गाज़ीपुर।यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन जनपद शाखा का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन का धरना को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन की अध्यक्ष मांधाता सिंह विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को गलत सूचना के आधार पर स्थानांतरण करवाया गया है वह सरासर गलत है, इसका परिषद पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिलाधिकारी से मिलकर जनपद के जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक गाजीपुर का शिकायत करेगा। दोषी अधिकारी के ऊपर उचित कार्रवाई कराया जाएगा, यह सभा को आश्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि शासनादेश है की निर्वाचन की तिथि से किसी भी मान्यता प्राप्त संगठन के जिलाध्यक्ष या जिलामंत्री का स्थानांतरण अन्य जनपद नहीं किया जा सकता है,अगर उक्त संगठन के अध्यक्ष के ऊपर कोई आरोप सिद्ध होता तो उनका स्थानांतरण जनपद स्तर के किसी शाखा पर किया जा सकता था,किंतु उपरोक्त अधिकारियों द्वारा उच्च अधिकारियों का भ्रामक सूचना देकर बिना किसी आधार के यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष मांधाता सिंह का स्थानांतरण किया गया है,यह जांच का विषय है, परिषद किसी पदाधिकारी या किसी भी सदस्य सदस्य के ऊपर गलत आरोप लगाकर उसका मानसिक शोषण समाजिक शोषण किया जाता है तो परिषद ऐसे लड़ाई को निर्णायक स्तर तक लड़ेगा। धरना में मुख्य रूप से ओंकार नाथ पांडे, जय प्रकाश सिंह, आलोक राय, अभय सिंह, अमित कुमार ,ओम प्रकाश यादव, विजय श्रीवास्तव ,पांचू राम, रामनिवास,अजय श्रीवास्तव रमाशंकर बृजेश, राजबहादुर, दीपक, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता मांधाता सिंह व संचालन संजय यादव ने किया।
Category Archives: Ghazipur
निर्माण कार्य में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्यवाही:सीएम
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी के सभाकक्ष से वर्चुवल के माध्यम से विकास प्राथमिकता सम्बन्धित मण्डलीय समीक्षा बैठक ली। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रत्येक योजनाओं का लाभ आमजन को प्राप्त हो इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराते हुए योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उपलव्ध करायें। जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की मानीटरिंग समय-समय पर करते हुए सभी विभागो की समीक्षा की जाये। वर्चुवल समीक्षा बैठक मे मुख्यमंत्री ने जनपद मे धनराशि रू 740.31 करोड़ की लागत 15 परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गाजीपुर, 200 बेड जिला चिकित्सालय (पुरूष), 100 बेड महिला चिकित्सालय सदर, नरियांव उर्फ उमरगंज एवं बार ग्रामीण पाईप पेयजल योजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज योजना फेज-1 एवं फेट-2, 16 नग कोर्ट रूम एवं लाईव्रेरी का निर्माण कार्य, ताजपुरकुर्रा में राजकीय आई टी आई का निर्माण, तहसील कासिमाबाद अन्तर्गत बहराईच में आई टी आई भवन का निर्माण, ग्राम गोड़उर में आई टी आई कालेज का निर्माण, अग्निशमन केन्द्र सिखड़ी मे आवासीय एवं अनावासीय भवनो के निर्माण, अग्निी शमन केन्द्र परसा का निर्माण, राजकीय महिला पी जी कालेज मे 200 बेड महिला छात्रावास एवं कॉन्फ्रेस हाल का निर्माण कार्य, सड़को का निमार्ण एवं चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, ग्रामीण पेयजल योजना, हर घर जल फेज-2, आपरेशन कायाकल्प, दिव्यांग शौचालय निर्माण, साधन सहकारी समिति, स्कूल चलो अभियान एंव वितरित किये जाने वाले ड्रेस, जूते मोजे आदि, गोवंश आश्रय स्थल निर्माण एवं सहभागिता योजना, गोल्डेन कार्ड, कोविड-वैक्सिनेशन, चिकित्सको की उपब्धता, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, टीकाकरण, पी0एम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पी एम कुसुम योजना (सोलर पम्प स्थापना), स्वच्छ भारत मिशन, खराब ट्रांस्फार्मर का प्रतिस्थापन, विद्युत आपूर्ती, जन समस्याओ का निराकरण, जन सुनवाई, पी एम स्वनिधि योजना, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), मुख्य मंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेशन, स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण, पोषण अभियान, हर घर तिरंगा अभियान तथा अमृत सरोवर निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिया कि निर्माणाीधीन मेडिकल कालेज दिसम्बर 2022 पूरा कराने , कोविड-19 टीकारकण के तहत बूस्टर डोज से छूटे हुए व्यक्तियों का एक अभियान चलाते हुए टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होने आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त कार्यदायी संस्थाओ को सख्त निर्देश दिया कि यदि निर्माण कार्य किसी भी स्तर की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगीं। वर्चुअल समीक्षा बैठक एन आई सी सभागार में गुरुवार की शाम लाईव प्रसारण के माध्यम से किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एम पी सिंह , पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 , पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियो उपस्थित थे।
सतीश चंद्र कालेज में डॉ सानंद सिंह का किया गया सम्मान
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से संबद्ध अमृत महोत्सव मना रहे सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के लिए एक सुखद समाचार है। अपनी शैक्षणिक यात्रा के लिए एक गौरवशाली खबर है। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में अपनी 26 वर्ष की सेवाओं के अध्यापन के, जीवन के साथ अनेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम से संबंधित लगभग 5 पुस्तकों के प्रकाशन और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध जर्नल समय में अपने शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए जागरण ग्रुप के द्वारा किए गए मूल्यांकन में डॉक्टर सानंद सिंह विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग,, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया को सम्मानित किया गया है। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया मैं ,अनेक क्षेत्रों में कॉलेज का सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। अपनी स्थापना काल से, लेकर के आज तक सतीश चंद्र कॉलेज बलिया ने, कला ,साहित्य ,विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में ,अनेक प्रोफेसरों ने भारत और भारत के बाहर के विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाओं के माध्यम से विद्यार्थियों का और देश का मार्गदर्शन किया है। राजनीति के क्षेत्र में सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के स्नातक ,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी रहे हैं। यह कालेज के लिए सुखद समाचार है कि यहां के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदेश की जनता को दिए हैं। वर्तमान परिवेश में डॉक्टर सानंद सिंह राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष के रूप में ,कुशल प्राध्यापक के रूप में ,शोध मार्गदर्शक के रुप में ,और महाविद्यालय स्तर पर एक सहयोगी के रूप में ,अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए इस शिक्षाविद सम्मान के लिए, सतीश चंद्र कॉलेज बलिया स्वागत करता हैl आज महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य प्रोफ़ेसर बैकुंठ नाथ पांडे ,प्राध्यापक बंधु और सभी शिक्षणेत्तर बंधुओं के द्वारा डॉक्टर सानंद सिंह का थाईलैंड से लौटने के बाद महाविद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर डाक्टर सानंद सिंह ने आभार ब्यक्त करते हुए कहा की यह सम्मान आप सभी का है और इस वर्ष राजनीति विज्ञान बिभाग के द्वारा एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए आयोजित किया जायेगा।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गाजीपुर।गुरुवार की सुबह सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटावर कलां निवासी सुरेंद्र प्रजापति (25) आज सुबह गांव के किसी को गाजीपुर सिटी स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से वह लौट रहा था। इसी दौरान सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआमकसूदपुर गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सुहवल प्रभारी तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
छात्राओं ने सैनिकों को भेजी राखी
नन्दगंज। रेनबो मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा मे सीमा पर तैनात भारत माता के वीर सपूतों को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर भावनाओं से पुर्ण स्नेह समर्पित राखी भेजी। जिसमें विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छात्राओं ने इस अवसर पर बाजार निर्मित राखीयों के अलावा स्वनिर्मित राखियों को भी प्रेषित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने बताया कि देश की दुर्गम सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक भाइयों द्वारा दी जा रही राष्ट्र सेवा का कोई मोल नहीं है। अगर आज सुरक्षित हम अपने परिवार के साथ निश्चिंत है तो इसका सिधा श्रेय राष्ट्र रक्षा मे लगे सैनिक भाइयों को जाता है।इस भाई बहन के पावन पर्व पर हम बहनों द्वारा भेजी हुई राखी उनके मनोबल को और बढ़ाएगी।
बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 1 लाख 75 हजार
बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 1 लाख 75 हजार
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर एक बैंक मित्र से करीब पौने दो लाख की लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसुका गांव निवासी अविनाश चौरसिया यूनियन बैंक करहिया शाखा में बैंक मित्र का कार्य करता हैं। रोज की भांति वह भदौरा बस स्टैंड स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था।बसुका प्राथमिक विद्यालय के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने तमंचे के बट से उसके ऊपर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पड़़ा। बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बैंक में करीब एक लाख 75 हजार रुपए नगद थे। इसके अलावा एक मोबाइल, पीओएस मशीन, तीन एटीएम कार्ड, और चेक बुक के साथ दैनिक मेंटेन रजिस्टर था।घटना की जानकारी होते ही मौके पर गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय वहां पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। और बदमाशों का जल्द से जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है तहरीर मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान के साथ 6 गिरफ्तार
चोरी के सामान के साथ 6 गिरफ्तार
गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने बेलहरी गांव की साईं की तकिया के पास से 6 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।उनके पास से चार तमंचे व कारतूस व चोरी किए गए 6700 रुपये, इनवर्टर, बैट्री, एक सिलेंडर, एक चूल्हा बरामद किया।क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्णा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित किया।पत्रकारो से रूबरू होते हुए बताया कि खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि साईं की तकिया के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं। पुलिस के पहुंचते ही सभी भागने लगे।घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हेमंत कुमार, सन्नी, विवेक उर्फ बुच्ची, विशाल कुमार, अविनाश व अभिषेक कुमार बेलहरी गांव के बस्ती के हैं और इन्होंने कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है जिनके खिलाफ कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। सभी चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने इनवर्टर, बैट्री, खाली सिलेंडर, चूल्हा आदि बरामद किया है।
13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद एवं ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों एवं विभागों में किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन मे 2.8.2022 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज (पाक्सो) कक्ष संख्या-1, गाजीपुर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में सायं 4ः30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सुलह योग्य फौजदारी वाद, दीवानी वाद, भरण-पोषण वाद, चेक बाउन्स से सम्बन्धित धारा 138 एन0आई0एक्ट, ई-चालान, प्रकीण/सिविल/दाण्डिक अपील, धारा 258 सी0आर0पी0सी0 व अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण के मामले को अधिक से अधिक वादों को निस्तारण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
गाजीपुर। बीते दिनों हुए युवक की गला रेत कर हत्या मामले का एसपी ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक अफसर उर्फ टीपू का करीब एक साल पहले से अपने ही पड़ोस की लड़की से मोहब्बत करता था और उससे शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उस परिवार से मृतक का झगडा भी हुआ था। जिसको लेकर 30/31 जुलाई की रात खिजिरपुर अलीनगर थाना कोतवाली जमानिया के निवासी अफसर उर्फ टीपू की कुछ अज्ञात अपराधियों ने गला काट कर हत्या कर दी थी। 29 जुलाई को अफसर उर्फ टीपू मौका पाकर साबिया के घर के बगल में ही शाम को उसका दुपट्टा खींचते हुये अपने प्यार का इजहार किया था। इस बात की जानकारी साबिया के भाइयों मेराज आलम व अरबाज को हुयी। दोनों भाइयों ने टीपू को खत्म करने की योजना बनायी। 30/31 जुलाई की रात्रि मेराज ने टीपू को मोबाइल पर बात करते हुये अपनी छत से देख लिया। जिसकी जानकारी मेराज ने दूसरे भाई अरबाज को अवगत कराते हुये टीपू को साथ लेकर घर के सामने वाले गलियारे में गया। जहां असरफ उर्फ टीपू को दीवाल से सटा कर खड़े-खड़े ही दोनों भाइयों ने गले पर चाकू से वार करके गला काट दिया। जिससे मौके पर ही असरफ उर्फ टीपू तड़पते हुए गिर गया। जहां अधिक खून बह जाने से टीपू की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने जमानिया क्षेत्र के ताजपुर चट्टी से मुखबिर की सूचना पर अरबाज व मेराज को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उनकी निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में जमानियां थाना प्रभारी वन्दना सिंह, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, कांस्टेबल चंदन मणि त्रिपाठी, विनय यादव, विकास श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह एवं महिला कांस्टेबल शालिनी पाठक शामिल थी।
छात्रों ने दिया कुलपति को आमरण अनशन करने की चेतावनी
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 रुपये छात्रों को वापस कराने को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर छठवें दिन मंगलवार को भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। धरना पर आये पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को विगत् दिनों जौनपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पत्र पर छात्रों ने मंगलवार को आमरण अनशन का चेतावनी पत्र कुलपति के नाम संबोधित सौंपा। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का आशय हम सभी छात्रों का विलम्ब शुल्क से ही है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को एक गुमराह पत्र भेजा था जिसके जवाब में कुलपति को पुनः एक पत्र भेजा गया है और चेतावनी दी गई है कि 48 घंटे के अंदर यदि धरनारत् छात्रों से लिखित अथवा टेलिफोन से वार्ता कर अतिरिक्त शुल्क की मांग नहीं पूरी कि गई तो छात्र आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इस दौरान किसी धरनारत् छात्रों कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन तथा जिला प्रशासन की होगी। जहां पीजी कॉलेज के छात्र नेता गांधीवादी तरीके से धरनारत् है। वही विश्वविद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे हुआ है जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। छात्र संघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो अतिरिक्त शुल्क का बोझ छात्रों पर थोपा है इससे स्पष्ट होता है कि वे शिक्षा का बाजारीकरण कर रहे हैं। वहीं प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन गरीब छात्रों को आगे कि पढाई नहीं करने देना चाहता है इसलिए मनमानी शुल्क वसूल रहा है जो कदापि छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। और अपने मांग को पूर्ण कराने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन धरना में शामिल
छात्र संघ अध्यक्ष अनुज कुमार, हिमांशु तिवारी, मोहम्मद परवेज, रविकांत यादव, भारती, ओम दुबे, धनंजय सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार, अभिषेक गौड़, संदीप सिंह, देवेंद्र यादव, सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, बाबर पठान, अंकित यादव, चंदन यादव, सूर्य प्रकाश तिवारी, निखिल सिंह, विशाल यादव, सोनू यादव, प्रमोद, अभिनव यादव, रितेश यादव, अभिलाष यादव, सूर्य प्रताप, दुर्गेश यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे।