Category Archives: Ghazipur

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा 

गाजीपुर। सांसद थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को सीगरा स्टेडियम वाराणसी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में  लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में  शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से 6 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया ।

जिसमें कोच  देवेंद्र प्रजापति  के सहयोग  से क्रीती कौर एवं प्रियांशु राय स्वर्ण पदक , अंजली यादव रजत पदक और शिवांश विश्वकर्मा , विराट सिंह और अयान खान ने  कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

गाज़ीपुर। 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महान पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी एक ऐसे क्रांतिकारी पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम को हथियार बनाकर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। उनकी लेखनी में वह शक्ति थी, जो न केवल जनमानस को झकझोर देती थी, बल्कि ब्रिटिश हुकूमत की नींव भी हिला देती थी। वे पत्रकारिता को केवल समाचार देने का माध्यम नहीं मानते थे, बल्कि इसे समाज परिवर्तन का सशक्त हथियार मानते थे। उनका पूरा जीवन सत्य, न्याय और स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए समर्पित था।

उनका झुकाव शुरू से ही समाज सुधार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर था। उन्होंने अपनी कलम से ब्रिटिश शासन की क्रूर नीतियों का विरोध किया और भारतीयों की पीड़ा को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने ‘प्रताप’ नामक अखबार की स्थापना की, जो जल्द ही स्वतंत्रता संग्राम के सिपाहियों की आवाज बन गया। यह अखबार गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाने वाला प्रमुख माध्यम बन गया।

विद्यार्थी जी की पत्रकारिता निर्भीक और निष्पक्ष थी। वे सत्ता के सामने कभी नहीं झुके और अन्याय के विरुद्ध लिखने के कारण कई बार जेल भी गए। उनके लेखों में समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज थी, जिनका शोषण अंग्रेजी शासन और जमींदारी प्रथा के तहत हो रहा था। वे मानते थे कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह जनता को जागरूक करने, उनकी चेतना को विकसित करने और अन्याय के खिलाफ खड़ा करने का माध्यम है।

उनकी पत्रकारिता के साथ-साथ, उनका स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण योगदान था। वे महात्मा गांधी और भगत सिंह दोनों के विचारों से प्रभावित थे। जहां एक ओर वे अहिंसक आंदोलनों में भाग लेते थे, वहीं दूसरी ओर वे क्रांतिकारियों के पक्ष में भी खड़े रहते थे। उनका मानना था कि स्वतंत्रता की लड़ाई में हर विचारधारा का सम्मान किया जाना चाहिए।

1931 में, कानपुर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। विद्यार्थी जी, जाति और धर्म से ऊपर उठकर, घायलों की मदद के लिए सड़कों पर उतर आए। इसी दौरान, भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वे हिंसा का शिकार हो गए। 25 मार्च 1931 को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन उनकी शहादत भारतीय पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर हो गई।

गणेश शंकर विद्यार्थी सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि न्याय और सत्य के योद्धा थे। उनकी लेखनी आज भी हमें सिखाती है कि पत्रकारिता का धर्म सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज को दिशा दिखाना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना है।
इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव , हर्ष, प्रियांशु, आर्यन आदि थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेंकिग किया,पंपलेट के माध्यम से किया जागरूक

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना भॉवरकोल, नन्दगंज, थाना जंगीपुर के ग्राम अरसदपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेंकिग किया गया। वाहनों के चालान करने के उपरान्त मिशन शक्ति के बारे में जागरूकता पम्पलेट के माध्यम किया गया। थाना मरदह, थाना बडेसर के ग्राम शक्कापुर बरेसर में, दिलदारनगर में, थाना गहमर, थाना करीमुद्दीनपुर के लौवाडीह एवं विभिन्न थानो एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन करते हुए ग्रामीण महिलाओं, सरकारी विद्यालयो, गैर सरकारी विद्यालय, प्राइवेट विद्यालायों, अस्पतालो, सा0 स्वास्थ्य क्रेन्दो में पहुचकर कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन , 181  महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

डाला छठ त्यौहार को लेकर डीएम-एसपी ने किया घाट का निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा संयुक्त रूप से जनपद के सेवराई तहसील के ग्राम गहमर के नरवा घाट आदि का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन्होने विभिन्न घाटो को लेकर छोटे बडें घाटो पर चौकसी बरतने को कहा। छठ पूजा के स्थानो एवं घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, साथ ही घाटो पर लगाए गए नाविको एवं गोताखोरो का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्दश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए, गहरे पानी मे न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी, सेवराई तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ,  ग्राम प्रधान गहमर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों संग की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार रविंद्र जायसवाल ने भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती समारोह को जनपद मे भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह मे अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, जनपद मे नवाचार एवं सुरक्षा उपयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री ने कहा की सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है जिनकी 150वीं जयंती का महत्तपूर्ण अवसर है। उन्होने बताया कि सरदार बल्लभभाई पटेल एक दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रीय एकता के निर्माता, सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतन्त्रता के  बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र मे एकीकृत करने मे महत्तपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया । उनकी चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शो को सुदृढ़ करने के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सरदार/150 समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के संबंध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए पदयात्रा तथा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। एकता मार्च एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन व राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है और एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। यह प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी प्रदर्शित करता है।
मंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर जनपद में पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी। जनपद स्तर पर आयोजित की जाने वाली पद यात्रा का नेतृत्व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा, उक्त पद यात्रा मे आवश्यक सहयोग हेतु माई भारत के जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होने माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओ का पंजीकरण कराते हुए निबन्ध  प्रतियोगिताए/पोडकास्ट/प्रश्नोत्तरितयों व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओ आदि का आयोजन कराने को कहा। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमो को माई भारत पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती को जनपद मे भव्यता के मनाई जाए, इस अवसर पर  जनपद मे कुछ ऐसे नये नवाचार पेश किए जाए, जो एक नजीर बने, जिससे जनपद का नाम पूरे प्रदेश/देश मे गौवान्वित हो।बैठक मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार, जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी,  जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, भानू प्रताप सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक रन फॉर यूनिटी तीन स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

गाजीपुर।भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार रविंद्र जायसवाल द्वारा मिडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कीं। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भारत के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के सरदार/150 यूनिटी मार्च वी जयंती समारोह अभियान में जिले भर मे 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2025 तक रन फॉर यूनिटी तीन स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में 1 नवंबर से 25 नवंबर के बीच 8 किलोमीटर की पद यात्रा होगी। प्रत्येक जनपदों से पांच -पांच युवा प्रतिनिधि के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म भूमि करमसद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें स्थानीय स्तर के खिलाड़ी व युवा भारी संख्या मे शामिल होंगे। इस अभियान में अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूरे अभियान में विद्यालय पार्क कॉलेज शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।

भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा के समापन पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ग़ाज़ीपुर।कल देर रात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की झांकी के भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महिला संभाग की वरिष्ठ नेता और सहकारी बैंक जौनपुर की निदेशक डॉ अंजना श्रीवास्तव और महासभा के प्रदेश सचिव श्री कांत श्रीवास्तव को अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर उन्होंने गाजीपुर की शोभायात्रा ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गाजीपुर से प्रेरणा लेकर आज प्रदेश के लगभग साठ जिलों में भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकली रही है। झांकी में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखने के काबिल था। जिस तरह से जनपद के कोने-कोने से चित्रांश बन्धु तथा बहनें इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने आए थे यह हमारे समाज और संगठन को उत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम नमक रोटी खा लेंगे मगर अपने महापुरुषों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता उसका वजूद स्वयं समाप्त हो जाता है।
इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप डॉ अंजना श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव,श्रीकांत श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, दीनानाथ श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव,प्रभात श्रीवास्तव ,विभोर श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,शैल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,अल्का श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव अमृता श्रीवास्तव , प्रियंका श्रीवास्तव, अरूण सहाय,विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राजन ,गौरव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
इस सम्मान समारोह का संचालन मोहन लाल श्रीवास्तव ने और संयोजक विपिन श्रीवास्तव डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज:डा.इन्द्रसेन श्रीवास्तव

देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज:डा.इन्द्रसेन श्रीवास्तव

कलम हमारी ताकत:अरूण कुमार श्रीवास्तव

गाज़ीपुर। 23अक्टूबर को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती एवं पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से हाथी घोड़े और ध्वज पताकाओं से सुसज्जित भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। जो चित्रगुप्त मंदिर के निकट नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर समाप्त हुई।
इस शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त एवं भारत माता की झांकी के साथ साथ कायस्थ समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद,शहीद खुदीराम बोस, डॉ सुभाष चंद्र बोस,लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी, महादेवी वर्मा, गोपाल दास नीरज,फिराक गोरखपुरी, डॉ सम्पूर्णानंद, डॉ हरिवंश राय बच्चन, आदि तमाम महापुरुषों की झांकी शामिल थी।
इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। जगह जगह महिलाओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त की झांकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती की । शोभायात्रा को देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। जगह जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रगुप्त एवं जय चित्रांश का झंडा लेकर आगे आगे आतिशबाजी करते हुए चित्रगुप्त भगवान की जय ,जय चित्रांश तथा कायस्थ एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे । इस शोभायात्रा में महिला संभाग की जिलाध्यक्ष डॉ पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।
इस शोभायात्रा में शामिल बतौर मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुल्क को बेहतर और समृद्ध बनाने में हमारे समाज ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। यह समाज देश के लिए मरने और जीने वाला है। हमें विरासत में मिले अपने समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा जितना गौरवशाली इतिहास हमारे समाज का है शायद ही किसी समाज का हो । उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ सुभाष चंद्र बोस,शहीद खुदीराम बोस, डॉ राजेन्द्र बाबू, लालबहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ सम्पूर्णानंद, मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी ,महान वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर,विश्व विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा,
आदि तमाम महापुरुषों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे समाज के महापुरुष पूरे देश के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा हमारे समाज की उपेक्षा समझ से परे है। हमारा पढ़ा लिखा समाज राजनीतिक दलों को क्यूं नहीं पसंद यह अपने आप में एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से संगठित होकर सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होने में ही सबकी भलाई है।
जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कलम हमारी ताकत है। इसी के बल पर हम दुनिया में अपना इतिहास बनाने में सफल हुए हैं।
इस शोभायात्रा में कायस्थ एकता फाउंडेशन के साथ साथ जनपद में काम कर रही सभी कायस्थ संगठनों ने शामिल होकर अपनी समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से डा.अंजना श्रीवास्तव ,श्री कांत श्रीवास्तव,महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव,पप्पू लाल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,अल्का राज श्रीवास्तव ,अरूण सहाय,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नन्दिनी श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,मनीष श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन,निशा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव प्रेमी, मेघा श्रीवास्तव,डॉ सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
इस शोभायात्रा के संयोजक विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

त्योहार को लेकर डीएम-एसपी ने किया घाट का निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा संयुक्त रूप से जनपद के जमानियॉ तहसील के बलुआघाट व चक्का घाटा का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन्होने विभिन्न घाटो को लेकर छोटे बडें घाटो पर चौकसी बरतने  को कहा। छठ पूजा के स्थानो एवं घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, साथ ही घाटो पर लगाए गए नाविको एवं गोताखोरो का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्दश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए, जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए,गहरे पानी मे न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी, जमानियॉ, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ, नगर पालिका अध्यक्ष जमानियॉ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

दिलशादपुर में हुआ वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम दिलशादपुर में हुआ वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक बाराचवर क्षेत्र के ग्राम दिलशादपुर में हर साल की भाँति इस वर्ष भी भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह(AIIMS)उपस्थित रहे। जिन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज़ के नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पद के प्रत्याशी मिंटू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

गाँव के लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और परंपरागत खेलों के संरक्षण का संदेश दिया गया।