। इसके साथ ही जनपद के अन्य नगर पालिका/पंचायत के प्रत्याशियो का नामांकन सम्बन्धित तहसीलो के कक्षो में किया जायेगा। नामांकन हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।

नेपाल में शिक्षा विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य

गाजीपुर। हिन्दी केंद्रीय विभाग, त्रिभुवन विश्विविद्यालय काठमाण्डू, नेपाल और शिक्षक-शिक्षा विभाग श्री राम तिलक कॉलेज आफ एजुकेशन, जहानाबाद (बिहार) और ‘हिमालिनी’ कृष्ण चंद्र मिश्र पब्लिकेशन काठमांडू, नेपाल के संयुक्त तत्त्वावधान में “वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज की भूमिका” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 3 और 4 अप्रैल 2023 को त्रिभुवन विश्विविद्यालय काठमाण्डू, नेपाल के सिनास भवन के ‘राजा जनक’ सभागार में आयोजित हुयी। इस अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने “भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों का सुरक्षात्मक महत्व” पर अतिथि वक्तव्य प्रस्तुत किया। इस संगोष्ठी में प्रोफे० पाण्डेय को शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और भाषा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण अवदान के लिए ‘शिक्षा-विभूषण सम्मान’ से अलंकृत किया गया। इससे पहले प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में “सम्मान पत्र’ से सम्मानित किया था।

बलिया में जन्मे प्रोफेसर पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में किये गए अमूल्य योगदान के लिए ‘वेस्ट फैकल्टी फार टीचिंग इनोवेशनस’, ‘सर्टिफिकेट आफ कमिटमेंट’, ‘एक्सीलेंस इन टीचर अवॉर्ड’, ‘इंस्पिरेशनल टीचर अवार्ड‘, ‘इनोवेटिव फैकेल्टीअवार्ड’, ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ , ‘ग्रामीण पत्रकारिता प्रसस्ति-पत्र’, ‘पूर्वांचल ग्रामीण पत्रकारिता प्रसस्ति-पत्र’ आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर पाण्डेय के अब तक 6 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। पांच पुस्तकों में आलेख प्रकाशन, 24 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। प्रोफेसर पाण्डेय अभी तक 35 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता गुप्तेश्वर नाथ पाण्डेय, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य और पत्नी डॉ० सुनीता पाण्डेय, कुलसचिव, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ को दिया। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ दिनेश कुमार सिंह, डॉ० अनुराज सिंह, प्रोफ० अरुण यादव, प्रोफ० एस०एन० सिंह, डॉ रामदुलारे, डॉ त्रिनाथ मिश्र, संजय श्रीवास्तव, अमितेश सिंह आदि प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाइयां दी।

लोक सेवा आयोग मे आर्मी सूबेदार के बेटे का हुआ चयन

गाजीपुर के लाल का लोक सेवा आयोग में चयन


गाजीपुर। विकासखंड करंडा क्षेत्र के बक्सां गांव निवासी स्व.फौजदारी सिंह यादव के सुपौत्र विपिन कुमार यादव का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बतौर पीसीएस अधिकारी के पद पर चयनित हुआ है। इस चयन से जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि आर्मी सूबेदार सिरबल सिंह यादव एवं सुनीता यादव के सुपुत्र विपिन कुमार यादव शुरू से ही मेधावी रहा है। इनकी स्कूल की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से हुई। स्कूली शिक्षा से ही इसने हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विपिन ने बीटेक की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से लिया। बीटेक करने के बाद विदेश की कंपनियों से भी नौकरी का ऑफर आया परंतु शुरू से ही इनकी रूचि प्रशासनिक अधिकारी बनने की थी। इसीलिए प्रथम प्रयास में ही लोक सेवा आयोग में सफलता प्राप्त कर लिया। चयन की जानकारी मिलते ही लखनऊ स्थित आवास एवं गृह जनपद बक्सा मे लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

ढीले पड़े पेंच कस लें नेता और कार्यकर्ता: राम अचल राजभर

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में शनिवार को संगठन की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में संगठन की समीक्षा करने आये मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं गाजीपुर -बलिया लोकसभा के प्रभारी राम अचल राजभर ने संगठन की समीक्षा करते हुए 5 जून तक बुथ कमेटियों को पुनर्गठित करने का निर्देश दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव के पुर्व संगठन के ढीले पड़े पेंच कस लें। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा बुथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बिना मजबूत बुथ कमेटी के चुनाव जीतने की कल्पना नहीं की जा सकती। बुथ कमेटियां ही पार्टी की नीतियों, योजनाओं और नेता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहने और तय सीमा में काम करने की हिदायत दिया और अपने अपने क्षेत्र में भाईचारे को कायम करने का भी पाठ पढ़ाया। उन्होंने जिला नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों को अनुशासित फौज तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि गांव गांव में जाकर गरीब की झोपड़ी और उनकी टूटी खाट पर बैठकर संगठन तैयार करने, पार्टी की रीतियों और नीतियां को तथा अपने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उन्हें बताने और भाईचारा बनाए। उन्होंने सभी जाति और धर्म के लोगों को बुथ कमेटी में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया, नेता मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है। ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके। लेकिन दलित -पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने की जिद ठान रक्खीं हैं। भाजपा सरकार द्वारा जातीय जनगणना न‌ कराना उसके लिए बहुत मंहगा साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है। सभी दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद होने के लिए आह्वान किया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह कहा ने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते देशवासी खुन के आंसू रो रहे है। बेसमय बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान दुखी हैं। भाजपा देश में मजहबी दंगा कराकर अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है। वह मजहबी दंगे कराकर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराकर अपना हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधी दलों के विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह सरकार जिन लोकतंत्र की सीढ़ियों पर चढ़कर आज देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही है वह उन लोकतंत्र की सीढ़ियों को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र, संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर देश में हुए दंगो की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में हार सन्निकट देखकर भाजपा फिर देश में मजहबी दंगे कराकर अपने साम्प्रदायिक और राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है। हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विधायक सोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है। इतनी शानदार सेना किसी दूसरे राजनीतिक दल के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लड़ाई गंभीर है। वर्तमान सरकार समाजवादियों के जमीन और जमीर से खेलने का काम कर रही है। हुक्मरान बहुत ही संवेदनहीन है। इनका गरीबों की बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह केवल जनता का भावनात्मक शोषण करने में व्यस्त हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे एकजुट होंने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम, पुर्व मंत्री सुधीर यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पुर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, विवेक सिंह शम्मी, अशोक कुमार बिंद, बृजदेव खरवार, योगेन्द्र राय, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव, पुर्व प्रमुख आलोक राम, रामाधार यादव, गोवर्धन यादव, जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, भानु यादव, अनिल यादव, रामवचन यादव, संगीता गुप्ता, लल्लन राय, सत्येंद्र यादव सत्या, दिनेश यादव, अभिनव सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

गाजीपुर में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सुहवल(गाजीपुर) ।पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह ने बीते देर रात सुहवल थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को बिना अनुमति से पड़ोसी जनपद चंदौली जाकर एक मछली व्यवसायी के ट्रक को पकडने एवं उससे धन उगाही की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए है। एसपी के इस सख्त एक्शन से महकमें के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहवल पुलिस आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। चर्चा है कि सुहवल थानाध्यक्ष बागीश बिक्रम सिंह अपने किसी खास के जरिए इस मछली लदे ट्रक को पकडने व उससे धन उगाही के लिए बृहस्परिवार को निजी वाहन से सादे वेश में अपने पुलिस कर्मियों के साथ चंदौली गये थे,मगर ट्रक की लोकेशन नहीं मिल सकी,वापस थाने आए । इसके अगले दीन बीते शुक्रवार को तीन निजी वाहनों में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह,दीवान देवेन्द्र यादव,कांस्टेबल शुभम‌ यादव,शिवकुमार और मनोज के साथ गए थे,जहाँ उन्होंने इस ट्रक को हाइवे से अपने कब्जे में लेकर सुहवल ले आये। जानकारी होने के बाद भी सुहवल थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों से छुपाए रखी।जो घोर लापरवाही है। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही में थानाध्यक्ष सुहवल बागेश बिक्रम सिंह, एसआई राम बाबू, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सुभम यादव, कांस्टेबल शिवकुमार सरोज, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। इस संम्बध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया बिना अनुमति के गैर जनपद जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।