Category Archives: Ghazipur

सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से की मुलाकात

सैफई पहुंच राजकुमार पांडेय ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, सपा सुप्रीमो से हुई आत्मीय मुलाकात
इटावा/ग़ाज़ीपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार पांडेय की व्यक्तिगत मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आत्मीय मुलाकात के विषय में बताते हुए सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कहा कि वह सपा संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई और आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया।

मालूम हो कि राजकुमार पांडेय गाजीपुर में पिछले कई सालों से समाज सेवा की मिसाल बन चुके हैं। तमाम गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों की आए दिन मदद करते रहते हैं। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानता है। समाज के सभी जाति और धर्म के लोगो के बीच उनकी सेवा मिसाल बनती जा रही है। यही कारण है कि आए दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ वायरल हो रही उनकी तस्वीरें, अखिलेश यादव की नजरों में राजकुमार पांडेय की अहमियत को साफ बयां करती है।

सपा कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, शिव बच्चन यादव, सदानंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आत्मा यादव , अमित ठाकुर,रामाशीष यादव, रामप्रकाश यादव, रजनी कांत यादव,अजय कुमार भारती, छन्नू यादव,जुमाउद्दीन, दिनेश कुमार गुजराल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

गाज़ीपुर।शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की रक्षा करने एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गोराबाजार में ही डा.पीके श्रीवास्तव के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाजवादी होने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। क्रांति की तपिश इतनी अधिक थी कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। देश के कोने कोने में आग भड़क उठी थी। लोकनायक ने कहा था कि संपूर्ण क्रांति में सात क्रांतिया भी शामिल है। इन सातो क्रांतियों को मिलाकर उन्होंने भ्रष्टाचारा मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आदि को किया था । महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज मुल्क में जयप्रकाश जी जैसे नेता की जरूरत है जो इस मुल्क को साम्प्रदायिक एवं जातिवादी दौर से निकाल सके। इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी व राजनैतिक नेता ही नहीं बल्कि संत थे जिन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। वह जीवन के आखिरी क्षण तक देश के गरीबों और राष्ट्र के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए काम करते रहें।। उन्हें लोग लोकनायक के नाम से जानते हैं। वह सदैव एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित रहे और उन्होंने भारत के गरीब और भूमिहीन लोगों को भूमि देने के लिए भूदान आंदोलन में भाग लिया। 1970 के दशक में इंदिरा गांधी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने वालों के रूप में जाना जाता था। मरणोपरांत 1999 में उनको भरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन, संजीव श्रीवास्तव उर्फ गप्पू,गौरव दत्त,आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर कराया पदासीन

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनका के अधिकार के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु सेंटजांस स्कूल तुलसीपुर की छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के पद पर पदासीन कराया गया । छात्रा यशश्वी तिवारी द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के साथ अभियोजकों व महिला पुलिस कर्मियों की मीटिंग की गई। महिला अपराध में अधिक से अधिक वादों में सजा कराने, बालश्रम, महिला सुरक्षा व महिला कानूनों के संबंध में वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति को सफल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश निर्गत किए गयए । इस अवसर पर आनन्द कुमार पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, संजीव कुमार एसपीओ, शालिनी सक्सेना, अरूण कुमार, अजीत कुमार, राजविजय सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।

मुलायम सिंह के पुण्यतिथि पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की श्रद्धाजंलि

जमानियां । स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे कहा कि मुलायम सिंह यादव व्यक्ति नहीं विचार थे। वे समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ कर सियासत में बड़ा नाम कमाया था। उनके विचारों को आत्मसात कर पार्टी तथा समाज को मजबूत किया जा सकता है। वही जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने उनके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रेरणापुंज थे तथा मजदूर, दलित, शोषित वर्ग की मुखर आवाज के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। जिनके विचारों का प्रकाशपुंज सदैव ही हम सभी को आलोकित कर उर्जान्वित करता रहेगा । वही अपने संबोधन में जमानियां विधानसभा प्रभारी श्रीराम यादव ने कहा कि नेता जी सर्व समाज के नेता थे। विरोधी पार्टी वाले भी नेता जी को अपना आदर्श मानते थे। हम सबकी मांग है कि नेता जी को भारत रतन से सम्मानित किया जाय। उक्त मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, रजनीश यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शशिकांत भारती, प्रदेश सचिव युवजन सभा विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव,जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी कमलेश राम, मेराज खां , धनंजय गौतम, अनिल पाण्डे, रामाश्रय यादव, रिषु यादव, राजन श्रीवास्तव, शिवबचन यादव, दीपक यादव, उमेश यादव, महेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने किया।

सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा

भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार

सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की

गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे रुद्राम्बिका महायज्ञ के अंतर्गत काशी से पधारे वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य डा. धनंजय पांडे के नेतृत्व में भगवान रुद्र तथा भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से स्वाहाकार हुआ। वैदिक मंत्रों के गूंज से पूरा वातावरण मंत्रमय में रहा। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित डा. धनंजय पांडे ने बताया कि श्रुतियों में यज्ञ को ही विष्णु कहा गया है। कुबुद्धि, कुविचार ,दुर्गुण से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से भारी सुधार होता है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक कहा गया है। यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्गीय आनंद से भर देता है, इसलिए यज्ञ को स्वर्ग देने वाला भी कहा गया है। क्षेत्र के गणमान्य गण तथा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अपराह्न में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र शिष्य विजय कौशिक जी ने भक्त जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर आसपास के कई गांव के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यानंद सिंह, मुन्ना पांडे, वंश नारायण तिवारी, साधु जी, चौरसिया जी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं को रोग मुक्त रहने की दी गई जानकारी

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेस-5.0 जागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को आदर्श शंकर इण्टर कालेज हेतिमपुर में व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओं को वन स्टाप सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता व महावारी के दौरान किस प्रकार की स्वच्छता रखे जिससे बालिकाएं व उनके परिवार के सदस्य रोग मुक्त एवं स्वस्थ रहे इस पर जानकारी दी गयी

साथ ही वन स्टाप सेन्टर कार्यप्रणाली, बाल अपराध पाक्सो, मानव तस्करी घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न , इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई , वन स्टाप सेन्टर केस वर्कर सरिता राय द्वारा हब फार वोमेन इम्पारमेंट दत्तक ग्रहण ईकाई व हेल्प लाइन नं० 181 , 1090,1076,1098 के विषय में बताया गया व कार्यालय सहायक सुनीता सिंह द्वारा कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, व अन्य विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गयी इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम यादव , ओम प्रकाश यादव , वशिष्ट सिंह यादव व अन्य समस्त अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

बेसिक शिक्षा विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी शमीम हाशमी का सम्मान समारोह संपन्न

गाज़ीपुर।शुक्रवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शमीम हाशमी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि डा. उपासना रानी वर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बतौर उपस्थित रही।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की श्री हाशमी एक मिलनसार कर्मचारी थे,और उनकी जो भी देयक था,उसका भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही कर दिया गया है,दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की किसी भी कर्मचारी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मानित किया जाना,उस कर्मचारी के लिए गर्व की बात होती है,भावनात्मक होता है, जो सेवा निवृत्त कर्मचारी उसे संजो के रखता है।उन्होंने ईश्वर से कामना किया की श्री हाशमी दीर्घायु रहे, और अपने दूसरे जीवन का शुभारंभ करें। सम्मान समारोह में दिनेश यादव, मनोज सिंह, बबुआ यादव, अमित कुमार, रामावतार यादाव आलोक श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अनुपम गुप्ता, अश्विनी राय, संजय कुंवर,राफीउल्लाह, शाहिद परवेज, शैलेन्द्र सिंह, रविशंकर कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा,, मनोज यादव, गिरिधर गोपाल चौरसिया, ऋषी यादव,शाहनवाज, मनोज सिह,संतोष,धर्मेंद्र,अम्बुज,पिंकु पासवान,आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हनुमान यादव ने किया।

माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें सकेंगे विकसित भारत युवा संसद में भाग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन  आगामी नवंबर माह में होने जा रहा है । इस युवा संसद में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग तक के युवा प्रतिभाग कर सकते है । इसमें प्रतिभाग करने हेतु सभी प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसकी अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है ।


प्रतिभागियों को युवा संसद में “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर हिंदी एवं अंग्रेजी में अपने विचार रखने होगे जिसके लिए उन्हें अधिकतम 3 मिनट्स का समय मिलेगा । यह आयोजन युवाओं में श्रेष्ठ वक्ता के रूप में वाक्य कौशल और भारत के वर्तमान एवं भविष्य के प्रति जागरूकता पैदा करने वाला होगा । जिला स्तर पर 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन होगा जो राज्य स्तरीय युवा संसद में हिस्सा लेंगे । राज्य स्तर पर श्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया जाएगा । महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी के अनुसार इच्छुक अर्ह युवा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु My Bharat Portal पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है।