Category Archives: Ghazipur

समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान                

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया ‘‘मिशन शक्ति-5.0‘‘ अभियान  

             

महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर पंफलेट आदि के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक                             

गाजीपुर।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बो, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एस0एम0एस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई, नए कानून बी0एन0एस0, बी0एन0एस0स0 के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया। महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

गाजीपुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर।जिले में लगातार हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन और हरी सब्ज़ियों की फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों की यह तबाही किसी प्राकृतिक आपदा से कम नहीं, परंतु सरकार की चुप्पी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

इसी गंभीर स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर ने आज जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों के लिए तत्काल राहत और मुआवज़े की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन एसडीएम ने प्राप्त किया।
ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार किसानों के हितों की बात तो मंचों से करती है, लेकिन ज़मीन पर किसानों को राहत देने की नीयत कभी नहीं दिखाती। मुख्यमंत्री को चाहिए कि तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करें, ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें।”
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “सरकार केवल विज्ञापनों में किसानों की चिंता करती है, जबकि असल किसान अपने खेत में बर्बादी का मंजर देख रो रहा है। कृषि विभाग की टीमें तत्काल सर्वे करें और वास्तविक नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवज़ा प्रदान किया जाए।”
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन राय ने संयुक्त रूप से कहा “जब-जब किसान संकट में आया है, भाजपा सरकार ने केवल कागज़ी वादों और घोषणाओं से उसे बहलाने की कोशिश की है। सरकार को चाहिए कि किसानों के बैंक ऋण की वसूली तत्काल रोकी जाए और उन्हें बीज, खाद व आवश्यक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। अब वक्त आ गया है कि भाजपा सरकार किसानों की पीड़ा सुनने के बजाय उनके साथ खड़ी हो।”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने शीघ्र राहत नहीं दी, तो कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज़ को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, कुसुम तिवारी, देवनारायण सिंह, सतीराम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, लाल मोहम्मद, आलोक यादव, सतीश उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, सुमन चौबे, उमाशंकर सिंह, उदित नारायण राय, दिवाकर तिवारी, सुमेर कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे ।

रक्तदान कर कोठारी बंधुओं को दी श्रद्धांजलि

हुतात्मा दिवस पर कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। रविवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल परिसर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अमर वीर कोठारी बंधुओं की स्मृति में आयोजित हुआ। क्योंकि कारसेवा के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति की अदम्य मिसाल पेश की थी। इस कार्यक्रम की शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लिया।

रक्तदान शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि “रक्त की हर बूंद किसी की भी ज़िंदगी बचा सकती है। यही सच्ची श्रद्धांजलि है हमलोगों के तरफ से हमारे अमर बलिदानियों के लिए। बता दें कि यह आयोजन न केवल मानवता और सेवा की भावना को समर्पित था, बल्कि युवाओं को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए भी प्रेरित करता है। इस रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रक्त दान करने वालों में विनीत सिंह जिला मंत्री , रवि राज जिला संयोजक बजरंग दल, राघवेंद्र चौहान नगर अध्यक्ष, रामाशीष मौर्या नगर उपाध्यक्ष, बेचू, विनोद बजरंगी, सचिन, मयंक राय, अमन गुप्ता, राहुल माली, सुनील राय, सुनील सिंह यादव, संदीप वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने हेतु काशी प्रांत सदस्य ओमकार राय, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल विभाग संयोजक अमित, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य आनन्द मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर प्रत्येक वर्ष हुतात्मा दिवस पर आयोजित किया जाता है, जिससे समाज में सेवा और त्याग की भावना सशक्त हो तथा युवाओं में देशभक्ति के संस्कार दृढ़ हों।

ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए भी नगर बदहाल:अभिनव सिंह

नगर की समस्याओं को लेकर हुई बैठक

बदहाल सड़क पर किया रोष व्यक्त

गाजीपुर। नगर के विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के शास्त्री नगर स्थित आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। नगरपालिका की लापरवाही और नगर की समस्याओं के प्रति उदासीनता शहर की जनता को बताने के लिए कार्यकर्ताओं ने 7 नवम्बर से सभी वार्डों का भ्रमण करने का फैसला लिया। पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गाजीपुर नगरपालिका आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका इस नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से गाजीपुर शहर की सड़कें कभी इतनी खराब नहीं रही है। पूरा शहर गड्ढे में तब्दील हो गया है।

बरसात होने के बाद पूरा शहर कीचड़ में सना हुआ है। नगरवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधि पूरी तरह से चिरनिंद्रा में हैं। वह भी शहरवासियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। केन्द्र, प्रदेश और नगरपालिका ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होते हुए भी नगर बदहाल है। इस बैठक में मुख्य रूप से अल्का अग्रवाल ,बोरोरिक नाथ, राजदीप रावत, धन्नो यादव,वर्षा यादव, अनीता यादव, अरूण कुशवाहा, रामविलास,संजय चौरसिया,अभय सिंह,विक्की यादव, सुनील यादव,विनय साहू,चन्द्र प्रकाश यादव, अभिषेक गोंड,सैफ अली, महफूज अली, शाहिद अंसारी, राहुल गोंड, गुड्डू राम, मनीष कुमार,साहिल रानी, मनीष सिंह गौतम,वैभव मसीह, संतोष अग्रवाल,पारस यादव, अमित गुप्ता, अतुल यादव,गौरव सिंह,यश पटेल,सोनू वर्मा, अभिषेक निषाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन कंचन रावत ने किया।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

ग़ाज़ीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ‘मोंथा’ तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी वर्षा हुई है। इस बारिश से धान, सरसों, चना जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि इस क्षति के कारण किसानों की स्थिति दयनीय हो गई है। राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस:294 शिकायत पत्र में 26 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में अविनाश कुमार की अध्यक्षता तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  26 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें शून्य निस्तारण रहा। तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 41 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जमानियॉ, तहसीलदार जमानियॉ, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को किया व्यक्त

गाजीपुर। 31 अक्टूबर को मौसम खराब होने से छात्र-छात्राओं का अवकाश था। जिसके कारण शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस एकता दिवस के रूप में एक नवंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल से संबंधित पोस्टर बनाया, उनके  जीवन एवं कार्यों के बारे में लिखा तथा अपने विचारों को व्यक्त किया।

निबंध लेखन में आदर्श राय, शिवम यादव, शशांक शेखर और अतुल गुप्ता  तथा पोस्टर बनाने में मनीष गुप्ता, नैंसी श्रीवास्तव और ऋषभ चतुर्वेदी की प्रस्तुति उत्कृष्ट रही। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नदीम अदहमी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों से जुड़े हुए बातों को  पालन करने की प्रतिज्ञा छात्र-छात्राओं  तथा सभी शिक्षकों ने लिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ अहमद, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने किया इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम — कहा, आज देश को फिर उनकी तरह सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता

गाज़ीपुर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कांग्रेसजनों द्वारा संयुक्त श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील राम ने की। जबकि संचालन पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जब देश में नफरत और झूठ की राजनीति अपने चरम पर है, तब इंदिरा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओं के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और संप्रभुता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जबकि आज की सत्ताधारी सरकार देश को एक करने के बजाय समाज को बांटने का कार्य कर रही है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर भारत को अखंड बनाया था, मगर आज की केंद्र सरकार उन्हीं प्रदेशों के बीच दीवारें खड़ी करने में व्यस्त है। कांग्रेस इन्हीं विभाजनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी। आज महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि सत्ता में बैठे लोग केवल प्रचार में व्यस्त हैं। इंदिरा गांधी का नेतृत्व जनसेवा का था, न कि दिखावे का।


एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि “भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य किया है। इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के विचार हमें बताते हैं कि असली राष्ट्रवाद जनता के हितों की रक्षा में है, न कि धर्म और जाति के नाम पर विभाजन में।”
अंत में अजय कुमार श्रीवास्तव (पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता) ने कहा कि “यह दिन हमें याद दिलाता है कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अन्याय, असमानता और झूठ की राजनीति का डटकर मुकाबला करें। कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के आदर्शों पर अडिग है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा, राशिद, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, आलोक यादव, महेंद्र कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बारिश से हुई फसलों की क्षति के सर्वे के लिए डीएम ने की संयुक्त टीम गठित

बारिश से हुई फसलों की क्षति के सर्वे के लिए जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, कृषि और फसल बीमा की संयुक्त टीम गठित

खरीफ 2025 में किसानो द्वारा 47015 आवेदन के माध्यम से कुल 16810 हेक्टेयर क्षेत्रफल का बीमा जनपद में कराया गया है

फसल में यदि किसी प्रकार की क्षति हुई हो और उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया गया है, तो वे किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर क्षति के 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराएं

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है कि किसान भाइयों लगातार 2 दिन से हुई बारिश यदि आपकी फसल की क्षति हुई है तो इसके नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं। जनपद में खरीफ सत्र में धान और बाजरा की फसल अधिसूचित हैं धान की खड़ी फसल में क्षति नहीं है। जिन किसान भाइयों की फसल आंधी और बारिश के कारण गिर गई है उसमें क्षति  की संभावना है। उन किसान भाइयों के धान और बाजरा की कटाई होने के उपरांत खेत में बारिश के कारण क्षति की संभावना है तो उसके सर्वे के लिए राजस्व, कृषि और फसल बीमा की कमेटी बनाकर सर्वे कराया जाएगा। कमेटी का गठन किया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट के उपरांत किसानो को क्षति पूर्ति दी जाएगी, रबी 2025-26 हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर बीमा कराने हेतु शुरू किया जा चुका है, कृषक भाई 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

 उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ 2025 में किसानो द्वारा 47015 आवेदन के माध्यम से कुल 16810 हेक्टेयर क्षेत्रफल का बीमा जनपद में कराया गया है।      
 जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की है कि अभी बेमौसम बारिश से खेतों में काटकर सुखाने/मड़ाई हेतु  रखी फसल में यदि किसी प्रकार की क्षति हुई हो और उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया गया है, तो वे किसान भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर क्षति के 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे सभी किसान भाइयों के एप्लीकेशन का संयुक्त सर्वे कराते हुए नियम अनुसार उनकी क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी । साथ ही जनपद के समस्त कृषक भाइयों को अवगत कराना है कि मौसम रबी 2025-26 हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर बीमा कराने हेतु शुरू किया जा चुका है जिसमें सभी कृषक भाई 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। जिन किसान भाइयों ने धान और बाजरा की कटाई होने के उपरांत खेत में बारिश के कारण क्षति की संभावना है तो उसके सर्वे के लिए राजस्व, कृषि और फसल बीमा की कमेटी बनाकर सर्वे कराया जाएगा कमेटी का गठन किया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट के उपरांत किसानो को क्षति पूर्ति दी जाएगी रबी 2025-26 हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर बीमा कराने हेतु शुरू किया जा चुका है, कृषक भाई 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने लोगो को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

गाजीपुर।मेरा युवा भारत,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, युवा कल्याण विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद में सरदार /150 – एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन जनपद स्तर, तहसील, विकास खण्ड एवं विद्यालयों में किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। निकट विकास भवन आडिटोरियम हाल मे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अविनाश कुमार जिलाधिकारी, संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, सहित मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात सरदार पटेल एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्जन कर नमन किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल थें। जिन्होने महात्मा गांधी के साथ विभिन्न आन्दोलन में भाग लिया। कई बार उन्हें अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए जेल भी जाना पड़ा था। उस समय 1947 में खण्ड-खण्ड भारत हमे मिला था। उसे अखण्ड बनाने का काम लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया था। पटेल जी ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लोगो को संगठित एंव एकजुट करने काम  किया। स्वतंत्रता के बाद उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रियासतों का एकीकरण करना था। उन्होने 500 से अधिक रियासतों को भारतीय खण्ड में एकीकृत किया, जिससे उन्हे भारत का लौह पुरूष कहा जाता है। अखण्ड भारत के निर्माता, राष्ट्रीय एकता के सुत्रधार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयन्ती पर आज सब लोग शत्-शत् नमन करते है और उनके दिखाये पद चिन्हो चलते हुए विकसित भारत के सपनो साकार करेगें। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत के महान जननायक महापुरूष की 150वीं जयंती आज मनाई जा रही है। आजादी के बाद भारत कई टुकड़ों में बटा हुआ था उसके बाद सरदार पटेल ने अपने नेतृत्व क्षमता से भारत को जोड़कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। उनका जन्म किसान परिवार में हुआ था । जब हौसले बुलन्द थे, वे  विषम परिस्थितियों में भी अपने आप को अपने अनुकुल बना लेते थे।  अनेक कठिन प्रयासों के बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बाधा और आज हम उनका जन्म दिन एकता दिवस के रूप में मना रहे है। हमे एक श्रेष्ठ भारत मिला लेकिन भारत को अब विकसित भारत की श्रेणी मे लाना है जिसका लक्ष्य हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतवासी के सम्मुख 2047 तक रखा है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन मे सरदार बल्लभ भाई पटेल को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आज हम लोग उनको इसलिए याद कर रहे हैं क्योकि यदि वह नहीं होते तो हमारा देश,एक देश न होता। अंग्रेजों ने जिस प्रकार हमारे देश भारत को छिन्न भिन्न  करके हमें दिया था. आज सरदार पटेल की ही देन है कि उन्होंने अपनी कूटनीति, राजनीति के बल पर एक सूत्र में पिरो कर, एक करके मजबूत भारत बनाया। उन्होंने कहा कि आज हम सरदार पटेल को आजादी के समय से जानते हैं, लेकिन आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका अहम योगदान रहा है।.अखिल भारतीय सेवा का गठन सरदार पटेल ने ही किया है। सरदार पटेल का उद्देश्य देश को एक बनाए रखने के लिए संविधान सर्वाेपरि है । सरकार की जो भी नीतियां होती हैं वो संविधान में दिए गए व्यवस्थाएं  के अनुसार ही होती है। उन्होंने उपस्थित युवाओें, छात्र- छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन कर्तव्यों को पढ़ते हुए अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का निर्णय भारत देश के लिए एक अहम निर्णय हुआ करता था। लौह पुरुष कोई  ऐसे ही नहीं हों जाता. उनका निर्णय ही उसे लौह पुरुष बनाता है। उन्होंने भारत देश के लिए कई अहम निर्णय लिए जो भारत को अखंड भारत के रूप में दर्शाता है.।
समारोह को पूर्व लोक सभा प्रत्याशी परसनाथ राय ने भी संबोधित किया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के दिशा निर्देशन मे कार्यक्रम सफल रहा। इस अवसर पर लूदर्स कान्वेंट स्कूल की बच्चियों द्वारा सरदार पटेल की जीवन पर आधारित नाटिका एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जनपद की प्रसिद्ध धोबऊ टीम ने सल्टू राम के नेतृत्व में लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जनपद के उदीयमान खिलाड़ी हाकी में राहुल, फुटबाल में श्रीकान्त तथा खो-खो में अजीत को सम्मानित किया गया। सभी का स्वागत माय भारत के उप निदेशक कपिल देव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार एवं पद यात्रा के संयोजक प्रवीण सिंह ने किया। संचालन माय भारत के ए0पी0ए0 सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विशाल पद यात्रा निकाली गयी। पद यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा आडिटोरियम से प्रारम्भ होकर नेहरू स्टेडियम तक  जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंण्डल, एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, भारत स्काउड गाइड, अति प्राचीन रामलीला समिति, माय भारत के स्वयं सेवक, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, शैक्षिक संस्थान के बच्चों एवं सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विजेन्द्र राय, भानु प्रताप सिंह, सुनिल सिंह, कृष्ण बिहारी राय, अखिलेश सिंह, शैलेष राम, विनोद अग्रवाल, एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ केशरवानी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।