Category Archives: Ghazipur

21 वर्षों से फरार था हत्यारा, अब हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे हत्या का वांछित इनामिया हिस्ट्रीशीटर को 2 किलो 608 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने मुखबीर की सूचना पर थाना दिलदारनगर व थाना सुहवल से पुरस्कार घोषित व वाँछित अपराधी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ राजभर 43 पुत्र स्व0 रामअशीष राजभर निवासी ग्राम अवकल (त्रिलोकपुर) थाना रेवतीपुर को रविवार की सुबह नगदीलपुर करहिया पुलिया से 2 किलो 608 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्यारोपी के उपर जिले के कई थानों में हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ प्रशान्त कुमार चौधरी, कांस्टेबल मधुरेन्द्र, का0 सौरभ यादव, का0 मृदुल त्रिपाठी, का0 लखपति राम और का0 चालक अभिषेक यादव शामिल रहे।

सपा नेताओं ने मनाया डिम्पल का जन्मदिन

गाजीपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, सांसद डिम्पल यादव का 46वां जन्म दिन पार्टी कार्यालय समता भवन पर केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने डिम्पल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए उन्हें आधी आबादी की बुलन्द आवाज बताया। उन्होंने कहा कि डिम्पल ने सदैव महिलाओं, गरीबों, शोषितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद किया है। वह सरलता और सादगी तथा विराट व्यक्तित्व की धनी हैं। देश को उनसे बहुत ही अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, राम ज्ञान यादव,राकेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू, आनन्द प्रकाश यादव, रामयश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, फिरोज जमाल अंसारी, नरसिंह यादव, दीपक उपाध्याय, वैजू यादव, नफीस, रीता विश्वकर्मा, कमला यादव, रीना यादव, कमला यादव, आरिफ खां, शिवशंकर यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, छन्नू यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, पूजा गौतम, शेर अली, परवेज अहमद, नन्हें, कमला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

छुट्टा पशु दिखे तो इस टोल फ्री नम्बर पर दें सूचना

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने सूचित किया है कि जनपद में कहीं पर भी निराश्रित गो- वंश विचरण करते हुए दिखाई देते हैं तो जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 7007279577 एवम 9415527413 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सूचित कर सकते है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चित्र वीथि प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संस्कृत विभाग की ओर से भारतीय साहित्य एवं संस्कृत को केन्द्र में रखकर चित्र वीथि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक स्तर की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए भारतीय साहित्य एवं संस्कृति की खूबियों को उकेरते हुए चित्र बनाएं। छात्राओं ने वराह अवतार, महेश्वर सूत्र, आर्यभट्ट, सुश्रुत मत्स्य अवतार, संस्कार ,यज्ञ और पर्यावरण, महर्षि बाल्मीकि, महर्षि वेद व्यास, मन्दिर में घंटा ध्वनि, योग चक्र आदि अनेक विषयों पर चित्र के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। यह प्रतियोगिता संस्कृत विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस प्रतीयोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। जिसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर में गायत्री, आकांक्षा, प्रीति राय तृतीय सेमेस्टर में क्षमा पांडे, अंकिता जयसवाल, काजल कनौजिया और बी.ए . तृतीय वर्ष में सारिका पांडे, दिव्यांशी, अर्चिता, संध्या और खुशबू आदि ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ विकास सिंह, डॉ संतन कुमार राम, डा सारिका सिंह शामिल रहे। प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हम अपनी परंपरा एवं संस्कृति से जुड़े रहते हैं। संसद विभाग के प्रभारी डॉ अनिता कुमारी निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज तथा उपस्थित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुशील मिश्रा ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, कहा……

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जमानियां बस स्टैंड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने वाहन स्वामियों को हर हाल में यातायात नियमों का पालन करने को कहा साथ ही कहा कि यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम मे परिवहन विभाग के आर आई सन्तोष कुमार पटेल, रोडवेज के ए आर एम बीके पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बाल कृष्ण मौर्य सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पीएम ने किया जेट्टियों का वर्चुवल लोकार्पण, डीएम और सपना सिंह रही मौजूद

गाजीपुर। जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 (गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम मे शुक्रवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत बूढेनाथ महादेव घाट एवं तहसील जमांनियां अन्तर्गत बलुआघाट पर एक-एक जेट्टियों का लोकार्पण 13 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संत रविदास घाट वाराणसी से किया गया। इस अवसर पर सैदपुर के बूढेनाथ महादेव घाट पर प्रधानमंत्री का वर्चुवल लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि अन्य विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार मे बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह उपजिलाधिकारी सैदुपर, तहसीलदार सैदपुर एवं जमांनिया के बलुआघाट पर उपजिलाधिकारी जमांनियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानिया एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय अवैध गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के निर्देशन मे गुरुवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह ने लार्ड कार्नवालिस गेट से मुखबीर की सूचना पर अन्तरजनपदीय गाजा तस्कर सौरभ सिंह पुत्र गिरीश सिंह निवासी खिदिरपुर थाना करण्डा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह थाना कोतवाली, कांस्टेबल सुनील निर्मल, का0 अरूण यादव और का0 ओमकार शामिल रहे।

सपा नेताओं ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में समाजवादी पुरोधा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश नेअपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महान समाजवादी नेता और सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनका अहम योगदान था। वह जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भी रहे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव जबलपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वह अत्यंत मेधावी थे। वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे।वह लोहिया जी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। उन्हें 2012 में उत्कृष्ट सांसद के सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राम औतार विश्वकर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, फिरोज जमाल अंसारी, आरिफ खां, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, आनन्द प्रकाश यादव, कृष्णा यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।

सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी


विभागीय राजस्व हो रही प्रभावित


जनता के साथ अधिकारी व कर्मचारी है परेशान।


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय शहरी क्षेत्र आमघाट में पिछले एक हफ्ते से सर्वर ठप होने से क्षेत्र से जुड़े आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने एवं बिल रिवीजन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि जब से सर्वर का काम क्वेश कंपनी को 1 जनवरी से दिया गया है तब से आज तक सर्वर ठप पड़ा हुआ है। जिसके वजह से आए दिन हमारे विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। जिसमे बिजली बिल नही जमा होने से बुरी तरह राजस्व प्रभावित हो रहा है। विभागीय कार्य जैसे बिल वितरण, जंक डाटा, रेड पोर्टल, परमानेंट डिस्कनेक्शन, टेंपरेरी डिस्कनेक्शन सहित अन्य कार्य ठप पड़ा हुवा है। जिसके कारण आए दिन उपभोक्ताओं से ऑफिस में कहासुनी हो रही है।

मंत्री ने किया अधिकारियों के साथ बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ0प्र0 ने गुरुवार को नवयुवक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज, मैनपुर, करण्डा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर 43वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किये। मंत्री बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये। तत्पश्चात पी0डब्लू०डी० के गोराबाजार स्थित निरीक्षण भवन में उद्यान एवं मण्डी के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये एवं वाराणसी मण्डल में हुए उद्यान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि गाजीपुर व वाराणसी मण्डल में एक्सपोर्ट क्वालिटी के सब्जियाँ उगायी जाए, जिससे यहॉ के किसानों की आय बढ़ सके व प्रधानमंत्री के क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हो सके। बैठक में जयकरण सिंह, उप निदेशक उद्यान, वाराणसी-मण्डल, डा० शैलेन्द्रदेव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मण्डी निरीक्षक युसुफपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।