Category Archives: Ghazipur

दीनानाथ गुप्ता के निधन पर सपाइयों ने किया शोक व्यक्त

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर एक शोकसभा सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी रहे दीनानाथ गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस शोक सभा में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनानाथ जी पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ नेता थे । उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में व्यतीत कर दिया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक प्रभावशाली नेता खो दिया है। वह जनता के नेता थे। जन जन में काफी लोकप्रिय थे। वह काफी धर्मपरायण व्यक्ति थे । उनके निधन से पूरी की पूरी समाजवादी पार्टी मर्माहत है।
इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, सदानंद यादव, चन्द्रिका यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, महेंद्र बिंद, रामलाल प्रजापति,बैजू यादव,अपरवल यादव, आदि उपस्थित थे।
शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।

पूर्व मंत्री ने किया भंडारे का शुभारंभ

गाज़ीपुर।रविवार को महुआबाग में महात्मा गांधी काँवरिया संघ द्वारा आयोजित सावन के प्रथम सोमवार पर भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ संगीता बलवंत के द्वारा किया गया।उन्होंने कांवरियों को प्रसाद वितरित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी चंदन राय प्रदीप चतुर्वेदी अनुराग राय रहे ।।इस आयोजन समिति के अध्यक्ष सभासद सोमेश मोहन राय एवं संयोजक दुर्गेश बिन्द, पवन गुप्ता, राजू गुप्ता ,महेंद्र गुप्ता ,सोनू श्रवण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गंगा में डूबा युवक

गाजीपुर।सोमवार को गहमर थाना के नरवा घाट पर गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी सुमित कुमार अपने मित्र के साथ नरवा गंगा घाट पर नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। अपने साथी को डुबता देख मित्र निखिल उसे बचाने लगा। वह भी डुबने लगा। दोनों को डूबता देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह निखिल को बचा लिया। लेकिन सुमित डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ और एसडीएम भी वहां पहुंच गये। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।

मांगे पूरी न होने पर भड़के शिक्षक, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर भड़के शिक्षक, धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

शिक्षक हितों की रक्षा के लिए होगा सड़क से सदन तक संघर्ष- चौधरी दिनेश चन्द्र राय

गाजीपुर। मांगे पूरी कराने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के तत्वावधान में डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।शनिवार को विकास भवन स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने पर बोलते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने शिक्षकों से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की। शिक्षकों को बताया कि शिक्षकों ने संघर्ष और संगठन की ताकत के माध्यम से वेतन वितरण अधिनियम, चयन बोर्ड अधिनियम और सेवा सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन उपलब्धियों को अक्षुण्ण रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। बताया कि अभी तक 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। कक्ष निरीक्षक और बोर्ड परीक्षा के पारिश्रमिक का भुगतान भी लंबित है। जिसको लेकर गुस्सा जताया और संघर्ष का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेकानन्द गिरी ने 17 सूत्री ज्ञापन की मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने शिक्षकों के एकजुटता का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने शिक्षकों से अपने जायज मांगों के लिए संघर्षरत रहने की अपील की। जिला मंत्री प्रत्युष कुमार त्रिपाठी ने वित्तविहिन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की बात कही। संगठन मंत्री अमित कुमार राय ने कहा कि शिक्षकों ने संघर्ष और संगठन की ताकत के माध्यम से वेतन वितरण अधिनियम चयन बोर्ड अधिनियम और सेवा सुरक्षा जैसी उपलब्धियों हासिल की है। धरने में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रामानुज सिंह, डॉ रियाज अहमद (कोषाध्यक्ष), रत्नेश राय, अब्दुल अहद खॉ. शैलेन्द्र यादव, अनिल कुमार राय, विपिन पाण्डेय, रामजी राय, नरेन्द्र राय, सियाराम सिह, सत्यदेव राय, कुँवर अविनाश गौतम, राणा प्रताप सिंह, प्रकाश चन्द्र दूबे, इं अरविन्द नाथ राय, अनन्त कुमार सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, डीएस राय, बालेन्द्र तिपाठी, कैलाश यादव, रत्नाकर यादव, ओमकार सिंह, आत्मानन्द यादव, वंशनारायण यादव, मारकण्डे यादव, अमरेन्द्र सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, वीरबहादुर सिंह, उदयप्रताप सिंह, कमलेश प्रजापति, राजेश सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्रनाथ तिवारी, योगेन्द्र नाथ सिंह, अभिषेक राय, मनोज कुमार सिंह, विष्णु शंकर पाण्डेय, मुकेश सिंह, संजय पाण्डेय, कौशलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार वैश्य, सूर्य प्रकाश राय, नरेन्द्र सिह, जयशंकर राय, अनिल कुमार दूबे, उमेश कुमार राय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, पुष्कल तिवारी, पंकज कुमार राय, गौरव सिंह आदि प्रमुख रहे। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह तथा संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया।

दो तस्कर गिरफ्तार,350 किलो गांजा बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार,350 किलो गांजा बरामद

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस और एसओजी टीम को गाजीपुर-बिहार बार्डर कर्मनाशा पर चेकिंग के दौरान शनिवार की सुब उसने लाइव न्यूज लिखे ओवी वैनरूपी एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि फंदे आए अभियुक्त शातिर किस्म से तस्कर है। इनके कब्जे से लाखों रुपए के सैकड़ों कुंटल गांजा, असलहा के साथ ही फर्जी प्रेस आईडी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि नशीले तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर-बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी पुल के पास गहमर थानाध्यक्ष एसओजी टीम के साथ सुबह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बक्सर बिहार राज्य की तरफ से एक चार पहिया वाहन आती हुई दिखाई दी, जिस पर प्रेस का बोर्ड लगा हुआ था। जैसे ही चालक की नजर पुलिस फोर्स पर पड़ी, रफ्तार बढ़ा दिया। पुल पर आते ही बैरियर लगाकर पुलिस टीम ने वाहन के घेर लिया। आवाज देने पर वाहन में सवार दो व्यक्ति घबराहट में बाहर निकले, जिन्हे पुलिस ने पकड़ लिया। नाम-पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो चालक ने अपना नाम मोकीबुल हुसैन निवासी नगर मार्ग पो. हौंली थाना हौंली जिला बरपेटा असम राज्य बताया। उसके पास 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम महिदुल इस्लाम निवासी नगरझार थाना हौंली जिला बरपेटा असम बताया। दोनो व्यक्तियों के असम राज्य का होने पर व वाहन पर प्रेस लिखा होने के कारण पुलिस टीम को शंका हुई तो वाहन की तलाशी की जाने लगी। तलाशी लेने पर वाहन के आगे चालक के केबिन के पास 01 मीडिया माईक मिला। इसके बाद वाहन के पिछले भाग की चेंकिग की गई तो वाहन के अंदर काफी बंडल पड़े हुए मिले, जो टेप से रैंपर किए हुए थे। । बंडलों को थोड़ा-थोड़ा काट के देखा गया तो गांजे की गंध आ रही थी। कुल 33 बंडल बरामद किया गया। तस्करों के कब्जे से 350 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 30 लाख, फर्जी नम्बर प्लेट व प्रेस का लोगो लगा हुआ वाहन, प्रेस का फर्जी आईडी कार्ड, एक मीडिया माइक और एक मोबाइल बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह गांजा हम लोग असम राज्य से लेकर आ रहे है, जो रकीब डोमारी निवासी उदलपुरी जिला उदलपुरी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता है। आज हम लोग गांजा लेकर बलिया ले जा रहे थे। गाड़ी व प्रेस आईडी, माइक के बारे में बताया कि यह गाड़ी हम लोगो को रकीब डोमारी ही उपलब्ध कराया था। हम लोग रास्ते भर चेंकिग के दौरान प्रेस बताकर निकल आते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में गहमर निरीक्षक विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी रामआसरे राय, उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल, हे.कां. सुजीत कुमार सिंह, कां. संजय कुमार, कां. संजय प्रसाद, कां. सतीश, कां. प्रमोद कुमार, कां. विनोद कुमार गौड़, कां. प्रमोद कुमार, कां. रोहित यादव, कां. शैलेश कुमार, कां. अनुज कुमार मौर्या, कां. हरिशंकर पटेल और कांस्टेबल रत्नेश कुमार शामिल थे।

सिधौना से मऊ सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा प्रतिबंध

सिधौना से मऊ सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहेगा प्रतिबंध

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने बताया है कि 14 जुलाई से श्रावण मास प्रारम्भ हो गया है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों का दिन-रात राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गो से जनपद में स्थित मुख्य मंदिरो मे जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31 (वाराणसी से गोरखपुर) पर छोटे-बडे़ वाहनों के चलने से दुर्घटना होने की सम्भावना एवं शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब होने को लेकर वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन तारीखों में कावड़ियों के आवागमन हेतु वाराणसी- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर मऊ सीमा के मटेहुॅ पुलिस चौकी से सिधौना स्थित रजवाड़ी पुल तक दाहिने लेन को 16 जुलाई की रात्रि 12 बजे से 18 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक, 23 जुलाई की रात्रि 12 बजे से 25 जुलाई की रात्रि 12 बजे तक एवं 6 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 8 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक सुरक्षित किया गया है। श्रावण मास मे कावड़ियों को दर्शन पूजन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो इसके दृष्टिगत वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर मऊ सीमा मटेहुॅ पुलिस चौकी से सिधौना स्थित रजवाड़ी पुल तक दाहिने लेन का कावड़ियों के आवागमन हेतु सुरक्षित रखा जायेगा। उस (दाहिने लेन ) पर उपर्युक्त तिथियों/समयावधि के अन्दर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। बायें लेन पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन यथावत चलता रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

समाधान दिवसः 888 शिकायत पत्र में निस्तारण 53 का

समाधान दिवसः 888 शिकायत पत्र में निस्तारण 53 का

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए जिले की सातों तहसीलों पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य समाधान दिवस जमानिया तहसील पर जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सातों तहसीलों पर विभिन्न मामलों से संबंधित 888 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 53 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराए।जमानिया तहसील में डीएम-एसपी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न मामलों से संबंधित 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। इसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 में 08, सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में 144 में 08, तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 120 में 05, तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 87 में 12 और तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराएं। उन्होंने लेखपालो को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश से संबंधित प्रकरणों में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डीएफओ, उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानियां एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

20 जुलाई तक भर सकते हैं फार्म

20 जुलाई तक भर सकते हैं परीक्षा फार्म

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबंधित महाविद्यालयों के बीए/बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी जो परीक्षा फार्म भरने से किन्ही कारणों से वंचित हो गए हैं या जिन्होंने अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भरा है। वे 18 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य अपना परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ भर सकते हैं। यह उनके लिए परीक्षा फार्म भरने का अंतिम अवसर है। इसकी जानकारी राजकीय महिला पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की वे छात्राएं जो अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भरे हैं वे अविलंब अपना परीक्षा फॉर्म भर कर महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें। इसके पश्चात किसी भी छात्रा को परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर नहीं मिलेगा तथा परीक्षा फार्म न भरने वाली छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगी। इसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित छात्रा का होगा।

कोटे की दुकान की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार,हंगामे के बीच जांच पूरी

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर (द्वितीय) के राजस्व ग्राम नकटीकोल में कोटे की दुकान की जांच के लिए प्राथमिक विद्यालय नकटीकोल में ग्रामीणों की चौपाल शुक्रवार को लगाई गई। हंगामें के बीच जांच पूरी हुई।
ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव नकटीकोल प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। ग्रामीणों की चौपाल लगाकर शिकायती पक्ष का बयान लेने के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग बैठने का निर्देश दिया। दोनों पक्षों के अलग-अलग बैठ जाने के पश्चात नायब तहसीलदार श्री श्रीवास्तव ने राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र ओझा को उनका हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया। श्री ओझा सबसे पहले शिकायती पक्ष का हस्ताक्षर कराने लगे। कोटेदार पक्ष के लोगों ने शिकायती पक्ष के लोगों का पहले हस्ताक्षर कराए जाने पर विरोध किया और हो-हल्ला करने लगे, जिस पर नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हमेशा शिकायतकर्ता का ही पहले बयान लिया जाता है। इतना सुनते ही कोटेदार रामजी यादव के साथ आए लोग हो हल्ला करने लगे। स्थिति को भांप नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ताओं के हस्ताक्षर कार्य कराया। उन्होंने कोटेदार पक्ष से अपना बयान दर्ज कराने को कहा, जिसपर कोटेदार पक्ष ने बयान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र ओझा के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर वापस हो लिए। मीडिया कर्मियों के सवाल के जवाब में नायब तहसीलदार ने कहा कि जांच पूरी हो गई है। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी।

सेवानिवृत्त को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त को दी गई विदाई

गाजीपुर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा शुक्रवार को विदाई/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त हुए पशुधन प्रसार अधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकीय दायित्व से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन यह समाज के अग्रणी प्रहरी के रूप में आगे भी कार्य करते रहेंगे और समाज में सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते रहेंगे।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग किया की सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का जितना देयक है, उसका अविलंब भुगतान कर दें, उनका असली सम्मान यही है। उन्होंने कहा कर्मचारी अपने मांगो के प्रति सचेत होकर संगठन को मजबूती प्रदान कर संघर्ष के लिए तैयार रहे, क्योंकि संगठन में वह शक्ति है कि आपके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों श्रीराम सिंह और शाहनवाज हुसैन पशुधन प्रसार अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष उमेश दुबे, उमाशंकर उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह, अभय सिंह, संतोष सिंह, सुषमा यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश राय, नफीस, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे। संचालन शशिभूषण कुमार ने किया।