Category Archives: Ghazipur

बीएसए ने प्रस्तुत किया प्रगति का खाका

बी0एस0ए0 ने प्रदेश में प्रस्तुत किया निपुण भारत अभियान में जनपद के उत्तरोत्तर प्रगति का खाका।


गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर निपुण भारत अभियान के प्रगति के लिए आयोजित बैठक में जनपद में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही उत्तरोत्तर कार्य की बेहतरीन प्रस्तुति करके प्रदेश में एक बेहतरीन मिशाल पेश किया है। ज्ञात हो कि जबसे जनपद में हेमन्त राव की तैनाती हुई है उन्होंने अपने कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही परिषदीय विद्यालयों की ब्यवस्था को लेकर चिंतित दिखे और उसमें सुधार को लेकर निरन्तर प्रयासरत रहे और उस प्रयास का फल अब विद्यालयों में दिखने लगा है। चाहे विद्यालयो में अध्यापको की उपस्थिति हो या विद्यालय का टाईलीकरण हो। बालक बालिका शौचालय/मूत्रालय हो, विद्युतीकरण हो ऊर्जीकरण हो, रँगाई पोताई हो, समरसेबुल से नल जल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो, दिब्यांग बच्चो की आश्यकता अनुरूप उपकरण वितरण और उनके लिए विशेष शिक्षा व्यबस्था के साथ ही बी0एस0ए0 ने अपने विशेष प्रयासो से स्थानीय स्तर पर लोगों से मदत लेकर जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के कक्षा कक्षो को स्मार्ट क्लास में परिवर्तित करते हुए उसका लोकार्पण उ0प्र0 सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के हाथों कराकर जनपद में एक बेहतरीन मिशाल प्रस्तुत की थी। इसके साथ ही उनके द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किये गए विशेष प्रयास व रुचि के बदौलत जनपद ग़ाज़ीपुर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में ऑल वोवर चैंपियन रहा था। इसी बेहतरीन प्रयासों को देखते हुए प्रदेश स्तर पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विजय किरण आनन्द ने प्रदेश के विभिन जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के बीच बी0एस0ए0 ग़ाज़ीपुर को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया और मौके पर उपस्थित ग़ाज़ीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी जोरदार प्रस्तुति से प्रदेश में जनपद की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए किये गए प्रयासों का लोहा मनवाया।

शाह फैज स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी बापू को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि को शाह फैज पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने बापू के बलिदान को याद किया और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील किया। भारत की आजादी में बापू के योगदान को भला कौन भुला सकता है। मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन है। ऐसी सोच रखने वाले बापू ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। अहिंसा पथ का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर शाह फैज पब्लिक स्कूल में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा। आज की प्रार्थना सभा भी बापू पर ही आधारित थी जिसमें देश के लिए बापू के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य तस्नीम कौसर, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी संग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को खण्ड विकास कार्यालय मरदह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्वच्छ भारत मिशन एंव मनरेगा सेल के तहत होने वाले कार्याे की जानकारी ली, तथा कार्याे को गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इसमे किसी प्रकार की शिकायत नही प्राप्त होनी चाहिए । उन्होने कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश देते हुए कहा कि इसमे किसी प्रकार का गलत भुगतान न हो। इस दौरान कार्यालय मे उपस्थिति पंजिका रजिस्टर को चेक किया। कार्यालय के अधिकारियो को निर्देश दिया कि कार्यालय मे रोजाना 10 से 12 बजे बैठकर जनता दर्शन की समस्याओं के मामलो का निस्तारण करने के उपरान्त ही निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य सम्पादित करेगे । जिलाधिकारी ने ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया। गुणवत्ता की जांच हेतु सम्बनिधत इंजीनियर उत्तरदायी होगे ।इस दौरान जिलाधिकारी ने दैनिक सुनवाई रजिस्टर , मनरेगा स्टाफ रजिस्टर, ग्रांट रजिस्टर, मूवमेन्ट रजिस्टर को चेक किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी योजना में गलत भुगतान होने पर सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

सिद्धार्थ राय हुए सम्मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सिद्धार्थ राय को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कर्नाटक के हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केन्द्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और केन्द्रीय खेल मंत्री प्रहलाद जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से सिद्धार्थ राय को दिया गया। सनबीम स्कूल में सिद्वार्थ राय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ राय उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिल चुका है। एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट भी मिलने के बाद भी उन्होने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होने अपने गांव में कुछ करने की सोची। इसके बाद हरिहरपुर हाला गांव में उन्होंने अपनी बंजर जमीन पर तालाब खुदवाया और दो गाय भी पाल लीं ।आज वो स्थल खुर्पी के नाम से एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन चुका है । सनबीम स्कूल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सदर तहसीलदार अभिषेक कुमार ,वाराणसी के एसडीएम ज्ञानप्रकाश एवं समाजसेविका अलका पाण्डेय और जिले के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह , डायरेक्टर नवीन सिंह , असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रवीण सिंह , स्मिता सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर सद्बुद्धि की कामना की

बापू की शहादत पर कांग्रेस पार्टी ने रघुपति राघव राजा राम का गीत गाकर सबके सद्बुद्धि की कामना की

गाज़ीपुर। आज ही के दिन साल 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में महात्मा गांधी की आमघाट पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रघुपति राघव राजा राम का गीत जो बापू को पसंद था,उसे सामूहिक रूप से गाते हुए सबके सद्बुद्धि की कामना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नगर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली और साथ ही लोगों में राहुल गांधी के लिखे पर्चे भी बाटे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के ठीक छठे महिने में ही रूढ़िवादी और कट्टर विचारधारा के लोगों ने बापू की दिल्ली स्थित बिरला भवन में गोली मारकर हत्या कर दी थी,बापू हे राम कहते हुए अपने अहिंसा, सद्भावना और एकता में अनेकता जैसे राष्ट्रवादी विचार हमें सौंपकर चले गए, आज उसी जनभावना को देश में घर-घर जोड़ने काम हमारे नेता और सांसद राहुलगांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं, और आज श्रीनगर में यात्रा का समापन तिरंगा फहराने के साथ बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दिए हैं। इस अवसर पर मार्कण्डेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता को कोटि कोटि नमन, बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लोगों को लड़ना सिखाया। महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें नमन। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लड़ना सिखाया, उनकी शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, बटुक बाबा,अजय सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे ,शबीहूल हसन , मंसूर जैदी , दिव्यांशु पांडे ,सुधांशु तिवारी ,धर्मेंद्र कुमार ,सीमा विश्वकर्मा,संदीप विश्वकर्मा, मनीष राय ,राम नगीना पांडे ,हामिद अली ,आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, डॉ सुमेर कुशवाहा, रामवृक्ष यादव ,आलोक यादव, लाल मोहम्मद, राशिद, राजेश गुप्ता ,जय विजय, अरुण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पासवान, कैलाशपति कुशवाहा ,जाफर सिद्धकी ,झुन्ना शर्मा, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शक्ति आनंद, सतीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

राजेश कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में नवमनोनीत राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश कुशवाहा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।इस स्वागत समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने राजेश कुशवाहा जी को बधाई दी। मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
इस स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से दल को मजबूती मिलेगी और संगठन धारदार होगा । उन्होंने कहा कि राजेश जी के मनोनयन से पार्टी के लिए काम और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
अपने स्वागत से अभिभूत राजेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने हमें यह सम्मान और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी सरकार के खिलाफ गुस्से में है ।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, तहसीन अहमद, गोपाल यादव,दिनेश यादव अशोक कुमार बिन्द, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ,रविन्द्र प्रताप यादव, अतीक राईनी,जुमाउद्दीन अहमद, कमलेश यादव , इलियास कश्मीरी, इंद्रजीत कुशवाहा, नरेन्द्र कुशवाहा, रामयश यादव, डॉ समीर सिंह,अनिल कुशवाहा ,सिंकदर कन्नौजिया, आजाद चाचा, नरसिंह यादव, रामाशीष यादव, अवधेश कुशवाहा, हरवंश यादव, रीना यादव, कंचन रावत, सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा छन्नू यादव आदि उपस्थित थे । स्वागत समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ‌।

लावारिश नवजात शिशु के वारिस बने वीरेन्द्र

गाजीपुर। बीते दिनों नन्दगंज थाना क्षेत्र के सोनौली गाँव के पास एक अज्ञात नवजात शिशु गम्भीर हालत में पड़ा था। जिसकों पुलिस और महिला चाईल्ड लाईन के सहयोग से महिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था। लेकिन अज्ञात नवजात शिशुके गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने का एडवाइज दे दिया। जिसकी सूचना महिला चाईल्ड लाईन की कर्मचारी अर्चना सिंह द्वारा कुँवर वीरेन्द्र सिंह को दी गई। कुँवर वीरेन्द्र सिंह मासूम बच्चे के लिए बिना समय गवाए ब्लड बैंक पहुँचकर अपना ब्लड दान करके नवजात शिशु को ब्लड चढ़वाया और नया जीवन दिया। अबतक कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने अपना 34 बार रक्तदान कर चुके हैं।

राजेश कुशवाहा और अरविंद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया है। अखिलेश जी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनपद के पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा भी बतौर सदस्य शामिल हैं। आज जनपद के दौरे पर आए जावेद आब्दी जी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर उनका पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए अरविंद कुमार सिंह और राजेश कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी नामित किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों के चलते देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिक सोच के चलते देशवासी खुन के आंसू रो रही है। भाजपा सरकार केवल नफरत फैला रही है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर फसाद कराना ही मानो इस सरकार का धर्म हो गया है।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद,असलम हुसैन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, संतोष यादव, शहंशाह,सिंकदर कन्नौजिया,नितेश सिंह भोनू, तहसीन अहमद, ओपी यादव,अतीक अहमद राईनी, देवेन्द्र यादव, रामाशीष यादव,राजेंद्र यादव, बांबी चौधरी,रतन पाल,चंदन, शाहजहां,आन्नदप्रकाश यादव आदि भी स्वागत करने वालों में शामिल थे ।

एमएलसी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

एमएलसी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

गाज़ीपुर।रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर के समस्त नवनिर्वाचित ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण के साथ-साथ प्रदेश इकाई में शामिल किए गए प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशन लाल एवं संचालन जिला संयोजक अजय कुशवाहा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह “चंचल”रहे। चंचल सिंह ने समस्त नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री एवं कोषाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्या हमारे संज्ञान में लाई जाएंगे उसको मेरे स्तर से समाधान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारी संगठन को जल्द ही मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं पूरी अपनी टीम के साथ सफाई कर्मचारियों के संघर्षों में सहयोग प्रदान करूंगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने भी समस्त नवनिर्वाचित ब्लॉक पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहां की सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होंगी उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर मेरे स्तर से किया जाएगा। जिला अध्यक्ष रोशनलाल सफाई कर्मचारी साथियों की समस्याओं से जिला पंचायत राज अधिकारी एवं एमएलसी को अवगत कराते हुए कहा कि महिला विकलांग पति पत्नी हम गंभीर बीमारी से ग्रसित सफाई कर्मचारी साथियों की तैनाती अत्यधिक दूरी पर किया गया है जो शासनादेश के विपरीत है,साथ ही जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह के पास तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाना चाहिए। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू ने एमएलसी साहब से संघ कार्यालय आवंटन करने हेतु आग्रह किया। शपथ ग्रहण के दौरान प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला महामंत्री ईश्वर यादव, प्रांतीय संयुक्त मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री कालेश्वर रावत,रामप्रकाश गुप्ता, जिला सरक्षक जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजेश यादव, संतोषी राय, जानकी पूनम गोस्वामी अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जवाहिर बिंद, ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः सुरेश यादव, शंकर वर्मा, विशाल कुमार, विनोद कुमार, राम सिंहासन, राम हंसराज कुशवाहा, राकेश मोहन, राम नगीना सिंह यादव, राजन यादव, जयप्रकाश यादव, राजनाथ राम, राजेश यादव, अरुण कुमार, राजकुमार, कन्हैयालाल, अनिल कुमार यादव आदि सैकड़ों सफाई कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने समस्त उपस्थित साथियों एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को भारी पुलिस फोर्स संग जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण कर सघन तलाशी ली गई,कारागार में लगाए गए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। मौके पर एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार कई थानो के थानाध्यक्ष,व भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।