Category Archives: Ghazipur

निजी अस्पतालों में भी आरक्षित हैं डेंगू मरीजों के लिए बेड

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जनपद के समस्त निजी नर्सिंग होम/निजी चिकित्सक एवं प्राइवेट पैथोलॉजी को मिलाकर किट के द्वारा जॉचे गए संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या 4531, किट द्वारा किसी भी मरीज को डेंगू धनात्मक पाए गए मरीजों की संख्या-234 एवं अब तक पुष्टि हेतु आईएमएस बीएचयू भेजे गए संदिग्ध डेंगू के सैंपल-234, परिणाम प्राप्त-234, परिणाम प्रतिक्षित-00, डेंगू पॉजिटिव की संख्या-136 अन्य जनपद के 5, नेगेटिव 66, अन्य जनपदो से सूचित की संख्या 29 एवं जनपद के डेंगू धनात्मक मरीजों की संख्या 165 है। उन्होने बताया कि जनपद में डेंगू तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियां पूरी तरह नियंत्रण में है। डेंगू के उपचार हेतु जिला अस्पताल में 25 बेड है जिसमें भर्ती मरीजो की संख्या 2 है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 बेड आरक्षित किए गए जिसमे से भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या शून्य, है। निजी अस्पतालों में डेंगू हेतु आरक्षित बेड की संख्या-32 है। डेंगू के उपचार हेतु सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। डेंगू से प्रभावित ग्रामो में मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा भ्रमण कर मौके पर ही बुखार पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नही है। अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है, अतः प्लेटलेट्स की कमी होना डेंगू होना नहीं है। बुखार के मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। बुखार के उपचार हेतु अनाधिकृत चिकित्सक अथवा स्वयं उपचार नहीं करें। अब तक प्राप्त 165 डेंगू धनात्मक मरीज उपचार के उपरान्त स्वस्थ होकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे है। इन 165 मरीजों में से 49 मरीज अन्य प्रदेशों अथवा जनपदों से बीमारी के उपरान्त जनपद में आए थे जो जॉच में डेंगू धनात्मक पाए गए। इसमें से अधिकांश मरीज उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अपने कार्यस्थल के प्रदेशों तथा जनपदों में वापस जा चुके हैं। सभी मरीजों का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है तथा प्रभावित ग्राम/मोहल्ले में तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। इन ग्रामो/मोहल्लो में साफ-सफाई तथा कीटनाशकों हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

लाखों रुपए के सड़क का हुआ एक और लोकार्पण

नगर पालिका परिषद ने सकलेनाबाद में 24 लाख की लागत से बनी सड़क का फिर किया लोकार्पण


गाजीपुर। वार्ड नं0 17 के सकलेनाबाद (विश्वकर्मा गली) में नवनिर्मित इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कृष्णबिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर में बिना भेदभाव के जिस प्रकार का बहुमुखी विकास किया गया है वह अद्भुत है। पूरे नगर क्षेत्र में विकास कार्य खूब हुआ है और हो भी रहा है जिसे कुछ लोग देखना नहीं चाहते हैं। विकास उनको पसन्द नहीं है। वह बदलाव चाहते हैं ऐसी होडिंग्स लगवाए हैं। उर्दूबाजार में नजूल की जमीन पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराकर जनता को समर्पित कर यह संदेश दिया गया है कि नगर पालिका जो भाजपा की है वह गरीब, मजदूर, शोषित, दलितो के हित में ‘अन्तोदय’ को केन्द्र बिन्दु मानकर कार्य कर रही है। सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की न0पा0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को नगर की जनता ने आशीर्वाद दिया उसके बाद एक कुशल गृहणी होने बावजूद भी जिस प्रकार नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित रही हैं वह अत्यन्त ही सराहनीय हैं। भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा ने भोजपुरी शब्दो में अपनी बात कहते हुए नगर पालिका परिषद क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि नगर में अभूतपूर्व विकास का काम हुआ है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि इस सड़क का लोकार्पण कर यहाँ की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात हेतु यह सड़क सुपुर्द किया गया है।

हमने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की भी अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वार्ड नं0 17 के सकलेनाबाद में ज्ञान मोहन गुप्ता के मकान से अंजनी श्रीवास्तव के मकान होते हुए रामधारी के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व सड़क के दोनों तरफ ढक्कनयुक्त नाली निर्माण लगभग 24 लाख की लागत से बनी सड़क को लोकार्पित किया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आमलोगों से सहयोग की अपील की। हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) की दरो में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए लोगों से स्वकर जमा करने की भी अपील की। कार्यक्रम को अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व्यासमुनि राय, शिवमूरत पाल एडवोकेट, अंजनी श्रीवास्तव एडवोकेट, भोला यादव, अमरनाथ दुबे, निर्गुणदास केशरी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सभासद सरिता गुप्ता, दिनेश बिन्द ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 टी0एन0 गुप्ता एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वर्मा, वीर बहादुर सिंह, नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रामवृक्ष, जिउत पाल, आशा मिश्रा, सुनीता पाल, जीरानी, टुनटुन गुप्ता, रेखा शर्मा, अरूण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता के अलावा सभासद/प्रतिनिधि समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, अजय राय दारा, कमलेश श्रीवास्तव, नेहाल अहमद, शेषनाथ यादव, संजय राम, नफीस भाई, नन्हें भाई, कमलेश बिन्द, रूपक तिवारी, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त योगेश शुक्ला, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह (छोटू), निखिल राय, नवनीत सिंह, अजय शास्त्री, जनार्दन सिंह, बृजेश पाण्डेय, अनूप सिंह, वरुण गुप्ता, सुनील सिंह, गिरधारी जायसवाल, रामानुज राय, केशव श्रीवास्तव, दीपचन्द गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मन्नू तिवारी आदि उपस्थित थे।

मांउट लिट्रा स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन


गाजीपुर। शिक्षा की सार्वभौमिकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा की उत्कृष्ठ प्रणाली प्रस्तुत करने में अग्रसर, नवीन शैक्षिक पद्धति प्रस्तुत करने में प्रयासरत शहर के बंधवा पीरनगर स्थित मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। जैसा कि पूरी दुनिया में बच्चों को प्रोत्साहित एवं उनके उत्साह को विकसित किया जा रहा है। उसी क्रम में माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा भी पहल की गई। आयोजन के शुरूआत में मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के दो सौ से अधिक मॉडल्स व क्राफ्ट मटीरियल्स प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण के रुप में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A. I.) द्वारा तैयार किए गये कम्प्युटर के प्रोजेक्ट, लैंड एण्ड एनर्जी कंजर्वेशन, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी, ड्रीमसिटी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जीव-विज्ञान पर आधारित बै्रन के पार्ट्स, एम्ब्रीयो डेवलपमेंट ब्लड सरकुलेट्री सिस्टम ई-लाइब्रेरी, डोर सिक्योर्टी अलार्म, फायर अलार्म, डोर बेल व बींसवी सदी के मांउट लिट्रा ज़ी स्कूल का अद्भुत मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। इस विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता एवं दक्षता का बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों के शिल्प कला, हस्थ कला एवं वैज्ञानिक चेतना का विकास किया गया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ अन्य स्कूलों के बच्चों एवं अभिभावकों ने भी भाग लिया। बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के माॅडल्स एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट को देखकर उपस्थित लोगो ने खुब जमकर सराहना की। आयोजन के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून के द्वारा सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया गया।

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई राजेन्द्र बाबू की जयंती

गाजीपुर। शनिवार की देर शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नियाजी मुहल्ले स्थित सुशील चन्द्र वर्मा एडवोकेट के आवास पर अमर शहीद खुदीराम बोस और स्वाधीनता सेनानी डॉ राजेन्द्र बाबू की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चल कर देश सेवा करने का संकल्प लिया। डॉ राजेन्द्र बाबू की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर मशहूर अधिवक्ता रहे स्व.कामेश्वर नाथ वर्मा को मरणोपरांत डॉ राजेन्द्र बाबू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने उनको दिया जाने वाला प्रशस्ति पत्र उनके बेटे सुशील चन्द्र वर्मा और नरेंद्र कुमार वर्मा तथा उनकी पत्नी को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय, राजेंद्र अस्थाना, अरविंद मिश्रा,संदीप वर्मा, पवन वर्मा,अमित खरे, प्रमोद सिन्हा,गौरव खरें,विनीत श्रीवास्तव, परमानन्द श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,अति प्राचीन रामलीला समिति के मंत्री बच्चा तिवारी, चित्रगुप्त वंशीधर सभा के मंत्री अजय श्रीवास्तव,वेदप्रकाश,मधुरकांत,प्रीतम कुमार, राजेंद्र कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह,वासिफ आलम आदि उपस्थित थे।

दिव्यांजनों में बाटा गया उपकरण


गाजीपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के 5 दिव्यांगजन को ट्राइसाईकिल एवं 1 दिव्यांग वृद्व को छड़ी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।

मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए एसडीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। शनिवार को समाजसेवी दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में वार्ड नंबर 6 लालबहादुर शास्त्री वार्ड के नगरवासियों ने यूपी नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा। दीपक उपाध्याय ने बताया कि मतदाता सूची में सैकड़ों ऐसे मतदाता हैं व कई घर ऐसे है जिसका नाम काट दिया गया है, बिना किसी कारण के और वे पिछले चुनावों में वोटर लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने मतदान किया है। परन्तु वर्तमान मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कुछ लोगों के परिवार में कुछ लोगों का नाम गायब कर दिया गया है और दर्जनों युवाओं ने वोटर लिस्ट में प्रथम बार नाम शामिल कराने को लेकर नाम दिया था परन्तु जब मतदाता सूची जारी हुई तो नाम ही शामिल नहीं हुआ है जिससे वे मतदान करने से वंचित हो जाएंगे, इन सभी मुद्दों को लेकर आज मैंने एसडीएम को पत्रक दिया है। पत्रक का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच कराकर शीघ्र नाम शामिल कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राघवेन्द्र चौबे, शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय, गोपाल यादव,अजय यादव,जासू राय,परनामराम यादव,कृष्णा यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

विभाग को 7 करोड़ का घाटा

पांचवे दिन भी विद्युत कर्मियों का जारी रहा कार्य बहिष्कार


कार्य बहिष्कार से विभाग को 7 करोड़ का घाटा


गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में शनिवार को पांचवे दिन भी विद्युत कर्मियों का धरना जारी रहा। इस दौरान सह संयोजक मिथिलेश यादव ने बताया कि विद्युत कर्मियों का पंद्रह सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशन पर ऊर्जा मंत्री ने ऊर्जा प्रबंधन एवम विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के प्रतिनिधियों संग बैठक जारी है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि ऊर्जा चेयरमैन एम देवराज को तत्कल हटाकर उसके संपत्ति की जांच कराई जाय ताकि विद्युत कर्मियों में बना भय समाप्त हो और स्वच्छ वातावरण में अपने कार्य को संपादित कर सके। जिला मंत्री विजयशंकर राय ने सरकार से मांग करते हुवे बताया कि हमारे संविदा/निविदा कर्मियों को पंजाब, तेलगाना, उड़ीसा, दिल्ली के तर्ज पर विभाग में समायोजित करके नियमित किया जाय, आज के दौर में यही निविदा कर्मी अपने जान को जोखिम में डालकर आम जनता के सेवा के लिए दिन रात मेहनत करते है और इन लोगो को श्रम विभाग के द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है। इन लोगो के पैसे का बंदरबाट ऊर्जा चेयरमैन एवं ठेकेदार मिलकर कर रहे है। खुलेआम दलाली ऊर्जा प्रबंधन ठेकेदारों से मिलकर कर रहा है और हमारे मुखमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुवे है। कर्मी मुख्यमंत्री से मांग करते है की उत्तर प्रदेश में आबादी को देखते हुवे सभी संविदा/निविदा, मीटर रीडरो को विभाग में नियमित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। सभी निविदा एवम मीटर रीडर कर्मियों को साल भर से बकाया ईपीएफ बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग कंपनी एवम भारत इंटरप्राइजेज द्वारा तत्काल भुगतान किया जाय। यही सब मांगों को लेकर कर्मचारियों एवम अधिकारियों में रोष व्याप्त है, जिससे यही सब मांगों को लेकर धरना विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहा है। धरने में मुख्य रूप से अधिशाषी अभियंता संजय सिंह,मनीष कुमार,हेमंत सिंह,आशीष चौहान,चंद्रपाल सिंह सहायक अभियंता शेखर सिंह,मिठाई लाल,सुधीर कुमार,विजय यादव,कमलेश कुमार,अवर अभियंता पंकज चौहान,हर्षित राय,रमेश मौर्य,चित्रसेन प्रसाद,विनोद राम, शैलेंद्र ओझा,शशिकांत पटेल,महबूब अली,इंद्रजीत पटेल विद्युत मजदूर पंचायत के ,जिला मंत्री विजयशंकर राय,भानु सिंह,विनय तिवारी,अश्वनी सिंह,प्रवीण सिंह,प्रवीण पाण्डेय,गोविंद कुशवाहा,शशिकांत मौर्य,ज्योतिकांत कुशवाहा,राजेश सिंह,जीवन वर्मा,अनीश अहमद,शशिकांत भारती,शिवशंकर,जवाहिर पटवा,बरूण राय,राकेश चौबे, इबरार अहमद, नईम अहमद सहित सैकड़ों विद्युत कर्मी,संविदा/निविदा कर्मी मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई0 संतोष चौधरी एवं संचालन ई0 मिथिलेश यादव ने किया।

नियमित टीकाकरण महिलाओं और बच्चों को कई रोगों से बचाता है

नियमित टीकाकरण के साथ ही गर्भवती की नियमित जांच को लेकर हुई बैठक

गाजीपुर। नियमित टीकाकरण जो 0 से 5 साल तक के बच्चे और गर्भवती के साथ ही धात्री को कई रोगों से बचाता है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय-समय पर टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करती है। इसी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदबाद पर शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय की अध्यक्षता में प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि नियमित टीकाकरण 0 से 5 साल तक के बच्चों गर्भवती और धात्री को लगाया जाता है। जो उन्हें कई तरह के रोगों से बचाता है। इसी को लेकर शत प्रतिशत गभर्वती एवं बच्चों को समयानुसार वैक्सीनेशन हेतु आशा, आशा संगीनी , एएनएम एवं पर्यवेक्षकों का हेड काउंट सर्वे हेतु प्रशिक्षित किया गया। और आगे भी कई बैच में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

हेडकाउंट सर्वे के दौरान क्षेत्रांतर्गत सभी परिवारों का सर्वे किया जायेगा। जिसमें वैक्सीनेशन की जानकारी परिवार से एमसीपी कार्ड के माध्यम से लिया जायेगा। एवं छूटे टीकाकरण की जानकारी दर्ज करते हुऐ कार्ययोजना अनुसार सभी की शतप्रतिशत नियमित टीकाकरण किया जायेगा। विशेष रूप से लेफ्ट आउट एवं ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान इस सर्वे के दौरान किया जायेगा।

नियमित टीकाकरण सत्र के सुचारू रुप से संचालित करने हेतु आवश्यक संसाधनों, सामग्री, औषधियों एवं आईईसी प्रयाप्त मात्रा में रहे तथा किसी भी विपरित परिस्थितियों में कैसे हम AEFI को मैनैज करे इस बताते हुए वोपेन वायल पालिसी, डुय लिस्ट, की दी जाने वाली प्रमुख संदेशों के साथ साथ एमसीपी कार्ड (टिकाकरण कार्ड ) के महत्व को बताया गया।

इस दौरान शतप्रतिशत गभर्वती महिलाओं को पूर्ण एएनसी जांच एवं समयानुसार फोलिक एसिड, आयरन फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की उपलब्धता के साथ साथ हिमोग्लोबिन जांच, सिफलिश जांच, एचआईवी जांच के साथ साथ युरिन एल्बुमिन एवं प्रोटीन की जांच शतप्रतिशत करते हुऐ प्रत्येक गभर्वती महिलाओं की कम से कम एक एएनसी जांच महिला चिकित्साधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर अवश्य कराएं। हाई रिस्क प्रेगनेंट महिलो का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही महिला चिकित्साधिकारी की निगरानी में कराया जाय। जिससे किसी भी विषम परिस्थितियों को मैनेज किया जा सके।

नियमित टीकाकरण के साथ साथ परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुऐ लक्षित समुह को आवश्यकता अनुसार साधनों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुऐ उनकी स्वीकार्यता को बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, बीसीपीएम मनीष कुमार, डब्ल्यूएचओ मानीटर अनिल श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

समाज का हर बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े:डीएम

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय बबेडी में दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक सांस्कृतिक खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से 135 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया साथ ही साथ बच्चों के द्वारा अपनी अद्वितीय प्रतिभा और क्षमता के प्रदर्शन को समाज को दर्शित कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, एकल नृत्य, सामूहिक गायन, समवेत नृत्य, योगा के साथ-साथ लघु नाटिका का प्रदर्शन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव और कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों की विशिष्ट प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की और साथ ही साथ प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने आशीर्वचन में यह आवाहन किया कि समाज का हर बच्चा समावेशित होकर शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े। इसके लिए शासन- प्रशासन स्तर से  किए जाने वाले हर प्रयासों को गति प्रदान की जा रही है। समर्थ एप्प पर दिव्यांग बच्चों के अधिगम एक्टिविटी को अंकित करने का भी निर्देश अध्यापक वर्ग को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। मानसिक दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त प्रयास कर विशेष डॉक्टर्स की टीम बुलाने का भी आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। ‘‘छूकर पहचानो ‘‘ प्रतियोगिता में जखनिया का चंदन प्रथम स्थान, जखनियां की लक्ष्मीना द्वितीय स्थान और जखनिया का अमित तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में श्रवण, दिव्यांग बच्चों में अंकित यादव भागीरथपुर जमानिया प्रथम स्थान, अफजल खान अन्हारीपुर सदर द्वितीय स्थान, पायल परसोली लेदिहां जखनिया तृतीय स्थान प्राप्त की। जनपद के समस्त शिक्षा क्षेत्रों के विशेष शिक्षक अपने विशेष बच्चों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक राम प्रवेश तिवारी व अतिथि का आभार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता द्वारा किया गया।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार:डीएम

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस समाधान दिवस मे 242 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर सिर्फ 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो  तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 561 शिकायत व प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 38 शिकायत व प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां, तहसीलदार जखनिया एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।