Category Archives: Ghazipur

बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने को लेकर हुआ वर्कशॉप

बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने को लेकर हुआ वर्कशॉप

ग़ाज़ीपुर।बाल स्वास्थ्य पोषण माह जिसमें 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाना है। यह कार्यक्रम 3 अगस्त से शुरू होकर 1 माह तक चलेगा। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक कैसे और कब देनी है इसके बारे में बैठक में शामिल लोगों को जानकारी दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 42 लाख की आबादी है। जिसमें से 9 माह 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाना है । जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सभी सीडीपीओ ,बीपीएम एवं बीसीपीएम को प्रशिक्षित किया गया है। यह लोग अपने-अपने केंद्रों पर जाकर आशा ,आंगनबाड़ी को प्रशिक्षित करेंगे और इसके बाद सभी लोग अपने अपने क्षेत्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित करने का काम करेंगी।

उन्होंने बताया कि अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। इस अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के लक्षित करीब 6.30 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी। इस दवा से बाल रोगों की रोकथाम होती है। इसके अलावा अभियान का उद्देश्य शिशु स्तनपान, बच्चों को पूरक आहार को बढ़ावा देने और कुपोषण से बचाव करना, गर्भवती को आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

डा. उमेश कुमार ने बताया कि सैम बच्चों को चिन्हित करने के प्रमुख लक्षण पैरों में सूजन, भूख में कमी, बुखार, तेज सांस चलना, निमोनिया के लक्षण, उल्टी एवं दस्त है। ऐसे बच्चों को तत्काल चिन्हित कर उनके प्राथमिकी की जांच शुरू कराई जाएगी। ऐसे बच्चों का क्षेत्र में जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तत्काल बच्चे का वजन कर लें। इसके अलावा बच्चे की लंबाई तथा ऊंचाई भी नाप लें और जो भी रिजल्ट आए उन्हें अपने चार्ट के अनुसार मिलाकर बच्चों को चिह्नित करें।

चाई के मणिशंकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एच्एमआईएस डाटा टूल्स के ऊपर प्रशिक्षण दिया गया ।यह डाटा टूल्स एच्एमआई एस डाटा को फिल्टर करने मे बहुत सहायक है। जिसके सहयोग से डाटा में कहा ग़लत इन्ट्री की गई है उसको बता देगा। जिसको हम समय रहते सुधार सकते है और ऊपर स्टेट तक ये गलती नही पहुच पायेगी।

इस वर्कशॉप में न्यूट्रिशन इंडिया की रीजनल कोऑर्डिनेटर सुनीता, चाई के क्लस्टर लीड मनोज रावत ,डीसीपीएम अनिल वर्मा ,डीपीएम प्रभुनाथ, यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय यूनिसेफ के अजय उपाध्याय के साथ ही सभी ब्लाकों के सीडीपीओ ,बीपीएम व बीसीपीएम शामिल रहे।

अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण

अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के नवागत अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने गहमर एव बारा उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपकेंद्र के अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान से पूरी जानकारी लेते हुए उपकेंद्र पर रखे कंप्लेन डायरी एव लॉग सीट को भी चेक किया। जिसमें शेड्यूल के हिसाब से कितनी बिजली मिली कितने बार सट डाउन लिया गया पूरी जानकारी मौके पर मौजूद एसएसओ से लिया।उसके बाद गहमर एव बारा गांव में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे कुल विद्युत चोरी करते हुए 12 लोग पकड़े गए, जिसमे सबके ऊपर विभागीय कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि यहां पर मौजूद समस्त विद्युतकर्मियो को नेवर पेड जो उपभोक्ता कनेक्शन लिया है मगर अभी तक एक बार भी पैसा जमा नही किया है, वैसे लोगो की सूची उपकेंद्र के फीडर वाईज दिया गया वही बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए नोटिस और डिस्कनेक्शन करने के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने बिलिंग को लेकर समीक्षा करते हुए समस्त मीटर रीडरों को बताया कि समय से बिल हर उपभोक्ताओं को प्रोब के माध्यम से प्रतिमाह बिल दिया जाय अगर जो भी बिलिंग को लेकर लापरवाही करता है तो उसके ऊपर कठोर कार्यवाही करते हुए पद से निष्कासित किया जाएगा।

एसपी ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर।बुधवार को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने मुहम्मदाबाद कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, हवालात, मालखाना आदि को देखा। इस दौरान जहां भी किसी प्रकार की कमी पाई गई, उसे दुरुस्त कराने का संबंधित को निर्देश दिया। इसके उपरांत अपराध से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए अपराध एवं अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। गैगेंस्टर एक्ट के तहत हुई कार्यवाही की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना जाए। उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समय से निराकरण किया जाए। कहा कि थाना परिसर सहित कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। फाइलों का रख-रखाव सही ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार गश्त किया जाए। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। सही लोगों को किसी भी हाल में परेशान न किया जाए।

सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार

सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार

गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर में तैनात 12वीं यूनिट महार रेजिमेंट के मृत जवान हवलदार गणेश पाल (40) का पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान उसके पैतृक गांव डेवढ़ी पहुंचे। जवान के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। सेना के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।मालूम हो कि जमानिया क्षेत्र के डेवढ़ी गांव निवासी हवलदार गणेश पाल जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में तैनात थे। ड्यूटी के बाद सोने के दौरान बीते सोमवार को वह मृत मिले थे। इसकी सूचना मिलते ही घर में जहां कोहराम मच गया था, वहीं गांववासी शोक में डूब गए थे। परिजनों सहित हर कोई गांव के लाल के अंतिम दर्शन के लिए शव आने की राह देख रहे थे। इसी क्रम में बुधवार सेना के जवान पार्थिव शरीर लेकर जवान के गांव पहुंचे।गांव के लाल के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। शव को लेकर आए सेना के जवान 12वीं यूनिट महार रेजिमेंट के नायब सूबेदार सुशील कुमार गौतम, 39 जीटीसी के नायब सूबेदार प्रदीप पाल, हवलदार उमेश सिंह यादव, मंजीत सिंह के साथ ही तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व प्रधान विकास सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गांववासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बार भारत माता की जय, जब तक सूरज-चांद रहेगा, गणेश पाल तेरा नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों लोगों के बीच जवान की शव यात्रा प्रारंभ होते हुए नगर में स्थित बलुआ गंगा घाट पर पहुंची। सेना के जवानों ने पूरे सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि बड़े पुत्र बिट्टू ने दी। 12 वीं यूनिट महार रेजिमेंट के नायब सूबेदार सुशील कुमार गौतम ने बताया कि रविवार को ड्यूटी के बाद खाना खाकर जवान हवलदार गणेश पाल रात 12 बजे सोने चले गए। सोमवार की सुबह 5 बजे जगाया गया तो वह मृत पाये गये। इनकी मृत्यु हृदय गति रूकने से हुई है।

एक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होती है तो….

मांगो को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर।मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जनपद शाखा द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरी होने पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम अंतिम दम तक इस लड़ाई को लडे़ंगे।उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पर पदोन्नत का प्रावधान है। राजकीय कर्मचारियों के समान 300 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए, नकदीकरण चिकित्सा सुविधा व्यवस्था बहाल की जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का लिपिक पद पर पदोन्नत किया जाए ट्रिपल सी का बाध्यता समाप्त किया जाए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की मांगों का समर्थन किया गया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से उपरोक्त जनपद स्तर पर लंबित मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का अपील की। कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की मांगों को निस्तारित नहीं किया जाता है तो उपरोक्त के आंदोलन को मजबूती के साथ निर्णायक स्तर तक लड़ा जाएगा। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक को माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभा को आस्वस्थ किया गया कि मांग पत्र उचित माध्यम से शासन को प्रेषित कर दिया जाएगा। लंबित सभी मांगों को अति शीघ्र निस्तारित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मौर्य, कैलाश नाथ सिंह, रमेश यादव, परमेश, विशाल कुमार राय, लाल बहादुर सिंह, संतोष यादव, पराग श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, नवीन राय, अब्दुल सिद्दीकी, सोनू कुमार, विश्वजीत, शिवम, सरफराज, रामाधार, आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव और संचालन राकेश पांडेय ने किया।

डीएम ने लगाई फटकार

गाजीपुर।मंगलवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां भी कमी मिली नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित को दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए संबंधित को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीएम वन स्टाप सेंटर, कोविड-19 वार्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। वन स्टाफ सेंटर में गंदगी का अम्बार होने तथा साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका चेक किया।डिजिटल एक्स-रे कक्ष के बाहर अत्यधिक भीड़ होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कक्ष के बाहर केवल मरीज एवं उनके साथ एक सहयोगी ही रहेगा। ज्यादा भीड़ न लगाएं। तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े किए हनों के लिए सही पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे जाम की समस्या न होने पाए। उन्होंने संबंधितों को निर्देश देते हुए चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यहां आने वाले मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

एसपी ने महेंद्र सिंह को बनाया नंदगंज थानाध्यक्ष

एसपी ने महेंद्र सिंह को बनाया नंदगंज थानाध्यक्ष

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे का लगातार दरोगाओं का फेर बदल का सिलसिला जारी है। उन्होनें कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखने के लिए नंदगंज थानाध्‍यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का स्‍थानांतरण विवेचना सेल में कर दिया है। जबकि महेंद्र सिंह को शिकायत प्रकोष्‍ठ से प्रभारी निरीक्षक नंदगंज के पद पर तैनात कर दिया है।

बिजली गिरने से तीन की मौत

बिजली गिरने से तीन की मौत

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर भड़ेवर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसको उपचार के लिए मऊ रेफर कर दिया गया । बता दें कि मस्तीपुर भड़ेवर गांव निवासी अभिषेक सरोज (12) पुत्र मोती सरोज, मुकेश सरोज (12) पुत्र सुरेंद्र सरोज, सागर सरोज (15) पुत्र शीतल सरोज और अभिषेक पुत्र जितेंद्र सोमवार की शाम मंगई नदी के किनारे गाय चरा रहे थे। इसी दौरान मूसलाधार वर्षा होने के साथ ही बिजली कड़कने लगी। इससे चारों एक पेड़ के नीचे छिप गए, लेकिन तभी अचानक दूसरी बार बिजली गिर गई और उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने की खबर सुन लोगों ने चारों को आनन-फानन में जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक, मुकेश और सागर सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उसे मऊ रेफर कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोरो की मौत से सन्नाटा छा गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग के साथ राजस्व टीम भी पहुंच गई।

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को दिया प्रमाण पत्र

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह के अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में संदीप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बनगांवा एवं अर्चना यादव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुभाखरपुर को अच्छे कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा /जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, कोविड-19 टीकारण एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए बिरनो, रेवतीपुर, कासिमाबाद एवं गोड़उर स्वास्थ्य केन्द्र पर संस्थागत प्रसव में कमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने प्रसव उपरान्त लाभार्थियों/आशाओ को दिये जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के सम्बन्ध में शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जिन-जिन स्वास्थ्य केन्द्रो पर जे एस वाई भुगतान पेन्डिग है उसका ततकाल निस्तारण करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आरोग्य योजनान्तर्गत जनपद में बनाये गये गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए आगे भी इसी तरह के क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्यचिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिन्हा एवं समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यों के कम प्रगति पर डीएम नाराज, दिया निर्देश

कार्यों के कम प्रगति पर डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जमानियां, मोहम्मदाबाद तथा नगर क्षेत्र में कार्य प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। उन्होने कहा कि आपरेश कायाकल्प मुख्यमंत्री के महत्तपूर्ण येाजनाओ में एक है। उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया। कहा कि जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को कहा कि जनपद मे संचालित 14 कस्तूरबा विद्यालय में जिन जिन विद्यालयो की स्थिति जर्जर या खराब अवस्था मे है उसका स्थलीय सत्यापन करते हुए लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट प्राप्त कर ले। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटिन न होने पाये। अगली बैठक में सभी ए बी एस ए अपने अपने निरीक्षण रिपोर्ट के साथ उपस्थित होंगे। जिसमें इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके द्वारा सभी कस्तूरबा विद्यालय का परीक्षण करा लिया गया है। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।