Category Archives: Ghazipur

अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों संग की बैठक,ली जानकारी

अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों संग लोक निर्माण विभाग सभागार मे बैठक तथा जनसुनवाई की गई।

जनकल्याणकारी योजनाओं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें:अध्यक्ष

कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क न दे अध्यापक वर्ना होगी कड़ी कार्यवाही:डा.बबीता सिंह चौहान

महिलाओं को किसी भी प्रकार के शोषण को सहना नहीं बल्कि अपने हक के लिए लड़ना है:अध्यक्ष

गाजीपुर।डा. बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों संग लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस सभागार मे बैठक तथा जनसुनवाई की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष डा.बबीता सिंह ने कानून व्यवस्था के साथ सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से कहा कि अभी लोगो के अंदर जागरूकता की कमी है इसलिए सभी विभागों को अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से करना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारीगण को विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यमों से ग्राम पंचायत स्तर पर करने के शख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी प्राइमरी स्कूलों के छात्र छात्राओं को समय से ड्रेस का वितरण तथा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मध्यान भोजन गुणवत्तापूर्ण तरीके से दिया जा रहा है। उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को मोबाइल पर होमवर्क किसी भी विद्यालय को नहीं देने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अध्यापक एक से पांचवीं तक के बच्चे को मोबाइल पर होमवर्क देने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, इसका सख़्ती से पालन कराया जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया विभाग द्वारा संचालित पेंशन से पात्र व्यक्तियों को आच्छादित किया जा रहा इसी तरह सामूहिक विवाह,शादी अनुदान शत प्रतिशत दिया जाता है और वर्तमान में अभ्युदय योजना के तहत अभ्युदय कोचिंग सेंटर पर बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अध्यक्ष ने पंचायती राज विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार चार सार्वजनिक शौचालय बनवाने के सख्त निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा ने बताया कि विशेष अभियान मिशन शक्ति के दौरान जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना कर दी गई। जिसके रिजल्ट भी अच्छे मिल रहा है कई अपराधियों को जिला बदर की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। अध्यक्ष ने कहा कि जितनी भी गाड़ियां चाहे स्कूल वाहन हो या सवारी ढोने वाले सभी के ड्राइवर सीट के पीछे ड्राइवर का नाम मोबाइल नंबर होना सुनिश्चित करें।
बैठक के उपरांत अध्यक्ष द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिक प्रार्थना पत्र पारिवारिक उत्पीड़न से संबंधित थे। जिस पर उन्होंने संबंधित को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर संभव कोशिश कर समस्या का निस्तारण कर मुझे ससमय अवगत कराए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत लोगों को गाँव गाँव जाकर जागरूक करे उनको उनके हक के बारे में जानकारी देते हुए एक सशक्त नारी बनाए उनके साथ हो रहे घरेलू हिंसा,शोषण सहित अन्य सभी जानकारियां दे, उनको जागृत करे कि सहना नहीं हक के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा कि खास कर हम लोगों को ऐसे लोगों को जागृत करना जहां पर कम शिक्षा हो, कम पढ़े लिखे हो या जो बिल्कुल ही नहीं पढ़े लिखे हो। अभियान चलाकर दूर दराज के गांव, देहात में जाकर लोगों को जागृत करे जनसुनाई के दौरान लगभग 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव,पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी पारस नाथ यादव, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, डीसी मनरेगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

गाजीपुर।डा.बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष में जा कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे, मरीजों तथा उनके साथ के परिजनों से बात चीत कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सालय की व्यवस्था का भी हाल जाना। मातृ शिशु विंग, ओपीडी कक्ष, केएमसी, आपरेशन थियेटर, निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने पूरे परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान नवजात बच्चियों के माताओं तथा परिवारजनो से मुलाकात कर कहा कि बच्चियों के जन्म पर उदास न हो बल्कि उत्सव मनाए। बेटे-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें, बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दे,उनको जागरूक करे, आजादी दे उनके सपनो को दबाए नहीं बल्कि उनके सपनो को साकार करने में उनका भरपूर सहयोग करे। अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म के अवसर पर कन्या जन्मोत्सव केक काट कर मनाया। माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी वितरण किया। इसके उपरान्त महिला चिकित्सालय में ही गर्भावती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चो का अन्नप्रासन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, सीएमएस उमेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण विकास की योजनाओं से गांवों की बदल रही तस्वीर:डा.संगीता बलवंत

ग़ाज़ीपुर।राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने ग्रामीण भारत के विकास को देश की प्रगति की आधारशिला बताते हुए जोरदार वक्तव्य दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसके गांवों में बसती है और गांवों का विकास ही देश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, जिससे उन्हें सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों ने ग्रामीण महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य की रक्षा की है, जबकि उज्ज्वला योजना ने धुएं से होने वाली समस्याओं से महिलाओं को राहत दी है।
डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हजारों गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और विकसित भारत जी राम जी जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और किसानों व मजदूरों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026–27 के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए ₹1,97,023 करोड़ का प्रावधान सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए ₹19,200 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
इसके साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक 14.7 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 10.2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।
डॉ. संगीता बलवंत जी के स्वरचित कविताओं से परिपूर्ण प्रभावशाली और तथ्यपूर्ण वक्तव्य का सदन में व्यापक प्रभाव देखने को मिला। उनके वक्तव्य पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सदस्यों ने भी तालियां बजाकर अभिनंदन किया।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि गांव मजबूत और समृद्ध होंगे तो देश भी मजबूत और समृद्ध बनेगा और इसी विश्वास के साथ उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय की अनुदान मांगों का समर्थन किया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की आर.बी.एस.के.टीम का सराहनीय कार्य

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में  व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जनपद की आर.बी.एस.के. टीम सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  के अंतर्गत डा.शम्सुल इस्लाम, डा. उदीशा गुप्ता एवं डॉ.योगेश प्रताप सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक कटे होठ तथा तालु के कुल 7 बच्चों का आपरेशन निःशुल्क, हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी में मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक के सफल मार्गदर्शन में किया जा चुका है।  इसी क्रम में राजा यादव  पुत्र राजकुमार यादव  आयु -3 वर्ष ग्राम  मोहब्बतपुर का जन्म से ही होठ कटा हुआ था, जिसे चिन्हित करके सर्जरी कराई गई बच्चा अब पूर्णतः स्वस्थ है। कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘4डी‘ यानी जन्मजात दोष (Defect), रोग (Disease), कमियां (Deficiency)तथा विकास में देरी (Developmental Delay) जैसी 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाया जाता है। इसी प्रकार क्लब फुट (टेढ़े पंजे) के बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में भी चल रहा है।

गाजीपुर में रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज,सांसद डा.संगीता बलवंत की पहल रंग लाई

गाजीपुर में रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज, सांसद डा.संगीता बलवंत की पहल रंग लाई

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में लंबे समय से रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत द्वारा सदन में उठाई गई जोरदार मांग पर अब रेल मंत्रालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
डा.संगीता बलवंत ने 18 दिसंबर 2025 को राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान गाजीपुर जनपद के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी। इस संबंध में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मामले की जांच कराते हुए कई स्थानों पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार जनपद के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों पर निम्नलिखित कार्यवाही की जा रही है

जमानिया रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
भदौरा रेलवे क्रॉसिंग – यहां लगभग 57.66 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है तथा मिट्टी परीक्षण (Soil Testing) का कार्य भी पूरा हो चुका है।
महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे, उत्तर प्रदेश सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है।
सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि गाजीपुर के विभिन्न रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने संसद में आवाज उठाई थी और अब रेल मंत्रालय द्वारा कार्रवाई शुरू होने से जनपदवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाकर उनके समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएम नाराज,दिए निर्देश

गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सदर को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संतोषजनक स्पष्ट्रीकरण का जबाब देने तक वेतन वाधित करने का  संबंधित को निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गई। जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों की सत्त निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सन्तोष कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

सरिता अग्रवाल ने किया दो दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन

गाजीपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में दो दिवसीय गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद्, द्वारा जनपद के अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
 प्रथम दिवस के गोष्ठी/सेमिनार में जनपद के उप निदेशक कृषि विजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, आशीष कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.वी0के0 सिंह, वैज्ञानिक डा. धर्मेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक डा. रागिनी दूबे, तथा कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रामगोपाल यादव, वैज्ञानिक डा. शशांक सिंह, उपायुक्त उद्योग, लोकेन्द्र कुमार, एवं यू0पी0 डास्प प्रभारी  विरेन्द्र राय उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, के वैज्ञानिक डा. वीके सिंह ने औद्यानिक फसलों, फलों, सब्जियों को उगाने तथा रख-रखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती, ड्रेगन फ्रूट, जैविक सब्जी खेती उत्पादन तथा निर्यात करने के मापदंड सब्जी उत्पादन पर व्याख्यान दिया गया। उपस्थित कृषकों से फल एवं सब्जियों की खेती में तकनीकी अपनाकर लागत को कम एवं आय को अधिक करने के लिए कृषकों से आह्नवान किया।
डा. शशांक सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, के द्वारा उपस्थित कृषकों के मध्य वैज्ञानिक विधि से मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन एवं उससे होने वाली आय के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया।
डा0 रामगोपाल यादव, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर द्वारा औद्यानिक फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट पतंगों की रोकथाम के बारे में तथा आधुनिक तकनीकी से कृषकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आए हुए कृषकों का अभिवादन करते हुए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकी को अपनाकर खेती करने तथा पॉलीहाउस में उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया गया, जिसमें जरबेरा, यूरोपियन खीरा तथा लाल, पीला व हरा शिमला मिर्च का उत्पादन करने वाले कृषकों की सराहना भी की गई, साथ ही ग्राम-पकड़ी विकासखण्ड-रेवतीपुर के प्रगतिशील कृषक अनूप राय के द्वारा लगाए गए पिंक ताईवान अमरूद की सराहना की गई, जिसके एक फल का वजन लगभग 800 ग्राम था। अंत में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत चयनित कृषकों को शाकभाजी बीज का वितरण तथा गोष्ठी में लगे तीन उत्कृष्ट स्टॉलों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार उपायुक्त स्वतः रोजगार, द्वितीय पुरस्कार बाल विकास परियोजना तथा तृतीय पुरस्कार महर्षि कर्णव, फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0, करण्डा द्वारा लगाए गए स्टॉल को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन  मृत्युंजय सिंह द्वारा किया गया।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली व प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.मार्च के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायालय गाजीपुर के गेट सं0- 1 से धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश द्वारा जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च, 2026 के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा संबंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है। इस अवसर पर  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर,  अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  अभिमन्यू सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो,  अलख कुमार, स्पेशल जज ई0सी0एक्ट गाजीपुर, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लीड बैंक यू0बी0आई0 व अन्य बैंको के अधिकारीगण एवं राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर, कृपाशंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक की परियोजना, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि त्वरित/आर्थिक, क्रिटिकल गैप्स, विभिन्न विभागो लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किए जा रहे सड़को की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
 बैठक में जिलाधिकारी ने आवास विकास परिषद निर्माण खण्ड वाराणसी प्रथम, सीएनडीएस जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग गाजीपुर, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0, सिंचाई निर्माण खण्ड वाराणसी, सीएलडीएफ गाजीपुर, यूपी सिडको गाजीपुर, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 आजमगढ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2(पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम गाजीपुर, लघु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 वाराणसी कार्यदायी संस्थाओ द्वारा कराये जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विद्युत से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो उस दशा में प्रति सप्ताह कि दिन शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में बैठक कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराई जाए।  
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जनपद मे निर्माण के अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी ली तथा उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है उसको संबंधित विभागो को हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे ।

होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने बांधा समां

होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में पारंपरिक रूप से “होली मिलन” समारोह का आयोजन रविवार को सायंकाल किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अति प्राचीन राम चबूतरे पर राम सिंहासन पर विराजित प्रभु श्रीराम के दरबार में पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसके बाद देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से काव्य गोष्ठी को यादगार बना दिया और श्रोतागण वाह वाह कर झूम उठे।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने बाहर से आए कवियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र पहनाकर और अबीर गुलाल लगा कर स्वागत किया। काव्य पाठ का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि “शंकर कैमूरी” ने किया।
काव्य गोष्ठी में मशहूर कवि अंबुज मिश्रा, फजीहत गहमरी, गुनगुन गुप्ता, बादशाह प्रेमी, अमरनाथ तिवारी “अमर” और अंतरराष्ट्रीय कवि पंडित भूषण त्यागी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवियों ने प्रेम, समाज, देशभक्ति और समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ कर खूब तालियां बटोरीं।
कवि अंबुज मिश्रा ने प्रेम की भावनाओं से भरी अपनी रचना सुनाई—
“मैंने देखा नहीं तुम दिखे भी नहीं,
मैंने खोजा नहीं तुम मिले भी नहीं,
प्यार ही चाहिए ज़िंदगी के लिए,
मैंने मांगा नहीं तुम दिए भी नहीं।”
वहीं शंकर कैमूरी ने अपनी सामाजिक संदेश से भरपूर पंक्तियों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया—
“वो आदमी तलाशो जो करके ये दिखा दे,
पत्थर को मोम कर दे, शीशे का दिल बना दे,
लाया हूं बंद करके मैं साफ बोतलों में,
किस जात का लहू है कोई डॉक्टर बता दे।”
इसके अलावा गुनगुन गुप्ता ने बेटियों के महत्व पर आधारित रचना सुनाई—
“बेटे हैं नेह मेघ तो बौछार बेटियां,
बेटे यदि गुलाब तो गुलनार बेटियां,
एक दूसरे से कम नहीं दोनों हैं बराबर,
बेटे सृजन के स्रोत तो आधार बेटियां।”
पंडित भूषण त्यागी ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियां सुनाईं—
“दर्द होता रहा छटपटाते रहे,
आईने से सदा चोट खाते रहे,
वो वतन बेचकर मुस्कराते रहे,
हम वतन के लिए सर कटाते रहे।”
इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया, राम चबूतरे पर आयोजित होली मिलन के इस पारंपरिक कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय पाठक, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, गोपाल जी पांडे, पंडित लव त्रिवेदी, छोटे महाराज, मयंक तिवारी, जयसूर्या भट्ट, बनबिहारी सिंह, कमलेश सिंह, नाहिद खान, प्रहलाद पांडेय, राकेश तिवारी, सूर्यवीर सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमरमणि त्रिपाठी, प्रमोद सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने सभी उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के साथ सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।