Category Archives: Ghazipur

अपनी मांग को लेकर राहुल गांधी से मिले जिले के छात्र नेता

राहुल गांधी से गाजीपुर में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर मिले छात्र


गाजीपुर। एन एस यू आइ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिले के छात्र नेता उत्तर प्रदेश के शामली जिले मे भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिला। इस दौरान छात्र नेताओं ने छात्रों को होने वाली असुविधाओं को लेकर, गाजीपुर में विश्वविद्यालय की आवश्यकता को लेकर और उत्तर प्रदेश में पिछले 4 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती न होने को लेकर बात किया। वही एन एस यू आई के प्रदेश महासचिव रोहित खरवार ने नई शिक्षा नीति पर बढ़ी हुई फीस और छात्रों की बेरोजगारी पर भी राहुल गांधी से बात की। एन एस यू आइ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि राहुल गांधी ने हम सभी छात्रों की समस्या को सुना और कहा कि ये नई शिक्षा नीति छात्रों के हित मे नही है। छात्रों के समस्याओं को सुनकर राहुल गांधी ने छात्रों के समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया और विश्वविद्यालय के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एन एस यू आई उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, पंकज उपाध्याय पूर्व छात्रनेता पी०जी० कॉलेज, दिवांशु पांडेय, रोहित खरवार सुधांशु तिवारी, वलयदत्त वाजपेयी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विवेक सिंह’शम्मी’ ने किया अपील

विवेक सिंह’शम्मी’ ने जनपदवासियों से किया अपील

नेकी की दीवार पहुंची स्टेशन रोड :शम्मी

गाज़ीपुर।सोमवार को नेकी की दीवार प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर लगाया गया।

आज सुबह से ही इस कड़ाके की ठण्ड में लोगों द्वारा दिया गया गर्म कपड़ा, शाल, कम्बल, स्वेटर, जूता, चप्पल इत्यादि अगल-बगल क्षेत्र के रहने वाले जरूरतमंद लोगों ने स्टाल से ले जाने का काम किया। उन्होनें बताया कि अब तक पिछले एक सप्ताह में करीब-करीब दो हजार जरूरतमंद लोगों की मदद नेकी की दीवार से की गई है। यह सिलसिला भीषण ठण्डी को देखते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा। उन्होनें लोगो से अपील किया कि जिसके पास भी जरूरत या इस्तेमाल में न आने वाले जूते-चप्पल, शाल, स्वेटर गर्म कपड़े इत्यादि हो वह स्टेशन रोड स्थित स्टाल पर दे सकता हैं, जिससे कि हम सभी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें। इस मौके पर मनीष पांडेय, इन्दीवर वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, इमरान अंसारी, धर्मेन्द्र सिंह तुलसी, सूरज सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

यातायात पुलिस कर्मियों के आंखों का हुआ जांच

गाजीपुर। रविवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेश्वरगंज पुलिस चौकी के प्रांगण में रविवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा दर्जनों यातायात पुलिस कर्मियों के आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।


यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेश्वरगंज पुलिस चौकी परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने यातायात कर्मियों की आंखों की जांच करते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। बता दें कि इस शिविर में दर्जनों पुलिस कर्मियों के आंखों की जांच की गई।

फाइनेंशियल सॉल्यूशंस एंड टैक्सेशन प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ पीयूष सिंह, अंग्रेजी विभाग के डॉ अभिषेक कुमार एवं डॉ रामनाथ केसरवानी के संयुक्त तत्वाधान मेंं फाइनेंशियल सॉल्यूशंस एंड टैक्सेशन प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारती अक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के लक्सा वाराणसी शाखा के उप प्रबंधक विनोद मिश्रा द्वारा टैक्स सेविंग प्लांस, रिटायरमेंंट प्लांस और एजुकेशन प्लांस पर एक विस्तृत जानकारी को साझा किया गया। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर सविता भारद्वाज के द्वारा किया गया। इसमें सभी विभागों के प्राध्यापक जिसमें डॉक्टर हरेंद्र यादव, डॉक्टर विकास सिंह, डॉक्टर एकलाख खां, डॉ सुमन एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वित्तीय साक्षरता वर्तमान समय की मांग है। महाविद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन वित्तीय साक्षरता के उद्देश्य से किया जाता है। इस कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न वित्तीय उत्पादों पर भी चर्चा की गई। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्‍य दो अत्‍यावश्‍यक अवयवों, साक्षरता एवं सुलभ उपलब्धता के माध्‍यम से वित्तीय समावेशन को सुविधाजनक बनाना है। इस कार्यक्रम का प्रयोजन प्राध्यापकों तथा अन्य कर्मचारियों को वित्तीय जानकारी प्रदान करना है जिससे वे वित्तीय आयोजन करने, बचत की आदत डालने तथा वित्तीय सेवाओं का कारगर ढंग से उपयोग कर सके। वित्तीय साक्षरता उन्‍हें अपने जीवन चक्र की जरुरतों के लिए समय से पहले नियोजन करने में और ऋण का सहारा लिए बिना ही अनपेक्षित आकस्मिकताओं से निपटने में अपने धन का बेहतर प्रबंधन करने में सहायता प्रदान करती है।

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की माता राधिका देवी की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

गाजीपुर। भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर कला गाव के निवासी देश के वरिष्ठ पत्रकार भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय की माता विद्वता व वेद पुराणों की मर्मज्ञ तथा सात्विक विचारधारा की पोषक,धर्मपरायण व आजीवन ईष्वरीय सत्ता में विश्वास रखने वाली स्वo राधिका देवी की सातवीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों द्वारा उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि मां के चरणों में श्रद्धा का फूल चढ़ाना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है ।उन्होंने कहा कि मां हर मानव की पहली गुरु होती हैं। जिसकी छाप जीवन के हर एक मोड़ पर परिलक्षित होती हैं।
शनिवार को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिए पूजा-पाठ किया गया। तथा सुबह में दिवंगत आत्मा की सदगति हेतु सामूहिक सुंदर पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर उनके परिजनो व सगे संबंधियों द्वारा उन्हें बड़े ही भावपूर्ण व श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। अष्ट शहीद इंटर कालेज प्रबंधक अवधकिशोर राय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके नंद किशोर राय, डॉ0 निरंजन राय,दीनबंधु उपाध्याय, राकेश राय, नरेंद्र राय, मदन दुबे, विधायक शोएब अंसारी , समाजसेवी विनोद राय, राजेश राय पप्पू, डॉ0 राधेश्याम राय, मुन्नन राय, विनोद उपाध्याय, बिक्कू ,आशिष राय,विकास राय, अखिलेश राय,शिक्षक पारसनाथ राय, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर उनके परिजनो व सगे संबंधियों द्वारा उन्हें बड़े ही भावपूर्ण व श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौक़े पर अष्ट शहीद इंटर कालेज प्रबंधक अवधकिशोर राय ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

शिकायतों का निस्तारण कर डीएम ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल


गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 139 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए लेकिन मौके पर सिर्फ 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 499 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 42 पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि और ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस दौरान जिलाधिकारी ठण्ड के भीषण प्रकोप को देखते हुए तहसील परिसर में गरीब, असहाय, व्यक्यिों मे कम्बल का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पेंशन के लिए आर-पार का होगा संघर्ष


पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए होगा आर-पार का संघर्ष


सरकार ने कर्मचारियों पर थोपी एनपीएस, सरकार ने की वादाखिलाफी


गाजीपुर। प्रदेश के कर्मचारी इतिहास के कठिन दौर से गुजर रहे है। उस पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ी है, लेकिन अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। बुढ़ापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिए जल्द ही आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। यह बातें शनिवार को विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करते हुए महासंघ के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने कही। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव के निर्देश पर जिला ईकाई का चुनाव और पुनर्गठन 13 जनवरी को किया जाना है। इसके लिए कर्मचारी सक्रिय हों गये है। अधिक से अधिक संख्या में जिला पंचायत सभागार में पहुंचने की अपील कर रहे है। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर नेताओं को नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी लग रही है तो अपने ऊपर लागू कर लें। कहा कि विधायक और सांसद खुद इतनी अधिक पेंशन ले रहे हैं। कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम थोपी गई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी वे पीछे भी नहीं हटेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड व पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। भ्रमण टीम में अनिल त्रिपाठी, कृष्णा नन्द यादव, रंगनाथ सिंह, उमेश कुमार, प्रदीप, चन्दन सोनकर, अमित कुमार, गोरख सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारीयों को केन्द्र की भांति भत्ते, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश सुविधा, बाबुओं का वेतन विसंगति दूर करने, रसोईया को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, संविदा कर्मियों को समायोजित करने, आशा बहुओं, पीआरडी, आगनबाड़ी, ग्रामीण चौकीदार, आदि को न्यूनतम 24000 एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति खोलने की मांग मुख्य हैं।

नेकी की दीवार में सैंकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल

नेकी की दीवार से सैकड़ों जरूरतमंदों को बाँटा गया कम्बल व साड़ी:-शम्मी

गाजीपुर। शनिवार को तीसरे दिन भी कचहरी रोड स्थित नेकी की दीवार से शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों व सक्षम लोगों द्वारा स्टाल पर करीब 100 कम्बल व साड़ी भेजवाया गया, जिसे स्टाल से जरूरतमंदों में वितरीत कराया गया। मौके पर मौजूद विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि अब यह स्टाल 9 जनवरी और 10 जनवरी 2023 को स्टेशन रोड पर लगाया जायेगा, जिससे कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में जब भी कड़ाके की ठण्ड पडती रहेगी तब तक यह नेकी की दीवार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी। मौके पर मौजूद मो०परवेज, मनीष पाण्डेय, इन्दीवर वर्मा, इमरान अंसारी, सूरज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।

कोई संदेह में न रहे,पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ही बनेगा प्रत्याशी

गाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।

इस बैठक में होने वाले नगर निकाय के चुनाव और किसानों की समस्यायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय के इस चुनाव में पार्टी को हर कीमत पर जिताने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह जनपद में सभी नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्टी अपना परचम लहरायेगी।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के टलने के पीछे भाजपा की साज़िश है। उन्होंने भाजपा सरकार को पिछड़ों और दलितों का दुश्मन बताते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देती है लेकिन है किसी की नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय की चुनाव की तैयारी में तन-मन से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव टलने से जो समय मिला है कार्यकर्ता उसे अवसर के‌ रूप में बदल दें और पार्टी की नीतियों और नेता के संदेश को लेकर नगर क्षेत्र में उतर पड़े । उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि कोई संदेह में न रहे ,पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ही बनेगा प्रत्याशी। कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान क्योंकि कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़। बाहरी प्रत्याशी उतारने का कोई सवाल ही नहीं।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्यायों के प्रति भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार का पूरा ध्यान पूंजीपतियों को लाभ दोगुना करने में है । उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। जाति और धर्म के चश्मे से देखकर काम करती है यह सरकार।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन, योगेन्द्र राय,गोपाल यादव,धर्मदेव यादव, बलिराम यादव,दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, बलिराम यादव अमित ठाकुर,गोवर्धन यादव, आशा यादव,रीता विश्वकर्मा,शेर अली राईनी, मोहम्मद आरिफ, फिरोज जमाल,जगमोहन बिंद, विवेक सिंह शम्मी,मदन यादव,राधे यादव, जयप्रकाश कसेरा कृष्णा यादव,प्रभुनाथ राम, सुदामा राम, रीना यादव,आदि उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

टिकट के दावेदार ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, क्या बनेगी बात

आमिर अली की अखिलेश यादव से मुलाकात, क्या बनेगी बात

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी से चेयरमैन पद के लिए प्रबल दावेदार सपा जिला सचिव आमिर अली और युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने नव वर्ष के मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात से एक बार फिर जिले में आमिर अली को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शूरू हो गई है। बता दें कि इससे पूर्व भी आमिर अली ने सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में आमिर ने जिले में चल रही राजनीति को लेकर चर्चा की और पार्टी के कार्यकर्ता को ही टिकट देने का अनुरोध किया। जिसपर अखिलेश यादव ने अश्वत्थ किया कि सपा कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। बता दें कि जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से 11 दावेदार है। लेकिन आज अखिलेश यादव से जिला सचिव आमिर अली ने मुलाकात कर जिले की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का माहौल शूरू कर दिया है। इस दौरान आमिर अली ने अखिलेश यादव से गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। साथ ही साथ बाहरी एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी न बनाये जाने का अनुरोध किया। इस मांग पर अखिलेश यादव ने आमिर को भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हर हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।