Category Archives: Ghazipur

डीएम ने सुनी फरियाद,दिया निर्देश

डीएम ने सुनी फरियाद,दिया निर्देश

गाजीपुर।शासन के निर्देश पर शनिवार को थाना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी थाना कोतवाली में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी,साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर शहर कोतवाली मे 21 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 03 शिकायतो का निस्तारण किया गया शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाए। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, थानाध्यक्ष कोतवाली,लेखपाल, तहसीलदार, एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

महेंद्र नाथ पांडे पहुंचे प्रभु नाथ चौहान के घर,दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर।केंद्रीय मंत्री तथा चंदौली लोकसभा के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार की देर रात भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।प्रभुनाथ चौहान का 17 जनवरी की सुबह आकस्मिक निधन हो गया था।इस निधन से दुखी मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने परिजनों से मिलकर कहा कि इस दुख कि घड़ी मे हम आप सबके साथ है।प्रभुनाथ जी ने बहुत बड़ी सामाजिक कमाई की है अपना बहुत ही प्रिय साथी बताते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग साथ-साथ भाजपा और समाज का काम करते थे।इनका निधन स्तब्ध करने वाला है, वो भाजपा और समाज के जिन्दादिल जनप्रिय नेता थे जो अनन्त संभावनाओं से भरे थे।समाज के लिए सदैव समर्पित भाजपा के कर्मठ नेता का उनका असमय जाना अत्यन्त दुखद है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,प्रवीण सिंह,सुनिल सिंह अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद,मनोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,अनिल पांडेय,सुरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।
इससे पहले चंदौली से चोचकपुर वाया मैनपुर के रास्ते महाराजगंज बाजार मे पहुचने पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे स्थानीय लोगों के द्वारा मा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रूद्रा पांडेय,अनिल जायसवाल, कमलेश गुप्ता,रामविलास गुप्ता आदि उपस्थित थे।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस दिवस

गाज़ीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 74 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया। तत् पश्चात विद्यालय के छात्र,छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा 9 वी की छात्रा खुशी व बारहवीं के छात्र आशुतोष एवं विद्यालय के शिक्षक ज्ञान शंकर दूबे ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने के साथ-साथ बसंत-पंचमी के शुभ अवसर को ध्यान में रखते हुए विद्या-दायिनी माँ सरस्वती की उपासना पूरे विधि-विधान से की गई। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र,छात्राओं ने माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष शांति समृध्दि, बुद्धि व सफलता की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून एवं सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने सुविचार उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न.भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना भी की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र मो0 अब्बास एवं छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।

शाह फैज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

शाह फैज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाज़ीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने भारत के अक्षुण्ण गणतंत्र के लिए प्रार्थना की व सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सिद्धार्थ राय ने सीनियर सेक्शन में, मैनेजर अतिया अदहमी ने प्राइमरी सेक्शन में व प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर ने प्री प्राइमरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ व झंडा गीत भी गाया गया। छात्र छात्राओं ने नारा लगाया उसके पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय ने परेड की सलामी ली। विद्यालय के कक्षा 11 की छात्रा शुभ्रा पांडेय व कक्षा 10 के छात्र पुष्कर जी उपाध्याय ने बहुत ही मधुर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। विद्यालय की कप्तान व कक्षा 11 की छात्रा वर्तिका यादव ने गणतंत्र दिवस पर भाषण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राय ने अपने भाषण में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं व समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी व उसकी सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। किसी भी विद्यालय के लिए यह बहुत ही गर्व का क्षण होता है जब उनके ही विद्यालय से पढ़े छात्र व छात्राएं देश विदेश में अपना नाम रोशन करते हैं व साथ ही साथ विद्यालय का मान भी बढ़ाते हैं। इसी क्रम में बताते चलें की सिध्दार्थ राय जी ने भी इसी विद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और यह विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व की बात है। विद्यालय यह मानता है कि किसी भी संस्था का विकास उसके कर्मचारियों से ही होता है फिर वो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही क्यों न हो। अतः उनके इस योगदान को स्वीकार करते हुए सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किया गया जिसे सिद्धार्थ राय ने व मैनेजर अतिया अदहमी ने वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीती उपाध्याय, वरिष्ठ अध्यापक इकरामुल हक़ , राजेश सिंह , योगेश पांडेय, हनीफ़ अहमद , रत्नेश शुक्ला, सीताराम भारद्वाज व अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

सारथी वाहन लोगों को करेगा जागरूक

सारथी वाहन परिवार नियोजन को लेकर करेगा जन जागरूकता

ग़ाज़ीपुर।भारत सरकार के द्वारा बढ़ती हुई जनसंख्या को स्थिर करने के लिए जनसंख्या स्थिरता कार्यक्रम लगातार चला रही है। जिसके तहत परिवार नियोजन के कई तरह के संसाधन निशुल्क भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब इन्हीं सभी संसाधनों और सेवाओं को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सारथी वाहन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो 1 सप्ताह तक जनपद के ग्रामीण और शहरी इलाकों में परिवार नियोजन और उनके संसाधनों के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि परिवार कल्याण विभाग के द्वारा लगातार परिवार नियोजन के संसाधन, जिसमें महिला एवं पुरुष नसबंदी के साथ ही अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, पीपीआईयूसीडी, कंडोम आदि निशुल्क आमजन को उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही लोगों को दो
बच्चों के मध्य अंतराल रखने के बारे में भी जागरूक किया जाता है। इसी को लेकर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता वाहन सारथी का संचालन बुधवार से अगले 1 सप्ताह तक जनपद के ग्रामीण और शहरी इलाकों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सारथी वाहन में समुदाय में वितरित करने हेतु गर्भनिरोधक साधनों तथा परिवार नियोजन किट भी रखा जाएगा। जिसमें कंडोम, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली एवं गर्भावस्था जांच किट उपलब्ध होगा। समुदाय में परिवार नियोजन किट में रखे गर्भनिरोधक का वितरण सेवा प्रदाता के वाहन चालक के माध्यम से कराया जाएगा। सारथी वाहन में वितरित किए जाने हेतु गर्भनिरोधक साधनों तथा कंडोम, आपातकालीन गर्भनिरोधक की उपलब्धता भी विभाग के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार, डॉ जे एन सिंह ,राघवेंद्र सिंह, तबरेज अंसारी(यूपीटीएस यू)के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त कर्मचारी का हुआ सम्मान

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय सदर गाजीपुर पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी का सम्मान समारोह आयोजन किया गया था।जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी सोमनाथ रावत को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा रामचरितमानस पुस्तक, स्मृति चिन्ह, आदि देकर सम्मानित किया गया। मंच पर बैठे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर से मांग किया गया कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी का संपूर्ण देयक भुगतान किया जाए, मंच पर उपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर द्वारा अस्वस्थ किया गया कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी का समस्त देयक भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मचारी को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया,और सम्मान समारोह में आए सभी पदाधिकारी,अधिकारी व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
सम्मान समारोह में अभय सिंह, श्रीपति तिवारी, विनोद यादव, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र यादव, गोवर्धन, घनश्याम, गामा, आशुतोष,राधेश्याम, दीपक पटेल, संदीप पटेल,मनीष पाठक, सामू, शिवपूजन,मोहित, दशरथ,राजेंद्र, ओमप्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश यादव व संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया।

नेपाल विमान हादसा:मृतकों के परिजनों को सौंपा पांच-पांच लाख रुपए का चेक

नेपाल विमान हादसा:मृतकों के परिजनों को सौंपा पांच-पांच लाख रुपए का चेक

गाजीपुर।पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घना में मृत 4 व्यक्तियों जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद,विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद में आज सुबह 9 बजे मृतको का डेडबाडी उनके घर लाया गया। जिसमें स्टाम एवं निबन्धन मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने मृतक के घर पहुचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उनकी आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि नेपाल की घटना दुखद थी। पुरी सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, जी ने दुःख जताया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने नेपाल सरकार से बात किये ताकि डेडबाड़ी को यहा पर लाया जा सके सरकार ने मृतक के परिवार को भरण-पोषण के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत की थी जिसे आज मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपने हाथो मृतकों के परिजनो को 5-5 लाख रूपये का चेक प्रदान किया, जिला प्रशासन द्वारा चारो मृतको के परिजनो को परिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत पारिवारिक लाभ दिया गया। मृतक अनिल राजभर का कच्चा मकान पाये जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। सोनू जायसवाल मृतक के शादी-शुदा व उनके 3 बच्चे होने पर उनके बच्चो को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 4-4 हजार रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण एवं शिक्षा के लिए दिए जाएंगे जब तक वे बालिक न हो जाये, एवं उनकी पत्नी को विधवा पेंशन स्वीकृत किया गया।

मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

गाजीपुर। उ0प्र0 प्रदेश दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त एंव जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से रायफल क्लब परिसर में फीता काटकर ,दीप प्रज्ज्वलित एंव मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि मंचाशीन हुए जहां जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूली बच्चियो द्वारा स्वागतगीत गाकर किया गया । समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर में परिसर में सलटूराम एवं उनकी टीम द्वारा धोबऊ नृत्य से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राईफल क्लब सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किए गए सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया तथा पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नही करता उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नही करेगे तो कभी हम भविष्य का इतिहास नही बना सकते। उन्होने कहा कि भारत के इतिहास की श्रेष्ठता गाजीपुर की देशी विरासत से सम्बद्ध है,उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि जनपद में जहा भी इस तरह की देशी विरासत है उसे और भी विकसित करने के लिए क्या-क्या प्रसास किया जाना चाहिए, ऐसी देशी विरासतो को तलास कर जिला योजना में सम्बद्ध किया जाये। उन्होने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है लेकिन जनपद गाजीपुर पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगो को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाए जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उलब्ध होगा। इससे किसानो का उत्पाद बढेगा, किसाना को उत्पाद की लाभकारी कीमत भी मिलेगी। उन्होने कहा कि भारत में किसानो को जितना शक्तिशाली बनाएंगे भारत उतना ही समृद्ध बनेगा। हम लोगो को सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक समृद्धि की तरफ भी कार्य करने की जरूरत है उन्होने राजनैतिक क्षेत्रो में कार्य करने वाले सभी लोगो से निवेदन किया इसलिए नैतिकता का जीवन जीते हुए समाज में हर वर्ग को हम कैसे सहूलियत प्रदान कर सकते है यही समाजधर्म है और इसी तरह शासन जो कार्य करता है यही उसका राजधर्म है। समाज धर्म और राजधर्म जब एक साथ मिलकर कार्य करते है तो राष्ट्रधर्म का निर्माण होता है। उन्होने कहा कि मोहनदास कर्मचन्द गांधी जी ने कहा है कि हिन्दुस्तान की आत्मा गांव में बसती है जो गाव की ताकत नही पहचानता वह भारत की शक्ति को नही पहचान सकता । ग्राम स्वाराज ही आत्म निर्भर भारत का आधार रखता है। आज इस जनपद में जल परिवहन, सड़क परिवहन , रेल परिवहन का कार्य प्रगति पर है और आगे भी कई क्षेत्रो मे जनपद को आगे बढाने की कोशिश की जा रही है जिसमे प्रशासन भी पूरी संलग्तना से कार्य कर रहा है। उन्होने जिला प्रशासन को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर बढाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस जब बनाया जायेगा तो केवल बदलता हुआ भारत, बदलता हुआ उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि बदलता हुआ गाजीपुर भी जरूर दिखेगा। उन्होने कहा कि वो गाजीपुर जो पैसे और पिस्तौल के असर पर जीने वाला गाजीपुर नही होगा, बल्कि वह गाजीपुर जो, गाजीपुर के लोगो के मन के अनुसार जीने वाला गाजीपुर होगा। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 मे वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था। इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रान्तो को जोड़कर गठित किया गया था। पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 मे मनाया गया था। इसी क्रम प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के इतिहास के प्रति हर्ष भावना जागृत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस जनपद का गौरवमयी इतिहास रहा है। यह जनपद ऋषियों, मुनियों एवं तपस्वियों का जनपद रहा है। गाजीपुरं एक नई सोच एक क्रान्ति की भावना जागृत करने वाले सूरवीरो की धरती रही है। इसे शहीदो के धरती के नाम से जाना जाता है। यहा के युवाओ का अधिकतम योगदान सेना मे होता है उन्होने गाजीपुर की मिट्टी को सलाम करते हुए कहा कि इसी धरती से वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे वीर सपूतो ने जन्म लिया जिसका स्मरण कर हमे गर्व महसूस होता है। वर्तमान परिवेश में शासन की प्रेरणा से जनपद अब अपराध मुक्त हो गया है । यहा बडे -बडे इन्वेस्टर्स अपना व्यवसाय स्थापित कर यहा निवेश कर रहे है। उन्होने कहा जनपद गाजीपुर में इन्वेस्टर्स समिट में हमारे लक्ष्य 300 करोड़ से बढकर 1753 करोड़ का निवेश करने की सहमति दिखाई है। हम सब चाहते है कि आने वाले दिनो में सब धरातल पर उतरे तथा जनपद को उद्योग के क्षेत्र में मोटिवेशन मिले तथा जनपद आगे बढे। उन्होने कहा कि जनपद मे विकास कार्य पूरे मनोयोग से कराये जा रहे है विकास के क्षेत्र में जनपद गाजीपुर पूरे प्रदेश में प्रथम रैक पर रहा है। आगे भी हमारी यही प्राथमिकता रहेगी कि विभिन्न विभागो से सहयोग लेकर इस जनपद को आगे ले जा सके। हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है यहा के उत्पाद विदेशो तक निर्यात किये जाते है तथा आगे इसे बढावा देने हेतु प्रयास जारी है इसके अतिरिक्त जनपद में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जनपद से निकलने वाले जैविक उत्पाद के ब्रान्डिग जम्दग्नि के नाम से सांसद जी द्वारा अनावरण किया गया। यह ब्राण्ड हमारे जनपद की जैविक खेती की पहचान होगी। जनपद मे पर्यटन के क्षेत्र मे बहुत अपार सम्भावनाए है जिससे टूरिज्म एंव कृषि क्षेत्र में बढावा मिलेगा। पुसिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बल के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागो के साथ सामन्जस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण ,उनके सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है।उन्होने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी लोगो मे दी। कार्यक्रम मे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि ने 10 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं 10 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया। प्रदर्शनी में जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति,कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग, युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विपणन उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति विभाग, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, नेडा, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, मुख्य चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण विभाग,, डूडा, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, दिब्याग विभाग, पर्यटन विभाग ,जिला सूचना विभाग , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण , एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया । कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने किया कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

असहायों को डीएम ने दिया कम्बल

गाजीपुर। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने ठण्ड के भीषण प्रकोप को देखते हुए तहसील सेवराई परिसर में गरीब, असहाय, व्यक्यिों मे कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने 96 शिकायत और प्रार्थना पत्रों में 12 का किया निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 96 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए लेकिन मौके पर सिर्फ 12 का पत्रों का ही निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 371 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर सिर्फ 39 शिकायत और प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण कराया जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।