Category Archives: Ghazipur

छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को रविवार को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ राजेश कुमार यादव को सर्जना सम्मान 2023 प्रदान किया गया। जबकि लवली सिंह एवं जबीउल्ला कुरैशी को विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 प्रदान किया गया। विभाग वार उपलब्धियों के लिए प्राचार्य ट्राफी चित्रकला विभाग को प्रदान की गई। शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम रेंजर्स का पुरस्कार समीना को, सर्वोत्तम रासेयों स्वयंसेवक का पुरस्कार सत्या कुमारी को, तथा एनसीसी बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिशा राय को प्रदान किया गया। कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सौम्या मिश्रा को श्रीयुत, महेंद्र प्रताप सिंह स्वर्ण पदक तथा विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्वेता यादव को श्रीयुत एवं शिव मूरत पाठक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

परास्नातक की विभिन्न टॉपर छात्राओं शिप्रा राय प्राचीन इतिहास, साधना यादव अर्थशास्त्र, शीलू किरण राजनीति शास्त्र, नौरीन अख्तर अंग्रेजी को श्री तारा चंद्र मेमोरियल स्वर्ण पदक एवं ₹5000 नगद तथा पूजा यादव गृह विज्ञान, सिल्की सिंह शिक्षा शास्त्र एवं ज्योति वर्मा हिंदी को श्री शिव मूरत पाठक सम्मान पुरस्कार एवं 51 सौ नगद प्रदान किए गए। प्रोफेसर सरस्वती सिंह बहुमुखी प्रतिभा पदक रेंजर लीडर जयति जैन को तथा प्रोफेसर अशोक चंद्र सिंह सांस्कृतिक उत्कृष्टता पदक रेंजर दामिनी चौधरी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार डॉ राजकुमारी पाठक सम्मान पुरस्कार वैष्णवी वर्मा को तथा श्रीमती सत्या लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक शिवानी तिवारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान, वाद विवाद, निबंध, लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप पदक एवं प्रमाण पत्र वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा माधव द्वारा दिए गए।

हरिशंकरी में मनाया गया होली मिलन समारोह,अभिनव सिन्हा बोले-होली हर्ष एवं उल्लास का है पर्व

हरिशंकरी के अति प्राचीन रामलीला चबूतरे पर पारंपरिक रूप से मनाया गया होली मिलन समारोह

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में शनिवार को शाम अतिप्राचीन हरिशंकरी चबूतरे पर होली मिलन समारोह परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र व प्रतिनिधि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका, गाज़ीपुर की निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री मप्रकाश जी रहे। देश के जाने-माने कवियों और शायरो ने अपनी कविताओं और गजलों से वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि होली हर्ष और उल्लास का पर्व है, होली के रंगों में सब रंग जाते हैं, जिसके बाद कोई भेद भाव नहीं रहता है। उन्होंने आगे कहा कि 11 मार्च 2023 का दिन गाजीपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गाजीपुर के लाल व पूर्व सांसद, वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयास से गाजीपुर जनपद की बहूप्रतीक्षित मांग, गंगा नदी के ऊपर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण करते आज ही गाजीपुर सिटी से ताड़ीघाट तक डीजल रेल इंजन का सफल ट्रायल आज पूर्ण हो गया। यह संपूर्ण पूर्वांचल और गाजीपुर के लिए होली का अनुपम उपहार है। इसके लिए मैं गाजीपुर के जनता की तरफ से श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए हरिशंकरी स्थित श्री राम दरबार “सिंहासन” का पूजन भी किया। निर्वतमान नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का संचार करें, इसकी शुभेक्षा है।
इससे पूर्व शायर व कवि धड़कन जौनपुरी ने बेगम से बुढ़ापे मे बहोत नाक मे दम है,
इक हाथ मे कट्टा लिए इक हाथ मे बम है,
इस उम्र मे कहती हैं हनीमून पे चलिए
कैसे उन्हें समझाऊं यहाँ काम ख़तम है।
सुनाकर वाहवाही लूटी। वही हसरत जौनपुरी ने अपने शेर
अज़मातों का निशान है कि नहीं
इसकी दुनिया में शान है कि नहीं
खून कहता हैं ये शहीदों का
मेरा भारत महान है कि नहीं
सुनाकर भारत माता के जय के नारों को भीड़ में बुलंद किया। हास्य के कवि बादशाह प्रेमी देवरिया ने – मुसीबत में खुद को फंसाने से पहले न छींको कभी मुंह बाने से पहले
हसीनों की गलियों में जावो मियां पर चिलावो नहीं लात खाने से पहले और हंटर गाजीपुरी ने
बेधड़क बे ख़ौफ़ हर महफ़िल में घुस जाता हूँ मैं देख कर बीवी को लेकिन बिल में घुस जाता हूँ मैं उसके लब की चाशनी बेताब कर देती है जब झट से उठ कर फट से चीनी मिल में घुस जाता हूँ मैं
ने शायरी सुनाकर लोगों को खूब हंसाया और तालियां बंटोरी। इससे पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा ने मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन न०पा०प० विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राइनी, सुनील गुप्ता, सुरेश बिंद, मुन्ना राय, संतोष जायसवाल, सरदार दर्शन सिंह, विनय कुमार सिंह, रोहित कुमार अग्रवाल, ओमनारायण सैनी, अशोक अग्रवाल, लक्ष्मी प्रसाद, लव त्रिवेदी, राम नारायण पांडेय, गोपाल जी पांडेय, सरदार चरणजीत सिंह, सुधीर अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, प्रह्लाद पांडेय, जयसूर्या भट्ट, अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया विभाग के संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, शनि चौरसिया, विशाल चौरसिया, सुजीत सिंह, अजय कुशवाहा, सूर्यप्रकाश यादव, प्रमोद गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूबीआई के पूर्व प्रबंधक वरुण अग्रवाल तथा संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया।

पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़,दो बदमाश को लगी गोली

घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्कर गिरफ्तार

पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद

बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,बाइक बरामद

गाजीपुर। पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 पशु तस्कर घायल हुए हैं।पुलिस और पशु तस्करों के बीच ये मुठभेड़ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागत इंटर कालेज के पास हुई।पुलिस ने घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।इस दौरान पुलिस ने मौके से पिकअप में लदे 8 गोवंश बरामद किये है।जबकि बदमाशों से 4 तमंचे,कई कारतूस,एक बाइक बरामद हुई है।बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर क्षेत्र में पुलिस की टीमें चेकिंग में जुटी हुई थी,कि इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम फर फायर झोक दिया।पिकअप में सवार दो बदमाश और बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।पुलिस ने मौके से घायल बदमाशों समेत 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए बदमाश पिकअप में गोवंशों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

बीएड की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई दो छात्राएं

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से बी एड सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हुई। महाविद्यालय में कुल आठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयो को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। आज द्वितीय पाली में बी एड प्रथम सेमेस्टर का प्रथम प्रश्न पत्र बाल्यावस्था एवं विकास संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 607 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से फुल 593 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 14 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पशुपतिनाथ स्मारक महाविद्यालय, शेरपुर की दो छात्राओं को आंतरिक सचल दल द्वारा कक्ष निरीक्षकों की तत्परता से पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई तत्काल की गई। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने सभी कक्ष निरीक्षकों एवं आंतरिक सचल दल को सचेत रहने की हिदायत दी तथा नकल करते हुए पकड़े जाने पर विश्वविद्यालय पर नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर द्वितीय शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना भुडकुड़ा में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर भुड़कुड़ मे 08 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी भुडकुडा, थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य अधिकारी एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह में फूलों से खेली होली

फूलों की होली खेल, पेश की मिसाल…

गाज़ीपुर। यूं तो जनपद में होली की धूम चारों तरफ रही होली के दूसरे दिन जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया जिस का सिलसिला अभी भी जारी है लेकिन इस बीच समाज को जागरूक करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई जी हां गाजीपुर शहर के समीप रौजा स्थित आवास विकास कॉलोनी में फूलों की होली खेली गई।

आवास विकास रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से कॉलोनी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेली और समाज को संदेश दिया की होली के दिन खुशियां जरूर बनाएं लेकिन केमिकल वाले रंगों और अश्लील गानों से दूरी बनाएं जिससे हमारा समाज स्वच्छ मानसिकता की ओर अग्रसर हो सके।

इसी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य महेश यादव, रजदेपुर के ग्राम प्रधान जोगी यादव, मशहूर गायक मदन राय और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह का संगठन के कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार कैलाश नाथ तिवारी और राणा प्रताप सिंह ने ऑर्गेनिक अबीर लगाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी को ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर समाज के विकास के लिए एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष अभिनेंद्र श्रीवास्तव और सचिव बबलू सिंह ने किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कॉलोनी वासियों को पूरे देश को एक संदेश देना चाहिए हमें ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर अपने कानूनी में साफ सफाई की व्यवस्था रखनी चाहिए साथ ही यह कॉलोनी आवास विकास परिषद की तरफ से बनाई गई है पर यहां पर व्यवस्थित पार्क भी है तो पार्क का सुंदरीकरण कर यहां बच्चों के खेलने कूदने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज का माहौल ही एक मनुष्य के व्यक्तित्व को बनाता है तो हमें अपने आसपास का माहौल ऐसा बनाना है कि हमारे बच्चे एक स्वस्थ और शिक्षित समाज को लेकर आगे बढ़े। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के उपाध्यक्ष आशीष कुमार पांडे, व्यवस्थापक आलोक सिंह व समस्त कॉलोनी वासियों का सहयोग रहा।

युवा उत्सव पर विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी, डीएम ने कहा…….


गाजीपुर। नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव का भव्य आयोजन लूदर्श कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के अमृत काल के दौर में है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हमारा देश शहीदों के सपनों के अनुरूप  कैसे बने, जिन्होंने अपना सर्वेच्च बलिदान प्राणों की आहूति से देश को स्वतंत्र कराया था। अब यह हमारा दायित्व है कि देश को विश्व गुरू कैसे बनायें। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर लाल किला के प्राचीर से पंच प्रण पर दिये गये भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में प्रत्येक दशा में अपने पुरूषार्थ से लाना ही होगा। दूसरा गुलामी की हर सोच से विचारों को मुक्ति दिलानी होगी। तीसरा हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा एकता एवं एक जुटता किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। हमारा देश विविधताओं का देश है। पॉचवा नागरिक कर्तव्य है। हम अधिकार की बात तो करते है किन्तु जब कर्तव्य की बात आती है तो पीछे हट जाते है, ये पंच प्रण देश को सर्व शक्तिमान बनायेगे तथा 2047 में हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। उन्होने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता के लिए कैच द रेन पोस्टर का शुभारम्भ किया गया। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा उत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की। सभी का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने किया। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि हर भारतीय को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। आजादी कैसे हमारे पूर्वजों ने हासिंल की इसे भूलना नही चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना होगा। युवाओं तक पहुचने का नेहरू युवा केन्द्र एक सफल मंच है।

अशोक नाथ तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने युवाओं से अपील किया कि शिक्षा को प्रगति का द्वार बनाये। लदूर्स कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि सबसे बड़ी भक्ति राष्ट्र भक्ति है। उन्होने प्रतियोगिताओं में युवाओं की बढ चढ़ कर की गयी भागीदारी के लिए उत्साह वर्धन किया। श्रीराम राय द्वारा इस अवसर पर विचार व्यक्त किया गया। स्वागत गीत सुबोध कन्नौजिया की टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजित युवा काब्य लेखन प्रतियोगिता में पुष्पाजलि ने प्रथम, वन्दना यादव ने द्वितीय तथा अर्पणा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा चित्रकला प्रतियोगिता में आकाक्षा शर्मा प्रथम, हेबा जहिन द्वितीय, कैकशा परवीन तृतीय स्थान पर रही। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्वेता शर्मा, इंश शीर द्वितीय एवं स्वर्निका तिवारी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में इंशा सिंह प्रथम, इल्मा रियाज द्वितीय एवं सलोनी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संास्कृतिक प्रतियोगिता सल्टू राम की धोबऊ टीम प्रथम, अनिल कुमार की टीम द्वितीय तथा खुश्बू वर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा उत्वस में महिला बाल विकास, पयर्टन, शक्ति फर्टीलाइजर, धानूका एग्री टेक लि0, मलेरिया विभाग, श्रम विभाग, परिवार नियोजक, महाजन कृषि केन्द्र आलम पट्टी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला क्षय रोग विभाग, जिला ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास मिशन, ओ0डी0ओ0पी0, समाजिक वानिकी विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा  प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ईश्वर भाई, प्रभुनाथ पाण्डेय, फरीद आलम, अंगध, पारस नाथ, राजीव कुमार सहित सभी एनवाईभी एवं युवा मण्डलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद एवं सभी के प्रति आभार डी0पी0ओ बृजेश श्रीवास्तव ने किया।

कटियामरो के खिलाफ चला चेकिंग अभियान

एसडीओ के नेतृत्व में कटियामरो के खिलाफ चला चेकिंग अभियान


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह के निर्देशन पर उपखंड दिलदारनगर के सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में दिलदारनगर टाउन के मोहल्ला वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को जबरजस्त विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 46 परिसरों को चेक किया गया। वही 13 लोगो का लोड बढ़ाया गया तथा 7 लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में विजिलेंस थाने में एफआईआर किया गया। 10 लोगो का बकाया बिल पर पोल से केबल खोला गया तथा 1 लाख 32 हजार रुपए कैश काउंटर पर जमा कराया गया। वही सहायक अभियंता कमलेश प्रजापति ने बताया की जिनकी भी बकाए पर केबल खोली गई है अगर बिना अपने बिल का भुगतान किए पोल से लाइट जोड़ा तो सीधे विद्युत चोरी में धारा 138 B के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा। आगे उन्होंने यह बताया की मार्च माह जितने बकायेदार उपभोक्ता है वे लोग तत्काल अपने बिलों का भुगतान नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र पर या उपखंड कार्यालय दिलदारनगर पर जाकर अवश्य कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर एफआईआर के साथ ही साथ विभागीय कार्यवाही करने को बाध्य होगें। मीटर बाईपास करके कोई बिजली उपभोग ना करे क्योंकि ये चोरी के श्रेणी में आता है। जिसका अभी तक कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर आवेदन करके अपना कनेक्शन ले ले। मीटर रीडरो को सख्त हिदायत देते हुवे बताया की जितने भी विद्युत उपभोक्ताओं है सभी के दरवाजे पर पहुंच कर मीटर चेक करके बिल अवश्य निर्गत करे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से सुपरवाइजर विनय तिवारी, ऑपरेटर रामबिलास यादव, जीएमटी कपिल गुप्ता, रीडर राकेश चौबे, सुनील यादव, लाइनमैन सुखेंद्र, अशोक, मोनू, जितेंद्र सहित समस्त विभागीय टीम मौजूद रही।

स्वयं सेवकों को किया सम्बोधित, कहा….

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का शुक्रवार को प्राचार्य प्रो० राघवेंद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, सचिव/प्रबंधक पी जी कॉलेज के द्वारा कुशलपाल श्रोत्रशाला में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफ डा॰ एस डी सिंह परिहार ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैसे विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता अभियान द्वारा समाज को जागरुक किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है जिससे वह अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का दृढ़ होकर मुकाबला कर सकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगो के अर्थ को विस्तार से बताया। लोगो का लाल एवं नीला रंग स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय और ऊर्जावान होने के लिए प्रेरित करता है। लोगो का पहिया निर्माण, संरक्षण के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। प्राचार्य ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को समाज से जोड़ता है। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासित एवं संयमित रहने की प्रेरणा भी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रुचि मूर्ति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा॰ शिव शंकर यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रुचि मूर्ति सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र एवं सहायक कर्मचारी नीरज कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1, 2,3 एवं 4 के सभी स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाये उपस्थित रहे।

डीएम-पूर्व नपा अध्यक्ष ने वितरित किया लैपटॉप, सिलाई मशीन और प्रशस्ति पत्र

गाजीपुर। शुक्रवार को रायफल क्लब में जिलाधिकारी आर्याका अखौरी के अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अथिति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीमा पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के 35 लाभार्थियों को लैपटाप एवं आजीविका मिशन समूह की 25 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस दौरान 22 महिला ग्राम प्रधान, 20 आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं 2 स्टाफ नर्स, 2 ए एन एम एवं 3 आशा बहु को साल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांजन अधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा धन्यवाद के साथ किया गया।